JoSAA Counselling के 5वें राउंड का सीट आवंटन जारी, कब तक करनी है रिपोर्टिंग

0
6

नई दिल्ली। JoSAA Counselling 2026: जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) ने गुरुवार, 16 जुलाई को जोसा काउंसलिंग के पांचवें राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना सीट अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं। अभ्यर्थियों को रिजल्ट देखने के लिए अपने एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना होगा।

20 जुलाई तक पूरी करनी होगी ऑनलाइन रिपोर्टिंग
जिन उम्मीदवारों को राउंड-5 में सीट आवंटित हुई है, उन्हें अपना सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करना होगा और 20 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके साथ ही उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सीट स्वीकार्यता शुल्क भी जमा करना होगा। तय समय तक फीस जमा नहीं करने पर आवंटित सीट रद्द हो सकती है।
फीस से जुड़ी समस्याओं का समाधान 21 जुलाई तक

जोसा के कार्यक्रम के अनुसार, सीट स्वीकार्यता शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 20 जुलाई है। वहीं, फीस भुगतान से जुड़ी समस्याओं और लंबित प्रश्नों का समाधान 21 जुलाई तक किया जाएगा। उम्मीदवार 16 जुलाई से 20 जुलाई के बीच सीट आवंटन प्रक्रिया से बाहर निकलने या सीट वापस लेने का विकल्प भी चुन सकते हैं। यदि सीट वापसी से संबंधित कोई प्रश्न होता है, तो उसका जवाब देने की अंतिम तारीख 21 जुलाई तय की गई है।

कार्यक्रमतारीख
राउंड-5 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट16 जुलाई 2026
ऑनलाइन रिपोर्टिंग16 से 20 जुलाई 2026
सीट स्वीकार्यता शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख20 जुलाई 2026
फीस संबंधी समस्याओं का समाधान21 जुलाई 2026
सीट वापसी या एग्जिट का विकल्प16 से 20 जुलाई 2026
सीट वापसी से जुड़े प्रश्नों का जवाब देने की अंतिम तारीख21 जुलाई 2026

काउंसलिंग के दौरान किन दस्तावेजों की होगी जरूरत?

जोसा काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को कई जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे। जिनमें शामिल हैं:

  • JEE Main 2026 एडमिट कार्ड
  • JEE Main 2026 स्कोरकार्ड
  • JEE Advanced एडमिट कार्ड
  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • फोटो पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • सीट अलॉटमेंट लेटर


इसके अलावा, आरक्षण श्रेणी के उम्मीदवारों को संबंधित प्रमाणपत्र, पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मेडिकल सर्टिफिकेट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट, कैरेक्टर सर्टिफिकेट और बैंक खाते से जुड़े दस्तावेज भी तैयार रखने चाहिए।

ऐसे चेक करें सीट आवंटन परिणाम

  • सबसे पहले जोसा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर Candidate Activity Board में जाएं।
  • “View Round 5 Seat Allocation Result for JoSAA 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • लॉगिन करने के बाद आपकी आवंटित सीट की जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।