लुधियाना के आर्यन गुप्ता व हरियाणा के पंशुल बंसल संयुक्त टॉपर
नई दिल्ली। Re-NEET UG 2026 Toppers List : एनटीए ने रीज नीट यूजी का रिजल्ट जारी कर दिया है। पेपर लीक विवाद के बाद दोबारा हुई परीक्षा में 20 लाख छात्र बैठे थे जिसमें 11.21 लाख (करीब 56%) ने क्वालिफाई किया। लुधियाना के आर्यन गुप्ता व हरियाणा के पंशुल बंसल संयुक्त टॉपर हैं। दोनों ने 720 में से 715 अंक हासिल किए।
लड़कियों का प्रदर्शन इस बार भी लड़कों से बेहतर रहा। 58 फीसदी लड़कियां और 42 फीसदी लड़के सफल हुए। इस बार 700 से अधिक अंक 19 छात्रों के आए। वहीं 690 से अधिक अंक 138 छात्रों को मिले। 690 से अधिक अंक पाने वाले 138 अभ्यर्थियों में से 93% से अधिक पहली बार नीट देने वाले हैं। 99% की उम्र भी 17 से 19 वर्ष के बीच ही है।
किसी के भी पूरे 720 अंक नहीं
नीट यूजी में इस बार भी कोई छात्र 720 का परफेक्ट स्कोर हासिल नहीं कर पाया। दो टॉपर्स के 720 में से 715 अंक रहे। ये पिछले साल के टॉपर से 29 अंक ज्यादा हैं। पिछले साल 686 अंक वाला टॉपर था। 2024 में सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद 17 छात्रों ने परफेक्ट 720 स्कोर किया था। 2019, 2022, 2025 में भी कोई परफेक्ट स्कोर नहीं था।
138 उम्मीदवारों को 690 अंक
138 उम्मीदवारों ने 720 में से 690 से अधिक अंक हासिल किए हैं। इनमें से 93 प्रतिशत से अधिक अभ्यर्थी पहली बार नीट परीक्षा में शामिल हुए थे। 99 प्रतिशत टॉपर्स की उम्र 17 से 19 वर्ष के बीच है। देशभर में 19 उम्मीदवारों ने 700 से अधिक अंक प्राप्त किए।
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
- सबसे पहले एनटीए नीट की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘Candidate Activity’ सेक्शन में ‘Re-NEET UG 2026 Result Link’ (जल्द एक्टिव होगा) पर क्लिक करें।
- अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि दर्ज करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल्स दर्ज करके ‘Submit’ पर क्लिक करें।
- री-नीट यूजी का रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा। इसे चेक करें।
- आगे के लिए ‘NEET Scorecard’ डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।
कैटेगरी के हिसाब से क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवार-
- जनरल: 2.91 लाख
- OBC-NCL: 5.12 लाख
- SC: 1.59 लाख
- ST: 63,716
- Gen-EWS: 95,026
- PwBD: 3,666
इन राज्यों से निकले नीट टॉपर्स
एनटीए द्वारा जारी नीट यूजी रिजल्ट में टॉप रैंक पाने वाले 138 छात्र देश भर के 66 शहरों से हैं। 705 से ज्यादा स्कोर पाने वाले टॉप 17 स्टूडेंट्स इन 8 राज्यों से हैं-
- पंजाब
- हरियाणा
- राजस्थान
- उत्तर प्रदेश,
- महाराष्ट्र
- बिहार
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
Re NEET UG Topper List 2026
| नीट यूजी रैंक | टॉपर का नाम | पर्सेंटाइल | राज्य का नाम |
| 1 | आर्यन गुप्ता (M) | 99.9999 | पंजाब |
| 2 | पंशुल बंसल (M) | 99.9999 | हरियाणा |
| 3 | उपलक्ष्य गोयल (M) | 99.99985 | राजस्थान |
| 4 | आयुष भालोटिया (M) | 99.99965 | बिहार |
| 5 | कुदाले श्रावणी कृष्णा (F) | 99.99965 | महाराष्ट्र |
| 6 | रिया रंजन (F) | 99.99965 | बिहार |
| 7 | आर्यन दुबे (M) | 99.99965 | उत्तर प्रदेश |
| 8 | गीतांश सरीन (M) | 99.99915 | पंजाब |
| 9 | गौरव सिंह (M) | 99.99915 | राजस्थान |
| 10 | मोहनीश मारुति भोसले (M) | 99.99915 | महाराष्ट्र |

