Kota Mandi: वायदा मंदा रहने से कोटा मंडी में धनिया 300 रुपये टूटा

0
6

कोटा। Kota Mandi Price Today: एनसीडीईएक्स पर वायदा मंदा रहने से भामाशाह अनाज मंडी में सोमवार को धनिया का भाव 300 रुपये टूट गया। प्लांटों की लिवाली से सोयाबीन 75 रुपये तेज बिकी।

एनसीडीईएक्स पर धनिया का अगस्त वायदा 100 रुपये गिरकर 15520 रुपये और अक्टूबर वायदा 220 लुढ़क कर 16086 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ।

मंडी में सभी कृषि जिंसों की मिलाकर करीब 25 हजार कट्टे और लहसुन की 6000 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे

गेहूं नया मिल लस्टर 2450 से 2500, गेहूं एवरेज टुकड़ी 2500 से 2600, बेस्ट टुकड़ी 2600 से 2780, ज्वार शंकर 1700 से 2300, ज्वार सफेद 2800 से 6000, बाजरा 1800 से 2250, मक्का लाल 1700 से 1900, मक्का सफेद 1600 से 2200, जौ 2100 से 2350 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगन्धा 2800 से 3601, धान (1509) 3400 से 4475, धान (1847) 3200 से 4201, धान (1718-1885) 3800 से 4700, धान (पूसा-1) 3000 से 4300, धान (1401-1886) 3600 से 4330, धान दागी 1500 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन 6000 से 6850, सोयाबीन बेस्ट क्वालिटी 6850 से 7011, सरसो 7200 से 7911, अलसी 8000 से 8750, तिल्ली 7000 से 10500 रुपये प्रति क्विंटल। मूंग 6000 से 6800, उड़द 4500 से 7100, चना देशी 5300 से 5700, चना मौसमी नया 5100 से 5550, चना पेप्सी 5100 से 5751, चना डंकी पुराना 4000 से 4600, चना काबुली 5500 से 7000 रुपये प्रति क्विंटल।

लहसुन 5000 से 19600, मैथी 5800 से 6600, धनिया बादामी 12500 से 14300, धनिया ईगल 14500 से 15000, धनिया रंगदार 15000 से 16500 रुपये प्रति क्विंटल।