नई दिल्ली। Stock Market Closed: एशियाई बाजारों में तेजी का असर गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार पर देखने को मिला। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 238.22 अंक यानी 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ 76,741.82 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी-50 80.75 अंक यानी 0.34 फीसदी चढ़कर 23,962.80 के स्तर पर बंद हुआ।
कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स 600 अंक से अधिक उछला जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 इंडेक्स 24,000 अंक के पार पहुंचा। हालांकि अंतिम घंटे में बाजार ने अपनी कुछ बढ़त गंवा दी। सेंसेक्स अंत में 238.22 अंक यानी 0.31% ऊपर 76,741.82 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी भी 80.75 अंक यानी 0.34% की तेजी के साथ 23,962.80 अंक पर क्लोज हुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। सन फार्मा में सबसे ज्यादा 2.65 फीसदी तेजी रही। इसके अलावा बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल, इटरनल, इंडिगो, कोटक बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक और अडानी पोर्ट्स में भी उल्लेखनीय तेजी रही। दूसरी ओर, मारुति, इन्फोसिस, एनटीपीसी, टाइटन, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, ट्रेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो और बीईएल में गिरावट रही।
निफ्टी-50 में सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज, बजाज फिनसर्व और भारती एयरटेल सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में शामिल रहे। इन शेयरों में खरीदारी से बाजार को मजबूती मिली।
मुख्य सूचकांकों के साथ-साथ व्यापक बाजार में भी अच्छी तेजी देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 1.38 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 1.80 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों की खरीदारी केवल बड़े शेयरों तक सीमित नहीं रही।
रियल्टी सेक्टर सबसे बड़ा गेनर
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी रियल्टी सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज करने वाला सेक्टर रहा। इसके अलावा निफ्टी मीडिया, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स में भी अच्छी तेजी देखने को मिली। वहीं, निफ्टी आईटी इंडेक्स सबसे ज्यादा गिरावट वाला सेक्टर रहा, जिससे टेक शेयरों पर दबाव बना रहा।
ब्रॉडर बाजार का हाल
निफ्टी पर सन फार्मा, बजाज फिनसर्व और भारती एयरटेल में सबसे ज्यादा तेजी रही। ब्रॉडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप में 1.38 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप में 1.8 प्रतिशत तेजी रही। सेक्टर के हिसाब से, निफ्टी रियल्टी सबसे ज्यादा बढ़त वाला सेक्टर रहा। निफ्टी मीडिया, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और निफ्टी पीएसयू बैंक ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं, निफ्टी आईटी में सबसे ज्यादा गिरावट आई।

