कोटा। यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा कोटा मंडल से होकर गुजरने वाली विभिन्न विशेष यात्री गाड़ियों की संचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है। इससे यात्रियों को आगामी अवधि में बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि कोटा मंडल से गुजरने वाली इन 18 गाड़ियों की संचालन अवधि बढ़ाई गई है। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पूर्व गाड़ी की अद्यतन स्थिति एनटीईएस ऐप अथवा रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से अवश्य जांच लें।
- गाड़ी संख्या 01907 आगरा कैंट–उधना जंक्शन एक्सप्रेस का संचालन 21 जुलाई से 25 अगस्त तक प्रत्येक मंगलवार (कुल 06 ट्रिप) तक बढ़ाया है।
- गाड़ी संख्या 01908 उधना जंक्शन–आगरा कैंट एक्सप्रेस का संचालन 22 जुलाई से 26 अगस्त तक प्रत्येक बुधवार (कुल 06 ट्रिप) तक बढ़ाया गया है।
- गाड़ी संख्या 04139 प्रयागराज–दादर एक्सप्रेस का संचालन 17 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार (कुल 07 ट्रिप) तक बढ़ाया गया है।
- गाड़ी संख्या 04140 दादर–प्रयागराज एक्सप्रेस का संचालन 19 जुलाई से 30 अगस्त तक प्रत्येक रविवार (कुल 07 ट्रिप) तक बढ़ाया गया है।
- गाड़ी संख्या 04125 सूबेदारगंज–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस का संचालन 20 जुलाई से 31 अगस्त तक प्रत्येक सोमवार (कुल 07 ट्रिप) तक बढ़ाया गया है।
- गाड़ी संख्या 04126 बांद्रा टर्मिनस–सूबेदारगंज एक्सप्रेस का संचालन 21 जुलाई से 1 सितम्बर तक प्रत्येक मंगलवार (कुल 07 ट्रिप) तक बढ़ाया गया है।
- गाड़ी संख्या 01905 कानपुर सेंट्रल–असरवा एक्सप्रेस का संचालन 20 जुलाई से 31 अगस्त तक प्रत्येक सोमवार (कुल 07 ट्रिप) तक बढ़ाया गया है।
- गाड़ी संख्या 01906 असरवा–कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस का संचालन 21 जुलाई से 1 सितम्बर तक प्रत्येक मंगलवार (कुल 07 ट्रिप) तक बढ़ाया गया है।
- गाड़ी संख्या 04111 प्रयागराज जंक्शन–गांधीग्राम एक्सप्रेस का संचालन 18 जुलाई से 29 अगस्त तक प्रत्येक शनिवार एवं मंगलवार (कुल 13 ट्रिप) तक बढ़ाया गया है।
- गाड़ी संख्या 04112 गांधीग्राम–प्रयागराज जंक्शन एक्सप्रेस का संचालन 19 जुलाई से 30 अगस्त तक प्रत्येक रविवार एवं बुधवार (कुल 13 ट्रिप) तक बढ़ाया गया है।
- गाड़ी संख्या 04119 सूबेदारगंज–वलसाड एक्सप्रेस का संचालन 18 जुलाई से 29 अगस्त 2026 तक प्रत्येक शनिवार (कुल 07 ट्रिप) तक बढ़ाया गया है।
- गाड़ी संख्या 04120 वलसाड–सूबेदारगंज एक्सप्रेस का संचालन 19 जुलाई से 30 अगस्त तक प्रत्येक रविवार (कुल 07 ट्रिप) तक बढ़ाया गया है।
- गाड़ी संख्या 04177 सूबेदारगंज–वलसाड एक्सप्रेस का संचालन 21 जुलाई से 25 अगस्त तक प्रत्येक मंगलवार (कुल 06 ट्रिप) तक बढ़ाया गया है।
- गाड़ी संख्या 04178 वलसाड–सूबेदारगंज एक्सप्रेस का संचालन 22 जुलाई से 26 अगस्त तक प्रत्येक बुधवार (कुल 06 ट्रिप) तक बढ़ाया गया है।
- गाड़ी संख्या 01910 आगरा कैंट–असरवा एक्सप्रेस का संचालन 3 अगस्त से 31 अगस्त तक प्रत्येक सोमवार (कुल 05 ट्रिप) तक बढ़ाया गया है।
- गाड़ी संख्या 01909 असरवा–आगरा कैंट एक्सप्रेस का संचालन 4 अगस्त से 1 सितम्बर तक प्रत्येक मंगलवार (कुल 05 ट्रिप) तक बढ़ाया गया है।
- गाड़ी संख्या 04175 सूबेदारगंज–दादर एक्सप्रेस का संचालन 19 जुलाई से 30 अगस्त तक प्रत्येक रविवार (कुल 07 ट्रिप) तक बढ़ाया गया है।
- गाड़ी संख्या 04176 दादर–सूबेदारगंज एक्सप्रेस का संचालन 21 जुलाई से 1 सितम्बर तक प्रत्येक मंगलवार (कुल 07 ट्रिप) तक बढ़ाया गया है।

