कोटा मंडल से गुजरने वाली 4 स्पेशल गाड़ियों की संचालन अवधि में विस्तार

0
8
बीकानेर-साईनगर शिर्डी एवं अजमेर-सोलापुर साप्ताहिक स्पेशल गाड़ियाँ अब अगस्त तक चलेंगी

कोटा। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए कोटा मंडल से गुजरने वाली 4 स्पेशल गाड़ियों की संचालन अवधि में विस्तार किया गया है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 04715 बीकानेर-साईनगर शिर्डी साप्ताहिक स्पेशल, जो प्रत्येक शनिवार को चलती है अब 18 जुलाई से 15 अगस्त तक (05 ट्रिप) विस्तारित की गई है। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04716 साईनगर शिर्डी-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल, जो प्रत्येक रविवार को चलती है, अब 19 जुलाई से 16 अगस्त तक (05 ट्रिप) चलेगी।

इसी क्रम में गाड़ी संख्या 09627 अजमेर-सोलापुर साप्ताहिक स्पेशल, जो प्रत्येक बुधवार को चलती है, अब 22 जुलाई से 12 अगस्त तक (04 ट्रिप) विस्तारित की गई है। गाड़ी संख्या 09628 सोलापुर-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल, जो प्रत्येक गुरुवार को चलती है अब 23 जुलाई से 13 अगस्त तक (04 ट्रिप) चलेगी।

जोधपुर-चैन्नई साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन

ग्रीष्मावकाश के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा जोधपुर-चैन्नई बीच एवं एमजीआर चैन्नई सेंट्रल-जोधपुर के मध्य साप्ताहिक समर स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 04815 जोधपुर-चैन्नई बीच साप्ताहिक स्पेशल 27 जून से 25 जुलाई तक (05 ट्रिप) प्रत्येक शनिवार को जोधपुर से 21:20 बजे रवाना होकर सोमवार को 20:00 बजे चैन्नई बीच पहुँचती है।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04816 एमजीआर चैन्नई सेंट्रल-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल 30 जून से 28 जुलाई तक (05 ट्रिप) प्रत्येक मंगलवार को एमजीआर चैन्नई सेंट्रल से 17:15 बजे रवाना होकर गुरुवार को 20:30 बजे जोधपुर पहुँचती है।

यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, फुलेरा, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, सोगरिया, बारां, छबड़ा गुगोर, रूठियाई, गुना, बीना, भोपाल, इटारसी, नागपुर, बल्लारशाह, सिरपुर कागजनगर, मंचिर्याल, वरंगल, खम्मम, विजयवाड़ा, बापटला, चीराला, ओंगोल, नेल्लोर, गुडूर एवं नायडुपेटा स्टेशनों पर रुकती है।