Gold Silver Price: MCX पर सोना-चांदी में उछाल, जानिए आज के भाव

0
11

नई दिल्ली। Gold and Silver Price today: अमेरिका में कमजोर जॉब डेटा के बाद सोने चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। वैश्विक व घरेलू दोनों ही मार्केट में इनके भाव शुक्रवार 3 जुलाई को तेजी के साथ खुले।

कॉमेक्स पर सोना 4,200 डॉलर तक उछल गया। चांदी भी 63 डॉलर तक चढ़ गई। घरेलू मार्केट मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 1,47,500 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,37,850 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। MCX पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 1,281 रुपये की तेजी के साथ 1,47,039 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,45,758 रुपये था।

खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,932 रुपये की तेजी के साथ 1,47,551 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,47,800 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,46,700 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट 3,191 रुपये की तेजी के साथ 2,36,495 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,33,304 रुपये था।

खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 4,555 रुपये की तेजी के साथ 2,37,859 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,38,216 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,36,495 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 4,138 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,125.70 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 68.50 डॉलर की तेजी के साथ 4,194.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 61.50 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 61.06 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.84 डॉलर की तेजी के साथ 62.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।