नई दिल्ली। Stock Market Closed: घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को कारोबार के दौरान हरे निशान पर बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान करीब 700 अंक उछला जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 इंडेक्स 23,350 के ऊपर पहुंचा। लेकिन अंतिम क्षणों में गेम पलट गया।
आखिरकार सेंसेक्स 64.42 अंक यानी 0.09% की मामूली तेजी के साथ 73,983.18 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी भी 27.15 अंक यानी 0.12% की गिरावट के साथ 23,214.95 अंक पर बंद हुआ। इस बीच रुपया डॉलर के मुकाबले 0.1 फीसदी मजबूत होकर 95.2650 पर बंद हुआ। पिछले सत्र में यह 95.35 पर बंद हुआ था।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। इटरनल में सबसे ज्यादा 2.22 फीसदी गिरावट रही। इसके अलावा टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, टाइटन, एचसीएल टेक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, एनटीपीसी में भी उल्लेखनीय गिरावट रही। दूसरी ओर, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और आईटीसी में गिरावट रही।
खास बात है कि आज एफएमसीजी शेयरों में अच्छी खरीदारी देखी गई। एचयूएल, नेस्ले, डाबर समेत कई शेयर हरे निशान में बंद हुए। वहीं, 10 जून के कारोबारी सत्र में मेटल इंडेक्स 1.1% गिरा, जिसमें शामिल 15 में से 14 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

