Forex Reserve: दो सप्ताह बाद विदेशी मुद्रा भंडार में 938 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी

0
2

मुंबई। Forex reserves: पिछले महीने देखें तो लगातार दो सप्ताह से अपने विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में गिरावट ही हो रही थी। लेकिन पिछले सप्ताह इसमें गिरावट थमी। उस दौरान भंडार में 938 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई।

यह बढ़ोतरी तब देखी गई है जबकि रिजर्व बैंक (RBI) ने रुपये को स्टेबल रखने में करीब पांच अरब डॉलर की स्वैपिंग (Currency Swap) की। इससे एक सप्ताह पहले अपने विदेशी मुद्रा भंडार में $7.51 billion की गिरावट हुई थी।

फोरेक्स भंडार में बढ़ोतरी
भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) की तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 29 मई 2026 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में $938 million की बढ़ोतरी हुई है। इससे एक सप्ताह पहले इसमें $7.511 billion की गिरावट हुई थी। अब अपना विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ कर $682.321 billion का हो गया है। इससे पहले 27 फरवरी 2026 को अपना भंडार $728.494 billion के ऑल टाइम हाई पर था।

विदेशी मुद्रा आस्तियां भंडार खूब बढ़ा
रिजर्व बैंक की तरफ से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार 29 मई 2026 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत की विदेशी मुद्रा आस्तियों (Foreign Currency Asset) में $3.116 billion की बढ़ोतरी हुई है। इससे एक सप्ताह पहले $2.872 billion की कमी हुई थी। अब अपना एफसीए भंडार बढ़ कर $546.148 billion का हो गया है।

उल्लेखनीय है कि देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां या फॉरेन करेंसी असेट (FCA) एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।

गोल्ड रिजर्व में कमी
आलोच्य सप्ताह के दौरान सोने के वैल्यू में गिरावट हुई है। इससे रिजर्व बैंक के सोने के भंडार की वैल्यू में $2.186 billion की कमी आई। अब अपने सोने के भंडार की वैल्यू घट कर $112.600 billion का रह गया है। उल्लेखनीय है कि मार्च 2026 के अंत में आरबीआई के पास सोने का भंडार 880.52 टन का हो गया है। यह देश के कुल फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व का करीब 16.7% बैठता है। इसके मूल्य में कमी होती है यह कुल विदेशी मुद्रा भंडार को प्रभावित करता है।

एसडीआर जस के तस
रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट या विशेष आहरण अधिकार (SDR) जस का तस रहा है। इससे एक सप्ताह पहले इसमें $49 million की गिरावट हुई थी। इस समय अपना एसडीआर भंडार $18.747 billion का है।

इसी सप्ताह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास रखे हुए देश के रिजर्व मुद्रा भंडार में मामूली $8 million की गिरावट आई है। एक सप्ताह पहले इसमें $33 million की गिरावट हुई थी। अब अपना आईएमएफ रिजर्व घट कर $4.826 billion का रह गया है।