नई दिल्ली। Gold Silver Price Today: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। चांदी जहां, 2,889 रुपये यानी 1% गिरकर 2,67,230 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।
वहीं सोना 1,121 रुपये टूटकर 1,57,959 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले सत्र में सोना-चांदी मामूली बढ़त के साथ बंद हुए थे।सोने-चांदी के भाव में गिरावट के पीछे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान बताया जा रहा है।
उन्होंने एक बार फिर कहा है कि ईरान के साथ विवाद “बहुत जल्दी” खत्म हो जाएगा। हालांकि, इसको लेकर बाजार में सतर्कता बनी हुई है क्योंकि, शांति वार्ता को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है और मिडिल ईस्ट की तेल सप्लाई पर संकट अभी भी जारी है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के भाव
इंटरनेशनल मार्केट की बात करें तो स्पॉट गोल्ड 0.3% गिरकर 4,467.59 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। पिछले सत्र में यह 30 मार्च के बाद अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया था। जबकि, स्पॉट सिल्वर 0.8% गिरकर 73.22 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है। दूसरी ओर अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 0.9% गिरकर 4,471.10 डॉलर प्रति औंस हो गए।

