नई दिल्ली। Stock Market, May 18, 2026 : पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट आई है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 1,000 अंक से अधिक गिर गया जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में 300 अंक से अधिक गिरावट आई। इस बीच रुपया भी डॉलर के मुकाबले ऑल टाइम लो पर चला गया।
सुबह 9.50 बजे सेंसेक्स 1,010.64 अंक यानी 1.34% गिरावट के साथ 74,227.35 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी 303.25 अंक यानी 1.28% गिरावट के साथ 23,340.25 अंक पर आ गया। इस गिरावट से बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 7 लाख करोड़ रुपये घटकर 454 लाख करोड़ रुपये रह गया।
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयरों में गिरावट आई। पावरग्रिड में सबसे ज्यादा 3.81 फीसदी गिरावट आई है। इसके साथ ही टाटा स्टील, मारुति, टाइटन, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व और महिंद्रा एंड महिंद्रा में भी उल्लेखनीय गिरावट आई है। दूसरी ओर इन्फोसिस, टेक महिंद्रा और टीसीएस के शेयरों में तेज आई है।
घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार में लगातार दबाव में रहा। वैश्विक संकेतों में कमजोरी और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने निवेशकों की धारणा पर असर डाला, जिससे बाजार में बिकवाली का माहौल देखने को मिला।
इससे सेंसेक्स 9.17 बजे 871 अंक लुढ़ककर 74366 पर आ गया है। जबकि, निफ्टी गिरावट का दोहरा शतक लगाकर 261 अंक नीचे 23381 पर आ गया है। बीएसई पर निवेशकों के चंद मिनटों में करीब 5 लाख करोड़ स्वाहा हो गए।
सुबह 9:17 बजे तक निफ्टी 50 में 258.55 अंकों की गिरावट दर्ज हुई और यह 23,382.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसी दौरान सेंसेक्स 855.87 अंक टूटकर 74,382.12 पर आ गया। शुरुआती सत्र में यह तेज गिरावट बाजार की कमजोर धारणा को दर्शाती है।
सिर्फ बड़े इंडेक्स ही नहीं, बल्कि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी कमजोरी देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स करीब 1.04 प्रतिशत नीचे रहा, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में लगभग 1.15 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इससे संकेत मिलता है कि बाजार में व्यापक स्तर पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है।
निफ्टी के बड़े शेयरों में बिकवाली
निफ्टी 50 के कई प्रमुख शेयरों में भी दबाव देखा गया। पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, टाटा स्टील और टाइटन कंपनी जैसे बड़े स्टॉक्स दिन के टॉप लूजर्स में शामिल रहे। इन दिग्गज कंपनियों में गिरावट का असर पूरे इंडेक्स पर साफ नजर आया।
कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से बढ़ी चिंता
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिली, जिससे वैश्विक स्तर पर महंगाई को लेकर चिंता बढ़ गई है। ब्रेंट क्रूड का मई वायदा 1.78 प्रतिशत बढ़कर 111.13 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। तेल की बढ़ती कीमतें कंपनियों की लागत बढ़ाने के साथ-साथ आर्थिक दबाव का संकेत दे रही हैं।
ग्लोबल मार्केट के संकेत
- गिफ्ट निफ्टी के संकेत
गिफ्ट निफ्टी लगभग 23,567 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद स्तर से करीब 76 अंकों की कमी दिखा रहा है। इसका सीधा मतलब है कि भारतीय बाजार की शुरुआत नकारात्मक हो सकती है। - एशियाई बाजारों का हाल
सोमवार सुबह एशियाई बाजार गिरावट के साथ खुले। जापान का निक्केई 1.01% नीचे था। जबकि, टॉपिक्स 0.88% नीचे रहा। वहीं, दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 1.31% की गिरावट आई। हांगकांग के फ्यूचर्स भी कमजोर हैं। - अमेरिकी बाजार का हाल
शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में भारी बिकवाली हुई। डॉऊ जोन्स 537 अंक (1.07%) की गिरावट के साथ 49,526 पर बंद हुआ। जबकि, एसएंडपी 500 1.24% टूटा और नैस्डैक 1.54% लुढ़क गया। शुक्रवार को एनवीडिया (-4.4%), एएमडी (-5.7%), इंटेल (-6.2%), टेस्ला (-4.75%) और फोर्ड (-7.5%) गिरे, जबकि माइक्रोसॉफ्ट और एप्पल मामूली बढ़त पर रहे।

