जयपुर। RPSC RAS 2024 Final Result : राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आरएएस भर्ती 2024 परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। इसके इंटरव्यू शुक्रवार को समाप्त हुए थे। एक दिन बाद आयोग ने अंतिम परिणाम जारी कर दिया है।
परीक्षार्थी rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं। आरपीएससी आरएएस 2024 में बाड़मेर के दिनेश विश्नोई ने टॉप किया है। जैसलमेर के वीरेंद्र चारण की दूसरी रैंक है। हेड कॉन्स्टेबल के बेटे वीरेंद्र वर्तमान में तहसीलदार हैं।
अब जल्द ही प्रदेश को 1096 नए प्रशासनिक अधिकारी मिलेंगे। इसमें राज्य सेवा के 428 और अधीनस्थ सेवा के 668 अफसर होंगे। इंटरव्यू 1 दिसंबर 2025 से 17 अप्रैल 2026 तक चले।
RPSC RAS 2024 Toppers List -टॉप 20
- रैंक 1 – दिनेश विश्नोई (बाड़मेर, रोल नंबर: 1010371)
- रैंक 2 – वीरेंद्र चारण (जैसलमेर, रोल नंबर: 1006165)
- रैंक 3 – नवनीत शर्मा (भीलवाड़ा, रोल नंबर: 1007118)
- रैंक 4 – रविंद्र सिंह (ब्यावर, रोल नंबर: 1004694)
- रैंक 5 – विकास सियाग (बीकानेर, रोल नंबर: 1011057)
- रैंक 6- ऐश्वर्या कंवर (बीकानेर, रोल नंबर: 1003725)
- रैंक 7 – दिनेश (जोधपुर ग्रामीण, रोल नंबर: 1009388)
- रैंक 8 -शालू (अनूपगढ़, रोल नंबर: 1004455)
- रैंक 9 – भूपेंद्र सिंह (बालोतरा, रोल नंबर: 1005670)
- रैंक 10 – राम सिंह गुर्जर (प्रतापगढ़, रोल नंबर: 1003279)
- रैंक 11 – यशवंत सांदू (जोधपुर, रोल नंबर: 1003525)
- रैंक 12 -कुलदीप शर्मा (जयपुर, रोल नंबर: 1014093)
- रैंक 13 – कैलाश कुमार (बालोतरा, रोल नंबर: 1003098)
- रैंक 14 -चानन सिंह इंदा (जोधपुर, रोल नंबर: 1010427)
- रैंक 15 – अभय सिंह आंजना (प्रतापगढ़, रोल नंबर: 1007854)
- रैंक 16 – कैलाश रणवा (डीडवाना-कुचामन, रोल नंबर: 1012002)
- रैंक 17 – हरियश राजपुरोहित (अजमेर, रोल नंबर: 1003015)
- रैंक 18 – उमंग रावल (डूंगरपुर, रोल नंबर: 1007916)
- रैंक 19 – तनीषा यादव (जयपुर, रोल नंबर: 1013609)
- रैंक 20 – वृंदा शेखावत (जयपुर, रोल नंबर: 1018607)
आयोग के अनुसार कुल 10 उम्मीदवारों का रिजल्ट होल्ड पर है। इनमें 5 का परिणाम सील्ड कवर में है। 3 का परिणाम कोर्ट में मामला लटका होने के कारण रोका है। दो अभ्यर्थियों के रिजल्ट को रोकने का कारण आयोग ने नहीं बताया है।
आरपीएससी आरएएस भर्ती 2024
- 2 सितंबर 2024: RPSC ने 733 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया।
- 18 अक्टूबर 2024: कुल 6 लाख 75 हजार (6,75,000) उम्मीदवारों ने आवेदन फॉर्म भरे।
- 2 फरवरी 2025: प्री-एग्जाम (प्रारंभिक परीक्षा) आयोजित किया गया, जिसमें 3 लाख 75 हजार 657 (3,75,657) उम्मीदवार शामिल हुए।
- 17 फरवरी 2025: पदों की कुल संख्या बढ़ाकर 1096 कर दी गई, जिनमें राज्य सेवा के 428 और अधीनस्थ सेवा के 668 पद शामिल थे।
- 20 फरवरी 2025: प्री-एग्जाम का रिजल्ट जारी किया गया, जिसमें मुख्य परीक्षा (मेंस) के लिए 21,539 उम्मीदवारों को चयनित किया गया ।
- 17 और 18 जून 2025: मुख्य परीक्षा (मेंस एग्जाम) आयोजित की गई।
- 8 अक्टूबर 2025: मेंस एग्जाम का रिजल्ट जारी किया गया, जिसमें इंटरव्यू (साक्षात्कार) के लिए 2,461 उम्मीदवारों को सिलेक्ट किया गया।
आरएएस रिजल्ट लिंक
नई आरएएस भर्ती पर संशय की स्थिति
आरपीएससी के कैलेंडर में 3 मई को आरएएस प्री एग्जाम प्रस्तावित है। लेकिन अभी तक विज्ञापन जारी नहीं हुआ है। ऐसे में आरएएस 2026 को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। सरकार ने जनवरी में 500 पदों पर भर्ती का ऐलान किया था। अब तक कार्मिक विभाग से आरपीएससी को भर्ती की सूचना नहीं मिली है। लाखों अभ्यर्थी कंफ्यूज हैं कि 3 मई 2026 को परीक्षा होगी या नहीं।


