Vivo का नया फोन 16GB रैम और 6000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च

0
9

नई दिल्ली। वीवो ने मार्केट में अपना नया फोन Vivo Y37+ लॉन्च कर दिया है। फोन को कंपनी ने अभी चीन में लॉन्च किया है। यह फोन 8जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज से लैस है। यह एक ड्रॉप रेजिस्टेंस फोन है, जिसकी बैटरी 60000mAh की है।

फोन की कीमत चीन में 1599 युआन (करीब 21400 रुपये) है। फोन तीन कलर ऑप्शन- ऑब्सीडियन ब्लैक, गेज ब्लू और सनराइज गोल्ड में आता है। यह फोन वीवो की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट हो गया है और इसकी सेल भी जल्द शुरू होगी। आइए डीटेल में जानते हैं वीवो के इस स्मार्टफोन के बारे में।

वीवो Y37+ के फीचर और स्पेसिफिकेशन
कंपनी इस फोन में 1600 x 720 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.74 इंच का LCD पैनल दे रही है। फोन में ऑफर किए जा रहे इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz और टच सैंप्लिंग रेट 180Hz का है। आई प्रोटेक्शन से लैस यह डिस्प्ले 1000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ आता है।

इसमें आपको 70% NTSC कलर गैमट मिलेगा। इसका कॉन्ट्रास्ट रेशियो 1500:1 है। कंपनी ने इस फोन को 8जीबी LPDDR4x रैम और 256जीबी के UFS 2.2 स्टोरेज में लॉन्च किया है। फोन में कंपनी 8जीबी अडिशनल वर्चुअल रैम दे रही है। इससे इस फोन की टोटल रैम बढ़कर 16जीबी तक की हो जाती है।

प्रोसेसर के तौर पर फोन में आपको Mali-G57 जीपीयू के साथ डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए कंपनी इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ ऑटोफोक्स वाला 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दे रही है। यह कैमरा नाइट, पोर्ट्रेट, पैनोरमा और प्रो मोड के साथ आता है।

फोन का रियर कैमरा 10x डिजिटल जूम भी सपोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में कंपनी 5 मेगापिक्सल का फंट कैमरा दे रही है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 44 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें कंपनी रिवर्स चार्जिंग भी दे रही है।

ओएस की बात करें, तो फोन ऐंड्ऱॉयड 15 पर बेस्ड Origin OS 5 पर काम करता है। यह ओएस लेटेस्ट फीचर्स, बेहतर सिक्योरिटी, यूजर फ्रेंड्ली इंटरफेस और इंटेलिजेंट ऐंटी-फ्रॉड प्रोटेक्शन के साथ आता है।

बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए कंपनी इस फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर ऑफर कर रही है। यह फोन SGS – सर्टिफाइड ड्रॉप रेजिस्टेंस के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ड्यूल नैनो सिम 5G, NFC, 3.5mm हेडफोन जैक और इन्फ्रारेड रिमोट कंट्रोल जैसे ऑप्शन मिलेंगे।