नई दिल्ली। Stock Market Updates 25 Feb.: आईटी स्टॉक्स की वापसी की बदौलत बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स अब 666 अंकों की बढ़त के साथ 82892 पर पहुंच गया है। जबकि, एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी दोहरा शतक लगाकर 212 अंक ऊपर 25636 के लेवल पर है।
अच्छे ग्लोबल संकेतों के बाद घरेलू शेयर बाजार में सुबह रौनक लौट आई है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज बुधवार को 304 अंकों की बढ़त के साथ 82530 पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 87 अंक ऊपर 25513 के लेवल पर खुलने में कामयाब रहा। सेंसेक्स में टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, इन्फोसिस और टीसीएस टॉप गेनर हैं। इन आईटी कंपनियों के शेयर में 2.43 से 3.45 प्रतिशत तक की तेजी है।
गलबल मार्केट के संकेत
- एशियन मार्केट
एशियाई बाजारों में बुधवार को बढ़त दर्ज की गई। जापान का निक्केई 225 1.11 प्रतिशत बढ़ा, जबकि टॉपिक्स सपाट था। दक्षिण कोरिया का कोस्पी पहली बार 0.77 प्रतिशत बढ़कर 6,000 के स्तर से ऊपर पहुंच गया, जबकि कोस्डैक 0.22 प्रतिशत बढ़ा। हांगकांग हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स ने उच्च शुरुआत का संकेत दिया। - गिफ्ट निफ्टी टुडे
गिफ्ट निफ्टी 25,672 के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद भाव से करीब 72 अंक का प्रीमियम था, जो भारतीय शेयर बाजार के सूचकांकों के लिए सकारात्मक शुरुआत का संकेत देता है। - वॉल स्ट्रीट
अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुआ। डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 370.44 अंक या 0.76 प्रतिशत बढ़कर 49,174.50 पर पहुंच गया, जबकि एसएंडपी 500 52.32 अंक या 0.77 प्रतिशत बढ़कर 6,890.07 पर पहुंच गया। नैस्डैक कंपोजिट 236.41 अंक या 1.05 प्रतिशत बढ़कर 22,863.68 पर बंद हुआ।

