नई दिल्ली। JEE Main 2026 Paper 2 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2026 सत्र 1 के पेपर 2 (B.Arch और B.Planning) का परिणाम जारी कर दिया है।
आर्किटेक्चर और प्लानिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक हजारों अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था। परीक्षार्थी अब आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
जारी परिणाम में उम्मीदवारों का पर्सेंटाइल स्कोर, विषयवार अंक और अन्य आवश्यक विवरण शामिल हैं। यह स्कोर आगे की प्रवेश प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
पेपर 2 का आयोजन जनवरी 2026 में किया गया था। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में हुई, जबकि B.Arch अभ्यर्थियों के लिए ड्रॉइंग टेस्ट भी शामिल था।
इन्होंने किया टॉप
- पेपर 2ए (बी. आर्क.) में केरल के सूर्याथेजस एस ने 100 फीसदी का स्कोर हासिल किया है।
- पेपर 2बी (बी. प्लानिंग) में भी केरल के गौरी शंकर वी ने 100 फीसदी स्कोर हासिल किया है।
66 हजार से अधिक छात्रों ने दी थी परीक्षा
एनटीए की ओर से साझा की गई डिटेल के मुताबिक इस बार पेपर 2 बीआर्क में कुल 64,786 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था जिसमें से 45,452 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। इसके अलावा बी प्लानिंग में 32,366 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था जिसमें से 21,067 छात्रों ने परीक्षा दी थी।
स्कोरकार्ड लिंक हुआ सक्रिय
जेईई मेन 2026 पेपर 2 का परिणाम देखने के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। लॉगिन के लिए आवेदन संख्या, पासवर्ड या जन्मतिथि और सुरक्षा कोड दर्ज करना आवश्यक है।
एनटीए ने परिणाम के साथ कुछ प्रमुख आंकड़े और टॉपर्स की जानकारी भी साझा की है। पेपर 2 के टॉपर्स का विवरण आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध है। उल्लेखनीय है कि पेपर 2 की अंतिम आंसर की पहले ही जारी की जा चुकी थी। इससे पहले एनटीए ने पेपर 1 का परिणाम 16 फरवरी 2026 को घोषित किया था। सत्र 2 की परीक्षा अप्रैल 2026 में आयोजित की जाएगी।
JEE Main Raper 2 Result 2026 Link
Result ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- JEE Main 2026 Session 1 Paper 2 Result लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या, पासवर्ड/जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- लॉगिन करते ही परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अंक जांचें और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।
फाइनल आंसर की भी जारी
एनटीए की ओर से रिजल्ट जारी होने के साथ ही फाइनल उत्तर कुंजी भी जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी फाइनल आंसर की का पीडीएफ ऑफिशियल वेबसाइट या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान रखें कि फाइनल आंसर की अंतिम और सर्वमान्य है। इस पर किसी भी प्रकार से आपत्ति दर्ज नहीं की जा सकती है।
यदि परिणाम डाउनलोड करने में किसी प्रकार की परेशानी आती है, तो अभ्यर्थी NTA की हेल्पलाइन 011-40759000 या 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा [email protected] पर ईमेल के माध्यम से भी सहायता प्राप्त की जा सकती है।
उम्मीदवारों को सलाह है कि वे अपने स्कोरकार्ड की एक से अधिक प्रतियां सुरक्षित रखें, ताकि आगे की काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया में किसी प्रकार की समस्या न हो।
जेईई मेन 2026 पेपर 2A (बी. आर्क) टॉपर्स लिस्ट
- सूर्यथेजस एस
- सुशीलनारायण एस
- साराह शकील अख्तर बोहारी
- टेलुरी श्रेयस रेड्डी
- आर्यन मदन
- अंशिता सुरेश मलयोट
- जाह्नवी सिंघल
- दिव्यांका गुप्ता
- आरुष जैन
- वोरुगंती सरन्या अश्विनी

