नई दिल्ली। Stock Market Update: अमेरिकी शेयर बाजार में शुक्रवार को आई भारी गिरावट के बाद घरेलू शेयर मार्केट की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 75000 के नीचे खुला। सेंसेक्स 417 अंकों की गिरावट के साथ 74893 पर खुला। एनएसई के 50 शेयरों वाले बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी ने गिरावट का शतक लगाकर 0.82 पर्सेंट नीचे 22609 से आज के दिन के कारोबार की शुरुआत की।
सुबह 9:25 बजे शेयर मार्केट खुलने के चंद मिनट बाद ही गिरावट और बढ़ गई। सेंसेक्स 575 अंक लुढ़क कर 74735 पर आ गया। सेंसेक्स के टॉप लूजर्स स्टॉक्स में जोमैटो, पावर ग्रिड, एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, टीसीएस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अडानी पोर्टस, टाटा स्टील, स्टेट बैंक, टाटा मोटर्स जैसे स्टॉक्स हैं।
सुबह 9:42 बजे सेंसेक्स 729 अंक लुढ़क करा 74581 पर आ गया है। जबकि, निफ्टी गिरावट का दोहरा शतक लगाकर 228 अंक नीचे 22568 के लेवल पर है। निफ्टी टॉप लूजर्स की लिस्ट में एचसीएल टेक करीब 3 फीसद नीचे आ गया है। विप्रो, श्रीराम फाइनेंस, टेक महिंद्रा और ट्रेंट में भी 2 फीसद से अधिक का नुकसान है।
सुबह 10:08 बजे शेयर मार्केट में बड़ी गिरावट के बीच बैंक निफ्टी 1.16 पर्सेंट टूटकर 48412 पर आ गया है। फाइनेंशियल सर्विसेज में 1.22 पर्सेंट की गिरावट है। निफ्टी आईटी इंडेक्स 2.32 पर्सेंट का गोता लगा चुके हैं। मीडिया और मेटल इंडेक्स भी पस्त हैं।कंज्युमर ड्यूराबेल्स, प्राइवेट बैंक और रियल्टी इंडेक्स में भी 1 फीसद से अधिक का नुकसान है। इस बीच सेंसेक्स 766 अंक नीचे 75544 पर आ गया है।

