राकेश जैन फिर से भाजपा कोटा शहर जिलाध्यक्ष, शीर्ष नेतृत्व ने दिखाया भरोसा

0
20

कोटा। Rakesh Jain BJP Kota District President: राकेश जैन पुनः भाजपा कोटा शहर जिलाध्यक्ष घोषित हुए। 10 माह के अल्प कार्यकाल में ऐतिहासिक कार्य से भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने भरोसा दिखाया है।

भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी नारायण लाल पंचारिया, कोटा शहर जिला चुनाव अधिकारी मानसिंह गुर्जर , चुनाव सहप्रभारी महेश विजय, सुनिता व्यास, कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, व जिलाध्यक्ष राकेश जैन के सानिध्य में भाजपा संगठन पर्व 2024 के तहत भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जारी निर्देशों की पालना करते हुए जी एम ए प्लाजा के सभागार में जिलाध्यक्ष पद पर चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न हुई।

अब तक बूथ अध्यक्ष से लेकर मण्डल अध्यक्ष के पद तक सर्वसम्मति से कार्यकर्ताओं का चुनाव हुआ। इसी कडी में भाजपा के जिलाध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से राकेश जैन को पुनः जिलाध्यक्ष पद के लिये निर्विरोध चुना गया।

भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी नारायण लाल पंचारिया ने कहा कि सभी के सहमति से सभी से चर्चा कर, आमराय बनाकर, आज जिलाध्यक्ष पद पर चयन उपरांत घोषणा की गई है। चुनाव अधिकारी मानसिंह गुर्जर ने कहा कि संविधान के तहत सभी से आवेदन मांगा गया, जिसके तहत 4 आवेदन प्राप्त हुये। सभी आवेदको एवं जनप्रतिनिधियों चर्चा कर, आमराय से राकेश जैन की पुनः जिलाध्यक्ष घोषित किया गया ।

लोकसभा चुनावो में जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने अपनी अहम जिम्मेदारी निभाई। राकेश जैन के लगातार दौरे, मीटिंग, बैठकें एवं जनसंपर्क करने से लोकसभा चुनावो में कोटा से बढ़त मिली। राजस्थान उपचुनाव में जिलाध्यक्ष के सानिध्य में अनेको भाजपा कार्यकर्ता कोटा से उपचुनाव प्रचार प्रसार में गये तथा वहां अपनी अहम भूमिका निभाई, परिणाम स्वरूप सफलता मिली।

भाजपा पार्टी द्वारा दिए गए सभी कार्याे में 100 प्रतिशत सफलता के साथ कार्यक्रमों को अंजाम दिया। हर घर तिरंगा अभियान, वीर बाल दिवस, हर महिने मन की बात कार्यक्रम, संविधान गौरव अभियान, सेवा पखवाडा के तहत सेवा कार्य जैसे अनेक कार्यों को सफलता के साथ पूर्ण किया।

राकेश जैन के नेतृत्व में भाजपा कोटा शहर ने प्राथमिक सदस्यता अभियान में 703 बूथ के अनुरूप प्रदेश में लक्ष्य से अधिक 140000 से अधिक सदस्य बनाकर अग्रणी जिलो में स्थान बनाया। सक्रिय सदस्यता अभियान में लक्ष्य की 100 प्रतिशत प्राप्ति की।

राकेश जैन के सानिध्य में संगठन पर्व 2024 के तहत बूथ समितियों के निर्माण में 703 बूथों में से 664 बूथ समितियों के निर्माण कर प्रदेश में अग्रणी जिलों की गिनती में कोटा शहर रहा।