Ola Electric ने किया नेटवर्क विस्तार, कोटा समेत देश भर में खोले रिकार्ड स्टोर्स

0
45

कोटा। Ola Electric: भारत की सबसे बड़ी ईवी कंपनी ओला इलेक्ट्रिक ने अपने नेटवर्क को 4000 स्टोर्स तक बढ़ाने की घोषणा की, जो मौजूदा नेटवर्क से चार गुना ज्यादा है। कोटा में भी नए स्टोर के विस्तार से ईवी तक लोगों की पहुंच और आसान हो जाएगी।

कंपनी ने बड़े पैमाने पर अपनी प्रतिबद्धता के चलते पूरे देश में 3200 से भी ज्यादा नए स्टोर्स को लॉन्च किया है। ऐसा कर कंपनी ने टियर-1 और टियर-2 शहरों के अलावा छोटे छोटे कस्बों और तहसीलों तक अपनी पहुंच को बढ़ाया है।

ओला इलेक्ट्रिक के चेयरमैन भविष अग्रवाल ने बताया कि भारत के ईवी के सफर में आज का दिन बहुत बड़ा है, क्योंकि कंपनी ने अपने नेटवर्क का विस्तार हर शहर, हर कस्बे और हर तालुका तक कर दिया है।

हमारे नए स्टोर्स, जो सर्विस सेंटर्स के साथ जुड़े हैं। सेविंग वाला स्कूटर अभियान के साथ कंपनी ने नए मानक स्थापित किए हैं। एस1 पोर्टफोलियो पर 25 हजार तक के ऑफर्स दिये जा रहे है।

ओला इलेक्ट्रिक ने अपने नेटवर्क के बड़े विस्तार के सुनहरे मौके पर लिमिटेड-एडिशन ओला S1 प्रो सोना को लॉन्च किया गया है। यह असली 24 कैरेट गोल्ड प्लेटेड एलिमेंट्स के साथ पेश किया गया है।

ओला इलेक्ट्रिक के इनोवेशन में ओला सोना ने लक्ज़री और फंक्शनैलिटी का बेहतरीन संगम पेश किया है। इसमें “सोना मूड” नामक इमर्सिव फीचर दिया गया है, जो एक प्रीमियम राइडिंग अनुभव देता है।

ओला ऐप में गोल्ड-थीम वाला इंटरफेस और कस्टमाइज़्ड मूव ओ एस डैशबोर्ड है, जो यूजर्स को राइड मोड्स और सेटिंग्स को पर्सनलाइज करने की सुविधा देता है, जिससे उनका सफर और भी खास बनता है।

ओला ने मूव ओ एस 5 बीटा के प्रायोरिटी रजिस्ट्रेशन शुरू किए हैं। इसमें राइडिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कई खास फीचर्स जोड़े गए हैं। इस अपडेट के साथ, ओला राइडर्स को ग्रुप नेविगेशन, लाइव लोकेशन शेयरिंग, ओला मैप्स से संचालित रोड ट्रिप मोड, स्मार्ट चार्जिंग, स्मार्ट पार्क और टीपीएमएस अलर्ट जैसे फीचर्स का फायदा मिलेगा।

कंपनी ने हाल ही में अपने गिग और एस1 ज़ेड स्कूटर रेंज लॉन्च करने की घोषणा की है । यह नई स्कूटर रेंज टिकाऊ, भरोसेमंद, किफायती होने के साथ साथ आसान समाधान देती है, जिसमें रिमूवेबल बैटरी भी शामिल है। ये स्कूटर ग्रामीण, अर्ध-शहरी और शहरी ग्राहकों की व्यक्तिगत और व्यावसायिक जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किए गए हैं।

गिग और एस1 ज़ेड सीरीज की बुकिंग कराने के बाद इसकी डिलीवरी नये साल के अप्रैल से मई माह के बीच शुरू हो जाएगी।ओला इलेक्ट्रिक का एस1 पोर्टफोलियो भी काफी बड़ा है, जिसमें ग्राहकों की अलग-अलग ज़रूरतों को पूरा करने के लिए छह विकल्प हैं।

अपने वार्षिक फ्लैगशिप इवेंट ‘संकल्प’ में कंपनी ने अपनी रोडस्टर मोटरसाइकिल सीरीज लॉन्च करने की घोषणा की। इसमें रोडस्टर एक्स और रोडस्टर प्रो की रेंज शामिल हैं।इन मोटरसाइकिलों में सेगमेंट में पहली बार कई अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस फीचर्स दिए गए हैं।