मनुष्य के व्यक्तित्व व चरित्र निर्माण का आधार है संस्कार: प्रमोद विजय

0
6

कोटा। लांयस क्लब कोटा की ओर से संस्कार निर्माण कार्यशाला का आयोजन कर्णेश्वर वेद विद्यालय कनवास द्वारा संचालित वैदिक योग आध्यात्मिक साधना केंद्र पर किया गया। संस्कार कार्यशाला में विश्वबंधुत्व की भावना, मनुष्य होने के नाते सहानुभूति, करुणा और प्रेम का भाव, अच्छे मूल्यों और आदतों का विकास, व्यक्तित्व निर्माण और नैतिक शिक्षा पर बटुकों को समझाया गया।

संस्कार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अध्यक्ष प्रमोद विजय ने कहा कि संस्कार व्यक्ति के चरित्र और व्यक्तित्व को आकार देते हैं और आधार भी होते हैं। जो हमें सही व्यवहार और नैतिक मूल्यों को सिखाते हैं। संस्कारों के मदद से ही हम संस्कार, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने में सक्षम हैं।

हम इससे ही आध्यात्मिक चेतना और आत्म-जागरूकता बढ़ा सकते हैं। इस अवसर पर अध्यक्ष ने बताया कि बटुकों ने मंत्र उच्चारण के साथ विधि​विधान से भगवान शिव का अभिषेक किया गया। सह सचिव आनंद राठी व अंकित राठी के सौजन्य से कार्य पूर्ण किया गया। इस अवसर पर क्लब सदस्य अनिल डागा, अरविंद गुप्ता, मिथिलेश विजय, भारती डागा एवं संतोष गुप्ता उपस्थित रहे।