Stock Market: सेंसेक्स नए ऑल टाइम हाई 81679 पर खुला, निफ्टी 24900 के पार

0
19

नई दिल्ली। Stock Market Opened : शेयर मार्केट की शुरुआत सोमवार को पहले कारोबारी दिन रिकॉर्ड तोड़ रही। सेंसेक्स नए ऑल टाइम हाई 81679 पर खुला। इसमें 346 अंक की बढ़त रही। निफ्टी ने भी इतिहास रचते हुए 108 अंकों की छलांग के साथ 24943 के लेवल पर खुला। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती शुरू करने की उम्मीद बढ़ने से एशियाई बाजार बढ़त के साथ खुले।

विदेशी बाज़ारों का हाल
एशियाई बाजार: लाइव मिंट के मुताबिक जापान, अमेरिका और ब्रिटेन में केंद्रीय बैंक के प्रमुख फैसलों से पहले एशियाई बाजारों में सोमवार को बढ़त के साथ कारोबार हुआ। जापान के निक्केई में 2.02% की तेजी आई, जबकि टॉपिक्स में 1.52% की तेजी आई। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.8% बढ़ा।

गिफ्ट निफ्टी: गिफ्ट निफ्टी 25,075 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा था। यह निफ्टी फ्यूचर्स में पिछले बंद से लगभग 160 अंकों का प्रीमियम है, जो भारतीय शेयर बाजार के लिए सकारात्मक शुरुआत का संकेत दे रहा है।

वॉल स्ट्रीट: अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को बढ़त पर बंद हुआ। डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 1.64% उछलकर 40,589.34 पर बंद हुआ, जबकि एसएंडपी 500 1.11% बढ़कर 5,459.10 पर पहुंच गया। नैस्डैक कंपोजिट इंडेक्स 1.03% बढ़कर 17,357.88 पर बंद हुआ।