Stock Market: सेंसेक्स 622 और निफ्टी 186 अंक उछल कर ऑलटाइम हाई पर बंद

0
23

नई दिल्ली। Stock Market Closed: आज शेयर बाजार के दोनों सूचकांक ऑल टाइम हाई पर बंद हुए। आईटी सेक्टर में आई तेजी ने बाजार को बढ़त हासिल करने में मदद की है। आज टीसीएस के शेयर टॉप गेनर रहे।

सेंसेक्स 622 और निफ्टी 186 अंक से ज्यादा चढ़कर बंद हुए हैं। शेयर बाजार में तेजी का असर भारतीय करेंसी पर भी देखने को मिला है। बाद में आईटी सेक्टर में जारी तेजी के बाद दोनों स्टॉक एक्सचेंज ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गए।

सेंसेक्स 622 अंक या 78 फीसदी की तेजी के साथ 80,519.34 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी भी 186.20 अंक या 0.77 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,502.15 अंक पर पहुंचकर बंद हुआ। आज दोनों स्टॉक एक्सचेंज ने नए उच्चतम स्तर को टच किया। सेंसेक्स का ऑल-टाइम हाई 80893.51 अंक और निफ्टी का 24,592.20 अंक रहा।

आज आईटी सेक्टर में 4 फीसदी की तेजी आई है। वहीं मीडिया इंडेक्स 2 फीसदी चढ़ा है। रियल्टी इंडेक्स 1.5 फीसदी, पावर इंडेक्स करीब 1 फीसदी, कैपिटल गुड्स इंडेक्स 0.5 फीसदी और ऑटो इंडेक्स 0.3 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक भी सीमित दायरे में बंद हुए।

ये शेयर्स रहें टॉप गेनर
निफ्टी पर टीसीएस, विप्रो, एलटीआईमाइंडट्री, इंफोसिस और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर टॉप गेनर रहे, जबकि मारुति सुजुकी, डिविस लैब्स, बीपीसीएल, कोल इंडिया और एशियन पेंट्स स्टॉक्स टॉप लूजर रहें।