MG 2024 में नई इलेक्ट्रिक कार करेगी लॉन्च, जानिए SUV ZS EV की खूबियां

0
121

नई दिल्ली। नए साल 2024 में कई कंपनियां अपनी कारों के फेसलिफ्ट मॉडल के साथ कुछ इलेक्ट्रिक मॉडल लॉन्च करेंगी। इसमें लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी MG का नाम भी शामिल है। MG भी 2024 में अपनी एस्टर SUV का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने वाली है। साथ ही, वो इलेक्ट्रिक SUV ZS EV का फेसलिफ्ट मॉडल लाएगी। इतना ही नहीं, कंपनी MG 4 EV इलेक्ट्रिक कार भी लाएगी।

MG के पास भारतीय बाजार में 2023 में स्पेशल एडिशन के तौर पर सिर्फ हेक्टर और हेक्टर प्लस फेसलिफ्ट के साथ एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक कार कॉमेट EV थी। हालांकि, कंपनी ने 2023 ऑटो एक्सपो में अपने कई ग्लोबल प्रोडक्ट का प्रदर्शन किया थी। इसमें MG 4 EV भी शामिल रही। MG 4 EV आकार में ZS EV के समान है। इसलिए, यह साफ नहीं है कि अगर MG भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च करेगी तो वह इसे किस तरह से पेश करेगी।

MG 4 EV भारतीय पोर्टफोलियो के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है। यह न केवल ZS EV की तुलना में अधिक शार्प स्टाइल प्रदान करता है, बल्कि अधिक फीचर्स के साथ आती है। ग्लोबल मार्केट में MG 4 EV 2 बैटरी पैक ऑप्शन 51kWh और 64kWh के साथ आती है।

इसमें रियर-व्हील-ड्राइव कॉन्फिगरेशन भी मिलता है। छोटा बैटरी पैक 350KM की WLTP-दावा की गई रेंज देता है। वहीं, बड़ा पैक 452KM की रेंज देता है। यह 150kW DC चार्जर को भी सपोर्ट करता है।

MG एस्टर भारतीय बाजार में 2021 में लॉन्च की गई थी। ये हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस जैसी C-सेगमेंट SUV को टक्कर देती है। अब कंपनी सेल्टोस का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर चुकी है। क्रेटा को मिड-लाइफसाइकल अपडेट मिलने वाला है। ऐसे में एस्टर भी फेसलिफ्ट मॉडल के साथ एंट्री को तैयार है।

एस्टर फेसलिफ्ट की एक लीक हुई पेटेंट फोटो यह संकेत देती है कि अपडेटेड SUV से क्या उम्मीद की जा सकती है। आगे की तरफ इसमें नए हेडलैंप, बड़ी ग्रिल और दिखने में बड़े एयर डैम मिल सकते हैं। एस्टर फेसलिफ्ट का साइड प्रोफाइल मौजूदा मॉडल के समान रहने की संभावना है। इसमें नए एलॉय व्हील और पीछे की तरफ अपडेटेड टेल लैंप का एक सेट मिल सकता है।

उम्मीद है कि एस्टर फेसलिफ्ट में 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर नॉर्मल पेट्रोल इंजन का मौजूदा सेट बरकरार रहेगा। ZS EV फेसलिफ्ट को 2022 में लॉन्च किया गया था, इसलिए हमें उम्मीद नहीं है कि कम से कम भारत में इसे जल्द फेसलिफ्ट फॉर्मेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

इसलिए MG 2024 के आखिर या 2025 की शुरुआत में ZS EV फेसलिफ्ट को एस्टर के समान डिजाइन के साथ लॉन्च कर सकता है। भले ही यह EV-स्पेशल ग्रिल के साथ आती हो।