सेंसेक्स 760 अंक उछल कर 54,521 पर बंद, निफ्टी 16,200 के पार

0
195

मुंबई। वैश्विक बाजार में सकारात्मक संकेतों के बाद भारतीय बाजार सोमवार को वीक हाई छूता नजर आया है। मुंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सोमवार को 760 अंक चढ़कर 54,521 अंक पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 229 अंक चढ़कर 16278 के लेवल पर बंद हुआ है।

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक, इंफोसिस, बजाज फिनसर्व और टेक महिंद्रा निफ्टी पर टॉप गेनर्स रहे, जबकि ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, डॉ रेड्डीज लैबोरेट्रीज, HDFC बैंक, एमएंडएम और मारुति सुजुकी टॉप लूजर्स रहे।

सभी सेक्टोरल इंडेक्स इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, पीएसयू बैंक, मेटल, पावर, ऑयल एंड गैस, बैंक, रियल्टी और कैपिटल गुड्स इंडेक्स में 1-3% की तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए। BSE के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 1-1% से ज्यादा की तेजी आई। जबकि रुपया शुक्रवार को 79.87 के बंद के मुकाबले 79.97 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

आज सेंसेक्स 308.52 अंक की बढ़त के साथ 54069 पर और निफ्टी 102 अंक की बढ़त के साथ 16151 पर खुला था। इंडस्ट्रियल मेटल्स की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली है। शेयर बाजार के जानकारों के अनुसार चीन के रेग्युलेटर की तरफ से देश के रियल इस्टेट सेक्टर को संभावित मुश्किल से बचाने के लिए उठाए गए कदमों के बाद भारतीय बाजारों में मेटल की कीमतों में तेजी देखी गई है।