सेंसेक्स 703 अंक टूटकर 56,463 पर बंद, निफ्टी 17 हजार से नीचे फिसला

0
265

मुंबई। शेयर बाजार मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी धड़ाम हो गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 703 अंक या 1.23 फीसदी की गिरावट के साथ 56,463 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 215 अंक या 1.25 फीसदी फिसलकर 16,958 के स्तर पर बंद हुआ।

इससे पहले सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार बीते दिन की भारी गिरावट से उबरते हुए हरे निशान पर खुला था। बीएसई का सेंसेक्स 269 अंक या 0.47 फीसदी की बढ़त के साथ 57,436 के स्तर पर खुला था, जबकि एनएसई के निफ्टी ने 93 अंक या 0.54 फीसदी की उछाल के साथ 17,266 के स्तर पर कारोबार शुरू किया था। बाजार की शुरुआत के साथ लगभग 1687 शेयरों में तेजी, 328 शेयरों में गिरावट आई थी, जबकि 65 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था।

मिड और स्मॉल कैप में भी गिरावट
BSE के मिड कैप और स्मॉल कैप दोनों में 200 पाइंट से ज्यादा की गिरावट है। मिडकैप में अपोलो हॉस्पिटल, ऑयल, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंस और अजंता फर्म में तेजी है। जबकि टीवीएस मोटर्स, टाटा कज्यूमर, ओबरॉय रियल्टी और क्रिसिल में गिरावट है। स्मॉल कैप में जयंत एग्रो ऑर्गेनिक, ऊषा मार्ट, MRPL, सन फ्लैग, और मिंडा कॉर्प में बढ़त है।

सभी 11 सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट
निफ्टी के सभी 11 सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट रही। इसमें सबसे ज्यादा गिरावट FMCG (2.82%) और IT (2.98%) इंडेक्स में रही। वहीं बैंक, ऑटो, मेटल, फाइनेंशियल सर्विस, मीडिया, फार्मा में 1% से ज्यादा की गिरावट रही। वहीं PSU बैंक में मामूली गिरावट रही