2022 Ducati Panigale V4 बाइक जबरदस्त माइलेज के साथ भारत में लॉन्च

0
286

नई दिल्ली। 2022 Ducati Panigale V4: डुकाटी इंडिया ने 2022 Panigale V4 रेंज को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह एक सुपरस्पोर्ट मोटरसाइकिल है जिसे शानदार एरोडायनामिक्स और एर्गोनॉमिक्स के साथ लाया गया है। साथ ही ग्राहकों को इसमें – V4, V4 S, और V4 SP2 जैसे वेरिएंट्स चुनने का विकल्प भी मिलता है।

पावरट्रेन: डुकाटी पैनिगेल V4 के पावरट्रेन में 1,103cc वाला लिक्विड-कूल्ड, Desmosedici Stradale, V4-सिलेंडर इंजन है। यह इंजन 13,000rpm पर 212.5bhp की पावर और 9,500rpm पर 123.6Nm का पीक टॉर्क जनरेट कर सकता है। डुकाटी का दावा है कि यह बाइक 300 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 37 किलोग्राम डाउनफोर्स जनरेट करती है। बाइक में फ्रंट फोर्क और एक पूरी तरह से इंटीग्रेटेड रियर मोनो-शॉक सस्पेंशन सेटअप को भी शामिल किया गया है। ब्रेकिंग फीचर्स में ट्विन 330mm फ्रंट और सिंगल 245mm रोटर के साथ टू-पिस्टन कैलिपर शामिल है।

राइडिंग फीचर्स: डुकाटी पैनिगेल V4 में तीन वेरिएंट के अलावा बेहतर राइडिंग के लिए फुल, हाई, मीडियम और लो जैसे टें राइडिंग मोड्स मिलते हैं। इसके अलावा, सुरक्षित राइडिंग के लिए , इंजन ब्रेक कंट्रोल, बॉश कॉर्नरिंग एबीएस और ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ व्हीली कंट्रोल और स्लाइड कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। साथ ही पावर लॉन्च, बाय-डायरेक्शनल क्विक शिफ्टर को भी शामिल किया गया है। साथ ही लेटेस्ट अपडेट के रूप में बाइक को अपडेटेड एरोडायनामिक्स, एर्गोनॉमिक्स, इंजन, चेसिस और इलेक्ट्रॉनिक्स मिलते हैं।

साथ ही बाइक 2022 Panigale V4 में एक मस्कुलर फ्यूल टैंक, अंडरबेली एग्जॉस्ट और सिंगल साइडेड स्विंगआर्म के साथ ट्विन-पॉड हेडलाइट असेंबली भी देखने को मिलता है। साथ ही

Ducati Panigale V4 की कीमत

  • Panigale V4: 26.49 लाख रुपये
  • Panigale V4 S: 31.99 लाख रुपये
  • Panigale V4 SP2: 40.99 लाख रुपये

मुकाबला: भारत में नई डुकाटी का मुकाबला BMW S 1000RR और Kawasaki Ninja ZX10R जैसी मोटरसाइकिलों से होगा।