नई दिल्ली। Stock Market Opened: घरेलू शेयर बाजार में आज तेजी आई है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 400 अंक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 इंडेक्स 23,300 के ऊपर पहुंच गया।
सुबह 9.28 बजे सेंसेक्स 373.34 अंक यानी 0.51% तेजी के साथ 74,292.10 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी भी 89.60 अंक यानी 0.39% तेजी के साथ 23,331.70 अंक पर पहुंच गया। इस बीच रुपया डॉलर के मुकाबले 0.2% नीचे 95.54 पर खुला। पिछले सत्र में यह 95.35 पर बंद हुआ था।
सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयर तेजी के साथ खुले। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में सबसे ज्यादा 1.5 फीसदी तेजी आई। हिंदुस्तान यूनिलीवर, बीईएल, इन्फोसिस, ट्रेंट, एसबीआई, लार्सन एंड टुब्रो, एचडीएफसी बैंक और टीसीएस में भी तेजी रही। दूसरी ओर, बजाज फिनसर्व, पावरग्रिड, टेक महिंद्रा, इटरनल, एचसीएल टेक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मा और मारुति के शेयरों में गिरावट रही।
ग्लोबल मार्केट के संकेत
- गिफ्ट निफ्टी
सुबह 7:15 बजे गिफ्ट निफ्टी 23,285 के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद स्तर से करीब 46 अंक नीचे था। इससे बाजार में फ्लैट से कमजोर शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। - एशियाई बाजार
बुधवार सुबह एशियाई बाजार लाल निशान में कारोबार करते दिखे। जापान का निक्केई दबाव में रहा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी भी फिसला। टेक्नोलॉजी और सेमीकंडक्टर शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। - वॉल स्ट्रीट का हाल
अमेरिकी बाजारों में मंगलवार को मिश्रित कारोबार रहा। डॉऊ जोंस 0.17% बढ़ा। जबकि,एसएंडपी 500 में 0.26% की गिरावट रही और नैस्डैक 0.97% टूट गया। - अमेरिका-ईरान तनाव ने बढ़ाई चिंता
बाजार की सबसे बड़ी चिंता फिलहाल अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता सैन्य तनाव है। अमेरिका द्वारा ईरान पर नए हमलों और होर्मुज से जुड़ी घटनाओं ने वैश्विक निवेशकों को सतर्क कर दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर तनाव और बढ़ता है तो कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिल सकता है, जिसका असर भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर बाजार दोनों पर पड़ सकता है।

