Saturday, July 11, 2026
Home Blog Page 5634

एमएसएमई उत्पादकों, क्रेता-विक्रेताआें के बीच सीधा संवाद 16 को

0

जयपुर। प्रमुख शासन सचिव एमएसएमई डॉ. सुबोध अग्रवाल ने कहा है कि 16 नवंबर से प्रदेश में उत्पादकों और क्रेता-विक्रेताआें के बीच सीधा संवाद कायम करने के लिए वायर सेलर मीट का आयोजन शुरु किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहली वायर सेलर मीट 16 नवंबर को अजमेर में आयोजित की जाएगा।

डॉ. सुबोध अग्रवाल मंगलवार को उद्योग भवन में आयुक्त कुंजीलाल मीणा के साथ एमएसएमई संस्थाओं व विभागीय अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इस वर्ष को एमएसएमई वर्ष घोषित करते हुए अन्य कार्यों के साथ ही उत्पादकों व के्रताओं के बीच सीधा संवाद कायम करने के भी निर्देश दिए थे।

उन्होंने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में 8 वायर सेलर मीट व वेण्डर डवलपमेंट कार्यक्रमों को अंंतिम रुप दिया जा चुका है। इनमें जयपुर में 3, अजमेर, अलवर, भिवाड़ी, जोधपुर और उदयपुर में एक-एक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

डॉ. अग्रवाल ने बताया कि उद्यम प्रोत्साहन संस्थान अजमेर द्वारा 16 नवंबर को अजमेर में आयोजित वायर सेलर मीट और वेण्डर डवलपमेंट कार्यक्रम में संभाग के मिनरल व इंजीनियंरिग आधारित औद्योगिक प्रतिष्ठान और क्रेता-विक्रेता हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि इससे बाजार की मांग को समझने और एक दूसरे के अनुभवों को साझा करने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने बताया कि राज्य के औद्योगिक विकास को गति देने और प्रदेश में औद्योगिक विकास से प्रदेशवासियों से सीधा जुड़ाव तय करने के लिए राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मेले प्रदर्शनियों का आयोजन किया जा रहा है ताकि राज्य के उद्योगों को बाजार मिल सके, प्रदेशवासी उत्पादों से रुबरु हो सके और उत्पादक और उपभोक्ताओं के बीच सीधा जुड़ाव बन सके।

बैठक में सचिव खादी बोर्ड से सचिव अल्पा चौधरी, प्रमीला भंसाली, अतिरिक्त निदेशकों में डीसी गुप्ता, एलसी जैन, पीके जैन, संयुक्त निदेशकों में संजीव सक्सैना, एसएस शाह, सीएल वर्मा, उपनिदेशक पीआर शर्मा, एसएल पालीवाल, रवीश कुमार, आरएसडीसी के महाप्रबंधक नायाब खान, रीको, प्रदुषण बोर्ड, बीआईपी, राजसिको, राजस्व, बुनकर संघ व उद्योग विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

रियल एस्टेट सेक्टर को जीएसटी के दायरे में लाया जाए:एसोचैम

0

नई दिल्ली । अगर रियल एस्टेट सेक्टर को जीएसटी के दायरे में लाया जाता है तो इसे स्टांप ड्यूटी और कर की कम दर के साथ लाया जाना चाहिए। यह बात इंडस्ट्रियल बॉडी एसोचैम ने कही है।

एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (एसोचैम) ने कहा कि केंद्र निश्चित तौर पर वस्तु एंव सेवा कर (जीएसटी) के अंतर्गत रियल एस्टेट सेक्टर को लाने के पक्ष में है लेकिन इस मामले को राज्य सरकारों को खुद उठाना होगा क्योंकि यह राजस्व से जुड़ा मामला है।

एसोचैम के महासचिव डी. एस. रावत ने कहा कि ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि रियल एस्टेट सेक्टर को स्टांप शुल्क और संपत्ति कर जैसे अन्य करों के बिना जीएसटी में शामिल किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि लेकिन इससे कोई भी उद्देश्य पूरा नहीं होगा बल्कि इससे लोगों के बीच भ्रम बढ़ेगा। रावत ने बताया, “अगर इस क्षेत्र को बढ़ावा देना है तो इसे जीएसटी के तहत स्टांप शुल्क और कर की कम दर के साथ लाया जाना चाहिए और इसे आवास या निर्माण की लागत में नहीं जोड़ा जाना चाहिए।”

डी. एस. रावत ने आगे कहा कि इससे वास्तव में मांग बढ़ेगी। किसी भी हालत में सीमेंट को 28 फीसद की श्रेणी में रखना जायज नहीं ठहराया जा सकता है। वहीं रावत ने पेट्रोलियम, इलेक्ट्रिसिटी और शराब को भी जीएसटी के तहत लाने की वकालत की है।

जहां तक पेट्रोलियम सेक्टर की चिंता की बात है रावत ने कहा कि राज्य निश्चित तौर पर इस मुद्दे को बोर्ड के समक्ष नहीं रखेंगे क्योंकि राजस्व के स्तर पर वो निश्चित तौर पर पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर ही निर्भर हैं।

एक्सपोर्टर्स की लिवाली निकलने से धान पूसा 150 रुपये तेज

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में मंगलवार को माल की कुल आवक 1लाख की रहीं । धान की आवक 50 हजार बोरी की रहीं। लहसुन की आवक 5000 हजार कट्टे की रही। एक्सपोर्टर्स की लिवाली निकलने से धान पूसा 150 तेज रहा।

गेहूं मिल 1550 से 1605 लोकवान 1600 से 1700 पीडी 1650 से 1700 टुकडी 1600 से 1750 रुपये प्रति क्विंटल। धान सुगंधा 2000 से 2350 पूसा 1 2200 से 2580 पूसा4 (1121) 2500 से 2975 धान (1509) 2000 से 2550 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन 2200 से 2735 सरसो 3200 से 3500 तिल्ली 5000 से 6600 रुपये प्रति क्विंटल। मैथी 2000 से 2600 धनिया बादामी 3400 से 3850 ईगल 3600 से 4000 रंगदार 4000 से 5000 रुपये प्रति क्विंटल। मूंग 3300 से 3600 उडद 2400 से 3750 चना 4000 से 4600 रुपये प्रति क्विंटल।

चना काबुली 7000 से 10500 चना पेपसी 4500 से 4800 चना मौसमी 4500 से 5000 मसूर 3000 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल। ग्वार 2500 से 3350 मक्का नई 1000 से 1200 जौ 1100 से 1200 ज्वार 1300 से 2000 रुपये प्रति क्विंटल। लहसुन 800 से 3500 रुपये प्रति क्विंटल।

ग्रेडिंग से पता चलेगा राज्य में अच्छा इंजीनियरिंग कॉलेज कौनसा

0

 नवाचार : पहली बार राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने राज्य के 116 इंजीनियरिंग कॉलेजों के लिए ग्रेडिंग सिस्टम लागू किया। गुणवत्ता सुधार होने से राज्य में इंजीनियरिंग डिग्री की साख बढे़गी।

अरविन्द, कोटा। राज्य में इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट डिग्री की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने ग्रेडिंग सिस्टम लागू कर नवाचार की अनूठी पहल की।

नए सत्र से कोई भी विद्यार्थी आरटीयू की वेबसाइट पर इससे संबद्ध 116 सरकारी व प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेजों की रैंकिंग देखकर सर्वश्रेष्ठ कॉलेज का चुनाव कर सकते हैं।

इस वर्ष आरटीयू से जुडे़ कॉलेजों में संचालित कोर्सेस में लगभग 2.25 लाख विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। 2017 में यूनिवर्सिटी से 14 हजार विद्यार्थियों ने बीटेक डिग्री ली। लेकिन प्लेसमेंट कम होने से शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के प्रयास तेज कर दिए गए।  

क्वालिटी इंडेक्स वैल्यू से परखे: कॉलेज यूनिवर्सिटी ने सत्र 2017-18 के लिए सभी कॉलेजों से एआईसीटीई के अनुसार 18 मापदंडों की ऑनलाइन जानकारी ली। फिर एक कमेटी ने इंफ्रास्ट्रक्चर, फैकल्टी व विद्यार्थियों के बारे में भौतिक सत्यापन किया। इसके बाद 1000 अंकों से मूल्यांकन कर कॉलेज को ग्रेडिंग दी गई।

क्वालिटी इंडेक्स वैल्यू में छात्र शिक्षक अनुपात, कोर्सेस की संख्या, कुल नामांकित छात्र, फैकल्टी की संख्या, कम्प्यूटर व इंटरनेट सहित स्मार्ट क्लास, हॉस्टल, मैस, इंश्योरेंस, प्ले ग्राउंड, लैब आदि, प्रतिवर्ष पास होने वाले स्टूडेंट, उनमें फर्स्ट डिविजन या ऑनर्स वाले कितने,

इंटरनेशनल या नेशनल कॉन्फ्रेंस, सेमीनार, वर्कशॉप, जर्नल्स में प्रकाशित पेपर, प्रतिवर्ष कितने स्टूडेंट को प्लेसमेंट मिला, 3 लाख से अधिक पैकेज कितनों को मिला जैसे 18 मापदंडों पर कॉलेजों का लेवल परखा गया। फिर कमेटी द्वारा वर्ष 2017-18 के लिए ग्रेडिंग दी गई।

 116 में से 9 कॉलेजों को मिली ए-ग्रेड 
आरटीयू में उप-कुलसचिव (अकादमिक) दिवाकर जोशी ने बताया कि क्वालिटी इंडेक्स वैल्यू के मापदंडों पर राज्य में 1000 में से 600 से अधिक अंक पाने वाले 9 इंजीनियरिंग कॉलेजों को ए-ग्रेड मिली।

इनमें स्वामी केशवानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाजी व ग्रामोत्थान, जयपुर 819 अंकों से सबसे उपर रहा। पूर्णिमा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, जयपुर को 741, जोधपुर इंटीट्यूट ऑफ इंजी.एंड टेक्नोलॉजी, जोधपुर 701 अंकों से अग्रणी रहे। इनके अतिरिक्त 400 से 599 अंक अर्जित करने वाले 24 कॉलेज तथा 399 तक अंक पाने वाले 83 इंजीनियरिंग कॉलेज हैं।

कॉलेजों को नेशनल एक्सीलेंस का दर्जा मिलेगा
यूजीसी ने देश के सभी कॉलेजों को दर्जा देने के लिए एक्सीलेंट स्कीम प्रारंभ की है। आरटीयू से अच्छी ग्रेडिंग मिलने पर राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेज नेशनल एक्सीलेंस कॉलेज का दर्जा ले सकेंगे। अच्छी परफॉर्मेंस से कोई भी कॉलेज पहले से बेहतर ग्रेड ले सकेगा। रैंकिंग सिस्टम डायनेमिक होने से इंजीनियरिंग कॉलेजों की गुणवत्ता में सुधार होगा तथा विद्यार्थियों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। 
– प्रो.एच.डी.चारण, डीन, अकादमिक, आरटीयू

सभी कॉलेज क्वालिटी में सुधार कर वर्ष 2018-19 के लिए अच्छी ग्रेडिंग ले सकते हैं।  उन्होने बताया कि ए-ग्रेड मिलने पर कॉलेजों को 5 वर्ष की संबद्धता, बी-ग्रेड पर 3 वर्ष तथा सी-ग्रेड पर अस्थाई संबद्धता दी जाएगी ताकि सभी कॉलेज रैंकिंग में सुधार के लिए क्वालिटी के मापदंडों का पालन करें।

जॉब की कमी से इंजीनियरिंग में रूझान कम :   विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने बताया कि प्रदेश के अधिकांश इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीटेक, बीआर्क, एमटेक, पीएचडी, एमबीए, एमसीए व बीएचएमसीटी कोर्सेस की क्वालिटी गिरने से डिग्रीधारियों को अच्छी कंपनियों से जॉब ऑफर नहीं मिल रहे। आंकडें देखें तो पिछले 5 वर्षों में राज्य में बीटेक विद्यार्थियों की संख्या 36,676 से घटकर 20,817 रह गई। 2017-18 में लगभग 18 हजार विद्यार्थी रह गए। विशेषज्ञों का कहना है कि आरटीयू द्वारा इस वर्ष से कॉलेजों के लिए ग्रेडिंग सिस्टम लागू करने से गुणवत्ता बढेगी तथा उच्च तकनीकी शिक्षा में गिरते नामांकन पर रोक लगेगी। पहली बार किसी यूनिवर्सिटी द्वारा कॉलेजों में ग्रेडिंग सिस्टम लागू करने से क्वालिटी इम्प्रूवमेंट होगा। 

क्या होगा फायदा

  • सभी कोर्सेस में प्रतिवर्ष 25 से 30 प्रतिशत एडमिशन बढेंगे।
  • स्वस्थ व पारदर्शी प्रतिस्पर्धा होने से फर्जी कॉलेजों पर रोक लगेगी। 
  • नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रिडिएशन (एनबीए) में प्रत्यानयन बढ़ेंगे। 
  •  राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेज व यूनिवर्सिटी नेशनल रैंकिंग पर आ सकेंगे। 

राज्य में घटते बीटेक विद्यार्थी 

वर्ष              विद्यार्थी

2012-13      36,676

2013-14      34,692

2014-15      30,954

2015-16      26,049

2016-17      20,817
 
  

SBI ने छह महीने में 10 हजार से अधिक को नौकरी से निकाला

नई दिल्ली । देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में भी काम करने वालों पर नौकरी जाने की तलवार लटक गई है। बैंक ने पिछले छह माह में अपने 10 हजार से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से बाहर कर दिया है।

वहीं बैंक ने पिछले छह माह में नौकरी देने में भी कटौती कर दी है। बैंक में नौकरियां अब ज्यादा के मुकाबले बहुत कम रह गई हैं। 

ये बनी बड़ी वजह 
बैंक ने हाल ही में अपने छह एसोसिएट बैंकों और भारतीय महिला बैंक का अपने में विलय किया था। इससे इन बैंकों की काफी ब्रांचों का विलय हो गया है और कर्मचारी काफी ज्यादा संख्या में हो गए थे।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने इसी साल एक अप्रैल को स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर, स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद, स्टेट बैंक ऑफ मैसूर, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर और भारतीय महिला बैंक का विलय लागू हुआ है।

सिर्फ 798 लोगों की हुई भर्ती
विलय के बाद स्टेट बैंक की देशभर में कुल शाखाओं में 6,847 की बढ़ोतरी हुई है और इनकी संख्या बढ़कर 23,423 तक पहुंच गई है।

स्टेट बैंक के आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल से सितंबर के दौरान 11,382 लोग रिटायर हुए हैं, जबकि सिर्फ 798 लोगों की नई भर्ती हुई है।

बैंक की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक मार्च 2017 के दौरान उसके कर्मचारियों की कुल संख्या 2,79,803 थी और सितंबर अंत में यह संख्या घटकर 2,69,219 रह गई है।

‘पद्मावती’ का ट्रेलर दिखाने पर बवाल, करणी सेना ने मॉल में की तोड़फोड़

कोटा। राजस्थान में फिल्म ‘पद्मावती’ को लेकर विवाद दिनों-दिन बढ़ता ही जा रहा है। आज यहां कोटा के मॉल में स्थित सिनेमा हॉल में ‘पद्मावती’ का ट्रेलर दिखाने पर तोड़फोड़ की गई और पथराव भी हुआ। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा।

जानकारी के अनुसार, कोटा के एयरोड्रम सर्किल पर स्थित आकाश सिने मॉल में तीन सिनेमा हॉल हैं। आज यहां एक फिल्म के बीच में ही संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म ‘पद्मावती’ का ट्रेलर दिखाया गया। इस पर सिनेमा हॉल में मौजूद कुछ लोगों ने करणी सेना के पदाधिकारियों को इसकी सूचना दे दी।

ये पता चलते ही करणी सेना से जुड़े 35-40 लोग आकाश सिने मॉल पहुंचे। इनमें से कुछ अंदर सिनेमा हॉल में जबरन घुस गए और जमकर तोड़फोड़ की। वहीं, बाहर प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि वे किसी भी हाल में फिल्म ‘पद्मावती’ को यहां रिलीज नहीं होने देंगे।

उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर मौजूद प्रदर्शनकारियों को डंडे फटकारकर खदेड़ा। पुलिस ने मामले में करीब 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही, कई वाहन भी जब्त किए हैं।

सोने-चांदी की कीमतों में आई तेजी, जानिए 10 ग्राम गोल्ड के दाम

नई दिल्ली । मंगलवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। शादी के सीजन को देखते हुए घरेलू ज्वैलर्स की ओर से बढ़ी मांग के चलते गोल्ड 25 रुपये बढ़कर 30550 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है। हालांकि, वैश्विक बाजार में कमजोरी के संकेत देखने को मिले हैं।

गोल्ड की तरह चांदी भी 180 रुपये मजबूत होकर 40730 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई है। कीमतों में तेजी इंडस्ट्रीयल यूनिट्स और सिक्का निर्माताओं की ओर से बढ़े उठान के चलते देखने को मिला है। व्यापारियों का मानना है कि शादी के सीजन को देखते हुए घरेलू हाजिर बाजार में स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से खरीदारी बढ़ी है।

वैश्विक बाजार में सिंगापुर में सोना 0.49 फीसद की गिरावट के साथ 1271.70 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर और चांदी 0.82 फीसद की गिरावट के साथ 16.90 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर आ गई है। दिल्ली में 99.9 फीसद और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना 25 रुपये बढ़कर क्रमश: 30550 रुपये और 30400 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है।

गोल्ड की तरह चांदी की कीमतें भी 180 रुपये बढ़कर 40730 रुपये प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक आधारित डिलिवरी 170 रुपये की तेजी के साथ 39800 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। चांदी के सिक्कों के भाव 74000 रुपये लिवाल और 75000 रुपये बिकवाल प्रति सैंकड़ा के स्तर पर बरकरार रहे हैं।

11 करोड़ में नीलाम हुई दाऊद की प्रॉपर्टी, जानिए किसने खरीदा

0

मुंबई। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की मुंबई में मौजूद संपत्तियों की नीलामी हो गई है। दाऊद की संपत्तियों को सैफी बुरहानी अपलिफ्टमेंट ट्रस्ट (एसबीयूटी) ने करीब 11 करोड़ रुपये में खरीद लिया है, जिसमें रौनक अफरोज होटल, शबमन गेस्ट हाउस और डांबरवाला इमारत शामिल है।

इन तीनों के अलावा औरंगाबाद फैक्ट्री, मजगांव फ्लैट, दादरीवाला चॉल की नीलामी भी हो गई। इस नीलामी में रौनक अफरोज होटल 4 करोड़ में बिका, वहीं शबमन गेस्ट हाउस तथा डांबरवाला इमारत के 5 कमरों की भी नीलामी हो गई।

यह नीलामी चर्चगेट स्थित आईएमसी बिल्डिंग में सुबह 10 बजे शुरू हुई। नीलामी का आयोजन स्मगलर ऐंड फॉरेन ऐक्सचेंज मैनीपुलेटर्स (फॉरफीचर ऑफ प्रॉपर्टी) ऐक्ट ‘साफीमा’ के तहत हुआ।

गौरतलब है कि केंद्रीय वित्त मंत्रालय के तहत आने वाले राजस्व विभाग ने विज्ञापन के जरिए नीलामी की जानकारी दी थी। राजस्व विभाग ने 14 नवंबर को होने वाली इस नीलामी के लिए बंद लिफाफे में निविदाएं मांगी थीं।

इनमें से हर संपत्ति की आरक्षित कीमत एक से डेढ़ करोड़ रुपये के बीच रखी गई थी। इस तरह इनका कुल आधार मूल्य करीब 5 से साढ़े 5 करोड़ रुपये था। नीलामी में शामिल होने वालों को 10 नवंबर तक अपना ब्योरा एसएएफईएमए या एनडीपीएसए विभाग को देना था।

नीलामी को दौरान कड़ी रही सिक्यॉरिटी
इस नीलामी की निविदा प्रक्रिया 10 नवंबर को समाप्त हुई थी। सूत्रों के मुताबिक नीलामी के लिए देश भर के करीब 10 निवेशकों ने आवेदन किया था, जिसमें सैफी बुरहानी अपलिफ्टमेंट ट्रस्ट (एसबीयूटी) भी शामिल था।

पहले भी हुई होटल की नीलामी
होटल रौनक अफरोज की नीलामी साल 2015 में भी हुई थी, तब पूर्व पत्रकार बालाकृष्णन ने 30 लाख डिपॉजिट भरने के बाद ऊंची बोली लगाकर नीलामी अपने नाम की थी। लेकिन, 3.98 करोड़ की बकाया रकम नहीं भर पाने की वजह से नीलामी रद्द हो गई थी।

  • इतना रखा गया था आधार मूल्य
  •  भिंडी बाजार में बनी डबल स्टोरी बिल्डिंग का आधार मूल्य 1 करोड़ 21 लाख रुपये था।
  •  भिंडी बाजार में ही बने होटल रौनक अफरोज के लिए 1 करोड़ 18 लाख रुपये का आधार मूल्य रखा था।

“पद्मावती की रिलीज को कोई रोक नहीं सकता”,दीपिका पादुकोण बोलीं

नई दिल्ली। फिल्म ‘पद्मावती’ की रिलीज को लेकर छिड़े विवाद के बीच मूवी की लीड ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने कहा है कि कोई भी चीज इस फिल्म के प्रसारण पर रोक नहीं लगा सकती। दीपिका ने कहा, ‘हम जिसके प्रति जवाबदेह हैं, वह सिर्फ सेंसर बोर्ड है।

मैं जानती हूं और मेरा विश्वास है कि इस फिल्म की रिलीज को कोई रोक नहीं सकता।’ दीपिका ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री का सपॉर्ट बताता है कि ‘यह सिर्फ पद्मावती की बात नहीं है। हम इससे कहीं बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं।’

इस बीच बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यन स्वामी ने दीपिका की डच नागरिकता का हवाला देते हुए उन पर निशाना साधा है। उन्होंने दीपिका पर हमला बोलते हुए कहा कि आखिर दीपिका पादुकोण कैसे हमारी निंदा कर सकती हैं, जबकि वह भारतीय भी नहीं हैं।

स्वामी ने ट्वीट कर कहा, ‘अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हमें पिछड़ेपन को लेकर लेक्चर दे रही हैं! यह देश तभी विकास कर सकता है, जब उनकी नजर में वह पीछे जा रहा हो।’

पद्मावती के विरोध को लेकर दीपिका ने कहा, ‘यह डराने वाला है, निसंदेह बहुत भयभीत करने वाला है। हमने खुद को कैसा बना लिया है? एक राष्ट्र के तौर पर हम कहां पहुंच गए हैं?’ पद्मावती संजय लीला भंसाली की ऐसी तीसरी फिल्म है, जिसमें दीपिका पादुकोण ने उनके डायरेक्शन में काम किया है।

इससे पहले दीपिका ने उनके साथ गोलियों की रासलीला, रामलीला और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बनी बाजीराव मस्तानी में उनके साथ काम किया है। दीपिका ने अपने किरदारों को लेकर कहा कि ये स्वतंत्र व्यक्तित्व थे और बेहद मजबूत किरदार थे।

शाहिद कपूर और रणवीर सिंह जैसे दो अभिनेताओं की मौजूदगी के बाद भी लीड भूमिका कर रहीं दीपिका पादुकोण ने कहा कि किसी अभिनेत्री के करियर में ऐसे अवसर बहुत कम आते हैं।

‘दीपिका ने कहा, ‘एक महिला के तौर पर मुझे इस फिल्म का हिस्सा होने पर गर्व महसूस होता है। इस स्टोरी के बारे में जो बताने की जरूरत है, वह बताना चाहिए।’

गौरतलब है कि कुछ दक्षिणपंथी संगठनों ने फिल्म में कहानी को तोड़मरोड़कर पेश करने और रानी पद्मावती को अपमानित करने का आरोप लगाया है। इतिहास में रानी पद्मावती का जिक्र मलिक मोहम्मद जायसी की प्रसिद्ध रचना पद्मावत में मिलता है।

शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 33000 से नीचे

मुंबई। शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 105.59 अंक टूटकर 32927.97 और निफ्टी 42.55 अंक गिरकर 10,182 पॉइंट्स पर बंद हुआ।

अक्टूबर में खुदरा मुद्रास्फीति के 7 महीने के उच्च स्तर पर रहने के बावजूद शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में सुधार देखा गया। बंबई शेयर बाजार में शुरुआती दौर में सेंसेक्स ने 33,000 के स्तर को बरकरार रखा।

शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपये में सुधार और वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों की वजह से घरेलू शेयर बाजार में तेजी देखी गई।

खाद्य वस्तुओं खासकर सब्जियों के भाव में तेजी से खुदरा मुद्रास्फीति अक्टूबर में बढ़कर 3.58 प्रतिशत पर पहुंच गई जो 7 महीने का उच्च स्तर है।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 81.98 अंक यानी 0.25 प्रतिशत बढ़कर 33,115.54 अंक पर पहुंच गया।