Tuesday, July 14, 2026
Home Blog Page 5560

CAT 2017 का रिजल्ट जारी, यहाँ पर देखिए

नई दिल्ली। कॉमन ऐडमिशन टेस्ट (कैट) 2017 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस साल परीक्षा का आयोजन 26 नवंबर, 2017 को आईआईएम लखनऊ द्वारा किया गया था।

कैट का आयोजन देश भर के आईआईएम और अन्य टॉप बिजनस स्कूलों में दाखिले के लिए होता है। इस साल आवेदनों की कुल संख्या में थोड़ी गिरावट आई है लेकिन महिला आवेदकों की संख्या में 1.16 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

शुरू में कैट के रिजल्ट को लेकर कई तरह की झूठी खबर भी सामने आई थी। कुछ वेबसाइट्स ने दावा किया था कि रिजल्ट 5 जनवरी को आएगा लेकिन बोर्ड की ओर से पुष्टि की गई थी कि जनवरी के दूसरे हफ्ते में रिजल्ट आएगा।

रिजल्ट के लिए यहाँ क्लिक करें

रिजल्ट यूं चेक करें
1. कैट की ऑफिशल वेबसाइट iimcat.ac.in खोलें
2. ‘Download Scorecard for CAT 2017’ पर क्लिक करें
3. अपना कैट 2017 रजिस्टर्ड यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें और View/Download Application Form/Score Card पर क्लिक करें
4. अब ‘Score Card’लिंक पर क्लिक करें
5. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा

 

घरेलू ज्वैलर्स की खरीदारी से सोने में सुधार, चांदी फिसली

नई दिल्ली । सोमवार के सत्र में दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। घरेलू ज्वैलर्स की ओर से बढ़ी खरीदारी के चलते सोना 30 रुपये की मामूली बढ़त के साथ 30480 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है। हालांकि, चांदी की कीमतें 120 रुपये गिरकर 39880 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पर आ गई है।

चांदी की कीमतों में यह गिरावट कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते इंडस्ट्रीयल यूनिट्स और सिक्का निर्माताओं की ओर से किये गये कमजोर उठान के कारण देखने को मिला है। व्यापारियों का मानना है सोने की कीमतों में तेजी घरेलू हाजिर बाजार में स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से की गई खरीदारी के चलते देखने को मिली है।

लेकिन इस बढ़त पर कमजोर वैश्विक संकेतों ने कैप लगा दी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सिंगापुर में सोना 0.11 फीसद गिरकर 1317 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर और चांदी 0.38 फीसद की कमजोरी के साथ 17.09 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर आ गया है।

देश की राजधानी दिल्ली में 99.9 फीसद और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोने क्रमश: 30,480 रुपये और 30480 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है। जानकारी के लिए बता दें कि बीते कारोबारी सत्र में सोने की कीमतों में 50 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी। गिन्नी की कीमतें हालांकि 24700 रुपये प्रति आठ ग्राम के स्तर पर स्थिर रही हैं।

वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमतें 120 रुपये की गिरावट के साथ 39880 रुपये प्रति 10 ग्राम और साप्ताहिक आधारित डिलिवरी 135 रुपये की कमजोरी के साथ 39115 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। चांदी की सिक्कों का भाव 73000 रुपये लिवाल और 74000 रुपये बिकवाल प्रति सैंकड़ा पर बरकरार है।

कोटा सर्राफा
चांदी 39500 रुपये प्रति किलो। 
सोना केटबरी 30450 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 35520 रुपये प्रति तोला।
सोना शुद्ध 30600 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 35700 रुपये प्रति तोला।

ऑलटाइम हाई पर मार्केट, निफ्टी 10624 और सेंसेक्स 34353 पर बंद

नई दिल्ली। पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों से सोमवार को भारतीय शेयर बाजार रिकॉर्ड हाई पर बंद हुए। सेंसेक्स 199 अंक बढ़कर 34,353 अंक पर और निफ्टी 65 अंक की उछाल के साथ 10,624 अंक पर बंद हुआ। कारोबार में तेजी से सोमवार को निफ्टी ने पहली बार 10,600 के आंकड़े को पार किया।

वहीं सेंसेक्स ने भी नया हाई बनाया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने जहांं 34,385.67 प्वाइंट्स का स्‍तर छुआ, वहीं निफ्टी 10,631.20 के हाई टाइम लेवल तक गया। इससे पहले, 5 जनवरी 2018 को सेंसेक्स 34,175 और निफ्टी 10,566.10 प्वाइंट्स तक गया था।
 
शेयर बाजार में तेजी क्यों देखी गई?
– अमेरिकी बाजारों में तेजी से सोमवार को एशियाई बाजार ऑलटाइम हाई के करीब पहुंच गए। एशियाई बाजारों से मिले पॉजिटिव संकेतों से मार्केट को सपोर्ट मिला है।

– वहीं हेवीवेट इंफोसिस, एचडीएफसी, एसबीआई, ओएनजीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी, मारुति और एचडीएफसी बैंक में बढ़त से बाजार में मजबूती बनी हुई है। इसके अलावा मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी खरीदारी नजर आ रही है।

– सेंसेक्स 62 अंक बढ़कर 34,216 अंक पर खुला। वहीं निफ्टी 33 अंक की उछाल के साथ 10,592 अंक पर खुला।
– शुक्रवार को सरकार ने 2017-18 में जीडीपी अनुमान को घटाकर 6.5 फीसदी कर दिया था, लेकिन बाजार पर उसका कोई असर देखने को नहीं मिला।

 निवेशकों ने 1.12 लाख करोड़ कमाए
– सोमवार के बढ़त के साथ कारोबार में निवेशकों ने एक दिन में 1.12 लाख करोड़ रुपए की कमाई की।
– शुक्रवार को बीएसई पर लिस्टेड कुल कंपनियों का मार्केट कैप 1,53,77,069.98 करोड़ रुपए था। वहीं आज बीएसई का मार्केट कैप 112830.02 करोड़ रुपए बढ़कर 1,54,89,900 करोड़ रुपए हो गया।
 
मिडकैप-स्मॉलकैप इंडेक्स भी रिकॉर्ड स्तर पर बंद
– लार्ज कैप शेयरों के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी खरीदारी दिखी। जिससे बीएसई का मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए।
– बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.98 फीसदी बढ़कर 18,247.55 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान मिडकैप इंडेक्स ने 18265.48 के रिकॉर्ड स्तर को छुआ। मिडकैप शेयरों में आईडीएफसी बैंक, जिंदल स्टील, इंडियन होटल, वॉकहार्ट फार्मा, एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग, आर पावर, एमआरपीएल, जीएमआर इंफ्रा, फेडरल बैंक, वक्रांगी, बायोकॉन, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस जैसे शेयर में अच्‍छी बढ़त दर्ज की गई।
– वहीं बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स भी 0.77 फीसदी की बढ़त के साथ 19,896 अंक के रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ। कारोबार में स्मॉलकैप इंडेक्स ने भी 18265.48 का रिकॉर्ड हाई बनाया।
– स्मॉलकैप शेयरों में फिलिप्स कार्बन, रॉयल ऑर्चिड होटल, ईआईएच होटल, प्रीमियर एक्सप्लोसिव, इंडो सोलर 14.37 से 20 फीसदी तक चढ़े।

पीएसयू बैंक इंडेक्स को छोड़ सभी सेक्टोरल इंडेक्स में तेजी

  • बाजार में चौतरफा खरीदारी से पीएसयू बैंक इंडेक्स को छोड़ सभी सेक्टोरल इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए।
  • निफ्टी बैंक इंडेक्स 0.27 फीसदी की उछाल के साथ 25,671.75 अंक पर बंद हुआ।
  • इसके अलावा फार्मा, मेटल, ऑटो, आईटी, रियल्टी, कैपिटल गुड्स, ऑयल एंड गैस, पावर इंडेक्स में तेजी रही।
  • सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी फार्मा इंडेक्स में 1.38 फीसदी रही। इसके अलावा निफ्टी आईटी इंडेक्स में 1.04 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 1.18 फीसदी और निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में 1.05 फीसदी की बढ़त दिखी।

ई-वे बिल के ट्रॉयल के लिए तैयार नही ट्रेडर्स, कल इमरजेंसी मीटिंग

0

नई दिल्ली। जीएसटी रिटर्न फाइलिंग के बाद अब ई-वे बिल सरकार के लिए नया सिरदर्द बन सकता है। कारोबारी और ट्रेडर्स 15 जनवरी से ई-वे बिल के शुरू होने वाले ट्रायल के लिए तैयार नहीं है। उनके अनुसार जीएसटी में जिस तरह अभी तक टेक्निकल इश्यू रहे हैं, ऐसे में सरकार को ई-वे बिल को टाल देना चाहिए। इसे फरवरी की जगह अप्रैल तक टाल देना चाहिए। सरकार को पूरी तैयारी के बाद ट्रायल शुरू करना चाहिए।

 15 जनवरी से शुरू होगा ट्रायल
 1 फरवरी से ई-वे बिल लागू होना है। ई-वे बिल ट्रांसपोर्टेशन के आधार पर दो तरह से लागू होगा। इंटर स्टेट ई-वे बिल के लिए काउंसिल ने 1 फरवरी 2018 की डेडलाइन तय की है जबकि इंट्रा स्टेट ई-वे बिल के लिए 1 जून 2018 से लागू करने का फैसला किया गया है।

डेडलाइन से पहले ई-वे बिल का ट्रायल करने की डेडलाइन तय की गई है जो 15 जनवरी से शुरू होगा। ई-वे बिल लागू होने से सरकार के लिए टैक्स चोरी पर लगाम लगाना आसान हो जाएगा।
 
 कारोबारियों को है डर
 कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) के जनरल सेक्रेटरी प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि ट्रेडर्स को इस बात का भी डर है कि अभी भी जैसे वह रिटर्न फाइल करने में अभी भी स्ट्रगल कर रहे हैं। ऐसे में ट्रांसपोर्टेशन के समय जब मंथली रिटर्न की जगह रोज करोड़ों की संख्या में ई-वे बिल ही जनरेट होगा, तो क्या सिस्टम सही काम करेगा?
 
9 जनवरी को ट्रेडर्स एसोसिएशन ने बुलाई मीटिंग
 मेटल एंड स्टेनलेस स्टील मर्चेंट एसोसिएशन (एमएसएमए) के प्रेसिडेंट जितेंद्र शाह ने कहा कि देश भर की सभी ट्रेडर्स एसोसिएशन जीएसटी से जुड़ी सभी परेशानियों को लेकर 9 जनवरी को मीटिंग कर रही हैं।

इस मीटिंग में ई-वे बिल नए फाइनेंशियल ईयर से लागू करने, लिमिट बढ़ाई जाने, जीएसटी पोर्टल पर आ रही फाइलिंग की दिक्कतों, एपीएमसी सेस हटाने, ब्रांडेड फूड ग्रेन पर जीएसटी हटाने को लेकर सरकार पर कैसे दबाव बनाया जाए आदि पर विचार किया जा रहा है।
 
कारोबारी कर सकते हैं स्ट्राइक
 सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन के सेक्रेटरी ताराचंद गुप्ता ने कहा कि ट्रेडर्स को इस बात का भी डर है कि अभी भी जीएसटी पोर्टल रिटर्न फाइल और रिफंड करने में जूझ रहा हैं। अगर ऐसे में ट्रांसपोर्टेशन के समय अगर ई-वे बिल जेनरेट करने में समस्या आती है, तो इसका सीधा असर ट्रांसपोर्टेशन और प्रोडक्ट की कीमतों पर पड़ेगा।

जितेंद्र शाह ने कहा कि ट्रेडर्स और कारोबारी बड़े स्तर इस मुद्दे को सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं। अगर सरकार कारोबारियों की बात नहीं मानती तो वह हड़ताल भी कर सकते हैं।
 
बढ़ाई जाए ई-वे बिल की लिमिट
 कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) के जनरल सेक्रेटरी प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि ई-वे बिल में 50,000 रुपए की लिमिट बहुत कम है, जिसे सरकार को बढ़ाकर तीन लाख रुपए करना चाहिए। इसकी वजह यह है कि ट्रेडर के कम क्वांटिटी के सामान की कीमत भी 1 से 10 लाख रुपए के बीच आराम से हो जाती है।

ऐसे में इस लिमिट से कारोबारियों के लिए डॉक्युमेंटेशन का काम बढ़ जाएगा। इसके अलावा ई-वे बिल में सरकार ट्रांसपोर्ट के दिनों की संख्या बढ़ानी चाहिए। खंडेलवाल ने कहा कि ट्रेडर्स एसोसिएशन इन मुद्दों पर जल्द सरकार से मिलेगी।

पीएसीएल पोंजी घोटाला : ED ने 472 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की

0

नई दिल्ली। पीएसीएल पोंजी घोटाला मामले में धन शोधन संबंधी जांच के संबंध में प्रवर्तन निदेशालय ने 472 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। इसमें ऑस्ट्रेलिया की एक संपत्ति भी शामिल है। निदेशालय ने आज बताया कि धन शोधन रोकथाम कानून के तहत 472 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है।

यह पीएसीएल की पोंजी स्कीम घोटाला जांच के संबंध में की गई है। इस योजना का परिचालन निर्मल सिंह भांगू करता था। कुर्क की गई संपत्तियों में ऑस्ट्रेलिया में मी रिसॉर्ट ग्रुप-। प्राइवेट लिमिटेड और सैंक्चुरी कोव प्रॉपर्टीज शामिल हैं।

निदेशालय ने इस संबंध में 2015 में पीएसीएल समूह और इसके निदेशक एवं अधिकारियों के खिलाफ सीबीआई द्वारा दर्ज एक प्राथमिकी के आधार पर आपराधिक मामला दर्ज किया था। उल्लेखनीय है कि पीएसीएल मामले की जांच कई एजेंसियां और निकाय कर रहे हैं।

2018 से सड़कों पर दौड़ेगी यह फोल्डिंग रोबॉट कार! देखिये वीडियो

जापान के फेमस एनिमेशन आर्टिस्ट कुनियो ओकावारा ने एक ऐसी कार बनाई है, जिससे पार्किंग की समस्या काफी हद तक दूर हो सकती है। आइए, जानते हैं इस कार के बारे में…यह एक फोल्डिंग कार है, जो सड़क पर चलते-चलते अपना शेप चेंज कर सकती हैं।

इस रोबॉट कार का नाम Earth-1 होगा। इस कार को जापान की पॉप्युलर रोबॉट सीरीज ‘गुंडम’ के आर्टिस्ट ने तैयार किया है। तोक्यो में स्थित इस कार डिजाइन और निर्माता कंपनी को उम्मीद है कि यह कार मार्च 2018 तक सड़कों पर दौड़ते हुए नजर आ सकती है।’फोर लिंक सिस्टम्स’ नाम की इस कंपनी ने एक साल में 300 कार बेचने का लक्ष्य रखा है।

इसे एयरपोर्ट के आस-पास या टूरिस्ट प्लेस पर इस्तेमाल किया जाएगा। इस कार की खास बात यह है कि यह अपना शेप चेंज कर सकती है और इसे बड़ी आसानी से मोड़ पर घुमाया जा सकता है।इस तरह की कार पार्किंग की समस्या का बेहतरीन हल बन सकती है।

यह एक इलेक्ट्रिकल कार होगी यानी यूजर्स को इसे चलाने से पहले चार्ज करना होगा। कम्पनी का दावा है कि यह एक फुल ईको फ्रेंडली कार होगी। भारतीय करंसी के लिहाज से देखें तो इस गाड़ी की कीमत लगभग 45 लाख रुपए होगी।

पतंजलि आठ कंपनि‍यों के साथ करेगी पार्टनरशि‍प

0

नई दि‍ल्‍ली।  बाबा रामदेव की अगुवाई वाली कंपनी पतंजलि‍ आयुर्वेद अपने बि‍जनेस को ई-कॉमर्स प्‍लेटफॉर्म पर बढ़ाने के लि‍ए एग्रेसि‍व स्‍ट्रैटजी अपनाने की तैयारी में है। पतंजलि‍ आयुर्वेद आठ बड़ी ई-कॉमर्स कंपनि‍यों और एग्रीगेटर्स के साथ पार्टनरशि‍प करने की प्‍लानिंग कर रही है। कंपनी के एक अधि‍कारी ने कहा कि‍ पतंजलि‍ अपने एफएमसीजी प्रोडक्‍ट्स के स्‍वदेशी रेंज की ऑनलाइन सेल बढ़ाने जा रही है। 

 हरि‍द्वार स्‍थि‍त कंपनी इस महीने अमेजन, फ्लिपकार्ट, पेटीएम मॉल, 1एमजी, बिगबास्केट, ग्रोफर्स, शॉपक्लूज और स्नैपडील के साथ एग्रीमेंट करने की योजना बना रही है। पतंजलि 16 जनवरी को यहां एक कार्यक्रम आयोजित कर रही है जिसमें रामदेव व एमडी आचार्य बालकृष्णन समेत इन ऑनलाइन रि‍टेल कंपनियों के प्रतिनिधियों के भी उपस्थित रहने की संभावना है।
 
कंपनी ने क्‍या कहा?
पतंजलि‍ के स्‍पोक्‍सपर्सन एस. के. ति‍जारावाला ने बताया कि‍ हम एग्रेसि‍व तरीके से आगे बढ़ रहे हैं। अब हम अपने सभी प्रोडक्‍ट ऑनलाइन उपलब्‍ध कराने के लि‍ए ई-कॉमर्स कंपनि‍यों के साथ ऑर्गेनाइज्‍ड और सि‍स्‍टमैटि‍क एग्रीमेंट करेंगे, ताकि‍ कस्‍टमर्स तक पहुंच बनाई जा सके।

कंपनी अभी अपने पोर्टल पतंजलिआयुर्वेद डॉट नेट पर अपने प्रोडक्‍ट्स की ऑनलाइन सेल कर रही है। इसके अलावा उसके कुछ प्रोडक्‍ट अन्य विक्रेताओं के जरिए भी ऑनलाइन उपलब्ध हैं। यह एफएमसीजी उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री की तस्वीर बदल कर रख देगा।
 
नए सेगमेंट में भी उतर चुकी है पतंजलि
हाल ही में पतंजलि‍ कि‍ड्स और एडल्‍ट डायपर्स और सस्‍ते सेनि‍टरी नैपकि‍न सेगमेंट्स में एंट्री की है। बीते माह कंपनी ने सोलर इक्‍युपमेंट मैन्‍युफैक्‍चरिंग में उतरने का ऐलान भी कर चुकी है।

एफएमसीजी के अलावा कंपनी दूसरे सेक्‍टर्स जैसे एजुकेशन और हेल्‍थकेयर में भी है। 2016-17 में पतंजलि‍ का टर्नओवर 10,500 करोड़ रुपए के पार चला गया और इस फाइनेंशि‍यल ईयर में कंपनी का मकसद दोगुना ग्रोथ का है।

रिकॉर्ड हाई पर बाजार: निफ्टी पहली बार 10,600 के पार

नई दिल्ली।   पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों से सोमवार को भारतीय शेयर बाजार रिकॉर्ड हाई पर खुला। शुरुआती कारोबार में तेजी से निफ्टी ने पहली बार 10,600 के आंकड़े को पार किया। वहीं सेंसेक्स ने भी नया रिकॉर्ड हाई बनाया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने जहांं 34,358.21 प्वाइंट्स को छुआ। वहीं,  निफ्टी 10,617.75 के हाई टाइम लेवल पर देखा गया। इससे पहले, 5 जनवरी 2018 को सेंसेक्स 34,175 और निफ्टी 10,566.10 प्वाइंट्स तक पहुंच गया था। 

 शेयर बाजार में तेजी क्यों देखी गई?
अमेरिकी बाजारों में तेजी से सोमवार को एशियाई बाजार ऑलटाइम हाई के करीब पहुंच गए। एशियाई बाजारों से मिले पॉजिटिव संकेतों से मार्केट को सपोर्ट मिला है।

वहीं हेवीवेट इंफोसिस, एचडीएफसी, एसबीआई, ओएनजीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी, मारुति और एचडीएफसी बैंक में बढ़त से बाजार में मजबूती बनी हुई है। इसके अलावा मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी खरीदारी नजर आ रही है।

सेंसेक्स 62 अंक बढ़कर 34,216 अंक पर खुला। वहीं निफ्टी 33 अंक की उछाल के साथ 10,592 अंक पर खुला।
– शुक्रवार को सरकार ने 2017-18 में जीडीपी अनुमान को घटाकर 6.5 फीसदी कर दिया था, लेकिन बाजार पर उसका कोई असर देखने को नहीं मिला। 
 
मिडकैप-स्मॉलकैप इंडेक्स भी रिकॉर्ड हाई पर
शुरुआती कारोबार में मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.79 फीसदी बढ़ा। मिडकैप शेयरों में जिंदल स्टील, वॉकहार्ट फार्मा, अडानी एंटरप्राइजेज, सेल, फेडरल बैंक, आईडीएफसी बैंक, आरबीएल बैंक, एनबीसीस, ओबेरॉय रियल्टी, जीएमआर इंफ्रा 9.49.1.66 फीसदी तक बढ़े।

वहीं बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है। स्मॉलकैप शेयरों में केटीआईएल, शोभा, पिनकॉन स्प्रिट, कोहिनूर, जेपी इंफ्राटेक, फिलिप्स कार्बन, एनएसीएल इंडस्ट्रीज 9.71-5.91 फीसदी तक बढ़े।

सभी सेक्टोरल इंडेक्स में तेजी
बाजार में चौतरफा खरीददारी से सभी सेक्टोरल इंडेक्स में तेजी देखने को मिल रही है। बैंक निफ्टी इंडेक्स 0.52 फीसदी की उछाल के साथ 25,734.05 अंक पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा फार्मा, मेटल, ऑटो, आईटी, रियल्टी और कैपिटल गुड्स इंडेक्स में तेजी का माहौल है।
 
रुपए की मजबूत शुरुआत
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन रुपए की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे बढ़कर 63.33 के स्तर पर खुला। शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपए में बढ़त का दौर जारी रहा। डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे बढ़कर 63.37 पर बंद हुआ था। डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे बढ़कर 63.35 पर खुला था।
 
एशियाई बाजारों का हाल
अमेरिकी बाजारों में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन एशियाई बाजारों में मजबूती के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। सिंगापुर का एसजीएक्स निफ्टी इंडेक्स 0.41 फीसदी की बढ़त के साथ 10,624.50 अंक पर कारोबार कर रहा है।

 जापान का बाजार निक्केई आज बंद है। हैंग सेंग में सपाट कारोबार नजर आ रहा है। कोरियाई बाजार का इंडेक्स कोस्पी 0.33 फीसदी की तेजी के साथ 2506 अंक पर कारोबार कर रहा है, जबकि ताइवान इंडेक्स 31 अंक बढ़कर 10,911 अंक पर कारोबार कर रहा है।

शंघाई कम्पोजिट 0.34 फीसदी की उछाल के साथ 3404 अंक पर कारोबार कर रहा है। वहीं स्ट्रेट्स टाइम्स 0.27 फीसदी चढ़कर 3499 अंक पर कारोबार कर रहा है।
 

“कांटा लगा” फेम शेफाली आज कोटा में मचाएंगी धमाल

कोटा। ब्यूटी पॉर्लर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को ब्यूटी प्रतियोगिता बूंदी रोड स्थित मेनाल रेजिडेंसी में होगी। इसमें विजेता प्रतिभागियों को राजस्थान ब्राइडल एंड हेयर अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कांटा फेम बॉलीवुड सिंगर डांसर शेफाली जरीवाला, सारेगामापा फेम विनर सिंगर महेश मोयाल भाग लेंगे।

कार्यक्रम के आयोजक मकसूद आलम ने बताया ब्यूटी प्रतियोगिता में डिफरेंट टाइप ऑफ ब्राइडल, हेयर स्टाइल, नेल आर्ट, मेहंदी डिजाइन, आइस मेकअप, साड़ी रेपिंग, ब्राइडल मेकअप प्रतियोगिताएं होंगी। प्रतियोगिता सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक होंगी। प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों राजस्थान ब्राइडल एंड हेयर अवॉर्ड से नवाजा जाएगा।

इसमें नकद ईनाम के साथ सर्टिफिकेट ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। प्रथम पुरस्कार 31 हजार, द्वितीय 21 हजार तथा तृतीय पुरस्कार 11 हजार रुपए है। अवॉर्ड कार्यक्रम के दौरान मेकअप आर्टिस्टों द्वारा मॉडलों को तैयार किया जाएगा, जो रंग-बिरंगी पोशाकों में रैम्प पर उतरकर अपनी अदाओं का जलवा बिखेरेंगे।

बॉलीवुड के डांसर कांटा लगा फेम शेफाली जरीवाला अपने डांस गानों की प्रस्तुति देंगी। वहीं, सारेगामापा विनर सिंगर महेश मोयाल अपने सुरों से शमां बांधेंगे। म्यूजिकल बैंड के साथ फिमेल सिंगर सुरभि, रिधम डांस ग्रुप की साक्षी गीतों की प्रस्तुति देंगी। कार्यक्रम में एंकर के रूप में आईपीएल एंकर खुशबू कपूर के साथ राहिल खान मंच पर मौजूद रहेंगे। 

मेकअप आर्टिस्ट बताएंगे बारीकियां
असीम अकबर ने बताया कि ब्यूटी प्रतियोगिता में बॉलीवुड फिल्मों के इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट कार्यक्रम में भाग लेकर मेकअप के बारे में जानकारी देंगे। इनमें जया, पालोद, मीनाक्षी तोलानी, अजित बचास, चेतना ओजा, गुंजन मेहता, रोशन खातून, हिना बजाज, मीनाक्षी मेनावत भाग लेंगे।

राजस्थान में 43 हजार करोड़ के निवेश वाली रिफाइनरी, मोदी करेंगे शिलान्यास

0

जयपुर। प्रदेश में अब तक के सबसे बड़े 43 हजार करोड़ रुपए के निवेश वाली रिफाइनरी का शिलान्यास 16 जनवरी को होगा। बाड़मेर जिले के पचपदरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका शिलान्यास करेंगे। रिफाइनरी प्रदेश के एक लाख लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार भी उपलब्ध कराएगी। शिलान्यास होते ही रोजगार के ये नए अवसर शुरू हो जाएंगे।

रिफाइनरी 2022 से पहले बनकर तैयार हो जाएगी। इससे रिफाइंड होने वाला ईंधन पर्यावरण के अनुकूल होगा। इसके अलावा रिफाइनरी की खासियत यह होगी कि यह बीएस-6 मानक और पेट्रो केमिकल काम्पलेक्स के साथ बनने वाली देश की पहली रिफाइनरी होगी। 9 मिलियन टन क्षमता की रिफाइनरी और पेट्रो केमिकल काम्पलेक्स बनाने में 43 हजार करोड़ रु. लगेंगे।

गुणवत्ता : बीएस 6 की पहली रिफाइनरी
यह रिफाइनरी बीएस-6 मानकों का तेल उत्पादन करेगी। यह उच्च गुणवत्ता के साथ सबसे रिफाइंड तेल होगा। अभी तक देश में बीएस-3 मानक के वाहनों का उत्पादन हो रहा है। इन वाहनों से प्रदूषण फैल रहा है। इनसे निकलते पर्टिकुलेट मैटर जैसे खतरनाक कण निकलते हैं। इससे अस्थमा, ब्रांकाइटिस, हृदय रोग और कैंसर जैसी बीमारियां होने की आशंका बनी रहती है। इस खतरे के लिए मूल रूप से डीजल इंजन ही सबसे अधिक जिम्मेदार हैं।

हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने 2020 से लाए जा रहे यूरो 6 नॉर्म यानी बीएस-6 लागू करने का आदेश दिया है। इसको ध्यान में रखकर राजस्थान में बीएस-6 मानक की रिफाइनरी लगाई जा रही है। फिलहाल चौपहिया वाहनों पर बीएस-4 मानक लागू हैं।

रिफाइनरी के आसपास बड़े पैमाने पर ग्रीनरी विकसित की जाएगी, जिससे बिल्कुल पर्यावरण का किसी प्रकार क्षति होने पाए। इस रिफाइनरी से बाहर के साथ ही राजस्थान के क्रूड आॅयल को भी रिफाइंड किया जाएगा। इसकी पहचान ग्रीन रिफाइनरी के तौर पर होगा। यह देश की सबसे अत्याधुनिक रिफाइनरी होगी।

सालाना 2514 करोड़ रु. ब्याज मुक्त कर्ज कम देना होगा
कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार में रिफाइनरी लगाने के लिए जो एमओयू किया था, उसके अनुसार राज्य सरकार की ओर से रिफाइनरी कंपनी को सालाना 15 साल तक 3637 करोड़ रु. ब्याज मुक्त ऋण देना था। जबकि मौजूदा सरकार और एचपीसीएल के बीच हुए करार के अनुसार प्रदेश को अब 1123 करोड़ रु. ही प्रतिवर्ष ब्याज मुक्त ऋण देना पड़ेगा।

ऐसे में राज्य सरकार को 2514 करोड़ रु. की सालाना बचत होगी। हालांकि गहलोत सरकार में जहां रिफाइनरी और पेट्रो केमिकल काम्पलेक्स 37320 करोड़ में बनकर तैयार हो रहा था, वहीं अब इसकी लागत 43 हजार करोड़ पहुंच गई है। लेकिन लागत बढ़ने का एक कारण एक प्रोसेसिंग यूनिट एक्सट्रा लगना भी रहेगा।

रोजगार : कई फैक्ट्रियां लगेंगी
खान एवं पेट्रोलियम विभाग की प्रमुख सचिव अपर्णा अरोरा के अनुसार रिफाइनरी के निर्माण के दौरान 20 हजार प्रत्यक्ष कामगारों की जरूरत पड़ेगी। इसके अलावा 80 हजार से एक लाख लोग अप्रत्यक्ष तौर से रोजगार से जुड़ेंगे। पांच साल तक इतने लोग कार्य करते रहेंगे।

इसके बाद रिफाइनरी जब 2022 में काम करना शुरू करेगी तो एक हजार लोगों को प्रत्यक्ष तौर और रोजगार मिलेगा। रिफाइनरी लगने से नायलोन, प्लास्टिक बेस उद्योग, पीबीसी पाइप, कीटनाशक बनाने वाले उद्योग, फर्टिलाइजर उद्योग, कास्टमेटिक, दवा बनाने वाले कवर सहित अन्य कई तरह के उद्योग आसपास लगेंगे, जिससे एक लाख से अधिक हर तरह के लोगों को प्रत्यक्ष तौर पर रोजगार मिलेगा।