Tuesday, July 14, 2026
Home Blog Page 4835

इंदौर मंडी: चना, मूंग एवं उड़द में तेजी, दालें महंगी

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में शुक्रवार को चना कांटा 75 रुपये, मूंग 150 रुपये, बटला100 रुपये और उड़द के भाव में 100 रुपये प्रति क्विंटल (बृहस्पतिवार की तुलना में) की तेजी दर्ज की गई। दालों में चना दाल 100, तुअर दाल 100, मूंग दाल 100, मूंग मोगर 100, उड़द दाल 100 एवं उड़द मोगर के भाव में 100 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि हुई।

दलहन चना (कांटा) 4450 से 4500, चना (देसी) 4350 से 4400, डबल डॉलर 5000 से 5500, मसूर 4125 से 4150, हल्की 3700 से 3800, बटला (मटर) 4150 से 4200, मूंग 6400 से 6500, हल्की 5500 से 5800, तुअर निमाड़ी (अरहर) 5300 से 5500, महाराष्ट्र तुअर (अरहर) 5900 से 6000, उड़द 5200 से 5400, हल्की 4100 से 4200 रुपये प्रति क्विंटल ।

दाल तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 7450 से 7650, तुअर दाल फूल 7850 से 8050, तुअर दाल बोल्ड 8150 से 8350, आयातित तुअर दाल 6200 से 6400चना दाल 5800 से 5900, आयातित चना दाल 5500 से 5200मसूर दाल 5250 से 5350मूंग दाल 7700 से 7800, मूंग मोगर 7800 से 7900 उड़द दाल 6900 से 7100, उड़द मोगर 7100 से 7300 रुपये प्रति क्विंटल।

अनाज गेहूं हल्का 1750 से 1850, गेहूं 147- 1900 से 2100, गेहूं लोकवन 1800 से 2100, गेहूं चंद्रौसी 3200 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल। ज्वार हल्की 1800 से 1900, ज्वार संकर 2000 से 2100, ज्वार देसी 2500 से 3000, मक्का पीली 2100 से 2150, मक्का गजर 2000 से 2050 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।

इंदौर बाजार: कपास्या तेल एवं खली में तेजी

इंदौर। स्थानीय खाद्य तेल बाजार में शुक्रवार को सोयाबीन रिफाइंड तेल दो रुपये और कपास्या तेल के भाव में पांच रुपये (बृहस्पतिवार की तुलना में) प्रति 10 किलोग्राम की वृद्धि दर्ज की गई। मूंगफली तेल में 20 रुपये कम हुए। पशुआहार कपास्या खली 40 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बढ़कर बिकी।

तिलहन सरसों 3650 से 3700रायडा 3250 से 3300सोयाबीन 3700 से 3750 रुपये प्रति क्विंटल। तेल मूंगफली तेल इंदौर 1030 से 1050, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 748 से 750, सोयाबीन साल्वेंट 715 से 720, पाम तेल 640 से 642 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

पशु आहार कपास्या खली इंदौर 1800, देवास 1800, उज्जैन 1800, खंडवा 1785, बुरहानपुर 1785, अकोला 2640 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या तेल कपास्या तेल इंदौर 705 से 710, महाराष्ट्र 695 से 700, तथा गुजरात 710 से 715 रुपये प्रति दस किलोग्राम।

राजस्थान के मेडिकल कॉलेजों में 700 सीट भरने के लिए MCI की मंजूरी

जयपुर/कोटा प्रदेश के मेडिकल स्टूडेंट के लिए अच्छी खबर है। मेडिकल कौंसिल ऑफ इंडिया ने प्रदेश के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजाें में बढ़ाई गई 700 मेडिकल सीटाें को भरने की अनुमति दे दी है। अब कुल 2700 मेडिकल सीटें हो गई हैं। निजी मेडिकल कॉलेजों ने केन्द्र सरकार से सीटें बढ़ाने की अनुमति मांगी और केन्द्र ने वर्ष 2018 में यह अनुमति दे दी। लेकिन एमसीआई की अनुमति के बिना एडमिशन नहीं दिया जा सकता था।

ऐसे में एमसीआई की टीमों ने सभी मेडिकल कॉलेजों में निरीक्षण किया और संतुष्टि होने पर वर्ष 2019-2020 के लिए सात निजी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश की अनुमति दे दी है। निरीक्षण के दौरान संतुष्टि नहीं होने और विवादों के चलते उदयपुर की पेसिफिक मेडिकल कॉलेज को सीटें बढ़ाने की अनुमति नहीं दी गई।

प्रदेश के मेडिकल में कुल सीटें

कॉलेज     सीटें
एसएमएस जयपुर 250
जेएनयू जयपुर    150
जेएलएन अजमेर   150
मेडिकल कॉलेज चूरू व कोटा    100 व 150
एसपी बीकानेर    250
मेडिकल कॉलेज झालावाड़ 150
एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर250
आरएनटी उदयपुर150
महात्मा गांधी जयपुर 150
निम्स विश्वविद्यालय (डीम्ड) जयपुर150
अनंता इंस्टीट्यूट राजसमंद    150
अमेरिकन इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट150
गीताजंलि मेडिकल साइंसेज उदयपुर250
पेसिफिक इंस्टीट्यूट उदयपुर150

महिंद्रा ने SUV500 का शुरुआती संस्करण ‘डब्ल्यू3’ उतारा

नयी दिल्ली। महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) ने अपनी एसयूवी ‘ एक्सयूवी 500’ का शुरुआती संस्करण ‘ डब्ल्यू -3’ पेश किया है। दिल्ली में शोरूम में इसकी कीमत 12.22 लाख रुपये है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। महिंद्रा ने बयान में कहा कि एक्सयूवी का नया संस्करण देशभर के सभी डीलरशिपों पर तत्काल उपलब्ध हो जाएगा।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के वाहन विभाग के प्रमुख (बिक्री एवं विपणन) विजय राम नाकरा ने कहा , ” डब्ल्यू 3 संस्करण , एक्सयूवी 500 को व्यापक रूप से ग्राहकों तक पहुंचाएगा। ” डब्ल्यू 3 संस्करण छह स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन में आता है और इसमें प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स , डुअल फ्रंट एयरबैग , एंटी लॉक ब्रेक सिस्टम और चारो पहियों में डिस्क ब्रेक जैसी सुविधाएं दी गई हैं।

अमेरिका-चीन के ट्रेड वॉर के बीच सेंसेक्स 95 अंक लुढ़का, निफ्टी 11,300 से नीचे

नई दिल्ली। अमेरिका-चीन के बीच संभावित ट्रेड वॉर के बीच भारतीय शेयर बाजारों में गिरावट का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजारों में लगातार आठवें सत्र में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 95 अंकों की गिरावट के साथ 37,452 अंकों पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी 22 अंकों की गिरावट के साथ 11,300 अंकों के स्तर से नीचे गिरकर 11,278 अंकों पर बंद हुआ। सेंसेक्स में आईटी, टेक, मेटल, ऑयल एंड गैस सेक्टर में बिकवाली का माहौल रहा।

शुक्रवार को बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 138 अंकों की तेजी के साथ 37,697 अंकों पर खुला। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स हरे निशान में कारोबार करता रहा। लेकिन तीन बजे के बाद अंतिम वक्त छाई बिकवाली के कारण सेंसेक्स ने दिनभर की बढ़त गंवा दी और गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ। कुछ ऐसा ही हाल निफ्टी में रहा और दिनभर की बढ़त गंवाते हुए लाल निशान में बंद हुआ।

ये हैं टॉप गेनर
सेंसेक्स में सुजलॉन 14.29 फीसदी, पीएनबी हाउसिंग 12.08 फीसदी, आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपर्स लिमिटेड 8.08 फीसदी, शंकारा 8.06 फीसदी, पीसी ज्वैलर्स 6.72 फीसदी की तेजी के साथ टॉप गेनर रहे। निफ्टी में जी एंटरटेनमेंट 1.54 फीसदी, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस 1.18 फीसदी, यस बैंक 1.12 फीसदी, भारती एयरटेल 1.06 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 1.02 फीसदी की तेजी के साथ टॉप गेनर रहे।

ये हैं टॉप लूजर
सेंसेक्स में टाटा स्टील पीपी 9.96 फीसदी, साउथ बैंक 8.17 फीसदी, डेल्टा कॉर्पोरेशन 6.99 फीसदी, VENKY’S इंडिया लिमिटेड 6.44 फीसदी, टाटा स्टील 6.10 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर रहे। निफ्टी में एचसीएल टेक्नोलॉजी 2.78 फीसदी, एशियन पेंट्स 2.07 फीसदी, टेक महिंद्रा 1.04 फीसदी इंफोसिस 0.64 फीसदी, कोटक बैंक 0.60 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर रहे।

SBI को 838 करोड़ का शुद्ध मुनाफा, इनकम 10% बढ़कर 75,670 करोड़ हुई

नई दिल्ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने मार्च, 2019 में समाप्त तिमाही के दौरान 838 करोड़ रुपए का प्रॉफिट अर्जित किया। हालांकि बीते साल समान तिमाही के दौरान बैंक को 7,718.17 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था।

एसबीआई (SBI) ने स्टॉक एक्सचेंजेस में दी गई रेग्युलेटरी फाइलिंग के माध्यम से कहा कि इस अवधि के दौरान बैंक की कुल इनकम 10.57 फीसदी बढ़कर 75,670.50 करोड़ रुपए के स्तर पर पहुंच गई। नतीजों के ऐलान के बाद एसबीआई का शेयर मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

एसेट क्वालिटी में सुधार का मिला फायदा
माना जा रहा है कि देश के सबसे बड़े सरकरी बैंक एसबीआई (SBI) को बेहतर एसेट क्वालिटी और खुदरा बैंकिंग बिजनेस से हुई ज्यादा आय का फायदा मिला। इसके विपरीत बीते साल समान अवधि यानी जनवरी-मार्च, 2018 में समाप्त तिमाही हुए 7,718 करोड़ रुपए के घाटे की मुख्य वजह बैड लोन्स में बढ़ोतरी रही थी।

एसबीआई द्वारा जारी नतीजों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2018-19 की अंतिम तिमाही के दौरान बैंक का खुदरा बैंकिंग बिजनेस 15.3 फीसदी की बढ़त के साथ 33,662 करोड़ रुपए के स्तर पर पहुंच गया। वहीं मार्च, 2019 के अंत तक ग्रॉस एडवांस की तुलना में ग्रॉस एनपीए घटकर 7.53 फीसदी रह गया, जबकि मार्च, 2018 के अंत तक यह आंकड़ा 10.91 फीसदी रहा था। वहीं नेट एनपीए या बैड लोन्स 5.73 फीसदी से घटकर 3.01 फीसदी रह गए।

2018-19 में 3069 करोड़ रु का प्रॉफिट
वित्त वर्ष 2018-19 की बात करें तो इस अवधि में बैंक का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 3,069.07 करोड़ रुपए रहा, जबकि वित्त वर्ष 2017-18 में बैंक को 4,87.41 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था। वहीं वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान उसकी कंसॉलिडेटेड इनकम बढ़कर 3.30 लाख करोड़ रुपए के स्तर पर पहुंच गई, जबकि वित्त वर्ष 2017-18 में यह आंकड़ा 3.01 लाख करोड़ रुपए रहा था।

Vivo V15 Pro अगले हफ्ते होगा लॉन्च, 8GB होगी रैम

नई दिल्ली। चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी वीवो भारत में जल्द ही अपने स्मार्टफोन वीवो वी 15 प्रो का 8GB वेरियंट भारत में लॉन्च कर सकती है। अब BGR की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी अगले हफ्ते भारत में 8GB वेरियंट लॉन्च कर देगी। इस वेरियंट में 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया जाएगा। 8GB वेरियंट की कीमत 32,000 रुपये से कम हो सकती है। अभी यह स्मार्टफोन 6GB वेरियंट में ही उपलब्ध है जिसकी कीमत 28,990 रुपये है।

स्पेसिफिकेशन्स : वीवो वी 15 प्रो फोन में 1080X2316 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.39 इंच का फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।यह डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास प्रटेक्शन के साथ आता है। वीवो वी 15 प्रो पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ आता है। लिहाजा इस फोन की स्क्रीन में कोई नॉच या डिस्प्ले होल मौजूद नहीं है। फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है जो कंपनी के मुताबिक दूसरे वीवो फोन्स के मुकाबले काफी फास्ट काम करता है।

फटॉग्रफी के लिए फोन के ग्रेडिएंट डिजाइन बैक पैनल में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 48 मेगापिक्सल का क्वॉड पिक्सल सेंसर के साथ एक 8 मेगापिक्सल और एक 5 मेगापिक्सल का सेंसर शामिल है। फ्रंट कैमरे की अगर बात करें तो सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है।

यह दुनिया का पहला 32 मेगापिक्सल पॉप अप सेल्फी कैमरा फोन है। फोन के सभी कैमरे आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (AI) पावर्ड हैं और यह बोके मोड, सुपर नाइड मोड और फेस ब्यूटी फीचर के साथ आते हैं। 6जीबी रैम वाला मौजूदा वीवो वी15 प्रो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर के साथ आता है।

माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से फोन की मेमरी को 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन के अपकमिंग 8जीबी रैम वाले वेरियंट में भी यही प्रोसेसर मौजूद रहेगा। ऐंड्रॉयड 9 पाई पर बेस्ड Funtouch इंटरफेस के साथ आने वाले इस फोन को पावर देने के लिए 3,700mAh की बैटरी दी गई है जो ड्यूल इंजन फास्ट-चार्जिंग सपॉर्ट के साथ आती है।

Realme X में होगा इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 15 मई को होगा लॉन्च

नई दिल्ली। कंपनी रियलमी के नए स्मार्टफोन Realme X के बारे में काफी समय से चर्चा चल रही है। हाल ही में ऐसी खबरें आयी थीं कि कंपनी के इस स्मार्टफोन में 48MP रियर कैमरा मौजूद होगा। फोन में Sony IMX586 सेंसर दिया जा सकता है। अब कंपनी ने अब इस स्मार्टफोन का नया पोस्टर रिलीज किया है जो इस बात की पुष्टि करता है कि इस स्मार्टफोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

15 मई को होगा लॉन्च
यह टीजर चाइनीज माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर पोस्ट किया गया है। कंपनी ने कंफर्म किया है कि स्मार्टफोन को 15 मई को लॉन्च कर दिया जाएगा। इससे पहले सामने आए पोस्टर से पता चला था कि स्मार्टफोन में 48MP कैमरा दिया गया है। यह फोन नाइटस्केप मोड से भी लैस होगा जो रियलमी 3 में दिया गया था।

रियलमी X स्मार्टफोन के साथ रियलमी X लाइट स्मार्टफोन भी चीन में लॉन्च किया जाएगा। रियलमी X लाइट रियलमी 3 प्रो का रिब्रैंडेड वर्जन हो सकता है। Realme X थर्ड पार्टी रिटेलर्स JD.com, Suning और TMall पर रजिस्ट्रेशन के लिए लिस्टेड है।

हो सकते हैं ये फीचर्स
Realme X के बारे में अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक रियलमी एक्स में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रटेक्शन के साथ 6.5 इंच का फुल एचडी+ नॉचलेस डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस हो सकता है। रैम और स्टोरेज की अगर बात की जाए तो कंपनी रियलमी X को 3GB+64GB, 6GB+128GB और 8GB+128GB वेरियंट में लॉन्च कर सकती है।

इसके अलावा खबर है कि रियलमी X में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर दिया जा सकता है। अगर बात करें इस स्मार्टफोन की कीमत की चीन में इसकी शुरुआती कीमत 1,599 युआन (करीब 16,500 रुपये) हो सकती है।

पतंजलि ने विदेशी कंपनियों को फिर चटाई धूल, कोलगेट-HUL की बिक्री घटी

नई दिल्ली। योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद ने एक बार फिर विदेशी मल्टीनेशनल कंपनियों के कारोबार पर प्रहार किया है। इस बार पतंजलि आयुर्वेद ने ओरल केयर सेक्टर में विदेशी कंपनियों को नुकसान पहुंचाया है।

31 मार्च को समाप्त हुए वित्त वर्ष में कोलगेट के मार्केट शेयर में 210 बेसिस प्वाइंट की गिरावट आई है और यह अब 49.4 फीसदी रह गया है। कोलगेट के मार्केट शेयर में यह गिरावट इसके मुख्य उत्पादों कोलगेट डेंटल क्रीम, एक्टिव साल्ट और सिबाका की बिक्री घटने के कारण आई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कोलगेट का मार्केट शेयर घटने का मुख्य कारण पतंजलि आयुर्वेद के दंत कांति की बिक्री बढ़ना है।

रिपोर्ट के अनुसार, समान अवधि में ओरल सेक्टर में पतंजलि आयुर्वेद की बाजार हिस्सेदारी में 150 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी हुई है और अब इसकी हिस्सेदारी बढ़कर 8.6 फीसदी हो गई है। आपको बता दें कि कोलगेट के डेंटल उत्पाद अमेरिकी कंपनी कोलगेट पामोलिव बनाती है और इसका मुख्यालय अमेरिका के मेनहट्टन में है।

HUL ने भी खोई बाजार हिस्सेदारी, डाबर को फायदा
पतंजलि आयुर्वेद को प्रमुख प्रतिद्वंदिता देने वाली हिन्दुस्तान यूनिलिवर लिमिटेड (HUL) ने भी पिछले वित्त वर्ष में ओरल सेक्टर में अपनी हिस्सेदार गंवाई है। Nielsen data के अनुसार, इस अवधि में HUL की बिक्री में 80 बेसिस प्वाइंट की कमी आई है।

अब इसकी बाजार हिस्सेदारी 16.4 फीसदी रह गई है। इसके उलट भारतीय कंपनी डाबर ने ओरल सेक्टर में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। समान अवधि में 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी के साथ डाबर की बाजार हिस्सेदारी बढ़कर 13 फीसदी हो गई है।

कोलगेट ने तीन साल में खोई बड़ी बाजार हिस्सेदारी
जैफरीज के विश्लेषक वरुण लोहचब का कहना है कि कोलगेट ने अपनी गिरती बाजार हिस्सेदारी को रोकने के लिए कोई निवेश नहीं किया है। लोहचब के अनुसार, कोलगेट ने पिछले तीन सालों में अपनी बाजार हिस्सेदारी 800 बेसिस प्वाइंट तक खो दी है।

लोहचब का कहना है कि डाबर और पतंजलि की ओर से बाजार में प्राकृतिक उत्पादों की संख्या धीमी गति से बढ़ाई जा रही है। इसके बावजूद इस श्रेणी में कोलगेट को टक्कर देने के लिए काफी उत्पाद उपलब्ध हैं। कोलगेट अपने स्वर्ण वेदशक्ति की सफलता के बल पर बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने की सोच रहा है जो संभव नहीं दिख रहा है।

Lava A7 Wave फीचर फोन भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और खूबियां

नई दिल्ली। डोमेस्टिक हैंडसेट मेकर कंपनी लावा (Lava) ने अपना नया स्मार्टफोन Lava A7 लॉन्च कर दिया है। भारत में इस स्मार्टफोन की कीमत 1,799 रुपये है। ड्यूल टोन फिनिश वाले इस स्मार्टफोन में 2.4 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। स्मार्टफोन में पॉलिकार्बोनेट बॉडी दी गई है। यह स्मार्टफोन 1750mAh बैटरी से पावर्ड है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी 6 दिन तक का बैकअप देती है। स्मार्टफोन स्टोरेज 32GB तक बढ़ाई जा सकती है।

22 भाषाओं का सपॉर्ट
लावा A7 फोन 22 भारतीय भाषाओं के सपॉर्ट के साथ आता है। फोन इंग्लिश, हिंदी, पंजाबी, गुजराती, तमिल, तेलगू और कन्नड़ जैसी भाषाओं को सपॉर्ट करता है। इसके अलावा इस फोन में वायरलेस एफएम विद रिकॉर्डिंग, वीजीए कैमरा, ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग और इंस्टैंट टॉर्च दी गई है। इंस्टैंट टॉर्च का इस्तेमाल करने के लिए फोन को अनलॉक करने की जरूरत नहीं है।

इसके अलावा फोन में इनकमिंग के लिए कॉल ब्लिंक नोटिफिकेशन दिया गया है। फोन में 1000 कॉन्टैक्ट्स सेव किए जा सकते हैं। इस फोन के साथ वन इयर रिप्लेसमेंट गारंटी भी मिलती है। वहीं एक्ससरीज पर 6 महीने की रिप्लेसमेंट ऑफर दिया जा रहा है।

लावा इंटरनेशनल लिमिटेड के प्रॉडक्ट हेड तेजिंदर सिंह ने कहा, ‘फीचर फोन को मार्केटर्स एक कमॉडिटी की तरह देखते हैं। कंज्यूमर्स से बातचीत के दौरान यह बात सामने आयी कि वह परंपरागत कलर्स पसंद करते हैं। इस हमने ड्यूल कलर का इस्तेमाल शुरू किया। हमें इस बात की खुशी है कि फीचर फोन्स में यह इनोवेशन लावा के रिसर्च ऐंड डिवेलपमेंट डिवीजन से आया है। हम यह खूबसूरत फोन पेश करते हुए काफी एक्साइटेड हैं।