Tuesday, July 14, 2026
Home Blog Page 4833

इंदौर किराना: ग्राहकी में सुधार से शक्कर के भाव तेज

इंदौर। स्थानीय सियागंज किराना बाजार में शनिवार को ग्राहकी निकलने से शक्कर 10 रुपये प्रति क्विंटल महंगी बिकी। गेहूं आटा के भाव 30 रुपये (शुक्रवार की तुलना में) प्रति 50 किलोग्राम की तेजी लिए रहे। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक सियागंज किराना बाजार में शनिवार को सात गाड़ी शक्कर की आवक हुई।

शक्कर -गोला: शक्कर 3400 से 3440 रुपये प्रति क्विंटल।खोपरा गोला 195 से 210 रुपये प्रति किलोग्राम।खोपरा बूरा 2400 से 4400 रुपये प्रति 15 किलोग्राम। हल्दी: हल्दी खड़ी सांगली 128 से 130, निजामाबाद 90 से 110, पिसी 140 से 165 रुपये प्रति किलोग्राम।

साबूदाना: साबूदाना 6700 से 8400, पैकिंग में 9000 से 10000 रुपये प्रति क्विंटल। आटा-मैदा: गेहूं आटा 1070 से 1080, तन्दूरी आटा 1340 से 1350, मैदा 1140 से 1150, रवा 1225 से 1230, चना बेसन 3125 तथा बटला बेसन 2650 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।

इंदौर बाजार: मूंगफली तेल के भाव में गिरावट

इंदौर।स्थानीय खाद्य तेल बाजार में शनिवार को मूंगफली तेल भाव में 10 रुपये (शुक्रवार की तुलना में) प्रति 10 किलोग्राम की कमी हुईं। तिलहन: सरसों 3650 से 3700 रायडा 3250 से 3300सोयाबीन 3700 से 3750 रुपये प्रति क्विंटल। तेल: मूंगफली तेल इंदौर 1020 से 1040, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 748 से 750, सोयाबीन साल्वेंट 715 से 718, पाम तेल 640 से 642 रुपये प्रति10 किलोग्राम।

पशु आहार: कपास्या खली इंदौर 1800, देवास 1800, उज्जैन 1800, खंडवा 1785, बुरहानपुर 1785, अकोला 2640 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या तेल: कपास्या तेल इंदौर 705 से 710, महाराष्ट्र 695 से 700, तथा गुजरात 710 से 715 रुपये प्रति दस किलोग्राम।

इंदौर मंडी: चना एवं मूंग के भाव में गिरावट, दालें महंगी

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में शनिवार को चना कांटा 25 रुपये, चना देसी 50 रुपये और मूंग के भाव में 100 रुपये प्रति क्विंटल (शुक्रवार की तुलना में) की कमी दर्ज की गई। दालों में चना दाल 50 रुपये, मसूर दाल 50 रुपये एवं मूंग मोगर के भाव में 100 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी हुई। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक संयोगितागंज अनाज मंडी में शनिवार को छह हज़ार बोरी गेहूं की आवक हुई।

दलहन: चना (कांटा) 4450 से 4475, चना (देसी) 4300 से 4350, डबल डॉलर 5000 से 5500, मसूर 4125 से 4150, हल्की 3700 से 3800, बटला (मटर) 4150 से 4200, मूंग 6300 से 6400, हल्की 5500 से 5800, तुअर निमाड़ी (अरहर) 5200 से 5400, महाराष्ट्र तुअर (अरहर) 5900 से 6000, उड़द 5200 से 5400, हल्की 4100 से 4200 रुपये प्रति क्विंटल ।

दाल: तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 7200 से 7400, तुअर दाल फूल 7600 से 7800, तुअर दाल बोल्ड 8000 से 8200, आयातित तुअर दाल 6200 से 6400चना दाल 5850 से 6050, आयातित चना दाल 5500 से 5200मसूर दाल 5300 से 5400मूंग दाल 7800 से 8000, मूंग मोगर 8300 से 8500 उड़द दाल 7000 से 7200, उड़द मोगर 7200 से 7400 रुपये प्रति क्विंटल।

अनाज: गेहूं हल्का 1750 से 1850, गेहूं 147- 1900 से 2100, गेहूं लोकवन 1800 से 2100, गेहूं चंद्रौसी 3200 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल। ज्वार हल्की 1800 से 1900, ज्वार संकर 2000 से 2100, ज्वार देसी 2500 से 3000, मक्का पीली 2100 से 2150, मक्का गजर 2000 से 2050 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल: बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।

बॉलिवुड स्टार्स के ऐक्टिंग गुरु रोशन तनेजा का निधन

मुंबई। ऐक्टिंग गुरु के नाम से मशहूर रोशन तनेजा का 87 साल की उम्र में शनिवार को निधन हो गया। इस बात की जानकारी उनके परिवार के सदस्यों ने दी। रोशन तनेजा के पुत्र रोहित तनेजा ने आईएएनएस को बताया कि मेरे पिता का शुक्रवार की रात में घर पर 9:30 बजे निधन हो गया।

रोशन तनेजा काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी मिथिका और दो बेटे रोहित और राहुल हैं। रोशन तनेजा का अंतिम संस्कार शांताक्रूज में शनिवार को शाम 4:30 बजे किया जाएगा। रोशन तनेजा के निधन की खबर सुनकर एंटरटेननमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई।

बता दें कि रोशन तनेजा ने शबाना आजमी, जया बच्चन, नसीरुद्दीन शाह, अनिल कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा जैसे कलाकारों को ऐक्टिंग सिखाई। इन बड़े कलाकारों को ऐक्टिंग सिखाने की वजह से रोशन तनेजा को ऐक्टिंग गुरु के नाम से जाना जाता है। हिंदी सिनेमा में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

रोशन तनेजा ने 1960 में पुणे के एफटीआईआई में लोगों को ऐक्टिंग की ट्रेनिंग दी। इसके बाद उन्होंने एक प्राइवेट ऐक्टिंग स्कूल खोल लिया, जहां पर कई लोगों अभिनय की बारीकियां सीखी और सिनेमा की दुनिया में नाम कमाया। रोशन तनेजा के निधन पर तमाम बॉलिवुड सेलेब्स ने दुख जताया है।

मार्केट गिरने से पांच दिन में रिलायंस इंडस्ट्रीज को एक लाख करोड़ का नुकसान

मुंबई। पिछले पांच दिनों शेयर बाजार में हुई उठापटक का सबसे बड़ा असर रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) पर पड़ा है और कंपनी को करीब एक लाख करोड़ का नुकसान उठा पड़ा है। बाजार के नर्वस मूड और कमोडिटी में उछाल ने RIL को झटका दिया और इससे देश की सबसे वैल्युएबल कंपनी का खिताब भी छिन गया।

टीसीएस 10 जनवरी के बाद फिर से देश की सबसे वैल्युएबल कंपनी बन गई। शुक्रवार को टीसीएस का मार्केट कैप 8.01 लाख करोड़ था जबकि RIL का मार्केट कैप 7.93 लाख करोड़ था। जानकारों का कहना है कि विदेशी निवेशकों के पीछे हटने से मार्केट में गिरावट आई है। सेंसेक्स और निफ्टी में सबसे ज्यादा रुतबा रखने वाली रिलायंस को नुकसान भी सबसे ज्यादा हुआ है। तीन दिनों में विदेशियों ने भारतीय शेयर मार्केट से 2,500 करोड़ रुपये मार्केट से निकाल लिए।

शुक्रवार को पहले RIL दो फीसदी के फायदे में थी लेकिन बाद में नीचे आ गई। मॉर्गन स्टैनली ने रिलायंस डाउनग्रेड कर दिया है। वेनेजुएला और ईरान से गैस की आपूर्ति में कमी के साथ गैस और पॉलीईस्टर मार्केट में गिरावट की वजह से भी RIL की कमाई में कमी आई है।स्टॉक में गिरावट की वजह से भारती एयरटेल और रिलायंस जियो के बीच का अंतर भी कम हो गया।

मार्च में खत्म होने वाली तिमाही में मुकेश अंबानी की कंपनी ने नेट प्रॉफिट में 9.8 फीसदी की वृद्धि दिखाई थी। इस दौरान ग्रॉस रिफाइनरी का मार्जिन अपने 17 क्वार्टर में सबसे कम था। दूसरी तरफ टीसीएस का प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रह। इस साल टीसीएस के शेयरों में 12.8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

SRPS में जागरूक अभिभावक मतदाताओं का किया सम्मान

कोटा। लोकसभा चुनाव में मतदान करने वाले विद्यालय के शिक्षकों व अध्ययनरत् बालकों के अभिभावकों को मतदाता जागरूकता अभियान के दौरान मतदान करने पर एसआर पब्लिक सी. सै. स्कूल कोटा के चेयरमैन आनंद राठी एवं डायरेक्टर अंकित राठी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया ।

विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा शर्मा ने बताया कि मतदाता जागरूकता अभियान के तहत अपनी सहभागिता का परिचय देने के लिए विद्यालय द्वारा 51 अभिभावकों व शिक्षकों को लॉटरी द्वारा पुरस्कृत किया गया ।

अभिभावक ने अपनी अँगुली पर स्याही का निशान दिखाकर अपने आपको एक जागरूक नागरिक होने का परिचय दिया । अंत में प्रधानाचार्या ने उपस्थित सभी अभिभावकों व शिक्षकों का आभार व्यक्त किया ।

सेमसंग Galaxy A7और Galaxy A9 अब 3,000 रुपये सस्ते

नई दिल्ली। साउथ कोरिया के स्मार्टफोन मेकर सैमसंग ने अपने दो स्मार्टफोन्स की कीमत में कटौती की है। Samsung Galaxy A9 (2018) और Samsung Galaxy A7 (2018) दोनों को ही भारत में 3,000 रुपये का प्राइस कट मिला है। कंपनी ने बिना किसी अनाउंसमेंट के दोनों की कीमत में बदलाव किया है और नए प्राइस टैग के साथ ये डिवाइसेज कंपनी की ऑफिशल ऑनलाइन शॉप में दिख रही हैं।

इसके अलावा मुंबई के एक बड़े रिटेलर की ओर से भी कन्फर्म किया गया है कि दुकानों व ऑफलाइन स्टोर्स में भी दोनों फोन नई कीमत पर मिलेंगे। सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2018) की कीमत में इसी साल जनवरी में बदलाव किया गया था, वहीं गैलेक्सी ए9 (2018) को पिछला प्राइस कट अप्रैल में मिला था।

कंपनी की वेबसाइट पर अपडेट की गई लिस्टिंग के मुताबिक, Samsung Galaxy A9 (2018) की शुरुआती कीमत 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट के लिए 25,990 रुपये होगी, जो पहले 28,990 रुपये थी। इस फोन का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वर्जन अब 28,990 रुपये में मिलेगा, जिसकी कीमत पहले 31,990 रुपये थी। बता दें, सैमसंग ने गैलेक्सी ए9 (2018) को पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया था और लॉन्च के वक्त इसकी शुरुआती कीमत 36,990 रुपये रखी गई थी।

वहीं, दूसरी ओर Samsung Galaxy A7 (2018) की बात करें तो इसके 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले बेस वेरियंट की कीमत अब 15,990 रुपये हो गई है, जो पहले 18,990 रुपये थी। इस स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत अब 19,990 रुपये हो गई है, जो पहले 22,990 रुपये थी। बताते चलें, सैमसंग ने गैलेक्सी ए7 (2018) स्मार्टफोन को पिछले साल सितम्बर में लॉन्च किया था और इसकी शुरुआती कीमत लॉन्च के समय 23,990 रुपये रखी गई थी।

गधी के दूध से बन रहे ब्यूटी प्रोडक्ट, जानिए इसकी उपयोगिता

नई दिल्ली। कहा जाता है कि मिस्र की रानियां अपनी सुंदरता बढ़ाने के लिए गधी के दूध में नहाया करती थी। आज लगभग 2000 साल बाद यह दूध एक बार फिर फैशन में लौट चुका है। इसका उपयोग केवल ब्यूटी प्रॉडक्ट के रूप में ही नहीं बल्कि खाने के लिए भी किया जा रहा है। हैरानी की बात है कि इसकी कीमत 700 रुपये प्रति 100 ml है।

कोच्चि, पुणे और दिल्ली एनसीआर के कुछ उद्यमियों ने गधी के दूध के गुणों को पहचाना। इसमें पोषक तत्वों के साथ चिकित्सीय गुण भी होते हैं। साथ ही ऐंटी एजिंग तत्व और ऐंटीऑक्सिडेंट भी पाए जाते हैं। इसीलिए इसका इस्तेमाल ब्यूटी क्रीम, साबुन और शैंपू बनाने के लिए किया जाने लगा।

गधी के दूध से ब्यूटी प्रॉडक्ट बनाने वाली कंपनी डॉल्फिन IBA संस्थापक ऐबी बेबी ने कहा, ‘इस दूध की काफी मांग है। अब लोग बीमारियों के इलाज के लिए भी वे तरीके अपना रहा हैं जो हमारे पूर्वज इस्तेमाल किया करते थे। इसमें अद्भुत गुण होते हैं। बच्चों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है और पेट की बीमारियों के साथ स्किन डिजीज के लिए भी काफी लाभदायी होता है।’

उन्होंने कहा, ‘गधी का दूध इंसान के दूध के जितना ही फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन के साथ जरूरी फैटी एसिड मौजूद होते हैं। गाय के दूध के मुकाबले इसमें कम फैट होता है इसलिए यूएन के खाद्य एवं कृषि विभाग ने भी इसे बच्चों के लिए अच्छा बताया है और यह गाय के दूध के विकल्प में इस्तेमाल हो सकता है। अमेरिका समेत कई देशों में इसे योग्य खाद्य के रूप में मन्यता दी गई है लेकिन भारत में अभी ऐसा नहीं हो पाया है।’

कृषि विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि भारत सरकार भी गधी के दूध को औपचारिक खाद्य में शामिल करने पर काम कर रही है। पशु पालन विभाग के सचिव तरुण श्रीधर ने बताया, ‘हमने सरकार को सलाह दी है कि डॉन्की मिल्क पर शोध किया जाए। एक बार अगर भारतीय नियामकों से मंजूरी मिल जाती है तो बाजार में डॉन्की मिल्क छा जाएगा।’

इस बिजनस में भारी मुनाफा
जो लोग डॉन्की मिल्क के बिजनस में हैं, वे अच्छा पैसा कमा रहे हैं। 2019 में भारतीय कृषि शोध संस्थान के इनोवेटिव अवॉर्ड के विजेता बेबी डॉन्की मिल्क से बनी क्रीम को 4,840 रुपये प्रति 88 ग्राम के हिसाब से बेच रहे हैं। इसी तरह 200 ml का शैंपू 2,400 रुपये का है। उन्होंने 2017 से यह बिजनस शुरू किया था और एक साल में ही उनके टर्नओवर में 70 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो गई। बेबी के पास अभी कुल 27 डॉन्की हैं।

अद्भुत क्षमता
वैज्ञानिक भी मानते हैं कि डॉन्की के दूध से कॉस्मेटिक प्रॉडक्ट बनाने से किसानों को भी फायदा हो सकता है। वैज्ञानिक अनुराधा भारद्वाज ने कहा कि साधारण किसानों के लिए भी डॉन्की पालना बहुत फायदेमंद हो सकता है। उन्होंने कहा कि डॉन्की के दूध में मौजूद ऐंटीऑक्सिडेंट ऐंटी एजिंग एजेंट की तरह काम करता है और इसका फैट त्वचा को मुलायम बनाए रखता है। कई आयुर्वेदिक डॉक्टर त्वचा की बीमारियों के इलाज के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं।

उन्होंने कहा, ‘आसानी से उपलब्ध होने की वजह से गाय का दूध ज्यादा लोकप्रिय हो गया और समय के साथ लोगों ने डॉन्की मिल्क का इस्तेमाल छोड़ दिया। लेकिन जैसे-जैसे लोग डॉन्की मिल्क का उत्पादन शुरू करेंगे, इसकी कीमत भी कम होगी।

पेट्रोल के दामों में इस साल की सबसे बड़ी गिरावट, डीजल भी सस्ता हुआ

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के उच्च स्तर पर होने के बाद भी स्थानीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत का सिलसिला बना हुआ है। देश की सबसे बड़ी सरकारी कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती की है। IOCL ने शनिवार को पेट्रोल की कीमत में 47 से 50 पैसे और डीजल की कीमत में 19 से 20 पैसे की कटौती की है। IOCL ने पेट्रोल की कीमतों में इस साल की अब तक की सबसे बड़ी कटौती की है।

IOCL ने राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 48 पैसे की कटौती की है। अब यहां पेट्रोल की कीमत घटकर 72.15 रुपए प्रति लीटर हो गई हैं। कोलकाता में पेट्रोल 47 पैसे सस्ता होकर 74.21 रुपए प्रति लीटर गया है। मुंबई में यह 48 पैसे की कटौती के बाद 77.75 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। चेन्नई में पेट्रोल सबसे ज्यादा 50 पैसे सस्ता हुआ है और इसकी नई कीमत 74.90 रुपए प्रति लीटर है।

मुंबई में डीजल की कीमतों में 20 पैसे की कटौती
IOCL ने डीजल की कीमतों में भी 20 पैसे तक की कटौती की है। दिल्ली में डीजल 19 पैसे की कटौती के बाद 66.28 रुपए प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता में यह 19 पैसे सस्ता हुआ है और अब यह 68.04 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में डीजल की कीमतों में 20 पैसे की कटौती हुई है और अब यह 69.45 रुपए प्रति लीटर हो गया है। चेन्नई में 20 पैसे की कटौती के बाद डीजल की नई कीमत 70.06 रुपए प्रति लीटर हो गई हैं।

गर्भवती महिलाओं की मदद के लिए कोटा में ‘आसमान प्रोजेक्ट’ शुरू

कोटा। मातृत्व एवं शिशु मृत्यु दर कम करने और ग्रामीण इलाकों में बेहतर इलाज मुहैया कराने के उद्देश्य से कोटा में “आसमान’ प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई है। इसके तहत कोटा के जेके लोन अस्पताल में एक टेबलेट लगाया है। चिकित्सा विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. आरके लवानिया की मौजूदगी में गुरुवार को जेके लोन अस्तपाल के लेबर रूम से मोड़क सीएचसी से इस प्रोजेक्ट के तहत सीधे बात की गई।

8 सीएचसी पर शुरुआत
चिकित्सा विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. आरके लवानिया ने बताया कि आसमान प्रोजेक्ट जिले की इटावा, सांगोद, मोड़क, दादाबाड़ी, सुल्तानपुर, रामगंजमंडी, सुकेत और कैथून स्वास्थ्य केन्द्रों से कनेक्ट रहेगा। प्रोजेक्ट के तहत चयनित सीएचसी पर टेबलेट स्टॉल किए गए है। इसमें मरीज से सम्बंधित सारा डाटा टैबलेट में ऑनलाइन सिस्टम के जरिए दर्ज होगा।

इमरजेंसी की स्थिति में जेके लोन अस्पताल में 24 घंटे मौजूद विशेषज्ञ डॉक्टर टेलीकॉलिंग से उक्त स्थान पर मौजूद स्टाफ को निर्देश देंगे। ताकि मरीज को गांव में भी हायर सेंटर का ट्रीटमेंट मिल सकेगा। लवानिया ने बताया कि प्रदेश में कोटा जिले में ही आसमान प्रोजेक्ट के तहत कनेक्टिविटी की है। झालावाड़ मे अभी कनेक्टिविटी नहीं हुई।

रेफरल केस में आएगी कमी
जेके लोन अस्पताल में गायनी विभाग की प्रोफेसर डॉ. निर्मला शर्मा ने बताया कि आसमान प्रोजेक्ट से गांवों से रेफर होने वाले केसों में कमी आएगी। इस प्रोजेक्ट की मदद से जेके लोन अस्पताल के लेबर रूम में 24 घंटे विशेषज्ञ डॉक्टर के सम्पर्क से सीएचसी पर मोजुदमौजूद डॉक्टर, मरीज की कंडीशन व हिस्ट्री के हिसाब से इलाज कर सकेगा।

दूर दराज में रहने वाले मरीजों को शहर में आने की जरूरत नही पड़ेगी। जिस कारण उनका खर्चा भी बचेगा। गांव में बैठा डॉक्टर ही महिलाओं का टेलीकॉलिंग से मिले निर्देशो से इलाज कर सकेगा। गम्भीर अवस्था मे ही मरीज को रेफर किया जाएगा।