Monday, July 13, 2026
Home Blog Page 4817

इंदौर किराना: खोपरा गोला-बूरा में गिरावट, रवा-मैदा मजबूत

इंदौर। स्थानीय सियागंज किराना बाजार में शनिवार को खोपरा गोला सात रुपये प्रति किलोग्राम सस्ता बिका। खोपरा बूरा में 300 रुपये प्रति 15 किलोग्राम की कमी हुई। रवा 40 रुपये, मैदा 20 रुपये एवं गेहूं का पिसा आटा के भाव में 40 रुपये प्रति 50 किलोग्राम (शुक्रवार की तुलना में) की तेजी दर्ज की गई। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक सियागंज किराना बाजार में शनिवार को सात गाड़ी शक्कर की आवक हुई।

शक्कर -गोला शक्कर 3390 से 3440 रुपये प्रति क्विंटल।खोपरा गोला 187 से 203 रुपये प्रति किलोग्राम। खोपरा बूरा 2300 से 4200 रुपये प्रति 15 किलोग्राम। हल्दी हल्दी खड़ी सांगली 128 से 130, निजामाबाद 90 से 110, पिसी 140 से 165 रुपये प्रति किलोग्राम।

साबूदाना साबूदाना 6500 से 8000, पैकिंग में 8400 से 8500 रुपये प्रति क्विंटल।आटा-मैदा गेहूं आटा 1110 से 1120, तन्दूरी आटा 1340 से 1350, मैदा 1160 से 1170, रवा 1260 से 1270, चना बेसन 3050 से 3060 तथा बटला बेसन 2650 से 2660 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।

इंदौर बाजार: सोयाबीन रिफाइंड तेल के भाव में गिरावट

इंदौर। स्थानीय खाद्य तेल बाजार में शनिवार को सोयाबीन रिफाइंड तेल के भाव में दो रुपये (शुक्रवार की तुलना में) प्रति 10 किलोग्राम की कमी हुई। तिलहन में सरसों 50 रुपये व रायडा के भाव में 50 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी हुई। सोयाबीन 50 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता बिका।

तिलहन सरसों 3750 से 3800रायडा 3300 से 3400सोयाबीन 3750 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल। तेल मूंगफली तेल इंदौर 1080 से 1100, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 755 से 758, सोयाबीन साल्वेंट 725 से 730, पाम तेल 648 से 650 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

पशु आहार कपास्या खली इंदौर 1850, देवास 1850, उज्जैन 1850, खंडवा 1835, बुरहानपुर 1835, अकोला 2735 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या तेल कपास्या तेल इंदौर 710 से 715, महाराष्ट्र 700 से 705, तथा गुजरात 715 से 720 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

भंसाली की फिल्म Malaal का ट्रेलर रिलीज, दिखे दो नए चेहरे

मुंबई। संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘मलाल’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस सेंसेशनल लव स्टोरी की झलक ने फैन्स का एक बार में ही दिल जीत लिया है। बता दें कि इस फिल्म से भंसाली अपनी भांजी शर्मिन सहगल और जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी को लॉन्च कर रहे हैं। ट्रेलर में दोनों की केमिस्ट्री कमाल की लग रही है। ट्रेलर से साफ है कि ‘मलाल’ में दर्शकों को मस्ती भी देखने को मिलेगी, रोमांस भी और ट्रैजडी भी।

लंबे समय से चर्चा थी कि संजय लीला भंसाली नए चेहरों को लॉन्च करने वाले हैं। हालांकि, इस बारे में कोई ऑफिशल बात नहीं कही गई थी। बाद में यह बात सामने आई कि इस फिल्म में जावेद जाफरी के बेटे मीजान और भंसाली की भांजी शर्मिन होंगी।

अब फिल्म का ट्रेलर भी लॉन्च कर दिया गया है। ट्रेलर में दोनों की केमिस्ट्री के अलावा बैकग्राउंड म्यूजिक भी काफी अच्छा है। फिल्म 28 जून को रिलीज हो रही है। बता दें कि संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ भी काफी समय से चर्चा में है। इस फिल्म में सलमान खान और आलिया भट्ट नजर आएंगे।

RRB : JE ऐडमिट कार्ड 2019 जारी, ऐसे करें डाउनलोड

नई दिल्ली। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने RRB JE का ऐडमिट कार्ड जारी कर दिया है। ऐडमिट कार्ड रीजनल RRB की ऑफिशल वेबसाइट पर देखा जा सकता है। जिन लोगों ने RRB JE का ऐप्लिकेशन फॉर्म भरा था वे अपना Admit Card वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

जिन कैंडिडेट्स ने RRB JE पोस्ट के लिए अप्लाई किया था वे कैंडिडेट लॉगइन से ही ऐडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। RRB JE Admit Card में कैंडिडेट का नाम, एग्जाम सेंटर, रजिस्ट्रेशन नंबर, एग्जाम डेट, एग्जाम वेन्यू और जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए होंगे।

आरआरबी ने भारतीय रेलवे में जूनियर इंजिनियर (JE), जूनियर इंजिनियर (इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलजी), डिपॉजिट मटीरियल सुप्रिंटेंडेंट और केमिकल ऐंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट (CMA)के लिए 13,487 वैकंसीज की घोषणा की थी।

RRB JE के ऑनलाइन ऐप्लिकेशन 2 जनवरी 2019 से शुरू हुए थे और 31 जनवरी तक सब्मिट किए गए थे। RRB JE का कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)I 22 मई, 2019 से शुरू होगा।

अब आपकी आवाज में ही ऑडियो ट्रांसलेट कर देगा ‘गूगल ट्रांसलेशन टूल’

नई दिल्ली।गूगल ने एक नया ट्रांसलेशन टूल अनाउंस किया है जो किसी एक भाषा में आवाज सुनकर उसे दूसरी भाषा में ट्रांसलेट कर देगा। खास बात यह है कि ट्रांसलेशन के बाद उसी आवाज में दूसरी भाषा का अनुवाद सुनाई देगा। बोलने वाले की ओरिजनल आवाज में ही दूसरी भाषा में अनुवादित परिणाम सुनने को मिलेंगे।

इस तरह किसी बात को दूसरी भाषा में समझाने या सुनने के लिए उसे टेक्स्ट फॉरमैट में लिखना नहीं पड़ेगा। गूगल का ऑडियो ट्रांसलेशन टूल अपनी तरह का पहला सिस्टम होगा, जो बोलने वाले की आवाज में ही अनुवादित ऑडियो सुनाएगा। इस तरह एक्सपीरियंस असली बातचीत के बहुत करीब होगा और अलग से लंबी प्रक्रिया से नहीं गुजरना होगा।

गूगल का दावा है कि ‘Translatotron’ नाम का यह सिस्टम बोलने वाली की आवाज में ही आउटपुट देकर समझने वालों के लिए इसे आसान बना देगा। गूगल ने एक ब्लॉगपोस्ट में इस बारे में जानकारी दी और बताया कि यह टूल कैसे काम करता है।

ब्लॉगपोस्ट में लिखा है कि ऐसे में एक भाषा में कही हुई बात को दूसरी भाषा में बिना बीच में किसी खास बदलाव के अनुवादित किया जा सकेगा। इसके लिए यूजर्स को अपनी बात लिखकर ट्रांसलेट नहीं करनी होगी। साथ ही यह यूजर की आवाज में ही आउटपुट भी देगा, मानो बोलने वाला खुद ही दूसरी भाषा में बात कर रहा हो।

गूगल ने लिखा, ‘यह पहला एंड-टू-एंड मॉडल है जो सीधे कही हुई बात को एक से दूसरी भाषा में ट्रांसलेट कर सकता है।’ गूगल इसकी मदद से दिव्यांग यूजर्स के लिए भी इंटरफेस बनाना चाहता है। फिलहाल, गूगल का ट्रांसलेशन सिस्टम तीन स्तर पर काम करता है। सबसे पहले ऑटोमैटिक स्पीच रेकग्निशन में आवाज सुनकर उसका टेक्स्ट डिवाइस पर टाइप हो जाता है।

इसके बाद मशीन एक से दूसरी भाषा में इसे सामान्य टेक्स्ट की तरह ट्रांसलेट कर देती है। आखिरी स्टेप में टेक्स्ट-टू-स्पीच नए अनुवादित टेक्स्ट को बोलकर सुना देता है। ध्यान रहे कि यहां आउटपुट यूजर की नहीं बल्कि गूगल असिस्टेंट की आवाज में सुनाई देता है।

वैवाहिक मांग घटने से सोना 33 हजार से नीचे, चांदी भी सस्ती

नई दिल्ली/ कोटा । घरेलू बाजार में वैवाहिक जेवराती मांग कमजोर पड़ने से शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 300 रुपए लुढ़ककर 33,000 के आंकड़े से नीचे 32,870 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सिक्का निर्माताओं के उठाव में आई कमी चांदी भी 25 रुपए की गिरावट में 37,600 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर शुक्रवार को तेज गिरावट में 1,277.25 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी गिरावट के साथ 1,277.40 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के दो सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंचने से सप्ताहांत पर पीली धातु की मांग कमजोर पड़ गई। इसके अलावा इस पर मुनाफावसूली का दबाव भी रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी हाजिर भी गिरावट के साथ 14.55 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।

जेवराती मांग घटने से सोना स्टैंडर्ड 300 रुपए गिरकर 32,870 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 32,700 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,500 रुपए पर टिकी रही।

सिक्का निर्माताओं की मांग कमजोर पड़ने से चांदी हाजिर 25 रुपए लुढ़ककर 37,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिकी। चांदी वायदा 240 रुपए की गिरावट में 36,580 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली 1,000-1,000 रुपए कमजोर पड़कर क्रमश: 79 हजार और 80 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।

कोटा सर्राफा
चांदी 37600 रुपये प्रति किलोग्राम।
सोना केटबरी 32900 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38370 रुपये प्रति तोला।
सोना शुद्ध 33060 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38560रुपये प्रति तोला।

लॉन्च से पहले सामने आई Hyundai Venue के टॉप वेरियंट की कीमत

नई दिल्ली। दिग्गज कार निर्माता कंपनी ह्युंदै (Hyundai) भारत में 21 मई को Hyundai Venue लॉन्च करेगी। भारत में इस कार की टक्कर मारुति विटरा ब्रेजा, फोर्ड एकोस्पोर्ट, टाटा नेक्सन और महिंद्रा XUV 300 जैसे मॉडल्स से होगी। यह कंपनी की पहली कनेक्टेड कार है। इस कार को इस साल न्यू यॉर्क ऑटो शो में पेश किया गया था। इंडियन बायर्स को आकर्षित करने के लिए इस कार में 10 इंडिया स्पेसिफिक फीचर्स दिए गए गए हैं।

टॉप वेरियंट की कीमत
एक नई रिपोर्ट में सामने आया है कि इस कार के टॉप वेरियंट की कीमत 10.65 लाख रुपये रुपये होगी। इस 1.0 लीटर GDI टर्बो-पेट्रोल इक्विप्ड SX+ ऑटोमेटिक वेरियंट में 7 स्पीड ड्यूल क्लच ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दिया जाएगा।

इस कार के टॉप डीजल वेरियंट 1.4 SX (O) की कीमत 10.42 लाख रुपये होगी। यह मॉडल 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस होगा। यह टर्बो-पेट्रोल मोटर 120 PS पावर जनरेट करता है और इसका पीक टॉर्क 175Nm है। डीजल मोटर की अगर बात करें तो यह 90PS पावर और 224Nm टॉर्क जनरेट करता है। 1.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल मोटर SX(O) की कीमत 10.09 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) होगी।

Venue होगी भारत की पहली कनेक्टेड कार
Hyundai की Venue 33 कनेक्टेड फीचर्स के साथ भारत की पहली कनेक्टेड कार होगी, इनमें से 10 फीचर इंडिया स्पेसिफिक होंगे। इस कार में इलेक्ट्रिक सनरूफ, क्रूज कंट्रोल, रियल एसी वेंट्स, प्रोजेक्टर हेडलैंप, कॉर्नरिंग लैंप्स और कूल्ड ग्लोव्ड बाक्स जैसे कई दमदार फीचर्स मौजूद हैं। भारत में ह्यूंदै की यह कॉम्पैक्ट एसयूवी मारुति सुजुकी की विटारा ब्रेजा, महिंद्रा की XUV300, फोर्ड इकोस्पोर्ट्स और टाटा नेक्सॉन जैसी कारों को चुनौती देगी।

हिना खान की डेब्यू फिल्म ‘लाइन्स’ का पोस्टर Cannes में लॉन्च

टीवी की दुनिया में अपनी धाक जमाने के बाद ऐक्ट्रेस हिना खान अब बॉलिवुड में भी छा जाने के लिए तैयार हैं। जल्द ही वह फिल्म ‘लाइन्स’ के जरिए बॉलिवुड में कदम रखेंगी। हाल ही में कान फिल्म फेस्टिवल के दौरान हिना की इस डेब्यू फिल्म का पोस्टर लॉन्च किया गया। इस मौके पर हिना के साथ फिल्म की पूरी टीम मौजूद थी।

‘लाइन्स’ के पोस्टर में हिना का चेहरा दर्शाया गया है और उनके बैकड्रॉप में एक नक्शा है जबकि सामने बॉर्डर। फिल्म की कहानी एक ऐसी बहादुर लड़की की है जो एलओसी के पास एक गांव में रहती है। वह कैसे अपनी रोजमर्रा की मुश्किलों से संघर्ष करती है, इसी के इर्द-गिर्द फिल्म की कहानी होगी।

हिना अपनी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं और अपनी फिल्म के चलते ही उन्होंने हाल ही में एकता कपूर का पॉप्युलर टीवी शो ‘कसौटी जिंदगी के’ छोड़ दिया। इस शो में हिना कोमोलिका का किरदार निभा रही थीं, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया।

इस शो से पहले हिना ने कई सालों तक एक अन्य पॉप्युलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा के रोल से सभी के दिलों में अपनी जगह बनाई। अब देखना यह होगा कि हिना बॉलिवुड की दुनिया में भी अपने जलवे दिखा पाती हैं या नहीं।

उद्यमियों को अब 50 हजार वर्गमीटर तक पर्यावरण क्लीयरेंस की जरूरत नहीं

नई दिल्ली। बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था में सुस्ती के आरोपों से घिरी मोदी सरकार के एक कदम पर पर्यावरणविद बिफर गए हैं। मोदी सरकार ने बिल्डरों के प्रोजेक्ट्स, खान और नई औद्योगिक यूनिट शुरू के लिए पर्यावरण छूट बढ़ा दी है। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने नई अधिसूचना जारी कर दी है।

इसके तहत अब 20 हजार से 50 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बनाए जा रहे निर्माण के लिए पर्यावरण की मंजूरी की जरूरत नहीं होगी। अभी तक यह छूट 20 हजार वर्गमीटर तक के प्रोजेक्ट्स के लिए थी। हालांकि 50 हजार वर्ग मीटर से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स के लिए अभी भी पर्यावरण प्रभाव का अध्ययन कराना जरूरी होगा।

नहीं जाना होगा पर्यावरण क्लीयरेंस अथॉरिटी के पास
पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 के तहत बनाए गए नियमों में जिला स्तर, राज्य स्तर और केंद्र सरकार के स्तर पर इन्वार्यनमेंट इम्पैक्ट असेसमेंट अथॉरिटी का गठन वर्ष 2006-07 में किया गया है। इसके तहत हर बड़ी परियोजनाओं की मंजूरी से पहले पर्यावरण पर पड़ने वाले असर का अध्ययन कराना होता है।

साथ ही सामाजिक, आर्थिक असर भी इसमें शामिल करना होता था। यही नहीं, ज्यादा बड़े प्रोजेक्ट्स के मामले में लोगों की राय भी ली जाती थी। ऐसे ही कई स्तरों की जांच से गुजरने के बाद ही पर्यावरण अनुमति मिल पाती थी। इसमें होने वाली देरी पर उद्योगपति खफा थे। केंद्र और विभिन्न राज्य सरकार की अथारिटियों के पास करीब 3 हजार मामले लंबित हैं।

अब यह होगा
नए नोटिफिकेशन के बाद जिला स्तर के अधिकारियों को यह अधिकार होगा कि वे पांच हेक्टेयर तक की जमीन पर बालू खुदाई के लिए ग्रीन क्लीयरेंस देते समय जन सुनवाई से छूट दे सकें।

पेट्रोल के दाम 7 पैसे घटे, डीजल में कोई बदलाव नहीं, जानिए आज के दाम

नई दिल्ली। कच्चे तेल की कीमतों में कमी के चलते इसका असर भारतीय तेल रबाजार पर भी दिख रहा है। शनिवार को भारत की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने पेट्रोल की कीमतों में 7 पैसे की गिरावट की जबकि डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया।

शनिवार को राजधानी दिल्ली में 7 पैसे की गिरावट के चलते पेट्रोल 71.03 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में 7 पैसे की गिरावट के चलते पेट्रोल 76.64 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। कोलकाता में 6 पैसे की गिरावट के चलते पेट्रोल 73.11 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं चेन्नई में 7 पैसे की गिरावट के चलते पेट्रोल 73.72 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

शनिवार को डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ जिसके चलते दिल्ली में डीजल 65.96 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में डीजल 69.11 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है कोलकाता में डीजल 67.71 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। चेन्नई में डीजल 69.72 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में शनिवार को गिरावट देखी गई। शनिवार को एक बार फिर सुबह के कारोबार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दिखी है। ब्रेंट क्रूड ऑयल 0.56 फीसदी की गिरावट के साथ 72.21 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड 0.17 फीसदी की तेजी के साथ 62.76 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा हैं।