Monday, July 13, 2026
Home Blog Page 4818

राजस्थान में 25 मई से 2 जून तक पड़ेगी भीषण गर्मी, जानिए क्यों

कोटा अभी से 40 डिग्री तापमान ने लोगों के हाल खराब कर रखे हैं, वहीं आने वाला समय पारे को और बढाएगा। ज्येष्ठ माह में सूरज के तेवर और तीखे होंगे और भीषण गर्मी पड़ेगी। दरअसल इस साल सूर्य 25 मई को रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेगा। इसके साथ ही नौतपा शुरू हो जाएगा और पूरे नौ दिन धरती तपेगी।

इसके 20 दिन बाद लोगों को राहत मिल सकेगी, यानी 22 जून को मानसून आएगा। इस दिन सूर्य आद्रा नक्षत्र में प्रवेश करेगा। साथ ही, बारिश का मौसम शुरू हो जाएगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार ज्येष्ठ माह में सूर्य जब भी चन्द्र प्रधान रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है, उस दिन से सूर्य तेजी से उष्मा उत्सर्जित करता है।

रोहिणी में सूर्य का प्रवेश
इस बार सूर्य 25 मई को रात 8 बजकर 24 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेगा। इसके साथ ही नौतपा शुरू हो जाएगा। 25 मई को चंद्र प्रधान श्रवण नक्षत्र भी है, अत: इस बार नौतपा के पूरे नौ दिन भीषण गर्मी पड़ेगी। नौतपा 2 जून तक रहेगा।

क्या होता है नौतपा
ज्योतिषाचार्य देवेंद्र प्रतिहस्त ने बताया कि नौतपा में धरती का तपना मानसून के लिए श्रेष्ठ होता है, अगर बारिश इस दौरान हो जाये तो इसे रोहिणी का गलना कहते हैं, जो मानसून के लिए अशुभ संकेत होता है। नौतपा में अलग-अलग दिन पडऩे वाले ऊर्जा प्रधान नक्षत्रों के प्रभाव से सूर्य से तीव्र उष्मा निकलती है। इस बार नौ तपा में भीषण गर्मी के रिकॉर्ड भी टूटने के योग बन रहे हैं।

आद्रा का सूर्य लाएगा बारिश
इस साल 22 जून को शाम 5 बजकर 17 मिनट पर सूर्य आद्रा नक्षत्र में प्रवेश करेगा। साथ ही, मानसून शुरू हो जाएगा। सूर्य के आद्रा में प्रवेश के समय वृश्चिक लग्न रहेगा। इस लग्न का स्वामी मंगल अष्टम भाव में वायु तत्व की राशि में सूर्य व राहु के साथ त्रिग्रही योग बना रहा है। इस दिन धनिष्ठा नक्षत्र भी रहेगा। ये योग असामान्य वर्षा के साथ अल्पवृष्टि का संकेत दे रहे हैं। गुरु-शुक्र का सम सप्तम योग कुछ वर्षा वाले क्षेत्रों में बाढ़ लाएगा।

जुलाई में झमाझम, अगस्त में बाढ़-तूफान
प्रतिहस्त के अनुसार, जुलाई मास में मंगल, बुध, शुक्र का अस्त एवं खंडग्रास चंद्रग्रहण होने से राजस्थान के साथ दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड में समयानुकूल तथा कहीं-कहीं व्यापक वर्षा होगी। अगस्त में जल तत्व कर्क राशि में चार ग्रहों का योग रहेगा, जिससे कुछ स्थानों पर बाढ़, तूफान की संभावना दर्शा रहा है। सितंबर-अक्टूबर में बुध व शुक्र का योग, शुक्र का उदय होने से वर्षा और ओलावृष्टि के योग बना रहे हैं। नवंबर के अंत में गुरु शुक्र का अंश साम्य योग पहाड़ों पर हिमपात, भूस्खलन व भूकंप से जनजीवन को प्रभावित करेगा।

नौतपा में ज्योतिषीय आकलन
दिन- नक्षत्र – प्रभाव
25 मई – श्रवण – तेज हवा
26 मई – धनिष्ठा – तीव्र गर्मी, तेज धूप, लू चलेगी
27 मई – शतभिषा – प्रचंड गर्मी
28 मई – पूर्वाभाद्रपद – शाम को तेज हवा चलेगी
29 मई – उत्तराभाद्रपद – शाम को तेज हवा, प्रचंड गर्मी, दिनभर तेज धूप
30 मई – रेवती – तेज धूप और गर्मी
31 मई – अश्विनी – उमस रहेगी
1 जून – भरणी – प्रचंड गर्मी
2 जून – कृतिका – प्रचंड गर्मी, दिन भर उमस व तेज धूप

Google ट्रांसलेटर में दो भाषाओं को बोलकर बदलें, जानिए कैसे

गूगल ने अपने ट्रांसलेटर ऐप का अब पहले से ज्यादा एडवांस बना दिया है। कंपनी ने नया ट्रांसलेट्रॉन फीचर जोड़ा है, जिससे यूजर डायरेक्ट स्पीच टू स्पीच ट्रांसलेट कर सकता है। इसके लिए यूजर को कोई टैक्स्ट हटाने की भी जरूरत नहीं है। गूगल ने अपने AI ब्लॉग के पोस्ट पर लिखा कि ट्रांसलेट्रॉन पहला ऐसा को एंड-टू-एंड मॉडल है जो बोलने वाली भाषा को दूसरी में बदल देता है।

ऐसे यूज होता है ट्रांसलेट्रॉन फीचर

  • Google ट्रांसलेटर ऐप को प्ले स्टोर से इन्स्टॉल करके ओपन करें
  • अब जिन भाषाओं को ट्रांसलेट करना चाहते हैं उन्हें सिलेक्ट करें
  • यदि लिस्ट में भाषा नहीं हो तब डाउनलोड करें
  • अब ऐप में दो माइक (कन्वर्सेशन) वाले आईकॉन पर टैब करें
  • अब बोलकर किसी एक भाषा को दूसरी भाषा में बदल सकते हैं

48 MP कैमरे के साथ Oppo A9x लॉन्च, जानिए खूबियां और कीमत

नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो ने घरेलू बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Oppo A9x लॉन्च कर दिया है। ओप्पो A9x फोन हाल ही में लॉन्च हुए A9 का अपग्रेडेड वेरियंट है। फोन में 48 मेगापिक्सल कैमरे और बड़ी स्क्रीन जैसी कई खूबियां दी गई हैं। चीन में ओप्पो A9x की कीमत 1999 युआन (करीब 20,300 रुपये) रखी गई है। कंपनी ने फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है कि यह फोन कब तक भारत में उपलब्ध होगा।

स्पेसिफिकेशन्स
Oppo A9x में 6.5 इंच की स्क्रीन दी गई है। वॉटरड्रॉप नॉच के साथ आने वाले इस फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर दिया गया है। ओप्पो A9x में कंपनी ने 6GB रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज दी है। नया फोन ऐंड्रॉयड 9 पाई बेस्ड कलरओएस 6.0 पर चलता है।

बात की जाए कैमरे की तो फोन में f/1.7 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और डेप्थ इफेक्ट के लिए 5 मेगापिक्सल का सेकंडरी सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.0 है। फोन में 4020mAh की बैटरी दी गई है जो VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट करती है।

बता दें कि पिछले महीने कंपनी ने चीन में Oppo A9 स्मार्टफोन लॉन्च किया था, जिसमें 6GB रैम दी गई है। इसकी कीमत 1799 युआन (करीब 18,730 रुपये) रखी गई है। फोन में 6.5 इंच डिस्प्ले के साथ 16 और 2 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

सबसे अच्छे दोस्तों को Facebook दिखाएगा सबसे ऊपर

नई दिल्ली।अपने 2 अरब 30 करोड़ यूजर्स के लिए फेसबुक अपने न्यूज फीड में फेरबदल कर रहा है। इस फेरबदल के तहत यूजर्स उन दोस्तों को प्रायॉरिटी के साथ देख पाएंगे, जिन्हें वह सबसे ज्यादा देखना चाहते हैं और उन्हें ऐसे लिंक सबसे ऊपर दिखाई देंगे जो प्लैटफॉर्म पर सबसे ज्यादा उपयुक्त हैं।

फेसबुक ने इस संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए हाल ही में एक सर्वे किया, जिसका मकसद यह जानना था कि आखिर लोग क्या देखना चाहते हैं और किसके माध्यम से देखना चाहते हैं।सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, ‘हम अपने द्वारा किए गए सर्वे के आधार पर दो रैंकिंग अपडेट की घोषणा कर रहे हैं- एक उन दोस्तों को प्राथमिकता देता है जिन्हें कोई व्यक्ति सबसे अधिक सुनना चाहता है और दूसरा उन लोगों को प्राथमिकता देता है जिन्हें कोई व्यक्ति सबसे सार्थक समझ सकता है।’

उदाहरण के लिए अगर किसी को एक ही फोटो में टैग किया जा रहा है या फिर यूजर एक ही पोस्ट पर लगातार रिऐक्ट और कॉमेंट कर रहा है या एक ही जगह पर चेक-इन कर रहा है, ऐसे में फेसबुक पैटर्न को देखेगा। इन सभी बातों को फिर अपने ऐल्गोरिदम को सूचित करने के लिए इन पैटर्नो का इस्तेमाल करेगा

अब बिना इंटरनेट के भी देख पाएंगे Google Maps पर रास्ते

नई दिल्ली। अगर आप किसी अनजान जगह पर घूमने जा रहे हैं तो Google Maps आपके बहुत मदद करते हैं। इससे आप रास्तों की जानकारी आसानी से मिल जाती है। इसे इस्तेमाल करने के लिए इंटरनेट कनेक्शन की जरुरत होती है। हालांकि, यह जरूरी नहीं कि हर जगह इंटरनेट कनेक्शन अच्छा ही हो। अगर इंटरनेट कनेक्शन अच्छा नहीं होगा तो Google Maps को आप ऑपरेट नहीं कर पाएंगे।

इसके लिए एक सुविधा उपलब्ध कराई गई है। आप इस ऐप में ऑफलाइन मैप इस्तेमाल कर सकते हैं। आप किसी भी एरिया के मैप को डाउनलोड कर सकते हैं। इससे आप बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी रास्तों की जानकारी ले पाएंगे।

एंड्रॉइड स्मार्टफोन में इस तरह डाउनलोड करें ऑफलाइन मैप:
-सबसे पहले अपनी एंड्रॉइड डिवाइस में Google Maps को ओपन करें।
-इसके बाद इंटरनेट का इस्तेमाल करते हुए साइन-इन करें।
-अब जहां आपको जाना है उस जगह का रास्ता सर्च करें।
-इसके बाद Download offline Map पर टैप करें।
-इससे आपके फोन में ऑफलाइन मैप डाउनलोड हो जाएगा।

iOS में इस तरह डाउनलोड करें ऑफलाइन मैप:
-सबसे पहले अपने iPhone या iPad पर Google Maps को ओपन करें।
-इसके बाद इंटरनेट की मदद से साइन-इन करें।
-अब आपको जहां जाना है उसे सर्च करें।
-इसके बाद सबसे नीचे जगह का नाम डालकर More पर टैप करें।
-इसके बाद Download offline Map पर टैप करें।
-इससे आप ऑफलाइन होने पर भी मैप का इस्तेमाल कर पाएंगे।

कोटा मंडी: ऊँचे भाव पर समर्थन नहीं मिलने से धनिया 100 रुपये ढीला

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में शुक्रवार को ऊँचे भाव पर मांग कमजोर पड़ने से धनिया 100 रुपये प्रति क्विंटल मंदा रहा। आवक 2000 बोरी की रही। लिवाली के अभाव में सोयाबीन 50 रुपये और चना 25 रुपये प्रति क्विंटल लुढ़क गया। मंडी में सभी जिंसों का मिलाकर करीब 70,000 बोरी का कारोबार हुआ।

गेहूं लस्टर 1750 से 1811 गेहु एवरेज 1825 से 1921 लोकवान 1905 से 2000 पीडी 1750 से 1900 गेहूं टुकडी 1875 से 2100 मक्का 2000 से 2100 जौ 1500 से 1750 ज्वार 1500 से 3700 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगंधा 2400 से 3100 पूसा 1 2500 से 2951 पूसा 4 (1121) 3300 से 4151 धान लाजवाब (1509 ) 3000 से 3605 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन 3000 से 3830 सरसों 3300 से 3600 अलसी 3600 से 5000 तिल्ली 9000 से 10000 रुपये प्रति क्विंटल।

मैथी 4000 से 4801 कलौजी 8500 से 11100 धनिया बादामी 5500 से6500 ईगल 6000 से 6801 रंगदार नया 7200 से 8700 रुपये प्रति क्विंटल। लहसुन1400 से 6500 रुपये प्रति क्विंटल बिका ।

मूंग 3500 से 5200 उड़द 2000 से 4501 चना 3600 से 4380 चना कांटिया 4100 चना काबुली 3500 से 5000 चना पेप्सी 3800 से 4250 चना मौसमी 3000 से 4250 मसूर 3800 से 4350 रुपये प्रति क्विंटल। ग्वार 2500 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल।

लंबे अर्से बाद पूर्ण बहुमत से चुनी गई सरकार दोबारा सत्ता में आएगी: मोदी

0

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद शुक्रवार को पांच साल में पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन हुई इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके साथ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद थे। हालांकि, प्रधानमंत्री ने इस दौरान मीडिया के सवाल नहीं लिए। एक सवाल पर कहा, “मैं पार्टी का अनुशासित कार्यकर्ता हूं।

जवाब अध्यक्षजी ही देंगे।” इससे पहले मोदी ने दोबारा सत्ता में आने का विश्वास जताया। उन्होंने कहा, ”यह सकारात्मक भाव से लड़ा गया शानदार चुनाव रहा। हमें विश्वास है कि हम पूर्ण बहुमत के साथ वापसी करेंगे। मेरा मत है कि पूर्ण बहुमत वाली सरकार पांच साल पूरे करके वापस आए, यह देश में लंबे अरसे के बाद हो रहा है।”

उधर, मोदी-शाह की प्रेस कॉन्फ्रेंस के समय ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी कॉन्फ्रेंस की। राहुल ने कहा, “मैं लाइव सवाल पूछ रहा हूं, आपने राफेल के मुद्दे पर मुझसे खुली बहस क्यों नहीं की?’ राहुल के इस सवाल को लेकर जब शाह ने पूछा गया, तो उन्होंने कहा- जब संसद में इस पर जवाब दिए गए, तब राहुल वहां सुनने के लिए भी नहीं बैठे।

हमें देश को दुनिया के सामने ले जाना चाहिए- मोदी
मोदी ने कहा, भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। इसकी सबसे बड़ी ताकत क्या है? यह किसी राजनीतिक पार्टी का काम नहीं है। मेरा मानना है कि हमें देश को दुनिया के सामने ले जाना चाहिए। 2009 और 14 के चुनाव ऐसे रहे की आईपीएल मैच को भी बाहर ले जाना पड़ा। सरकार सक्षम हो तो आईपीएल भी हो, रमजान भी हो, बच्चों के एग्जाम भी होते हैं, नवरात्र भी होते हैं।

17 मई 2014 से ईमानदारी की शुरुआत हुई- मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा, ”16 मई को पिछली बार चुनाव नतीजे आए थे। 17 मई को बहुत बड़ी कैजुअल्टी हुई थी। सट्टा खोरों को उस दिन अरबों रुपयों का नुकसान हुआ था। पहले जो सट्टा बाजार चलता था वो कांग्रेस की 150 सीटों के लिए और भाजपा के लिए 118 और 120 सीटों के लिए चलता था। शायद ईमानदारी की शुरुआत 17 मई को हुई थी।”

प्रज्ञा को उतारना फर्जी टेरर चार्ज के खिलाफ हमारा सत्याग्रह- शाह
भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ”प्रज्ञा ठाकुर को उतारना फर्जी टेरर चार्ज के खिलाफ हमारा सत्याग्रह है। मेरा कांग्रेस से सवाल है कि समझौता एक्सप्रेस में पहले कुछ लोग पकड़े गए थे। वह लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से संबंधित लोग थे।

विदेशी एजेंसियां भी कह चुकी हैं कि उसमें एलईटी से जुड़े लोग थे। भगवा आतंक की बात बकवास है। कई लोगों को 5 लाख का मुआवजा देकर छोड़ दिया गया। यह मुद्दा कांग्रेस सरकार ने उठाया। यह जो घटना हुई है इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष को देश से माफी मांगनी चाहिए।”

आजादी के बाद सबसे बड़ा चुनाव अभियान- शाह
शाह ने कहा, ‘‘आज एक बहुत लंबे, परिश्रमी, सफल और विजयी चुनाव अभियान के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। आजादी के बाद जितने भी चुनाव अभियान हुए, यह सबसे बड़ा चुनावी अभियान रहा है। जनता हमसे आगे रही है। मोदी सरकार को फिर से लाने के लिए जनता का परिश्रम सबसे आगे रहा है।’

उन्होंने कहा, हमारी सरकार को 5 साल समाप्त होने को आए हैं कि नरेन्द्र मोदी प्रयोग को जनता ने स्वीकारा है। मैं विश्वास से कह रहा हूं कि विगत चुनाव से भी ज्यादा बहुमत से नरेन्द्र मोदी सरकार फिर से बनने जा रही है।

ये पहला चुनाव जो महंगाई के मुद्दे पर नहीं- शाह
भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ये पहला ऐसा चुनाव है जहां विपक्ष की ओर से महंगाई और भ्रष्टाचार चुनाव के मुद्दे नहीं थे। बहुत समय बाद देश की जनता ने ऐसा चुनाव देखा है जिसमें ये मुद्दे गायब थे।

राजस्थान के इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन प्रोसेस शुरू

कोटा। प्रदेश के करीब 87 निजी और 14 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले की दौड़ शुरू हो गई है। बेचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (बीटेक) और बेचलर ऑफ इंजीनियरिंग (बीई) प्रथम वर्ष की करीब 38,821 सीटों पर दाखिले के लिए सेंटर फॉर इलेक्ट्रिक ग्रीवांस (सीईजी) को नोडल एजेंसी बनाया गया है।

जो राजस्थान इंजीनियरिंग एडमिशन प्रोसेस (रीप) 2019 के लिए 25 मई तक सीट मेट्रिक्स तैयार करने के बाद विद्यार्थियों के लिए 30 मई से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत कर देगा।प्रदेश के सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों को राजस्थान अभियांत्रिकी प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने के लिए पहले रीप-2019 में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

25 मई तक रजिस्ट्रेशन कराने वाले कॉलेजों को ही एडमिशन नोडल एजेंसी सीईजी प्रवेश प्रक्रिया में शामिल करेगी। कॉलेजों की संख्या और उपलब्ध सीटों का आंकड़ा इक_ा होने के बाद विद्यार्थी 30 मई से 30 जून तक दाखिले के लिए आवेदन कर सकेंगे। प्रदेश में दो तकनीकी विश्वविद्यालय होने के बाद पहली बार दाखिला प्रक्रिया आयोजित की जा रही है।

चार महीने चलेगी प्रवेश प्रक्रिया
इस बार इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया करीब चार महीने तक चलेगी। रीप स्टेट कॉर्डिनेशन कमेटी के मुताबिक पहले राउंड में विकलांग, एक्स सर्विसमैन और बाहरी राज्यों के छात्रों को दाखिले का मौका दिया जाएगा। दूसरे राउंड में राजस्थान के छात्रों के दाखिले होंगे।

वहीं तीसरे राउंड में पहले और दूसरे राउंड में दाखिला लेने वाले छात्रों को अपवर्ड मूवमेंट का मौका मिलेगा। इसके बाद भी यदि सीटें खाली रह जाती हैं तो चौथे राउंड की काउंसलिंग आयोजित कर इन सीटों पर दाखिले दिए जाएंगे।

बड़ी बात यह है कि पहले तीन राउंड की काउंसलिंग में चयनित हो चुके छात्र भी यदि इन सीटों पर दाखिला लेना चाहेंगे तो वह अपना पिछला एडमिशन रद्द करा स्पेशल राउंड की काउंसलिंग में शामिल हो सकेंगे। 14 अगस्त को स्पेशल राउंड में सलेक्टेड कैंडिटेट की रिपोर्टिंग के साथ चार महीने तक चलने वाली प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

बिना ड्राइवर वाला दुनिया का पहला इलेक्ट्रिक ट्रक, देखिये

कारों के बाद अब बिना ड्राइवर वाला इलेक्ट्रिक ट्रक भी आ गया है। दुनिया का पहला ड्राइवर लेस इलेक्ट्रिक ट्रक स्वीडन की सड़कों पर बुधवार को दौड़ता नजर आया। इस ट्रक में ड्राइवर के लिए कम्पार्टमेंट भी नहीं दिया गया है। आइए आपको इस खास ट्रक के बारे में डीटेल में बताते हैं…

ट्रक का नाम T-pod
इस इलेक्ट्रिक ट्रक का नाम ‘T-pod’ है। बुधवार को पहला मौका था, जब इस इलेक्ट्रिक ट्रक को बिना बैकअप ड्राइवर (ट्रक के साथ ड्राइवर नहीं) के पब्लिक रोड पर चलाया गया। दुनिया के पहले इलेक्ट्रिक ट्रक ‘टी-पॉड’ की देखरेख एक ऑपरेटर दूर से करता है। जरूरत पड़ने पर वह ऑपरेटर इस ट्रक को कंट्रोल कर सकता है।

अभी कम दूरी के लिए मिला परमिट
बिना ड्राइवर वाले इस ट्रक के लिए 31 दिसंबर 2020 तक का परमिट मिला है। यह परमिट एक इंडस्ट्रियल एरिया में पब्लिक रोड पर कम दूरी के लिए मिला है। यह दूरी एक वेयरहाउस और टर्मिनल के बीच की है, जहां पर स्पीड आमतौर पर धीमी रहती है।

कैमरा, रडार और 3डी सेंसर्स से लैस
यह ट्रक कैमरा, रडार और 3डी सेंसर्स से लैस है, जो इसे चारों ओर 360-डिग्री पर अलर्ट रखते हैं। इसमें ऑटोनोमस ड्राइविंग प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया है। इसके सिस्टम 5जी नेटवर्क के जरिए जुड़े हैं। इस इलेक्ट्रिक ट्रक की कपैसिटी 26 टन है।

कपैसिटी और रेंज
यह ट्रक एक बार फुल चार्ज होने पर 200 किलोमीटर की रेंज देता है यानी इतनी दूरी तय करता है। इसकी टॉप स्पीड 85 किलोमीटर प्रति घंटा है, लेकिन ट्रायल के दौरान अभी इसे सिर्फ 5 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चलाए जाने की अनुमति है। इस स्पीड लिमिट को स्वीडन की ट्रांसपोर्ट एजेंसी ने तय किया है।

एलन के चार विद्यार्थी IJSO में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

कोटा। 16वां इंटरनेशनल जूनियर साइंस ओलम्पियाड (आईजेएसओ) 2019 के लिए होमी भाभा सेंटर फॉर साइंस एजुकेशन (एचबीसीएसई) द्वारा आयोजित ओरियन्टेशन कम सलेक्शन कैम्प (ओसीएससी) का परिणाम जारी कर दिया गया है।

परिणामों में कतर की राजधानी दोहा में 3 से 12 दिसंबर 2019 तक आयोजित होने जा रहे फाइनल राउण्ड के लिए भारतीय टीम की घोषणा की गई। देशभर से चयनित छह विद्यार्थी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इनमें चार विद्यार्थी एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट से हैं। इनमें अथर्व महाजन, कृष्णा शर्मा, माहित गाधीवाला एवं मनप्रीत सिंह शामिल हैं।

संस्था के निदेशक बृजेश माहेश्वरी ने बताया कि आईजेएसओ का पहला चरण नेशनल स्टैण्डर्ड एग्जामिनेशन इन जूनियर साइंस (एनएसईजेएस) है, जोकि 18 नवंबर 2018 को आयोजित हुआ था। इसमें एलन से कुल 77 विद्यार्थी दूसरे चरण इंडियन नेशनल जूनियर साइंस ओलंपियाड (आईएनजेएसओ) के लिए चयनित हुए थे।

फरवरी 2019 में आईएनजेएसओ आयोजित हुआ, इसमें पूरे देश से कुल 39 विद्यार्थी तीसरे चरण ओरियंटेशन कम सलेक्शन कैम्प (ओसीएससी) के लिए चयनित हुए। इनमें एलन के 19 विद्यार्थी थे। ओसीएससी में पूरे देश से कुल छह विद्यार्थियों का चयन चौथे चरण प्री डिपार्चर कम ट्रेनिंग कैम्प (पीडीटी) के लिए हुआ। इन छह में से चार विद्यार्थी एलन के रहे। जोकि पांचवे चरण आईजेएसओ 2019 में भारत का प्रतिनधित्व करेंगे।