Monday, July 13, 2026
Home Blog Page 4816

एक्जिट पोल और चुनाव परिणाम से तय होगी बाजार की चाल

नई दिल्ली। बीते सप्ताह हरे निशान में लौटे घरेलू शेयर बाजार पर आगामी सप्ताह सबसे अधिक एग्जिट पोल और चुनावी परिणाम का असर दिखेगा। इसके अलावा डॉलर की तुलना में रुपए की स्थिति, कच्चे तेल की कीमत और वैश्विक रुख भी निवेश धारणा को प्रभावित करेंगे।

आलोच्य सप्ताह में घरेलू शेयर बाजार लगातार तीन सप्ताह की गिरावट से उबरने में कामयाब रहे। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1.25 प्रतिशत यानी 467.78 अंक की साप्ताहिक बढ़त में 37,930.77 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 128.25 अंक यानी 1.14 प्रतिशत की तेजी में 11,407.15 अंक पर बंद हुआ।

दिग्गज कंपनियों के विपरीत छोटी और मंझोली कंपनियों को आलोच्य सप्ताह में बिकवाली का दबाव झेलना पड़ा। बीएसई का मिडकैप 81.40 अंक यानी 0.57 प्रतिशत की गिरावट में 14,308.36 अंक पर और स्मॉलकैप 1.55 प्रतिशत यानी 218.59 अंक की गिरावट में 13,887.14 अंक पर बंद हुआ।

बाजार विश्लेषकों का कहना है कि आम चुनाव के एक्जिट पोल और चुनाव के परिणाम से जहां अगले सप्ताह बाजार की चाल तय होगी वही संभावित नई सरकार की नीतियों से भारी उथलपुथल हो सकती है जिससे निवेशकों विशेषकर छोटे निवेशकों को सतर्कता बरतने की जरूरत है।

मतगणना तक रहेगा एक्जिट पोल का असर
बाजार अध्ययन करने वाली कंपनी कैपिटलऐम के शोध प्रमुख मनीष यादव और एपिक रिसर्च के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुस्तफा नदीम ने निवेशकों को यह सलाह देते हुए कहा कि अब तक बाजाार पर वैश्विक कारक हावी रहे हैं लेकिन अगले सप्ताह एक्जिट पोल और चुनाव परिणाम का असर अधिक होगा।

वैश्विक कारकों का भी प्रभाव देखा जा सकता है लेकिन आम चुनाव के बाद आने वाली नई सरकार की नीतियों से बाजार की आगे का रूख तय होता है। यादव ने कहा कि आम चुनाव का अंतिम चरण भी रविवार को समाप्त हो जाएगा और उसी दिन शाम में आने वाले एक्जिट पोल का असर सप्ताह के प्रारंभ में ही बाजार पर दिखेगा और 23 मई को मतगणना के दिन तक इसका प्रभाव दिखेगा।

अगली सरकार को लेकर सट्टेबाजी का बोलबाला है और इसका भी बाजार में असर देखा जा सकता है। नदीम ने कहा कि एक्जिट पोल और चुनाव परिणाम का असर साफ तौर पर बाजार पर होगा और इसके कारण बाजार में शेयरों में भारी उथलपुथल की संभावना जताई जा रही है। वैश्विक स्तर पर चीन और अमेरिका के बीच बने व्यापारिक तनाव से वैश्विक बाजार के रूख का असर घरेलू बाजार पर होगा।

डेबिट कार्ड से भुगतान में 27% का इजाफा, मार्च में 40.7 करोड़ ट्रांजैक्शंस

बेंगलुरु। देश में खरीदारी करने के लिए लोग डेबिट कार्ड का उत्साहपूर्वक इस्तेमाल कर रहे हैं। भारतीय रिजर्व बैंक ( RBI) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मार्च में पॉइंट ऑफ सेल मशीन (POS) के जरिये डेबिट कार्ड से भुगतान में साल दर साल आधार पर 27 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया है। वहीं, आलोच्य अवधि में एटीएम मशीन से विदड्रॉल की वृद्धि दर इससे कम करीब 15 फीसदी रही है।

मार्च में डेबिट कार्ड के जरिये 40.7 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए, जो एटीएम से 89.1 करोड़ विदड्रॉल का लगभग आधा है। हालांकि, मार्च 2019 से 2016 के बीच मर्चेंट को डेबिट कार्ड से भुगतान में 250 फीसदी से अधिक का इजाफा दर्ज किया गया है।

इसके विपरीत, पिछले दो-तीन साल में कुल एटीएम विदड्रॉल की संख्या हर महीने 80 करोड़ के आसपास रही। डेबिट कार्ड ट्रांजैक्शंस को सबसे बड़ा बढ़ावा केंद्र सरकार द्वारा नवंबर 2016 में नोटबंदी यानी 500 रुपये तथा 1,000 रुपये को चलन से बाहर करने की वजह से मिला। नोटबंदी में करीब 85 फीसदी नोट चलन से बाहर हो गए थे।

इस साल मार्च में साल दर साल आधार पर क्रेडिट कार्ड के जरिये पीओएस मशीन से ट्रांजैक्शंस की वृद्धि दर 22 फीसदी रही। मार्च 2019 में पीओएस ट्रांजैक्शंस 16.2 करोड़ रहा, जो मार्च 2018 में 12.7 करोड़ था।

पहचान जाहिर न करने की शर्त पर एक पेमेंट कंपनी के अधिकारी ने कहा, ‘पीओएस टर्मिनल कम होने के बावजूद कार्ड के जरिये ट्रांजैक्शंस में भारी वृद्धि यह दर्शाता है कि इसमें दुकानदारों को भुगतान का मुख्य जरिया बनने की पूरी क्षमता है।’ उन्होंने कहा, ‘साथ ही, नए-नए जगहों पर जहां भी पीओएस टर्मिनल लगाए गए है, वहां से भारी ट्रांजैक्शंस हो रहे हैं।’

ऐश और अभिषेक की बेटी आराध्या का देखिये स्टेज पर परफॉर्म

मुंबई। ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बेहद शरारती और क्यूट है। पपराजियों ने भी कई बार आराध्या की शरारतें कैमरे में कैद की हैं। आराध्या भी अपने पैरंट्स की तरह कैमरा फेस करना अच्छे से जानती है और फटॉग्रफर्स को कॉन्फिडेंटली पोज भी देती है। सिर्फ कैमरा ही नहीं, आराध्या स्टेज फ्रेंडली भी हो चुकी है। अब आराध्या की स्टेज पर परफॉर्म करते हुए कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।

आराध्या श्यामकर डाबर के फंक शो में परफॉर्म कर रही थी। पिंक फ्रॉक में डांस मूव्स करती आराध्या बेहद प्यारी लग रही है। सोशल मीडिया पर उसकी खूब तारीफ हो रही है। इन तस्वीरों में आराध्या कभी कार्ट पर थिरक रही है तो कभी ढोल के साथ डांस कर रही है। इसके बाद आराध्या ने वहां अन्य बच्चों के साथ पोज भी दिया। एक तरफ आराध्या परफॉर्म कर रही थी तो वहीं पूरा परिवार उसे चीयर करने पहुंचा था।

1 साल तक रोज फ्री मिलेगा 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, जानिए कैसे?

नई दिल्ली।टेलिकॉम कंपनी Idea की तरह अब Vodafone ने भी अपने ग्राहको के लिए एक खास ऑफर पेश किया है। वोडाफोन ने सिटीबैंक के साथ साझेदारी कर एक स्पेशल ऑफर पेश किया है, जिसके तहत एक साल तक वोडाफोन यूजर्स को हर रोज 1.5GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जाएगी।

इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए वोडाफोन यूजर्स को वोडाफोन की वेबसाइट पर जाकर सिटीबैंक के क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करना होगा। कार्ड मिलने के 30 दिनों के भीतर यूजर्स को क्रेडिट कार्ड से 4000 रुपये खर्च करने होंगे, जिसमें बाद उन्हें 365 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग और 1.5GB डेटा की सुविधा मिलेगी। इस ऑफर का फायदा 31 जुलाई 2019 तक ही लिया जा सकता है।

इस खास ऑफर को दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, मुंबई, बेंगलुरु, पुणे, हैदराबाद, कोलकाता, अहमदाबाद, सिकंदराबाद, चेन्नै, वडोदरा, कोयंबटूर, जयपुर और चंडीगढ़ के ग्राहकों के लिए पेश किया गया है। एक बात ध्यान रखें कि सिर्फ 23 साल से ज्यादा उम्र के ग्राहक ही इस ऑफर का लाभ ले सकते हैं।

बता दें कि हाल में आइडिया यूजर्स के लिए भी बिल्कुल ऐसा ही ऑफर पेश किया गया है, जिसके तहत यूजर्स को 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ हर रोज 1.5GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट्स दिए जाएंगे।

मात्र 2,000 में Realme C2 खरीदने का मौका, कंपनी ने दिल्ली में खोला स्टोर

नई दिल्ली । चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने नई दिल्ली में अपने मिड-रेंड स्मार्टफोन Realme C2 के लिए पॉप-अप स्टोर ओपन किया है। यह स्टोर नई दिल्ली सुभाष नगर के पैसिफिक मॉल में ओपन किया गया है। इस डिवाइस को पॉप-अप स्टोर पर सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। कंपनी ने इससे पहले Realme 3 Pro के लिए पॉप-अप स्टोर खोला था जिसे भारी सफलता मिली थी। यह स्टोर First come First serve आधारित है।

Realme C2 के लिए खुला पॉप-अप स्टोर: यहां आने वाले पहले 30 पार्टिसिपेंट्स Realme C2 को मात्र 2,000 रुपये में खरीद पाएंगे। हालांकि, इसके लिए उन्हें अपने पुराने फीचर फोन को एक्सचेंज करना होगा। यह फीचर फोन चालू हालत में होना चाहिए। इसके अलावा कंपनी अपने यूजर्स के लिए एक Lucky Draw भी आयोजित करेगी। इसके टॉप 50 विजेताओं को Realme C2 को खरीदने के लिए मात्र 2,000 रुपये देने होंगे। इसके लिए उन्हें अपना पुराना फीचर फोन एक्सचेंज करना होगा।

इसके अलावा कंपनी R-Pass भी दे रही है। यह R-Pass यूजर्स को Realme C2 के लिए ऑनलाइन रजिस्टर कर और ई-मेल कंफर्मेशन दिखाने से मिलेगा। आपको बता दें कि यूजर्स पॉप-अप स्टोर पर जाकर Realme C2 को इस्तेमाल कर पाएंगे। अगर इन्हें इस्तेमाल करने वाले आप पहले 50 यूजर्स हुए तो आप Realme C2 को 2,000 रुपये में खरीद सकते हैं।

Realme C2 के फीचर्स: इसमें 6.1 इंच का HD+ वाटरड्रॉप या ड्यूड्रॉप डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 5,999 रुपये है। वहीं, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 7,999 रुपये है। इसमें 6.1 इंच का एचडी प्लस ड्यूड्रॉप फुल स्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है।

यह फोन एंड्रॉइड 9 पाई पर काम करता है। यह फोन ऑक्टा-कोर हेलियो पी22 12nm प्रोसेसर से लैस है। फोन को पावर देने के लिए 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। साथ ही 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है।

लोकसभा चुनाव 2019: 8 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान शुरू

नई दिल्ली। देश में चल रहा लोकतंत्र का महापर्व अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। 38 दिनों तक चले लोकसभा चुनाव-2019 के लिए रविवार को सातवें और अंतिम चरण में आठ राज्यों की कुल 59 सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है। 2014 में इन 59 सीटों में से 40 पर भाजपा और उसके सहयोगियों की जीत हुई थी। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकसभा क्षेत्र वाराणसी भी शामिल है।

आखिरी चरण में पंजाब और उत्तर प्रदेश की 13-13, पश्चिम बंगाल की नौ, बिहार व मध्य प्रदेश की आठ-आठ, हिमाचल की चार, झारखंड की तीन और चंडीगढ़ की इकलौती सीट पर मतदान होगा। इन सीटों पर कुल 918 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 10.01 करोड़ से ज्यादा मतदाता करेंगे। चुनाव आयोग ने सुचारू मतदान के लिए 1.12 लाख से ज्यादा पोलिंग बूथ तैयार किए हैं।

पिछले छह चरणों में औसतन 66.88 फीसद लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। लोकसभा की इन सीटों के अलावा गोवा में पणजी विधानसभा सीट और तमिलनाडु की चार विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव भी होगा। मतगणना 23 मई को होगी।

अंतिम चरण में सबसे चर्चित उत्तर प्रदेश की वाराणसी सीट है। यहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरी बार मैदान में हैं। मोदी के अलावा यहां से 25 अन्य प्रत्याशी भी मैदान में हैं। हालांकि मोदी का मुकाबला कांग्रेस के अजय राय और सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी शालिनी यादव से माना जा रहा है।

मोदी के अलावा उत्तर प्रदेश के सातवें चरण में केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा और महेंद्र नाथ पांडे का भाग्य भी दांव पर है। वहीं, पंजाब में केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल व हरदीप सिंह पुरी और अभिनेता से नेता बने सनी देयोल की सीटों पर भी लोगों की निगाह रहेगी।

इन राज्यों में मतदान आज
राज्य सीटें
उप्र 13
पंजाब 13
पं. बंगाल 09
बिहार 08
मप्र 08
हिमाचल 04
झारखंड 03
चंडीगढ़ 01

कोटा मंडी : स्टाकिस्टों की पकड़ ढीली होने से धनिया लुढ़का

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में शनिवार को आवक की कमी से सोयाबीन 30 रुपये प्रति क्विंटल तेज बोली गई। स्टाकिस्टों की पकड़ ढीली होने से धनिया 100 रुपये प्रति क्विंटल लुढ़क गया। गेहूं और चना भी 25 -25 रुपये ढीला रहा। लहसुन की आवक 8000 कट्टे की हुई। मंडी में सभी जिंसों का मिलाकर करीब 70,000 बोरी का कारोबार हुआ ।

गेहूं लस्टर 1750 से 1781 गेहूं एवरेज 1825से 1900 लोकवान 1905 से 2000 पीडी 1750 से 1900 गेहूं टुकडी 1875 से 2000 मक्का 2000 से 2100 जौ 1500 से 1750 ज्वार 1500 से 3700 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगंधा 2400 से 3100 पूसा 1 2500 से 2951 पूसा 4 (1121) 3300 से 4151 धान लाजवाब (1509 ) 3000 से 3605 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन 3000 से 3850 सरसों 3300 से 3600 अलसी 3600 से 5000 तिल्ली 9000 से 10000 रुपये प्रति क्विंटल।

मैथी 4000 से 4801 कलौजी 8500 से 11100 धनिया बादामी 5500 से6300 ईगल 6000 से 6801 रंगदार नया 7200 से 8700 रुपये प्रति क्विंटल। लहसुन 1400 से 6800 रुपये प्रति क्विंटल बिका ।

मूंग 3500 से 5200 उड़द 2000 से 4501 चना 3600 से 4320 चना कांटिया 4100 चना काबुली 3500से 5000 चना पेप्सी 3800 से 4250 चना मौसमी 3000 से 4300 मसूर 3800 से 4350 रुपये प्रति क्विंटल। ग्वार 2500 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल।

देश के 418 शहरों में होगी एलन टैलेंटेक्स 2020

कोटा। देश के प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देने के लिए एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षा टैलेंटेक्स 2020 के आयोजन की घोषणा हो चुकी है। जवाहर नगर स्थित एलन के समुन्नत कैम्पस स्थित समरस सभागार में पार्श्व गायिका पलक मुच्छल, संगीत निर्देशक पलाश मुच्छल, एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के निदेशक गोविन्द माहेश्वरी, राजेश माहेश्वरी, नवीन माहेश्वरी एवं बृजेश माहेश्वरी ने टैलेटेक्स 2020 के पोस्टर व ब्रोशर का विमोचन किया।

निदेशक बृजेश माहेश्वरी ने बताया कि टैलेंटेक्स 2020 की परीक्षा देश के प्रतिभावान विद्यार्थियों को आगे लाने के लिए बड़ा मंच है, कक्षा 5 से 10वीं के विद्यार्थियों के लिए होने वाली यह परीक्षा इस वर्ष तीन तिथियों में आयोजित की जाएगी। इसके लिए पूरे देश को सात जोन में विभाजित किया गया है।

पहली परीक्षा 29 सितम्बर 2019 को मुम्बई, नवी मुम्बई, ठाणे एवं श्रीनगर के विद्यार्थियों के लिए होगी। जिसके लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 19 सितम्बर 2019 है। दूसरी परीक्षा 13 अक्टूबर 2019 को होगी। जिसके लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2019 है।

तीसरी परीक्षा 20 अक्टूबर 2019 को होगी, जिसके रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2019 है। विद्यार्थी ूू www.tallentex.com पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके साथ ही चुनिंदा स्कूल्स व एलन सेंटर्स पर ऑफलाइन आवेदन भी किए जा सकते हैं।

निदेशक माहेश्वरी ने बताया कि इस वर्ष परीक्षा के लिए देश के 29 राज्यों के 418 शहरों में 575 टेस्ट सेंटर बनाए गए हैं। परीक्षा में बहुविकल्पी प्रश्न होते हैं। जिसमें फिजिक्स, कैमेस्ट्री, मैथ्स, बॉयोलॉजी एवं लॉजिकल मेंटल एबिलिटी के प्रश्न पूछे जाते हैं। टेस्ट की अवधि दो घंटे होगी एवं माध्यम अंग्रेजी रहेगा।

पेपर एनसीईआरटी के सिलेबस पर आधारित होता है। परीक्षा के आधार पर श्रेष्ठ रहने वाले विद्यार्थियों को 1.25 करोड़ रूपए के पुरस्कार दिए जाएंगे। इन विद्यार्थियों को 2020-21 के अकादमिक सत्र के लिए 90 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप दी जाएगी। टैलेंटेक्स 2019 में 1 लाख 61 हजार 906 विद्यार्थियों ने भाग लिया था।

5000mAh बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरे वाला Vivo Y3 लॉन्च, जानिए कीमत

नई दिल्ली।चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी वीवो ने अपना नया स्मार्टफोन Vivo Y3 लॉन्च कर दिया है। Y सीरीज के इस नए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा और ग्रेडियंट डिजाइन दिया गया है। पीकॉक ब्लू और पीच पिंक कलर में आने वाले इस फोन की कीमत 1498 युआन (करीब 15,200 रुपये) रखी गई है। फिलहाल इसे चीन में लॉन्च किया गया है। भारतीय बाजार में यह कब तक बिक्री के लिए उपलब्ध होगा, फिलहाल इस बात की कोई जानकारी नहीं है।

Vivo Y3 के स्पेसिफिकेशन्स
वीवो Y3 में 6.35 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजॉलूशन 720×1544 पिक्सल है। वॉटरड्रॉप नॉच के साथ आने वाले इस फोन का आस्पेक्ट रेशियो 19.3:9 और स्क्रीन-टु-बॉडी रेशियो 89 पर्सेंट है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक P35 प्रोसेसर के साथ 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256GB तक बढ़ाया जा सकता है।

बात की जाए कैमरे की तो Vivo Y3 में f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। दूसरा, 120 डिग्री फिल्ड ऑफ डेप्थ वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और तीसरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.0 है।

फेस अनलॉक फीचर के साथ आने वाले इस फोन में 5000mAh बैटरी दी गई है, जो कि ड्यूल इंजर फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, यूएसबी ओटीजी, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक दिया है।

इंदौर मंडी: मसूर महंगी, तुअर एवं उड़द में गिरावट

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में शनिवार को मसूर 25 रुपये प्रति क्विंटल महंगी बिकी। तुअर (अरहर) 50 रुपये व उड़द के भाव में 100 रुपये प्रति क्विंटल (शुक्रवार की तुलना में) की कमी हुई। दालों में तुअर दाल के भाव 50 रुपये, उड़द दाल में 100 रुपये और उड़द मोगर में 150 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि हुई। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक संयोगितागंज अनाज मंडी में शनिवार को 15 हजार बोरी गेहूं की आवक हुई।

दलहन चना (कांटा) 4525 से 4550, चना (देसी) 4400 से 4450, डबल डॉलर 5000 से 5500, मसूर 4275 से 4300, हल्की 3900 से 4000, बटला (मटर) 4250 से 4300, मूंग 6400 से 6500, हल्की 5400 से 5500, तुअर निमाड़ी (अरहर) 5300 से 5600, महाराष्ट्र तुअर (अरहर) 6000 से 6100, उड़द 5200 से 5400, हल्की 4000 से 4200 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 7400 से 7600, तुअर दाल फूल 7800 से 8000, तुअर दाल बोल्ड 8200 से 8400, आयातित तुअर दाल 6200 से 6400चना दाल 5850 से 6050, आयातित चना दाल 5500 से 5200मसूर दाल 5300 से 5400मूंग दाल 7900 से 8100, मूंग मोगर 8400 से 8600 उड़द दाल 7250 से 7450, उड़द मोगर 7500 से 7700 रुपये प्रति क्विंटल।

अनाज गेहूं हल्का 1750 से 1850, गेहूं 147- 1900 से 2100, गेहूं लोकवन 1800 से 2100, गेहूं चंद्रौसी 3200 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल। ज्वार हल्की 1800 से 1900, ज्वार संकर 2000 से 2100, ज्वार देसी 2500 से 3000, मक्का पीली 2100 से 2150, मक्का गजर 2000 से 2050 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।