Monday, July 13, 2026
Home Blog Page 4808

औद्योगिक मांग में कमी से चांदी 150 रुपये सस्ती, जानिए आज के दाम

नयी दिल्ली/ कोटा दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 32,680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर लगभग अपरिवर्तित रहा जबकि चांदी 150 रुपये की गिरावट के साथ 37,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने कहा कि वैश्विक बाजार में कमजोर रुख के बावजूद स्थानीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में 10 रुपये की तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में सोने का हाजिर बाजार भाव मामूली गिरावट के साथ 1,274.70 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 14.53 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही। दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 10-10 रुपये बढ़कर क्रमश: 32,680 रुपये और 32,510 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। हालांकि आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,500 रुपये प्रति इकाई पर स्थिर रही।

औद्योगिक मांग में कमी से चांदी हाजिर की कीमत 150 रुपये के नुकसान के साथ 37,200 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी जबकि साप्ताहिक डिलिवरी वाली चांदी का भाव 49 रुपये की तेजी के साथ 36,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ। दूसरी ओर चांदी सिक्का लिवाल 79,000 और बिकवाल 80,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर बना रहा।

कोटा सर्राफा
चांदी 37200 रुपये प्रति किलोग्राम
सोना केटबरी 32600 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38020 रुपये प्रति तोला।
सोना शुद्ध 32760रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38210 रुपये प्रति तोला।

मजबूत मांग से धनिया वायदा में 0.36 प्रतिशत की तेजी

नयी दिल्ली। हाजिर बाजार की बढ़ती मांग के बीच कारोबारियों की ताजा लिवाली से वायदा कारोबार में बुधवार को धनिया की कीमत 0.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,731 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई। इसके अलावा प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों से सीमित आवक के कारण स्टॉक घटने से भी धनिया कीमतों में तेजी आई।

एनसीडीईएक्स में धनिया के अगस्त माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 28 रुपये अथवा 0.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,731 रुपये प्रति क्विन्टल हो गये जिसमें 17,360 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

इसी प्रकार धनिया के सितंबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 44 रुपये अथवा 0.56 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,850 रुपये प्रति क्विन्टल हो गये जिसमें 140 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

चुनावी नतीजों से पहले सेंसेक्स 140 अंकों की बढ़त के साथ 39,110 पर बंद

नई दिल्ली। चुनाव के नतीजों से एक दिन पहले बुधवार को शेयर बाजार ने मजबूती दर्ज की। सेंसेक्स 140 अंकों की बढ़त के साथ 39110 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 28.80 अंकों की बढ़त के साथ 11737 पर बंद हुआ। बैंकिंग और ऑटो सेक्टर के शेयर ने अच्छा कारोबार किया।

सेंसेक्स इंडेक्स में इंडसलैंड बैंक ने सबसे ज्यादा 4.84 प्रतिशत की बढ़त हासिल की। इसके अलावा सन फार्मा, बजाज ऑटो, भारती एयरटेल, कोल इंडिया, टाटा मोटर्स, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, हीरो मोटोकॉर्प, ओनजीसी, एचडीएफसी, वेदांता, L&T, कोटक बैंक, मारुति और एक्सिस बैंक ने 2.92 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की।

एनडीए सरकार की संभावनाओं के चलते सकरात्मक माहौल
दूसरी तरफ यस बैंक, आईटीसी, पावरग्रिड, टीसीएस और एचयूएल लाल निशान पर बंद हुए। इनमें 2.34 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। जानकारों के मुताबिक ज्यादातर एक्जिट पोल में एनडीए की सरकार बनने की संभावनाओं के चलते ज्यादातर निवेशकों में पॉजिटिव माहौल है। बता दें कि गुरुवार को लोकसभा चुनाव के नतीजे आएंगे। विदेश निवेशकों ने मंगलवार को कुल 1185 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे, जबिक घरेलू निवेशकों ने ने 1090 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे।

राजस्थान बोर्ड : 12th Arts का परीक्षा परिणाम जारी

जयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं कला वर्ग का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। प्रदेश में RBSE 12th Arts की परीक्षाएं 7 मार्च से 2 अप्रेल के बीच आयोजित हुई थी। कला वर्ग में इस साल 5 लाख 76 हजार 835 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। पिछले साल कला वर्ग का परीक्षा परिणाम 88.92 प्रतिशत रहा था।

अजमेर में RBSE के मुख्यालय स्थित बोर्ड ( Rajasthan board ) कार्यालय में दोपहर 3 बजे कंप्यूटर के जरिए परीक्षा परिणाम घोषित किया। इसके अलावा बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट पर भी RBSE 12th Arts Result उपलब्ध है। गौरतलब है कि पिछली बार बोर्ड का परीक्षा परिणाम 1 जून को घोषित किया गया था। पिछली बार 5 लाख 37 हजार 259 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी।

रिजल्ट देखने के लिए यहां पर क्लिक करें –

राजस्थान बोर्ड : 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट कुछ ही देर में

अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं आर्ट्स का परिणाम आज कुछ ही देर में घोषित किया जाएगा। परिणाम जारी करने की घोषणा शिक्षा राज्य मंत्री गोविंद डोटासरा ने ट्वीट करके दी है। हालांकि बोर्ड प्रशासन सोमवार देर शाम तक भी इस बात को सार्वजनिक करने से बचता रहा था। आर्ट्स के इस परिणाम के बाद 10वीं के परिणाम जारी करने की कवायद शुरू की जाएगी।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इस सत्र में दो मार्च से सीनियर सेकेंडरी परीक्षाएं शुरू की थी। जबकि 14 मार्च से सेकेंडरी की परीक्षाएं शुरू की गई थी। 15 मई को साइंस और कॉमर्स का परिणाम घोषित कर दिया गया था। अब बुधवार को आर्ट्स संकाय का परिणाम जारी किया जाएगा। इस बार प्रदेश भर से इस संकाय में 5 लाख 76 हजार 835 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। आर्ट्स में साइंस और कॉमर्स संकाय से ज्यादा परीक्षार्थी होने से आखिरी में घोषित किया जाता है।

Range Rover Sport नए पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च, कीमत 86.71 लाख

नई दिल्ली।Jaguar Land Rover ने भारत में नए 2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 2019 Range Rover Sport लॉन्च की है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 86.71 लाख रुपये है। यह एसयूवी तीन वेरियंट (S, SE और HSE) में उपलब्ध है। कंपनी का दावा है कि यह एसयूवी मात्र 7.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।

पावर की बात करें, तो नया 2-लीटर पेट्रोल इंजन 296 bhp का पावर और 400 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है। इस नए इंजन के अलावा रेंज रोवर स्पोर्ट 3.0-लीटर सुपरचार्ज्ड V6 पेट्रोल इंजन, 3.0-लीटर V6 डीजल इंजन और 4.4-लीटर V8 डीजल इंजन ऑप्शन में भी उपलब्ध है।

रेंज रोवर स्पोर्ट को पिछले साल नए अवतार में लॉन्च किया गया था। इसमें एलईडी लाइट्स और नए फ्रंट और रियर बंपर दिए गए हैं। एसयूवी में स्लाइडिंग पैनारोमिक रूफ, इलेक्ट्रिक टेलगेट, 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और 12.3- इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स हैं। एसयूवी में अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन डिपार्चर वॉर्निंग और इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मौजूद हैं।

लैंड रोवर की कारों की कीमत
देश में लैंड रोवर के प्रोर्टफोलियो में डिस्कवरी स्पोर्ट, रेंज रोवर इवोक, डिस्कवरी, रेंज रोवर वेलार, रेंज रोवर स्पोर्ट और रेंज रोवर कारें शामिल हैं। इनकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत क्रमश: 44.68 लाख, 52.06 लाख, 52.06 लाख, 72.47 लाख, 86.71 लाख और 1.82 करोड़ रुपये है।

शाओमी Mi 9 अब 24K गोल्ड प्लेटेड, स्वीडन की कंपनी ने किया तैयार

नई दिल्ली।चाइनीज स्मार्टफोन मेकर शाओमी ने इस साल की शुरुआत में ही अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Mi 9 लॉन्च किया था। प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में यह पॉप्युलर डिवाइस बनकर ऊभरा है और चीन के अलावा यूरोप में भी फैन्स को यह डिवाइस काफी पसंद आ रहा है। शाओमी ने अपने डिवाइस के मॉडल कई यूरोपीय देशों में भी लॉन्च किए हैं और स्वीडन भी इनमें से एक है। अब स्वीडन की एक कंपनी ने डिवाइस का कस्टम गोल्ड एडिशन तैयार किया है।

गोल्डेन कॉन्सेप्ट नाम की एक स्वीडिश टेक कंपनी ने इस स्मार्टफोन का लिमिटेड एडिशन 24K गोल्ड प्लेटेड कस्टमाइज डिजाइन Mi 9 यूजर्स के लिए तैयार किया है। गोल्डेन कॉन्सेप्ट नाम की यह कंपनी कस्टमाइज्ड आईफोन और आईफोन केसेज प्रीमियम लेदर या स्टोन्स के साथ बनाती है। इस कंपनी के गोल्ड प्लेटेड आईफोन केस 40,000 डॉलर (करीब 28 लाख रुपये) तक में बिकते हैं।

ऐसे लोगों का बड़ा यूजरबेस है जो अपने आईफोन्स को कस्टमाइज करवाते हैं या करवाना चाहते हैं। कई और कंपनियां आईफोन केसेज और डिवाइस कस्टमाइज करती हैं, लेकिन शाओमी डिवाइस पहली बार गोल्ड प्लेटेड किया गया है। Mi 9 डिवाइस का 24K गोल्ड प्लेटेड केस कंपनी ने पहली बार डिजाइन किया है। इस स्टेप से पता चलता है कि शाओमी का प्रीमियम स्मार्टफोन Mi 9 यूरोपीय देशों में कितना पसंद किया जा रहा है।

माना जा रहा है कि कंपनी आने वाले वक्त में और भी लग्जरी स्मार्टफोन यूजर्स के लिए ला सकती है। तस्वीरों में दिख रहे कस्टमाइजेशन में डिवाइस के रियर पैनल को गोल्ड प्लेटेड पैनल से रिप्लेस किया गया है। साथ ही इसपर ड्रैगन का डिजाइन बनाया गया है। हालांकि, इसकी कीमत से जुड़े डीटेल्स अब तक सामने नहीं आए हैं। स्पोर्ट्समैन और सिलेब्स जैसे कई खरीददार हैं जो लग्जरी-डिजाइन वाले फोन खरीदना चाहते हैं।

कॅरियर बनाने के लिए हर क्षण का सदुपयोग करेंः माहेश्वरी

कोटा। बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आने के साथ ही शैक्षणिक नगरी कोटा में विद्यार्थियों के आने का सिलसिला जारी है। नए बैचेज के साथ पढ़ाई शुरू हो रही है। लगातार ओरियन्टेशन सेशन्स भी आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में लैंडमार्क स्थित सम्यक कैम्पस एवं जवाहर नगर स्थित सत्यार्थ परिसर में मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट की तैयारी के लिए प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए दो दिनों में कुल आठ ओरियंटेशन सेशंस लीडर एवं नर्चर बैच के लिए आयोजित किए गए।

जिसमें 20 हजार से ज्यादा विद्यार्थी एवं अभिभावक शामिल हुए। नीट ऑल इंडिया होने की वजह से मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करने के प्रति विद्यार्थियों का रूझान बढ़ा है। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष एलन में प्रवेशित विद्यार्थियों की संख्या में 20 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

ओरियंटेशन सेशंस की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं एलन प्रार्थना से हुई। निदेशक राजेश माहेश्वरी ने कहा कि आप लोगों को अपने सपने साकार करने के लिए खुद में जुनून पैदा करना होगा। यह आपके जीवन का सबसे महत्वूपर्ण समय है और इसे संवारना आपके हाथों में है।

जिस तरह पौधे को खाद, प्रकाश, अच्छी हवा चाहिए होती है, वैसे ही स्टूडेंट्स को भी अच्छा माहौल चाहिए होता है। अच्छे टीचर्स, बेहतर संसाधन चाहिए होते हैं और एलन में आपको वो सब कुछ दिया जाएगा, आपको साथ चलते हुए आगे बढ़ना है।

सेशंस को एलन के बॉयोलोजी के एचओडी केजी वैष्णव, कैमेस्ट्री के एचओडी पीबी सक्सेना, वाइस प्रेसिडेंट विनोद कुमावत एवं कोर टीम मेम्बर डॉ. गौरव माहेश्वरी ने भी संबोधित किया। सेशन के अंत में सभी ने ‘रूक जाना नहीं, तू कहीं हार के…‘ गीत गाते हुए सफल भविष्य के लिए विद्यार्थियों व अभिभावकों को शुभकामनाएं दी।

इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी की पहली उड़ान, देखें वीडियो

उड़ने वाली कारें सड़कों पर ट्रैफिक की टेंशन खत्म कर देंगी और ऐसा अगले कुछ सालों में ही देखने को मिल सकता है। दुनिया में कई कंपनियां एयर टैक्सी लाने की तैयारी में हैं। हाल में एक 5-सीटर इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी का सफल ट्रायल किया गया। यह इसका पहला ट्रायल था। आइये आपको इस 5-सीटर इलेक्ट्रिक फ्लाइंग टैक्सी के बारे में बताते हैं…

जर्मनी की एयर टैक्सी स्टार्टअप कंपनी Lilium ने यह इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी बनाई है। कंपनी ने पूरी तैयारी के साथ इस 5-सीटर इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी का पहली बार ट्रायल किया। इसमें 36 इलेक्ट्रिक जेट इंजन दिए गए हैं, जिससे यह हेलिकॉप्टर की तरह वर्टिकली टेक-ऑफ और लैंड करती है।

स्पीड:
इस इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी की टॉप स्पीड 300 किलोमीटर प्रति घंटा है। एक बार फुल चार्ज होने पर यह 300 किलोमीटर की रेंज देती है यानी 300 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है।लिलियम ने इस इलेक्ट्रिक जेट की डिजाइन काफी साधारण रखी है। इसमें टेल, गियरबॉक्स, प्रोपेलर्स और रडर नहीं हैं।

ड्रोन मोड में हो सकती है ऑपरेट
इस एयर टैक्सी को पायलट के साथ या ड्रोन मोड में ऑपरेट किया जा सकता है। इसमें पैनारोमिक विंडो और गल-विंग डोर जैसे पैसेंजर फ्रेंडली फीचर्स दिए गए हैं।लिलियम कंपनी का दावा है कि वह 2025 तक दुनिया के कई देशों में फ्लाइंग टैक्सी की सुविधा शुरू कर देगी। लिलियम के अलावा कुछ अन्य कंपनियां भी फ्लाइंट टैक्सी सर्विस लॉन्च करने की तैयारी में हैं।

मतगणना से पहले शेयर बाजार का शतक, सेंसेक्स 116 अंक उछला

मुंबई। लोकसभा चुनाव मतगणना से एक दिन पहले शेयर बजार तेजी के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 116.41 अंकों की तेजी के साथ 39,086.21 पर खुला। निफ्टी ने 11 अंक इजाफे के साथ 11,727.95 पर की कारोबार की शुरुआत की।

शेयर बाजार मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रेकॉर्ड स्तर तक जाने के बाद मुनाफावसूली का सिलसिला चलने से नीचे आ गए। सोमवार को बाजार में आई तेजी के बाद निवेशकों ने जमकर मुनाफा काटा जिससे सेंसेक्स 383 अंक टूट गया।

निफ्टी में भी 119 अंक की गिरावट आई। एक्जिट पोल में बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार के दोबारा सत्ता में आने के अनुमान के बाद सेंसेक्स और निफ्टी रेकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए थे।

सोमवार को सेंसेक्स 1,421.90 अंक या 3.75 प्रतिशत की लंबी छलांग के साथ 39,352.67 अंक और निफ्टी 421.10 अंक या 3.69 प्रतिशत के लाभ से 11,828.25 अंक पर पहुंचा था। अंक के हिसाब से सेंसेक्स और निफ्टी ने पिछले दस साल की एक सत्र की सबसे ऊंची वृद्धि दर्ज की।

सुबह करीब पौने 10 बजे ओएनजीसी, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस, एचडीएफसी बैंक, सनफार्मा, पावरग्रिड, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, बजाज ऑटो, मारुति कोल इंडिया और वेदांता लिमिटेड के शेयर बाजार हरे निशान में थे।

वहीं, निफ्टी पर बीपीसीएल, एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फ्राटेल ओएनजीसी के शेयर टॉप गेनर्स थे तो यस बैंक, इंडियाबुल्स हाउजिंग फाइनैंस, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर टॉप लूजर्स रहे।