Monday, July 13, 2026
Home Blog Page 4807

WhatsApp पर अब Night Mode फीचर, Viral हो रहे हैं ये स्क्रीनशॉट

नई दिल्ली। WhatsApp इन दिनों अपने डार्क मोड फीचर की वजह से चर्चा में है। जी हां लगातार खबरें आ रही हैं कि WhatsApp जल्द ही इस फीचर को ऑफिसियली लॉन्च कर सकती हैं। WhatsApp ने ऐप के सेटिंग्स मेन्यू के सेक्शन में डार्क मोड लागू कर दिया है, लेकिन इसका इस्तेमाल फिलहाल केवल बीटा यूजर्स ही कर सकते हैं। एक खबर ये भी आ रही है कि कंपनी डार्क मोड फीचर को नाइट मोड फीचर के नाम से पेश करेगी। इस नए फीचर को बेहतर बनाने के लिए कंपनी इस पर लगातार काम कर रही हैं।

व्हाट्सऐप के फीचर पर नजर रखने वाले WABetaInfo ने डार्क मोड फीचर के कुछ स्क्रीनशॉट्स शेयर किए हैं, जो काफी वायरल हो रहे हैं। इस स्क्रीनशॉट में दिखाया गया है कि WhatsApp पर डार्क मोड कैसे दिखाई देगा। बता दें कि WhatsApp पिछले काफी समय से अपने प्लेटफॉर्म पर डार्क मोड फीचर को लेकर काम कर रहा है। कंपनी जल्द ही इस फीचर को रोलआउट कर सकती है। इस फीचर को लेकर WABetaInfo ने एक नया स्क्रीनशॉट शेयर किया है। हालांकि, WhatsApp ने यह साफ नहीं किया है कि यह फीचर कब तक यूजर्स के लिए लाइव किया जाएगा।

पूरी तरह से रोलआउट नहीं हुआ है
WABetaInfo की पोस्ट के मुताबिक, फिलहाल WhatsApp ने अपने बीटा वर्जन 2.19.139 में यह फीचर दिया है। WhatsApp कंपनी के अनुसार अभी ऐसे कई सेक्शन्स हैं जो नाइट मोड के मुताबिक नहीं है। ऐसे में यह फीचर यूजर्स तक पूरी तरह से रोलआउट होने में कुछ समय और लग सकता है। बता दें कि, YouTube, Twitter और Facebook Messenger जैसी ऐप पर डार्क मोड फीचर दिया जा चुका है।

क्या है डार्क मोड फीचर
बता दें कि, डार्क मोड फीचर आपकी ऐप के बैकग्राउंड को बदल देता है। स्क्रीन पर मौजूद सभी एलीमेंट्स को यह मोड ब्लैक या ग्रे कर देता है। इस मोड को अप्लाई करने के बाद आप किसी भी टेक्सट को और आसानी से पढ़ सकते हैं। बेहतर कॉन्ट्रास्ट की वजह से यूजर की आखों को नुकसान भी नहीं होता है। यह मोड उन यूजर्स के लिए सही है जो लोग अंधेरे में काम करना पसंद करते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, डार्क मूड के बाद WhatsApp आने वाले दिनों में कॉल सेक्शन में वॉयस और वीडियो कॉल के सिंबल्स में भी बदलाव कर सकता है। इन सिंबल्स को ग्रीन के बजाय व्हाइट किया जा सकता है।

राजस्थान की 25 सीटों पर मतगणना थोड़ी ही देर में होगी शुरू

जयपुर। राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों पर आज सुबह 8 बजे से मतणना शुरू होगी। राज्य में 29 अप्रैल और 6 मई को दो चरणों में चुनाव संपन्न हुए थे। चुनावों में दीया कुमारी, राज्यवर्धन राठौड़, दुष्यंत सिंह, कृष्णा पूनिया, हनुमान बेनिवाल और वैभव गहलोत की किस्मत का फैसला होगा। 2014 के चुनावों में भाजपा ने प्रदेश की सभी 25 सीटों पर जीत हासिल की थी।

राज्य में पहले चरण की 13 सीटों पर 29 अप्रैल को रिकॉर्ड 68.22 प्रतिशत वोटिंग हुई। वहीं, 6 मई को दूसरे चरण की 12 सीटों पर 63.78 प्रतिशत मतदान रहा। प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए कुल 66.12 प्रतिशत वोटिंग हुई। जो अब तक 67 साल में हुए 16 लोकसभा चुनावों में सबसे ज्यादा है। 2014 के लोकसभा चुनावों में प्रदेश में 25 सीटों पर 63.10% वोटिंग हुई थी।

राजस्थान में इन सीटों पर इनके बीच मुकाबला-

सीटकांग्रेस के उम्मीदवार भाजपा के उम्मीदवार
जयपुर ग्रामीण कृष्णा पूनियाराज्यवर्धन सिंह राठौड़
अजमेर रिज्जूभागीरथ चौधरी
श्रीगंगानगर भरतरामनिहालचंद चौहान
झालावाड़ प्रमोद शर्मादुष्यंत सिंह
भीलवाड़ा रामपाल शर्मासुभाष चंद्रा बाहेरी
राजसमंददेवकी नंदनदीया कुमारी
चूरूरफीक मंडेलियाराहुल कस्वां
अलवरभंवर जितेंद्र सिंह बाबा बालकनाथ
बांसवाड़ाताराचंद भगौराकनकमल कटावा
बीकानेरमदन गोपाल मेघवाल अर्जुन राम मेघवाल
झुंझुनूश्रवण कुमारनरेंद्र खींचल
सीकरसुभाष महरिया  सुमेधानंद सारस्वत
जयपुरज्योति खंडेलवाल रामचरण बोहरा
टोंक -सवाईमाधोपुरनमोनारायण मीणासुखबीर सिंह
पालीबद्री जाखड़ पीपी चौधरी
जोधपुरवैभव गहलोत  गजेंद्र सिंह शेखावत
जालोर रतन देवासी देवजी मानसिंग्राम पटेल
उदयपुररघुवीर मीणाअर्जुनलाल मीणा
चित्तौड़गढ़गोपाल सिंह इड़वाचंद्रप्रकाश जोशी 
कोटा-बूंदीरामनारायण मीणा  ओम बिड़ला
दौसासविता मीणाजसकौर मीणा
करौली-धौलपुरसंजय कुमार जाटवमनोज राजौरिया
भरतपुर  अभिजीत जाटवरंजीता कोली
नागौरज्योति मिर्धाहनुमान बेनिवाल (आरएलपी से गठबंधन)
बाड़मेरमानवेंद्र सिंहकैलाश चौधरी

ये हैं हॉट सीट

सीट    उम्मीदवारउम्मीदवार
जयपुर ग्रामीण राज्यवर्धन राठौड़ (भाजपा) कृष्णा पूनिया (कांग्रेस)
जौधपुरगजेंद्र सिंह शेखावत (भाजपा)वैभव गहलोत (कांग्रेस)
नागौर  हनुमान बेनिवाल (रालोपा)ज्योति मिर्धा (कांग्रेस)
बाड़मेर  कैशाल चौधरी (भाजपा)मानवेंद्र सिंह (कांग्रेस)  
राजसमंददीया कुमारी (भाजपा)देवकी नंदन (कांग्रेस)

कोटा मंडी: आवक की कमी से सरसों 50 रुपये क्विंटल तेज रही

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में बुधवार को आवक की कमी से सरसों 50 रुपये क्विंटल तेज रही। कमजोर उठाव से गेहूं लस्टर 20 रुपये क्विंटल मंदा बिका। मंडी में सभी जिंसों का मिलाकर करीब 80,000 बोरी का कारोबार हुआ। धनिया की 3000 बोरी की और लहसुन की आवक 10,000 कट्टे की हुई।

गेहूं लस्टर 1750 से 1780 गेहूं एवरेज 1825से 1911 लोकवान 1905 से 2000 पीडी 1750 से 1900 गेहूं टुकडी 1875 से 2050 मक्का 2000 से 2100 जौ 1500 से 1750 ज्वार 1500 से 3700 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगंधा 2400 से 3100पूसा 1 2500 से 2951 पूसा 4 (1121) 3300 से 4151 धान लाजवाब (1509 ) 3000 से 3605 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन 3000 से 3850 सरसों 3400 से 3700 अलसी 4000 से 4600 तिल्ली 9000 से 10000 रुपये प्रति क्विंटल।

मैथी 4000 से 4801 कलौजी 8500 से 11100 धनिया बादामी 5500 से 6400 ईगल 6000 से 6901 रंगदार 7200 से 8700 रुपये क्विंटल। लहसुन 1400 से 6700 बिका ।

मूंग 3500 से 5200 उड़द 2000 से 4501 चना 3600 से 4300 चना कांटिया 4150 चना काबुली 3500से 5000 चना पेप्सी 3800 से 4400 चना मौसमी 3000 से 4400 मसूर 3800 से 4350 रुपये प्रति क्विंटल। ग्वार 2500 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल।

इंदौर बाजार: कपास्या खली में नरमी, सरसों के भाव बढ़े

इंदौर। स्थानीय खाद्य तेल बाजार में बुधवार को मूंगफली तेल के भाव में 10 रुपये (मंगलवार की तुलना में) प्रति 10 किलोग्राम की कमी दर्ज की गई। तिलहन में सरसों 50 रुपये प्रति क्विंटल महंगी बिकी। पशु आहार कपास्या खली के भाव में 25 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी कम हुए।

तिलहन:सरसों 3800 से 3850रायडा 3300 से 3400 सोयाबीन 3700 से 3750 रुपये प्रति क्विंटल। तेल:मूंगफली तेल इंदौर 1050 से 1070, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 755 से 758, सोयाबीन साल्वेंट 725 से 728, पाम तेल 645 से 648 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

पशु आहार:कपास्या खली इंदौर 1825, देवास 1825, उज्जैन 1825, खंडवा 1800, बुरहानपुर 1800, अकोला 2700 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या तेल:कपास्या तेल इंदौर 695 से 700, महाराष्ट्र 695 से 700, तथा गुजरात 710 से 715 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

इंदौर मंडी: मांग में कमी से मूंग में गिरावट

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में बुधवार को चना भाव 25 रुपये, तुअर (अरहर) भाव 100 रुपये और उड़द भाव 100 रुपये प्रति क्विंटल (मंगलवार की तुलना में) की तेजी लिए रहे। मांग में कमी से मूंग के भाव में 150 रुपये प्रति क्विंटल की कमी हुई। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक संयोगितागंज अनाज मंडी में बुधवार को सात हजार बोरी गेहूं की आवक हुई।

दलहन:चना (कांटा) 4600 से 4650, चना (देसी) 4500 से 455, डबल डॉलर 5200 से 5500, मसूर 4300 से 4325, हल्की 3950 से 4000, बटला (मटर) 4450 से 4500, मूंग 6300 से 6400, हल्की 5500 से 5700, तुअर निमाड़ी (अरहर) 5600 से 6000, महाराष्ट्र तुअर (अरहर) 6200 से 6400, उड़द 5500 से 5600, हल्की 4200 से 4300 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल:तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 7500 से 7700, तुअर दाल फूल 7900 से 8100, तुअर दाल बोल्ड 8300 से 8500, आयातित तुअर दाल 6200 से 6400चना दाल 5950 से 6150, आयातित चना दाल 5500 से 5200मसूर दाल 5400 से 5500मूंग दाल 8050 से 8250, मूंग मोगर 8550 से 8750 उड़द दाल 7400 से 7600, उड़द मोगर 7600 से 7800 रुपये प्रति क्विंटल।

अनाज:गेहूं हल्का 1750 से 1850, गेहूं 147- 1900 से 2100, गेहूं लोकवन 1800 से 2100, गेहूं चंद्रौसी 3200 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल। ज्वार हल्की 1800 से 1900, ज्वार संकर 2000 से 2100, ज्वार देसी 2500 से 3000, मक्का पीली 2100 से 2150, मक्का गजर 2000 से 2050 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल:बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।

इंदौर किराना :शादी-ब्याह वालों की ग्राहकी से हल्दी मजबूत

इंदौर। स्थानीय सियागंज किराना बाजार में बुधवार को शक्कर में ग्राहकी कम रही। हल्दी में शादी-ब्याह वालों की ग्राहकी से भाव मजबूती लिए रहे। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक सियागंज किराना बाजार में बुधवार को छह गाड़ी शक्कर की आवक हुई।

शक्कर -गोला:शक्कर 3380 से 3420 रुपये प्रति क्विंटल।खोपरा गोला 187 से 203 रुपये प्रति किलोग्राम।खोपरा बूरा 2300 से 4200 रुपये प्रति 15 किलोग्राम। हल्दी:हल्दी खड़ी सांगली 130 से 132, निजामाबाद 95 से 110, पिसी 150 से 170 रुपये प्रति किलोग्राम।

साबूदाना:साबूदाना 6500 से 8000, पैकिंग में 8400 से 8500 रुपये प्रति क्विंटल। आटा-मैदा:गेहूं आटा 1110 से 1120, तन्दूरी आटा 1340 से 1350, मैदा 1160 से 1170, रवा 1260 से 1270, चना बेसन 3090 से 3100 तथा बटला बेसन 2750 से 2760 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।

स्मार्ट मीटर के विरोध में KEDL कार्यालय पर हाड़ौती विकास मोर्चा का हंगामा

कोटा। शहर में निजी बिजली कम्पनी केईडीएल की ओर से लगाए गए स्मार्ट मीटरों को लेकर विरोध के स्वर एक बार फिर बुलंद हो गए। बुधवार को हाड़ौती विकास मोर्चा की ओर से अधिक मीटर रिडिंग के विरोध में कोटड़ी चौराहा स्थित केईडीएल कार्यालय पर प्रदर्शन कर किया।

तेजी से चलते स्मार्ट मीटर पर स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल की नाराजगी के बाद हाड़ौती विकास मोर्चा के सम्भागीय अध्यक्ष राजेन्द्र सांखला के नेतृत्व में कार्यकता केईडीएल कार्यालय पर प्रदर्शन करने पहुंचे। वहां कार्यालय का गेट अन्दर से बंद देखकर कार्यकर्ता उग्र हो गए और नारेबाजी करते हुए गेट खुलाने की मांग करने लगे।

प्रदर्शनकारियों के साथ पहुंची पुलिस ने कार्यकर्ताओं को शांत करवाया और अधिकारियों से कहकर कार्यालय का गेट खुलवाया। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शकारियों में से केवल ५-७ लोगों को अन्दर जाने दिया।

केईडीएल के सीओओ मुकेश गर्ग से राजेन्द्र सांखला ने कहा कि हमारा ना तो बिजली कम्पनी ओर ना ही स्मार्ट मीटर का विरोध है, हमारा को स्मार्ट मीटरों में आ रही ज्यादा रिडिंग का विरोध है। नगर निगम की रोड लाइटों का बिल स्मार्ट मीटर लगने के बाद से ज्यादा आने लग गया। इस बारे में स्वायत्त शासन मंत्री ने भी आपत्ति जताई है और ज्यादा रिडिंग के मामले में डीएलबी के अधिकारियों की टीम से जांच करवाने को कहा है।

उन्होंने कहा कि जब निगम के साथ ही ऐसा हो रहा है तो आम उपभोक्ताओं के साथ भी ऐसा ही हो रहा होगा। गर्ग से कुछ लोगों ने ज्यादा रिडिंग आने की शिकायत की तो उन्होंने उसे दिखवा लेने की बाद कही। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि आगे से लोगों को ज्यादा रिडिंग के बिल मिले तो केईडीएल के अधिकारियों को काम नहीं करने देंगे यहा तक कि दफ्तरों में भी घुसने नहीं देंगे।

सांखला ने कहा कि जो लोग ईमानदारी से हर महिने बिल जमा करा रहे है उन्हें तो ज्यादा रिडिंग के बिल भेजे जा रहे है। जबकि शहर में अधिकाश कच्ची बस्तियों, अनन्तपुरा, आवली रोजड़ी, सूरसागर, शिवसागर में धड़ल्ले से चोरी की बिलली का उपयोग हो रहा है। इतना ही नहीं चोरी की बिजली के भी दबंग लोग पैसा वसूल कर रहे है।

शहर में हो रही बिजली चोरी की राशि ईमानदार उपभोक्ताओं से जोड़कर वसूली ठीक नहीं है। उन्होंने गर्ग से कहा कि चोरी की बिजली के खिलाफ कम्पनी अभियान चलाए उसमें मोर्चा कार्यकर्ता व सरकार साथ है।

सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ का नया गाना ‘तुरपेया’ रिलीज

मुंबई। सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘भारत’ का नया गाना रिलीज ‘तुरपेया’ बुधवार को रिलीज हो चुका है। इस गाने में सलमान खान और नोरा फतेही नजर आ रहे हैं। गाने को विशाल शेखर और सुखविंदर सिंह ने कंपोज किया है। इससे पहले फिल्म के तीन गाने और रिलीज हो चुके हैं। फैंस को यह गाना काफी पसंद आ रहा है। गाना रिलीज होने से पहले सलमान खान ने इसका एक लुक सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा था, मेरी मिट्टी, मेरा देश। तुरपेया सॉन्‍ग कल।

सुखविंदर की आवाज में गाना बहुत प्यारा लग रहा है। सलमान खान ने गाने को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इसके साथ कैप्शन दिया, मैं तुरपेया घर से दूर! फिल्म में स्वतंत्रता के बाद के इतिहास की कहानी एक आम आदमी के नजरिए से दिखाया जाएगा। इसके साथ ही आम आदमी की 1964 से 2010 तक की जर्नी के बारे में बताती है।

फिल्म में सलमान खाने के अलावा कटरीना कैफ, तब्बू, दिशा पटानी, सुनील ग्रोवर और जैकी श्रॉफ भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया है और फिल्म 5 जून रिलीज होगी। फिल्म के रील लाइफ प्रॉडक्शन प्राइवेट लिमिटेड और सलमान खान फिल्मस प्रॉड्यूस कर रहे हैं।

कमजोर मांग के कारण ग्वारसीड वायदा में गिरावट

नयी दिल्ली।बाजार में कमजोरी के रुख के अनुरूप कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को ग्वारसीड की कीमत 13 रुपये की गिरावट के साथ 4,487 रुपये प्रति 10 क्विन्टल रह गई।

बाजार सूत्रों ने ग्वारसीड में गिरावट के रुख का कारण हाजिर बाजार में उत्पादक क्षेत्रों से आपूर्ति बढ़ने के बीच बाजार की मामूली मांग को बताया। एनसीडीईएक्स में ग्वारसीड के जुलाई माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 13 रुपये अथवा 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,487 रुपये प्रति 10 क्विन्टल रह गये जिसमें 1,02,280 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

इसी प्रकार ग्वारसीड के अगस्त माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 21.5 रुपये अथवा 0.47 प्रतिशत की हानि के साथ 4,570 रुपये प्रति 10 क्विन्टल रह गये जिसमें 6,130 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

निर्यात माग के कारण ग्वारगम वायदा कीमतों में तेजी

नयी दिल्ली। हाजिर बाजार में मजबूत निर्यात मांग के कारण बुधवार को वायदा कारोबार में ग्वारगम की कीमत 54 रुपये की तेजी के साथ 8,885 रुपये प्रति पांच क्विन्टल हो गई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारगम के सर्वाधिक सक्रिय जून महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 54 रुपये अथवा 0.61 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,885 रुपये प्रति पांच क्विन्टल हो गई जिसें 55,025 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

इसी प्रकार ग्वारगम के जुलाई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 55 रुपये अथवा 0.61 प्रतिशत की तेजी के साथ 9,021 रुपये प्रति पांच क्विन्टल हो गई जिसमें 13,810 लॉट के लिए कारोबार हुआ।