Monday, July 13, 2026
Home Blog Page 4809

4 रियर कैमरे वाले Honor 20 Pro और Honor 20 लॉन्च, जानिए कीमत

नई दिल्ली।चीन की स्मार्टफोन कंपनी Huawei के सब-ब्रैंड Honor ने अपने दो नए स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने आज लंदन में आयोजित इवेंट में Honor 20 Pro और Honor 20 से पर्दा उठाया। इसके अलावा कंपनी ने Honor 20 Lite भी लॉन्च किया है जिसे पहले ही मलयेशिया में पेश किया जा चुका था। इन सभी स्मार्टफोन की यूएसपी है इनका जबरदस्त कैमरा।

ऑनर 20 प्रो और ऑनर 20, दोनों ही फोन को डायनेमिक होलोग्राफिक डिजाइन के साथ पेश किया गया है। फोन के बैक पर क्वॉड-कैमरा सेटअप और सेल्फी के लिए इन-स्क्रीन फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Honor 20 के स्पेसिफिकेशन्स
ऑनर 20 में 6.26 इंच का FHD+ ऑल व्यू डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजॉलूशन 2340×1080 पिक्सल है। फोन का स्क्रीन-टु-बॉडी रेशियो 91.6 पर्सेंट है। ऑनर 20 में हुवावे के खुद के किरिन 980 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन में 32 मेगापिक्सल का पंच होल फ्रंट कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.0 है।

वहीं बैक पर 4 कैमरे दिए गए हैं। इसमें f/1.8 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर, f/2.2 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सुपर वाइड ऐंगल सेंसर, f/2.4 अपर्चर के साथ 117 डिग्री सुपर वाइड ऐंगल वाला 2 मेगापिक्सल का डेप्थ असिस्ट कैमरा और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.4 है।

रियर कैमरा सेटअप में AI अल्ट्रा क्लैरिटी मोड, A! इमेज स्टैबलाइजेशन जैसे आर्टिफिशल इंटेलीजेंस बेस्ड फीचर्स दिए गए हैं। फोन को 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज में पेश किया गया है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 3750mAh की बैटरी दी गई है, जो 22.5W सुपर चार्ज सपॉर्ट करती है, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि इसके जरिए महज 30 मिनट में फोन को 50 पर्सेंट चार्ज किया जा सकता है।

Honor 20 Pro के स्पेसिफिकेशन्स
Honor 20 का अडवांस वर्जन Honor 20 Pro बैटरी और कैमरे के मामले में थोड़ा अलग है। ऑनर 20 प्रो का डिस्प्ले और प्रोसेसर ऑनर 20 जैसा ही है। इस वेरियंट में कंपनी ने ऑनर 20 में दिए गए 2 मेगापिक्सल के डेप्थ असिस्टेंट कैमरे की जगह 8 मेगापिक्सल का टेलिफोटो कैमरा दिया है।

इसका अपर्चर f/2.4 है। यह कैमरा 3x लॉसलेस ऑप्टिकल जूम, 5x हाइब्रिड जूम और 30x डिजिटल जूम से लैस है। ऑनर 20 प्रो में 4000mAh की बैटरी दी गई है जो 22.5W सुपर चार्ज सपॉर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि महज 30 मिनट में इसकी बैटरी 50 फीसदी तक चार्ज की जा सकती है। फोन में 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

Honor 20 Lite
इन दोनों फोन के अलावा कंपनी ने Honor 20 Lite भी लॉन्च किया है। इस फोन को पहले ही मलयेशिया में लॉन्च किया जा चुका था। फोन में 6.21 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर हाईसिलिकन किरिन 710 प्रोसेसर के साथ 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।

बात की जाए कैमरे की तो हुवावे 20 लाइट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में f/1.8 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.4 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड ऐंगर लेंस और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर दिया गया है, जिसका अपर्चर f/2.4 है।

सेल्फी के दीवानों के लिए फोन में f/2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आने वाले ऑनर 20 लाइट में 3,400mAh की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में फेस अनलॉक सपॉर्ट, माइक्रो यूएसबी 2.0, 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस जैसे ऑप्शन शामिल हैं।

Honor 20 Pro, Honor 20 और Honor 20 Lite की कीमत
नर 20 को आइसलैंडिक वाइट, मिडनाइट ब्लैक और सफायर ब्लू कलर में पेश किया गया है, इसकी कीमत 499 यूरो (39,000 रुपये) रखी गई है। वहीं, इसके Honor 20 Pro को फैंटम ब्लैक और फैंटम ब्लू कलर में पेश किया गया है, और इसकी कीमत 599 यूरो (लगभग 46,500 रुपये) रखी गई है। बात की जाए, Honor 20 Lite की तो इसकी कीमत 299 यूरो (करीब 23,000 रुपये) रखी गई है। भारत में इन स्मार्टफोन की कीमत क्या होगी, इसका ऐलान कंपनी 11 जून को करेगी। भारत में इनकी बिक्री फ्लिपकार्ट के जरिए की जाएगी।

1.5 लाख रुपये में बिक रहा True Collar यूज करने वाले भारतीयों का डेटा

बेंगलुरु। मोबाइल फोन पर कॉलर की पहचान करने वाले ऐप True Collar के दुनिया भर के यूजर्स का डेटा एक प्राइवेट इंटरनेट फोरम पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। इस तरह की ट्रांजैक्शंस की निगरानी करने वाले एक सायबर सिक्यॉरिटी एनालिस्ट ने बताया कि ट्रूकॉलर के भारतीय यूजर्स का कथित डेटा डार्क वेब पर लगभग 1.5 लाख रुपये (करीब 2,000 यूरो) में बेचा जा रहा है। ट्रूकॉलर के लगभग 14 करोड़ यूजर्स में से लगभग 60 प्रतिशत भारतीय हैं। इसके ग्लोबल यूजर्स के डेटा की कीमत 25,000 यूरो तक है।

यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के जरिए अपने भारतीय यूजर्स को पेमेंट सर्विसेज देने वाले ट्रूकॉलर ने हालांकि अपने डेटाबेस में सेंध लगने से इनकार किया है। स्वीडन की इस कंपनी ने कहा कि उसने अपने यूजर्स की ओर से ही डेटा की अनाधिकृत कॉपी करने के मामले पाए हैं। True Collarएक प्रीमियम सर्विस की भी पेशकश करता है, जिसमें सब्सक्राइबर्स पेमेंट देकर जितने चाहें उतने नंबरों को सर्च कर सकते हैं।

True Collarर के प्रवक्ता ने बताया, ‘हाल ही में यह हमारे ध्यान में लाया गया है कि कुछ यूजर्स अपने अकाउंट का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। हम यह पुष्टि करना चाहते हैं कि यूजर्स की किसी संवेदनशील जानकारी में सेंध नहीं लगी है।’ बिक्री के लिए उपलब्ध डेटा का एक नमूना देखने पर पता चला कि इसमें यूजर के निवास के राज्य और उसके मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर जैसी जानकारियां शामिल हैं।

True Collar ऐप पर बिना किसी क्रम के की गई नंबरों की सर्च में जो रिजल्ट मिले वे एनालिस्ट की ओर से हमें दिए गए डेटा से मेल खाते थे। हालांकि, कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, ‘एक टीम मामले की जांच कर रही है। इसने पाया है कि सैम्पल डेटा का एक बड़ा हिस्सा मेल नहीं खाता या वह ट्रूकॉलर का डेटा नहीं है।’

सायबर एक्सपर्ट्स का मानना है कि डेटा के इतने बड़े हिस्से तक पहुंच केवल True Collar के डेटाबेस में सेंध लगाकर ही मिल सकती है। सायबर सिक्यॉरिटी ऐंड प्रिवेसी फाउंडेशन के जे. प्रसन्ना ने कहा, ‘यह सामान्य डेटा ही नहीं, बल्कि कई फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस का डेटा है। कंपनियों को सतर्कता बरतने और कस्टमर्स के डेटा को सुरक्षित रखने की जरूरत है।’

OBC, आंध्रा और इलाहाबाद बैंक का मर्जर PNB में होगा

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) दो या तीन सरकारी बैंकों के कंट्रोल को अपने हाथ में ले सकता है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इन बैंकों में ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (Oriental Bank Of Commerce), आंध्रा बैंक (Andhra Bank) और इलाहाबाद बैंक (Allahabad Bank) शामिल हो सकते हैं।

भारत सरकार लगातार छोटे क्षेत्रीय सरकारी बैंकों को बेहतर प्रबंधन वाले सरकारी बैंकों में विलय की दिशा में प्रयास कर रही है। इसके माध्यम से सरकार का लक्ष्य बैड लोन्स के स्तर को कम करन है। इस समय सरकारी बैंकों के खातों में 9 लाख करोड़ रुपए के बैड लोन्स दर्ज हैं, जो सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के लगभग 5 फीसदी के बराबर हैं।

तीन महीने में शुरू हो सकती है प्रक्रिया
बीते साल सरकार के स्वामित्व वाले भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) का अधिग्रहण किया था, जो सबसे ज्यादा बैड लोन्स वाले बैंकों में से एक था। सूत्रों के मुताबिक, इस क्रम में पीएनबी (PNB) अगले तीन महीनों में बैंकों का कंट्रोल अपने हाथ में लेने की प्रक्रिया शुरू कर सकता है।

बैंकों के शेयरों में गिरावट
पी
एनबी का शेयर मंगलवार को लगभग 2.50 फीसदी कमजोर होकर बंद हुआ। वहीं इलाहाबाद बैंक के शेयर में 2.6 फीसदी और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में 1 फीसदी कमजोरी दर्ज की गई। भारत सरकार लगातार पीएसयू बैंकिंग सेक्टर पर कर्ज के बोझ को कम करने की दिशा में काम कर रही है।

झालावाड़ इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने कबाड़ से बनाई ई-बाइक

कोटा। राजस्थान के झालावाड़ इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने कबाड़ से ई-बाइक तैयार की है। इस ई-बाइक की खासियत यह है कि जैसे-जैसे पैडल मारेंगे, यह चार्ज होगी। यानी इसमें सेल्फ चार्जिंग व्यवस्था की गई है। इसे सेल्फ चार्जिंग ई-बाइक नाम दिया गया है। यह ई-बाइक एक बार में चार्ज होने पर 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से 60 किमी की दूरी तय कर सकती है।

पुराने स्कूटर के टायर, साइकिल की स्टेयरिंग से बना बेस
बाइक तैयार करने वाले छात्रों में रावतभाटा उपखंड के अलसेड़ा गांव के किसान कमल बोहरा के पुत्र दीपक शर्मा भी शामिल हैं। टीम के अन्य सदस्यों में इंजीनियरिंग कॉलेज के मैकेनिकल विभाग के चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थी प्रांशु सक्सेना, हितेश मेवाड़ा, बलवीर राठौर, मोनू पाठक, दीपक शर्मा शामिल हैं।

इन्होंने सहायक आचार्य अंतरिक्ष गौतम और उमरदराज के निर्देशन में यह ई-बाइक तैयार की है। विद्यार्थियों ने इस बाइक को बनाने के लिए पुराने स्कूटर के टायर, साइकिल की स्टेयरिंग से बेस तैयार किया है। इसकी शुरूआती लागत 11 हजार रुपए है।

छात्र पहले कार भी बना चुके हैं
यहां इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थी तीन साल पहले कार भी डिजाइन कर चुके हैं। कॉम्पिटिशन में भाग लेने के लिए छात्रों ने कार बनाई थी। इसके बाद अब सेल्फ चार्जिंग ई-बाइक बनाई गई है।

यह है ई-बाइक की खासियत
से
ल्फ चार्जिंग ई-बाइक की खासियत यह है कि इसमें हाईब्रिड इंजन, रिजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम, स्पीड ब्रेकर एनर्जी रिट्रिव सिस्टम, ऑटो मेटिक ड्रेनेज क्लियर मौजूद हैं। बाइक पैडल और ब्रेक लगाने पर ऑटो चार्ज होगी। 65 से 70 किलो वजनी व्यक्ति चलाएगा तो बेहतर रिजल्ट मिलेंगे।

प्रदूषण से बचाएगी बाइक
ई-बाइक तीन दिन में तैयार हो जाएगी। पेट्रोल और डीजल से चलने वाले वाहनों से बढ़ते कार्बन उत्सर्जन और भविष्य में ईंधन की समस्या को देखते हुए कॉलेज के विद्यार्थियों ने यह ई-बाइक बनाई है।

अब बाइक में नए फीचर जोड़ने की तैयारी
अब छात्र इस बाइक में नए फीचर जोड़ने की भी तैयारी कर रहे हैं। इसको अब सूरज की रोशनी यानी सौर ऊर्जा से चार्ज करने की तैयारी की जा रही है। इसमें मोबाइल चार्जर भी लगाया जाएगा।

फर्जी फेसबुक आईडी से पत्नी को अश्लील मैसेज भेजना पति को भारी पड़ा

उदयपुर। फर्जी फेसबुक आईडी बना पत्नी को अश्लील मैसेज भेजना पति को भारी पड़ गया। पत्नी थाने पहुंची और पति चंद्रकांत गर्ग नाथद्वारा निवासी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करावाया। राजसमंद खमनोर अभी लोयरा निवासी पीड़िता पत्नी ने बताया कि वर्ष 2015 में खमनोर में शादी हुई थी।

इसके एक साल बाद बेटा हुआ। पति हमेशा संदेह की नजरों से देखता था। इसी कारण दोनों के बीच कई बार झगड़ा हुआ तो वर्ष 2018 में समाज के लोगों ने समझौता भी कराया। बाद में अपने पिता के घर लोयरा आ गई।

पति ने मुकेश पटेल नाम की एक फेसबुक आईडी बनाई। इस पर अश्लील मैसेज भेजे और बदनाम करने की कोशिश की। भाई को इस बारे में बताया तो उसने सभी मैसेज हटाए और आईडी के बारे में पता लगाया तो सामने आया कि पति ही इस आईडी को चला रहा था। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है और एफआईआर के अनुसार एएसआई सुल्तान सिंह जांच कर रहे हैं।

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में अब 1 जुलाई से ही शुरू होगा नया सत्र

बीकानेर। पाठ्यक्रम में बदलाव को लेकर विवाद अभी थमा भी नहीं था कि शिक्षा विभाग ने मंगलवार को एक आदेश में ही भाजपा सरकार के 5 फैसले बदल दिए। शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्वीट कर बताया कि अब 2019-20 का शिक्षण सत्र अब एक मई की बजाय एक जुलाई से शुरू होगा।

इसके अलावा सर्दी की छुट्टियां भी 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक सात दिन की ही होंगी। पिछली भाजपा सरकार ने नया सत्र एक मई से तय किया था, जबकि सर्दी की छुट्टियां 25 दिसंबर से 7 जनवरी तक तय की थी।

योग दिवस बंद
इसके अलावा राज्य में 21 जून काे मनाया जाने वाला योग दिवस भी बंद हो जाएगा। पिछली भाजपा सरकार के समय स्कूल 19 जून से खुलते थे लेकिन अब 24 जून से स्कूल खुलने से 21 जून काे स्कूलाें में छुट्टी रहेगी। भाजपा सरकार में सत्र का समापन 30 अप्रैल को होता था लेकिन अब 16 मई को होगा।

रिसैट-2B उपग्रह का प्रक्षेपण सफल, आपदा प्रबंधन, सुरक्षा बलों को मिलेगी मदद

हरिकोटा।भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने रडार इमेजिंग अर्थ सैटेलाइट (रिसैट-2बी) बुधवार को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित कर दिया। इसे आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से पीएसएलवी-सी46 रॉकेट से सुबह 5:27 बजे प्रक्षेपित किया गया। यह खुफिया निगरानी, कृषि, वन और आपदा प्रबंधन में मददगार होगा।

615 किलोग्राम वजनी इस उपग्रह को प्रक्षेपण के 15 मिनट बाद पृथ्वी की कक्षा में छोड़ा गया। रिसैट की सेवा निरंतर बनी रहे, इसके लिए 300 किलोग्राम के रिसैट-2बी सैटेलाइट के साथ सिंथेटिक अपर्चर रडार (सार) इमेजर भी भेजा गया है। रिसैट-2बी को धरती से 555 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थापित किया गया।

रिसैट-2 की कमी दूर करेगा ‘सार’
इसरो के सूत्रों के मुताबिक, बादल छाए होने पर रेगुलर रिमोट सेंसिंग या ऑप्टिकल इमेजिंग सैटेलाइट जमीन पर मौजूद चीजों की स्थिति ठीक से नहीं दर्शा पाते। सार इस कमी को पूरा करेगा। यह हर मौसम में चाहे रात हो, बादल हो या बारिश हो रही हो ऑब्जेक्ट की सही तस्वीर जारी कर सकता है। इससे आपदा राहत कार्य में लगे लोगों और सुरक्षाबलों को काफी मदद मिलेगी।

अब चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण की तैयारी
रिसैट-2बी के प्रक्षेपण से पहले इसरो प्रमुख के सिवन ने मंगलवार को तिरुपति के भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि अब इसरो चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण पर ध्यान केंद्रित करेगा। इसे 9 जुलाई से 16 जुलाई के बीच प्रक्षेपित किया जाना है। सिवन ने कहा कि इसरो को उम्मीद है कि चंद्रयान-2 का रोवर 6 सितंबर तक (चंद्रमा की सतह पर) उतार दिया जाएगा।

कोटा मंडी : प्लांटों की लिवाली से सोयाबीन 50 रुपये क्विंटल तेज

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में मंगलवार को प्लांटों की लिवाली से सोयाबीन 50 रुपये क्विंटल तेज बिकी। मंडी में सभी जिंसों का मिलाकर करीब 90,000 बोरी का कारोबार हुआ। नये लहसुन की आवक15000 कट्टे की हुई।

गेहूं लस्टर 1750 से 1801 गेहूं एवरेज 1825से 1911 लोकवान 1905 से 2000 पीडी 1750 से 1900 गेहूं टुकडी 1875 से 2050 मक्का 2000 से 2100 जौ 1500 से 1750 ज्वार 1500 से 3700 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगंधा 2400 से 3100 पूसा 1 2500 से 2951 पूसा 4 (1121) 3300 से 4151 धान लाजवाब (1509 ) 3000 से 3605 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन 3000 से 3850 सरसों 3300 से 3580अलसी 3600 से 4550 तिल्ली 9000 से 10000 रुपये प्रति क्विंटल।

मैथी 4000 से 4801 कलौजी 8500 से 11100 धनिया बादामी 5500 से 6400 ईगल 6000 से 6901 रंगदार नया 7200 से 8700 रुपये प्रति क्विंटल। लहसुन नया 1400 से 6700 रुपये प्रति क्विंटल बिका।

मूंग 3500 से 5200 उड़द 2000 से 4501 चना 3600 से 4350 चना कांटिया 4200 चना काबुली 3500 से 5000 चना पेप्सी 3800 से 4400 चना मौसमी 3000 से 4500 मसूर 3800 से 4350 रुपये प्रति क्विंटल। ग्वार 2500से 3800 रुपये प्रति क्विंटल।

अन्तर्राज्यीय एटीएम क्लोन गिरोह पकड़ा, हवाई यात्रा कर पहुंचते थे ठगी करने

टोंक। जिले की सदर थाना पुलिस ने एटीएम क्लोन कर ठगी करने वाली अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों से कई फर्जी एटीएम कार्ड और लग्जरी गाड़ी बरामद की गई है। आरोपी विभिन्न राज्यों में एटीएम क्लोन करने की वारदातों को अंजाम देने के लिए महंगी लक्जरी गाड़ी व हवाई यात्रा का उपयोग कर शहरों में पहुंचते थे।

महानिरीक्षक पुलिस अजमेर रेंज संजीब नार्जरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी संदीप कुमार नायक (27), संदीप उर्फ जल्ला सांसी (19) एवं सोनू सांसी (24) है। ये तीनों हरियाणा के रहने वाले है। इनके कब्जे से कई फर्जी एटीएम कार्ड बरामद हुए है। इनके कब्जे से एक्सयूवी कार को जप्त की गई है।

यह तीनों राजस्थान में चूरू, झून्झूनू, सीकर, नागौर ,अजमेर, जयपुर, बून्दी, कोटा, उदयपुर, बांसवाडा व आन्ध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, उड़ीसा, उत्तरप्रदेश में एटीएम क्लोन व एटीएम बदलने की कई वारदातों कर चुके है। इसके लिए ये तीनों लग्जरी कार किराए पर लेकर या हवाई यात्रा कर ठगी करने शहरों में पहुंचते है।

पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने बताया कि ये आरोपी काफी शातिर तरीके से एटीएम में जाकर एटीएम से पैसा निकालते समय मोबाईल से एटीएम का वीडियो बनाकर एटीएम नम्बर व पासवर्ड चुरा लेते है। जिससे दूसरा एटीएम तैयार कर अन्य राज्यों में जाकर पैसा निकालते है। जब एटीएम की लिमिट पूरी हो जाती है।

अन्य खातों में राशि का ट्रांसफर कर एटीएम से राशि निकाल लेते है व एटीएम में किसी बुजूर्ग या जो एटीएम के बारे में नही समझते है। उनसे मदद के बहाने एटीएम लेकर एटीएम को बदल लेते है व दूसरा एटीएम दे देते है व ऐसे एटीएम का चयन करते है जिसमें भीड़भाड़ ज्यादा हो और सुरक्षा गार्ड नही होंता है।

आईजी नार्जरी ने बताया कि एटीएम क्लोनिंग कर ठगी करने की घटनाओं के खुलासा व आरोपियों की धरपकड़ के लिए टोंक एसपी चूनाराम जाट के निर्देशन में एएसपी पुष्पेन्द्र सिंह शेखावत, सीओ टोंक रामकल्याण मीणा के नेतृत्व में थानाधिकारी सदर नेमीचन्द के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया था। जिन्होंने सायबर तकनीक के आधार पर इस गैंग का खुलासा किया।

इंदौर बाजार: खाद्य तेलों में सुधार, कपास्या खली टूटी

इंदौर।स्थानीय खाद्य तेल बाजार में मंगलवार को मूंगफली तेल के साथ सोयाबीन रिफाइंड तेल में (सोमवार की तुलना में) ग्राहकी सुधार लिए रही। तिलहन में सोयाबीन 25 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता बिका। पशु आहार कपास्या खली के भाव में 25 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी की कमी हुई।

तिलहन सरसों 3750 से 3800रायडा 3300 से 3400सोयाबीन 3700 से 3750 रुपये प्रति क्विंटल। तेल मूंगफली तेल इंदौर 1060 से 1080, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 755 से 758, सोयाबीन साल्वेंट 725 से 728, पाम तेल 645 से 648 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

पशु आहार कपास्या खली इंदौर 1825, देवास 1825, उज्जैन 1825, खंडवा 1800, बुरहानपुर 1800, अकोला 2700 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या तेल कपास्या तेल इंदौर 695 से 700, महाराष्ट्र 695 से 700, तथा गुजरात 710 से 715 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।