Monday, July 13, 2026
Home Blog Page 4806

हाजिर मांग के कारण धनिया वायदा में 0.51 प्रतिशत की तेजी

नयी दिल्ली।बढ़ते हाजिर मांग के बीच कारोबारियों की ताजा लिवाली से वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को धनिया की कीमत 0.51 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,630 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई। इसके अलावा प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों से सीमित आवक के कारण स्टॉक घटने से भी धनिया कीमतों में तेजी आई।

एनसीडीईएक्स में धनिया के जून माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 39 रुपये अथवा 0.51 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,630 रुपये प्रति क्विन्टल हो गये जिसमें 25,130 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

इसी प्रकार धनिया के जुलाई माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 16 रुपये अथवा 0.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,730 रुपये प्रति क्विन्टल हो गये जिसमें 11,790 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने धनिया वायदा कीमतों में तेजी आने का श्रेय सीमित स्टॉक के मुकाबले हाजिर बाजार की मांग में आई तेजी को दिया।

नई सरकार बनते ही GST का नया फॉर्म होगा जारी, प्रारूप पेश

0

नई दिल्ली। गुड्स एवं सर्विस टैक्स (GST) प्रधिकरण ने नए और सरल जीएसटी फॉर्म का प्रारूप पेश किया है। नई सरकार बनने के बाद जुलाई में इस फॉर्म को जारी किए जाने की संभावना है। प्राधिकरण ने फॉर्म का ड्राफ्ट पहले जारी किया है, जिससे इस पर यूजर्स की राय ली जा सके। यूजर्स फॉर्म में दिए गए टेंपलेट को भरकर उसे प्राधिकरण के पास मेल कर सकते हैं।

किए गए हैं ये बदलाव
नए GST रिटर्न फॉर्म में GST RET-1 (नॉर्मल), GST RET-2 (सहज) and GST RET-3 (सुगम) को मासिक या तिमाही आधार पर भर सकते हैं। इसके साथ ही Annexure of Supplies (GST ANX-1) और Annexure of Inward Supplies (GST ANX-2) भी दिया जा सकता है।

इस टेंपलेट को https://demoofflinetool.gst.gov.in/instructions साइट से डाउनलोड किया जा सकता है। GST काउंसिल ने पिछले साल जुलाई में निर्णय लिया था कि ‘सहज’ और ‘सुगम’ जीएसटी फॉर्म्स को 1 अप्रैल, 2019 को पायलट बेसिस पर उतारा जाएगा, जबकि इन्हें वित्त वर्ष्स 2019-20 की दूसरी तिमाही से अनिवार्य किया जाएगा।

क्या हाेगा नए फॉर्म में
नए फाइलिंग सिस्टम में ड्रॉप-डाउन मेन्यु, इनवॉयस अपलोड और सिस्टम-जेनरेटेड इनवर्ड सप्लाई से मैच करने के लिए पर्चेज रजिस्टर को अपलोड करने का फंक्शन मिलेगा। सप्लायर्स काे Form GST RET-1 में डिटेल रिटर्न फाइल करना होगा।

जो व्यापारी सिर्फ ग्राहकों को माल सप्लाई करते हैं (B2C), उन्हें ‘सहज’ रिटर्न फॉर्म भरना होगा। इसमें आउटवर्ड और इनवर्ड सप्लाई, रिवर्स चार्ज के साथ इनपुट टैक्स क्रेडिट क्लेम करने के लिए इनवर्ड सप्लाई का ब्यौरा देना होगा। जो व्यापारी अन्य व्यापारियों (B2B) और कस्टमर्स (B2C) को सप्लाई करते हैं, उन्हें ‘सुगम’ फॉर्म भरना होगा।

जीएसटी व्यवस्था
जीएसटी के तहत 1.21 करोड़ लोग इनडायरेक्ट टैक्स योजना में रजिस्टर्ड हैं। इन्हें दो कैटेगरी में बांटा गया है: कंपोजिशन स्कीम और अन्य। कंपोजिशन स्कीम के तहत रजिस्टर्ड लोगों को तिमाही आधार पर रिटर्न फाइल करना होता है। जबकि अन्य को मासिक आधार पर। इसके अलावा सभी टैक्सपेयर्स को सालाना रिटर्न भी भरना होता है। नई व्यवस्था के लागू होने के बाद 27 करोड़ से ज्यादा रिटर्न फाइल किए गए हैं।

अडानी और अंबानी कंपनियों के शेयर 15% तक मजबूत

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों में भाजपा की अगुआई वाले एनडीए गठबंधन की जीत के रुझान अडानी ग्रुप, रिलायंस इंडस्ट्रीज और अनिल अंबानी की अगुआई वाले रिलायंस एडीए ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में बड़ी तेजी देखने को मिल रही है। सबसे ज्यादा 15 फीसदी की मजबूती अडानी एंटरप्राइजेज में देखने को मिली।

अडानी ग्रुप की प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर एक दिन पहले के 158 रुपए के क्लोजिंग प्राइस की तुलना में 165 रुपए खुला और एनडीए के पक्ष में रुझान आने के बाद सुबह 10.30 बजे तक 15 फीसदी मजबूत होकर 180 रुपए से ऊपर पहुंच गया। हालांकि बाद में मुनाफावसूली देखने को मिली और फिलहाल कंपनी का शेयर 8 फीसदी की मजबूती के साथ 170.10 रुपए पर कारोबार कर रहा है।

अडानी ग्रुप की दूसरी बड़ी कंपनी अडानी पोर्ट्स के शेयर की मजबूत ओपनिंग हुई और 10.30 बजे तक 12 फीसदी मजबूती के साथ 431 के आसपास पहुंच गया। फिलहाल शेयर 7 फीसदी की बढ़त के साथ 413 रुपए पर कारोबार कर रहा है।

अडानी ग्रुप के शेयरों में तेजी

कंपनीबढ़त
अडानी एंटरप्राइजेज8 फीसदी
अडानी पोर्ट्स7 फीसदी
अडानी पावर5.35 फीसदी
अडानी गैस5 फीसदी
अडानी ग्रीन एनर्जी2 फीसदी

आरआईएल 4 फीसदी तक मजबूत
वहीं मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) का शेयर एक दिन पहले के क्लोजिंग प्राइस 1340 की तुलना में बढ़कर 1352 पर खुला और कुछ ही देर में 4 फीसदी मजबूत होकर 1392 के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि फिलहाल आरआईएल का शेयर 2 फीसदी की बढ़त के साथ 1,367.85 पर कारोबार कर रहा है।

इसके अलावा अनिल अंबानी के स्वामित्व वाली कंपनियों के शेयर भी हरे निशान में बने हुए हैं। रिलायंस कैपिटल लगभग 4 फीसदी की बढ़त के साथ 133.30 रुपए के स्तर पर बना हुआ है। वहीं रिलायंस कम्युनिकेशंस, रिलायंस पावर में 2 से 3 फीसदी की बढ़त बनी हुई है।

शेयर बाजार का 8 लाख करोड़ और सट्टा बाजार का करीब 2 लाख करोड़ दांव पर

नई दिल्ली। चुनाव नतीजे से करीब 12 घंटे पहले मनी मार्केट के आपरेटर दिल थाम कर बैठ गए हैं। लोकसभा चुनाव के नतीजों पर शेयर और सट्टा बाजार का 10 लाख करोड़ रुपए से अधिक दांव पर लगा है। नतीजों की सुईं उम्मीद से थोड़ा भी इधर से उधर होने पर शेयर और सट्टा बाजार में तबाही मच सकती है।

शेयर बाजार पहले ही उछला
एग्जिट पोल आने से पहले ही शेयर मार्केट में शुक्रवार को जोरदार उछाल दिखा। इस दिन निफ्टी में 1400 अंकों का उछाल आया। शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहा। रविवार को एग्जिट पोल के नतीजों में मोदी सरकार की वापसी का संकेत आया और सोमवार को मनी मार्केट पूरे उत्साह के साथ खुला। शेयर सूचकांक ने भी 900 अंकों की उछाल दर्ज की। इस तरह सूचकांक कुल 2300 अंकों से ऊपर निकल गया।

जानकार सट्टा बाजार का आंकड़ा देने से कतरा रहे
दूसरी ओर मनी मार्केट पर निगाह रखने वाले सट्टा बाजार का तय आंकड़ा देने से कतरा रहे हैं। एक अनुमान के अनुसार चुनाव नतीजों को लेकर इंटरनेशनल सट्टा बाजार में करीब 2 लाख करोड़ रुपए लग चुका है। एग्जिट पोल के नतीजों को देखते हुए अधिकांश पैसा मोदी सरकार की वापसी पर ही लगा है। यदि चुनाव नतीजे इसके विपरीत गए तो सट्टा बाजार में कोहराम मच जाएगा।

मझोले निवेशकों को मोदी सरकार आने की आस
शेयर बाजार में पैसा लगाने वाले मनीष चोपड़ा ने कहा कि ज्यादातर छोटे और मझोले निवेशकों की आस इस बात पर टिकी है कि मोदी सरकार आएगी और मनी मार्केट मजबूत होगा। लेकिन डर यह है कि अगर इसका उलट हुआ तो सरकार बनाने में अस्थिरता का दौर शुरू होगा और मार्केट को संभलने में कम से एक महीना लग जाएगा, लेकिन तब तक लाखों करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले सप्ताह भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा था कि 17 मई 2014 को सटोरियों के लाखों करोड़ रुपए डूब गए थे।

लगातार चौथे दिन महंगे हुए पेट्रोल-डीजल, जानिए आज के दाम

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और मतगणना के बीच स्थानीय बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है। IOCL ने गुरुवार को पेट्रोल की कीमत में 8 पैसे और डीजल की कीमतों में 9 से 10 पैसे तक की बढ़ोतरी की।

चार महानगरों में पेट्रोल की कीमत
पेट्रोल में 8 पैसे की बढ़ोतरी के बाद देश के चारों महानगरों में इसकी कीमत में बढ़त दर्ज की गई है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 8 पैसे की बढ़ोतरी के बाद 71.25 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में यह अब 73.32 रुपए प्रति लीटर हो गया है। आर्थिक राजधानी के रूप में मशहूर कोलकाता में पेट्रोल 8 पैसे की बढ़ोतरी के बाद 76.86 रुपए प्रति लीटर हो मिल रहा है। चेन्नई में 8 पैसे की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल की नई कीमत 73.95 रुपए लीटर हो गई हैं।

चारों महानगरों में डीजल की नई कीमत
देश की राजधानी दिल्ली में डीजल 9 पैसे महंगा हुआ है और अब इसकी नई कीमत 66.29 रुपए प्रति लीटर हो गई हैं। कोलकाता में डीजल 9 पैसे महंगा होकर 68.05 रुपए प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में यह 10 पैसे की बढ़ोतरी के बाद 69.46 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। चेन्नई में डीजल 10 पैसे की बढ़ोतरी के बाद 70.07 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

कच्चे तेल का हाल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी का रूझान बना हुआ है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड ऑयल 0.59 फीसदी की गिरावट के साथ 70.57 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड 0.59 फीसदी की गिरावट के साथ 61.06 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहे हैं।

मुनाफावसूली से सेंसेक्स 729 अंक टूटा, निफ्टी 11,850 से नीचे

नई दिल्ली। एनडीए के पक्ष में आए रुझानों के बाद शेयर बाजारों में तेजी के बाद अब मुनाफावसूली शुरू हो गई है। यही कारण है कि बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 12.22 बजे इंट्रा-डे में 729 अंक टूटकर 39,393 अंकों पर आ गया है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी 93 अंकों की तेजी के साथ 11,831 अंकों पर कारोबार कर रहा है।

भाजपानीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के पक्ष में आ रहे रुझानों की धुन पर शेयर बाजार झूम उठा हैं। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 10.41 बजे 924 अंक उछलकर 40 हजार के मनोवैज्ञानिक आंकड़े को पार करते हुए 40,045 अंकों पर कारोबार कर रहा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक 270 अंकों की तेजी के साथ 12 हजार के स्तर को पार करते हुए 12,008 अंकों पर कारोबार कर रहा है।

मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों में तेजी
भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के पक्ष में आ रहे रुझानों का असर छोटी और मझोली कंपनियों के शेयरों में भी दिख रहा है। यही कारण है कि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में तेजी दिखाई दे रही है।

सुबह 9.28 बजे सेंसेक्स में मिडकैप शेयर 218 अंकों की तेजी के साथ 14,889 अंकों पर और स्मॉलकैप शेयर 233 अंकों की तेजी के साथ 14,602 अंकों पर कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी-50 में मिडकैप 1.87 फीसदी की तेजी के साथ 4,883 अंकों पर और स्मॉलकैप 1.99 फीसदी की तेजी के साथ 3,146 अंकों पर कारोबार कर रहे हैं।

बैंकिंग सेक्टर में 900 से ज्यादा अंकों का उछाल
एनडीए के पक्ष में आ रहे रुझानों का सबसे ज्यादा फायदा बैंकिंग सेक्टर में दिखाई दे रहा है। सुबह 9.33 बजे बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में 910 अंकों का उछाल दिखा। वहीं प्राइवेट बैंकों के शेयरों में 271 अंकों का उछाल देखा जा रहा है। बैंकिंग सेक्टर में सबसे ज्यादा इंड्सइंड 7.01 फीसदी का उछाल आ गया है और यह 1624 रुपए प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा है। इसके बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा में 6.85 फीसदी और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों में 6.70 फीसदी की तेजी आ गई है।

एलन का NPCIL के ‘न्यूक्लियर-90’ के लिए फिर से एमओयू

कोटा। न्यूक्लियर पॉवर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) द्वारा सीएसआर के तहत संचालित किए जा रहे ‘न्यूक्लियर 90‘ कार्यक्रम के लिए एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के साथ एक बार फिर आगामी दो वर्षों के लिए एमओयू किया गया है। एमओयू पर बुधवार को रावतभाटा में हस्ताक्षर किए गए।

एनपीसीआईएल के सीएसआर सेल के चैयरमेन पीएन प्रसाद ने सीआरएस गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दो साल से न्यूक्लियर 90 प्रोग्राम सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत पढ़ रहे विद्यार्थियों ने विभिन्न ओलम्पियाड में 13 मेडल हासिल किए हैं, 4 विद्यार्थियों का चयन एनटीएसई लेवल प्रथम के लिए हो चुका है। इसके अलावा 17 विद्यार्थियों ने कक्षा 10 में 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं। जिसे देखते हुए इस एमओयू को दो वर्ष के लिए और बढ़ाया गया है।

न्यूक्लियर 90 प्रोग्राम के लिए कक्षा 8, 9 एवं 10वीं के विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। आवदेन करने वाले सभी विद्यार्थियों को न्यूक्लियर 90 टैलेण्ट सर्च एग्जाम में भाग लेना होगा। एग्जाम में प्रदर्शन के आधार पर तीनों कक्षाओं से 30-30 विद्यार्थियों को चयनित किया जाएगा। इस तरह कुल चयनित 90 विद्यार्थियों को एलन के शिक्षकों द्वारा निशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी। ताकि वो इंजीनियरिंग व मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं के लिए तैयार हो सकें।

इस मौके पर एनपीसीआईएल के सीएसआर सेल के चेयरमैन पीएन प्रसाद तथा एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के वाइस प्रसीडेंट अमित गुप्ता एवं तुषार पारेख समेत दोनों संस्थानों के अन्य प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

ट्रिपल रियर कैमरे के साथ लेनोवो Z6 यूथ एडिशन लॉन्च

नई दिल्ली। लेनोवो Z6 यूथ एडिशन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है, इस फोन को Z6 Lite नाम से भी जाना जाएगा। फोन में 6.3 इंच की बड़ी स्क्रीन, 4050 एमएएच बैटरी और स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर जैसी खूबियां दी गई हैं। लेनोवो के नए फोन को रैम और स्टोरेज के आधार पर तीन वेरियंट में लॉन्च किया गया है। जानें फोन के सारे फीचर्स और कीमत…

Lenovo Z6 Youth Edition स्पेसिफिकेशन
लेनोवो Z6 यूथ एडिशन में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजॉलूशन 1080×2340 पिक्सल है। ऐंड्रॉयड पाई बेस्ड जेडयूआई 11 सॉफ्टवेयर पर चलने वाले इस फोन में 2.2 गीगाहर्ट्ज स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन को तीन वेरियंट- 4GB रैम + 64GB स्टोरेज, 6GB रैम + 64GB इंटरनल स्टोरेज और 6GB रैम + 128GB इंटरनल स्टोरेज में पेश किया गया है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए इसकी मेमरी को 256GB तक बढ़ाया जा सकता है।

बात की जाए फटॉग्रफी की तो लेनोवो Z6 यूथ एडिशन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का वाइड ऐंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल का टेलिफोटो लेंस दिया गया है। कैमरे में AI पोर्ट्रेट मोड, मल्टिफ्रेम नॉइज रिडक्शन, AI सीन डिटेक्शन, सुपर नाइट सीन मोड जैसे कई खास फीचर दिए गए हैं। सेल्फी के लिए फोन में16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है, जिसका अपर्चर f/ 1.2 है।

रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ पेश किए गए इस फोन में 4,050 mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VoLTE, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक ऑप्शन दिए गए हैं।

Lenovo Z6 Youth Edition की कीमत
लेनोवो Z6 यूथ एडिशन के 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,099 युआन (करीब 11,100 रुपये) रखी गई है। वहीं फोन के 6GB रैम + 64GB इंटरनल स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,399 युआन (करीब 14,200 रुपये) और 6GB रैम + 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,699 युआन (करीब 17,100 रुपये) है। फोन को नाइट ब्लैक और मैजिक स्टारडस्ट कलर में ग्रेडिएंट फिनिश के साथ लॉन्च किया गया है।

इस ऐप पर मिलेंगे काउंटिंग के रियल टाइम रुझान और नतीजे

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव के लिए होने वाली मतगणना में ताजा रुझानों और परिणामों के लिए मोबाइल ऐप वोटर हेल्पलाइन पेश किया है।चुनाव आयोग ने डिजिटल मोर्चे पर अपनी पहुंच का विस्तार किया है। इससे पहले चुनाव के दौरान मतदान की जानकारी के लिए वोटर टर्नआउट ऐप पेश किया गया था, जिसका मकसद देशभर में मतदाता उपस्थिति की रियलटाइम में जानकारी मुहैया कराना था।

वोटर हेल्पलाइन ऐप ऐंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। इसे अब तक 50 लाख लोगों ने डाउनलोड किया है। वोटर टर्नआउट ऐप को एक लाख लोगों ने डाउनलोड किया था। इस हेल्पलाइन ऐप पर सभी उम्मीदवारों के विवरण लिए जा सकते हैं।

इस ऐप के जरिए 2009 और 2014 लोकसभा चुनाव के विवरण भी लिए जा सकते हैं। वोटर हेल्पलाइन ऐप को जनवरी 2019 में लॉन्च किया गया था, इसके जरिए नए वोटर रजिस्ट्रेशन और शिकायत के लिए ऑनलाइन फॉर्म सबमिट किए जा सकते हैं।

मोबाइल ऐप वोटर हेल्पलाइन डाउनलोड के लिए लिंक पर क्लिक करें –

Vodafone पर मिलेगा 730GB डाटा और Netflix फ्री, जानिए कैसे

नई दिल्ली। Vodafone ने अपने प्रीपे़ड और पोस्टपेड यूजर्स के लिए एक नया प्लान उतारा है जिसमें यूजर्स को Netflix का एक साल का फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा प्रतिदिन 2GB डाटा के हिसाब से साल में 730GB डाटा ऑफर किया जा रहा है। उपभोक्ता के मामले में देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी होने के बावजूद कंपनी घाटे में चल रही है।

Vodafone के नए प्लान में यूजर्स को इसके अलावा कई और बेनिफिट्स भी ऑफर किए जा रहे हैं। Vodafone के इस ऑफर का लाभ सभी यूजर्स को नहीं मिलेगा। इसके लिए यूजर्स के पास Samsung Galaxy S10 सीरीज का स्मार्टफोन होना जरूरी है। आइए, जानते हैं बेनिफिट्स के बारे में

पोस्टपेड यूजर्स के लिए ऑफर
Vodafone ने पोस्टपेड यूजर्स के लिए Samsung Galaxy S10 सीरीज के साथ एक साल के लिए Netflix का फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर कर रहा है। इसके लिए यूजर्स के पास Rs 499 या उससे अधिक का प्लान होना चाहिए। यूजर्स को Samsung Galaxy S10 सीरीज के स्मार्टफोन Samsung के वेबस्टोर से ही खरीदना होगा।

स्मार्टफोन खरीदते समय आपको MYVODA प्रोमो कोड चेक आउट से पहले डालना होगा। नए डिवाइस में Vodafone के सिम इन्सर्ट करने के बाद आपको Netflix का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा जिसे आप My Vodafone ऐप से एक्टिवेट कर सकते हैं।

प्रीपेड यूजर्स के लिए ऑफर
अगर आप Vodafone के प्रीपेड यूजर हैं तो आपको एक साल के लिए Netflix का फ्री सब्सक्रिप्शन नहीं मिलेगा। इसके बदले में आपको एक साल के लिए फ्री डाटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ मिलेगा। Samsung Galaxy S10 सीरीज के स्मार्टफोन को आपको Samsung के वेबस्टोर से खरीदना होगा। स्मार्टफोन खरीदते समय आपको चेक आउट करने से पहले MYVODA प्रोमो कोड दर्ज करना होगा। इसके बाद आपको एक साल के लिए प्रतिदिन 2GB फ्री डाटा अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ मिलेगा।