Monday, July 13, 2026
Home Blog Page 4801

इंदौर बाजार : कपास्या खली एवं मूंगफली तेल में तेजी

इंदौर। स्थानीय खाद्य तेल बाजार में शनिवार को मूंगफली तेल के भाव में 10 रुपये प्रति 10 किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई। पशु आहार कपास्या खली के भाव 25 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी की वृद्धि लिए रहे।

तिलहन सरसों 3800 से 3850 रायडा 3400 से 3450 सोयाबीन 3750 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल। तेल मूंगफली तेल इंदौर 1060 से 1080, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 755 से 758, सोयाबीन साल्वेंट 725 से 730, पाम तेल 630 से 635 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

पशु आहार कपास्या खली इंदौर 1925, देवास 1925, उज्जैन 1925, खंडवा 1910, बुरहानपुर 1910, अकोला 2875 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या तेल कपास्या तेल इंदौर 695 से 700, महाराष्ट्र 695 से 700, तथा गुजरात 710 से 715 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

ITR-1 फॉर्म बदला, ऐसे भरें अन्य स्रोतों से आय

नई दिल्ली।आयकर विभाग ने इस साल इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फॉर्म में बदलाव किए हैं। इसका मतलब यह है कि ITR फाइल करते वक्त आपको अब अन्य जानकारियां भी शेयर करनी होंगी। उदाहरण के लिए, इस बार ITR-1 के ‘इनकम फ्रॉम अदर सोर्सेज’ के तहत दी जाने वाली जानकारी अलग होगी।

पिछले साल ITR-1 में सिर्फ ‘इनकम फ्रॉम अदर सोर्सेज’ में एग्रीगेट अमाउंट के बारे में पूछा गया था, लेकिन इस साल आपको रिटर्न फाइल करते वक्त अपने इनकम का ब्रेक-अप भी शेयर करना होगा। ITR फॉर्म में एक ड्रॉप डाउन मेन्यू दिया गया है, जिसमें आप अपने इनकम टाइप को चुन सकते हैं।

ड्रॉप डाउन मेन्यू में 5 विकल्प हैं:-
1.सेविंग अकाउंट पर इंट्रेस्ट
2. डिपॉजिट(बैंक/पोस्ट ऑफिस/को-ऑपरेटिव सोसायटी) पर इंट्रेस्ट
3. इनकम टैक्स रिफंड पर इंट्रेस्ट
4. फैमिली पेंशन
5 अन्य

सेविंग अकाउंट पर इंटरेस्ट
ड्रॉप डाउन मेन्यू में पहला ऑप्शन इंट्रेस्ट फ्रॉम सेविंग अकाउंट है। इसमें, आपको एक साल के अंदर सभी बैंक सेविंग अकाउंट और पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट से प्राप्त इंट्रेस्ट को फीड करना पड़ेगा।

डिपॉजिट पर इंट्रेस्ट (बैंक/पोस्ट ऑफिस/को-ऑपरेटिव सोसायटी)
अगर आपने फिक्स्ड डिपॉजिट, रेकरिंग डिपॉजिट में और पोस्ट ऑफिस की किसी स्कीम में पैसा इन्वेस्ट किया है ( पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट, पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम अकाउंट, सीनियर सिटीजन सेविंग अकाउंट) तब आपको ड्रॉप डाउन मेन्यू से दूसरा विकल्प चुनना होगा।

इनकम टैक्स रिफंड पर इंट्रेस्ट
इनकम टैक्स ऐक्ट के मुताबिक, आपको मिले टैक्स रिफंड टैक्सेबल नहीं होते, लेकिन इसपर मिला इंट्रेस्ट टैक्स के दायरे में आता है। अगर रिफंड टैक्स का 10 प्रतिशत से ज्यादा है तो टैक्स पर रिफंड विभाग द्वारा दिया जाता है। आप इसे फॉर्म 26AS में चेक कर सकते हैं।

फैमिली पेंशन
सरकारी कर्मचारी के निधन के बाद उसके परिवार को मिलने वाले पेंशन को फैमिली पेंशन कहते हैं। यह कर्मचारी की पत्नी को मिलता है। कर्मचारी को मिलने वाले पेंशन जहां ‘इनकम फ्रॉम सैलरीज’ के अंतर्गत आते हैं, इसके विपरीत फैमिली पेंशन ‘इनकम फ्रॉम द अदर सोर्सेज’ के अंतर्गत टैक्स के दायरे में आता है।

अन्य इनकम
ऊपर दर्ज इनकम के अतिरिक्त आपको कोई और आय प्राप्त हुई है जो कि टैक्स के दायरे में आती है, तो आपको उसकी जानकारी भी देनी होती है। कई अन्य तरह की आय ‘इनकम फ्रॉम अदर सोर्सेज’ के अंतर्गत टैक्स के दायरे में आती है। इनमें कंपनी से मिलने वाली एफडी, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड्स और अन्य शामिल हैं। याद रखें कि आपको मिले गिफ्ट भी टैक्स के दायरे में आते हैं, लेकिन यह गिफ्ट की कीमत पर निर्भर करता है।

‘भारत’ के नए प्रोमो में देखें कटरीना और सलमान खान की मस्ती

मुंबई। सलमान खान और कटरीना कैफ की जोड़ी एक बार फिर ‘भारत’ में नजर आने जा रही है। इस फिल्म का ट्रेलर और गाने पहली ही रिलीज किए जा चुके हैं जिन्हें ऑडियंस ने काफी पसंद किया है। इस फिल्म में कटरीना और सलमान 5 अलग-अलग लुक्स में नजर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद से ही फैन्स इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

अब सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से इस फिल्म का एक नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो का काफी मजेदार है और इस मजाकिया प्रोमो में सलमान-कटरीना की केमिस्ट्री देखी जा सकती है। इस प्रोमो में सलमान के साथ सुनील ग्रोवर भी दिखाई दे रहे हैं। प्रोमो शेयर करते हुए सलमान ने लिखा ‘मीठा भी तैयार है, और हम भी ‘इस ईद पर भारत’।’ देखें, ‘भारत’ का यह प्रोमो:

बता दें कि सलमान खान और कटरीना कैफ के अलावा फिल्म में दिशा पाटनी, सुनील ग्रोवर, जैकी श्रॉफ, तब्बू और नोरा फतेही भी प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देंगे। अली अब्बास जफर के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म ईद के मौके पर 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

60 सेकंड से कम में बिके रेकॉर्ड 10 अरब के OnePlus 7 Pro फोन

नई दिल्ली। भारत में बिक्री का रेकॉर्ड बनाने के बाद वनप्लस ने चीन में भी नया रेकॉर्ड बनाया है और कंपनी के OnePlus 7 Pro ने बिक्री के मामले में सबको पीछे छोड़ दिया है। चीन में OnePlus 7 Pro की सेल की बात करें तो यहां 60 सेकंड से कम वक्त में कंपनी के करीब 10 अरब रुपये (1 अरब युआन) के स्मार्टफोन बिक गए।

चाइना के सबसे बड़े ई-टेलर जिंगडॉन्ग के मुताबिक, यह पूरे प्लैटफॉर्म पर अब तक का बेस्ट सेलिंग प्रॉडक्ट बना है और OnePlus 7 Pro ने रेकॉर्ड-ब्रेकिंग कलेक्शन किया है। डिवाइस को यूजर्स इतना पसंद आ रहा है कि शुरुआत में इसका स्टॉक खत्म होने की बात सामने आई थी। हालांकि, समय पर वनप्लस सीईओ पेटे लाउ ने कंपनी को निर्देश देते हुए स्टॉक बढ़ा लिया है। वनप्लस इसके साथ ही OnePlus 7 Pro का स्टॉक चाइनीज मार्केट में बढ़ा भी रहा है।

यह चाइना के यूजर्स के लिए अच्छी खबर है, वहीं बाकी क्षेत्र के यूजर्स के लिए क्या प्लान्स हैं, इसे लेकर कंपनी ने कोई बयान नहीं दिया है। हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि चीन में OnePlus 7 Pro का स्टॉक बढ़ाने का असर बाकी क्षेत्रों में डिवाइस की उपलब्धता पर नहीं पड़ेगा।

भारत में भी ऐमजॉन पर OnePlus 7 Pro लॉन्च होने के शुरुआती सात दिनों में सबसे तेजी से बिकने वाला अल्ट्रा प्रीमियम स्मार्टफोन बना है। भारत में वनप्लस 7 प्रो के फिलहाल 2 ही वेरियंट (6GB+128GB और 8GB+256GB) मिल रहे हैं।

बीते दिनों, ऐमजॉन ने बताया कि 45,000 रुपये से ज्यादा की कीमत वाले फोन की लिस्ट में वनप्लस 7 प्रो ऑनलाइन शॉपिंग प्लैटफॉर्म पर बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन बन गया है। हालांकि, ऐमजॉन में यह नहीं बताया कि आखिर इस फोन की अब तक कितनी यूनिट्स साइट से बिक चुकी हैं।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में क्वॉलकम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर दिया गया है और यह ऐंड्रॉयड 9 पाई पर बेस्ड oxygenOS पर चलता है। UFS 3.0 मेमरी के साथ आने वाला यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन है। कैमरे की बात करें तो वनप्लस 7 प्रो में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

रियर में OIS, EIS, 7P लेंस और f/1.6 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का सोनी IMX586 सेंसर दिया गया है। साथ ही 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड ऐंगल कैमरा और 3X ऑप्टिकल जूम के साथ 8 मेगापिक्सल का टेलिफोटो कैमरा भी मिलता है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप कैमरा मिलता है।

पैदावार घटने और मंडियों में आवक की कमी से चने में तेजी के आसार

मुकेश भाटिया
कोटा। देश की लगभग अधिकांश चना उत्पादक मंडियों मे नये माल की आवक का दबाव लगातार कमजोर पड़ता जा रहा है। जानकार इन संकेतों से यह मान रहें कि वर्तमान सीजन में इसके उत्पादन में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। गत वर्ष के मुकाबले मंडियों में घटती आपूर्ति तथा क़ीमतों में रुक रुक कर आ रहें सुधार से नैफेड को चना की खरीद में ज्यादा सफलता नहीं मिल पा रही है। हालांकि वर्तमान में नैफेड के पास बीते वर्ष ख़रीद किये गए माल का लगभग 17.25 लाख टन चना का स्टॉक बकाया है।

विश्व के दूसरे अन्य प्रमुख चना उत्पादक देशों में भी चने का कोई भारी भरकम स्टॉक उपलब्ध नहीं है जिससे भारतीय बाज़ारों के जरूरत की पूर्ति की जा सकें, यही वजह है कि भारत में इसके बड़ी मात्रा आयात होने को लेकर संदेह बना हुआ है। ऑस्ट्रेलिया में नया चना अक्टूबर-नवम्बर में आएगा जबकि अफ्रीकी देशों में चना का उत्पादन कमज़ोर रहने की खबर है।

केन्द्रीय कृषि मंत्रालय ने अपने दूसरे अग्रिम उत्पादनअनुमान में 2018-19 रबी सीजन के दौरान चने का घरेलू उत्पादन 103.20 लाख टन रहने की संभावना व्यक्त की है, जो गत सीजन के उत्पादन 112.30 लाख टन से कम होने के बावजूद उद्योग-व्यापार क्षेत्र के अनुमान से काफी अधिक है। एक जानकार विश्लेषक फर्म के अनुसार चना उत्पादन 78/81 लाख टन के बीच रह सकता है जबकि आमतौर पर धारणा 75 से 80 लाख टन के बीच की है।

इस वर्ष 16 मई 2019 तक नैफेड को केवल 4.55 लाख टन चना खरीदने का ही मौका मिला है। इसके तहत 3.23 लाख टन की खरीद मध्य प्रदेश में, 68 हजार टन राजस्थान में, 34 हजार टन तेलंगाना में तथा 15 हजार टन की खरीद महाराष्ट्र में हुई। शेष खरीद आंध्र प्रदेश एवं गुजरात सहित अन्य राज्यों में की गई। इस बार 22.25 लाख टन की खरीद का लक्ष्य है। पिछले साल नैफेड ने 27.24 लाख टन चना की खरीद की थी।

JEE एडवांस्ड 27 को, सेंटर पर ही मिलेगा एडमिशन कार्ड

कोटा। आईआईटी एंट्रेंस एग्जाम जेईई एडवांस्ड एग्जाम 27 मई को दो पारियों में होगा। रविवार से स्टूडेंट्स अपने परीक्षा केंद्रों के शहरों के लिए रवाना हो जाएंगे। कोटा से करीब 40 से 45 हजार छात्र इस एग्जाम के लिए क्वालीफाई हुए हैं। परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी। पहली पारी का समय सुबह 9 से दोपहर 12 व दूसरी पारी दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगी। स्टूडेंट सुबह साढ़े 7 बजे से रिपोर्ट कर सकते हैं। सेंटर पर बॉयोमैट्रिक्स जांच के बाद ही एग्जाम हॉल में प्रवेश दिया जाएगा।

खास बात यह है कि विद्यार्थियों को डाउनलोड किए गए एडमिट कार्ड को परीक्षा केंद्र पर देना होगा जहां उन्हें पेपर-1 के दौरान उनकी पुष्टि कर वास्तविक प्रवेश पत्र दिया जाएगा, जिसे कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया तक संभालकर रखना होगा। राजस्थान में सात शहरों में परीक्षाहोगी। कोटा में इस साल भी केंद्र नहीं बनाया गया है।

बायोमैट्रिक रजिस्ट्रेशन व जांच के बाद स्टूडेंट्स को पहले पेपर के लिए 7ः45 व दूसरे पेपर के लिए 12ः45 तक सीट आवंटित कर दी जाएगी। सीट पर लगे कम्प्यूटर सिस्टम पर उनकी फोटो, नाम व जेईई एडवांस्ड रोल नंबर डिस्प्ले हाेंगे। कंप्यूटर पर जेईई एडवांस्ड रोल नंबर और जन्म तिथि को पासवर्ड के रूप में डालकर लॉगइन हाेगा।

कोटा से अजमेर के बीच कल चलेगी एग्जाम स्पेशल ट्रेन
जेईई एडवास्ड के स्टूडेंट्स के लिए कोटा रेल प्रशासन 26 मई को एक फेरा कोटा-अजमेर, 27 मई को एक फेरा अजमेर से कोटा के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेन का संचालन करेगा। परीक्षा स्पेशल ट्रेन का नंबर 09803 व 09804 रहेगा। इस विशेष ट्रेन में अब वेटिंग अा चुकी है। 09803 कोटा से रविवार को दोपहर 1.20 बजे रवाना होगी।

ये ट्रेन इन्द्रगढ़ सुमेरगंजमंडी 2.12 बजे, सवाईमाधोपुर 3.20 बजे, दुर्गापुरा शाम को 5 बजे व जयपुर शाम को 5.45 बजे पहुंचेगी। फुलेरा ट्रेन 6.27 बजे, किशनगढ़ 7.17 बजे प्रस्थान करके उसी दिन रात 8.20 बजे अजमेर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 09804 अजमेर से 27 मई को रात 8.30 बजे रवाना होगी।

रात को 3.40 बजे कोटा पहुंचेगी। ट्रेन 14 कोच की होगी। ट्रेन में एसी कोच के साथ ही स्लीपर कोच भी उपलब्ध होंगे। सीनियर डीसीएम विजय प्रकाश से ट्रेन में वेटिंग आने पर और कोच बढ़ाने के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि स्पेशल ट्रेन व एक्स्ट्रा कोच के लिए मुख्यालय से अनुमति लेनी होती है।

11279 सीटें, 1.73 लाख स्टूडेंट्स में काॅम्पीटिशन
करीब 2.45 लाख स्टूडेंट्स एडवांस्ड के लिए क्वालीफाई हुए थे, लेकिन इनमें से करीब 1.73 लाख ने ही रजिस्ट्रेशन करवाया। इसमें भी कुछ स्टूडेंट्स परीक्षा ड्राॅप करेंगे। यानी आईआईटी की 11279 सीटाें के लिए करीब 1.73 लाख स्टूडेंट्स के बीच काॅम्पीटिशन हाेगा। आईआईटी में पिछले साल गर्ल्स के लिए अलग कोटा बनाया गया था।

तीसरे दिन भी महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल की कीमतों में भी उछाल

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी के बाद लगातार नरमी बनी हुई है। इसके बावजूद स्थानीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने शनिवार को पेट्रोल की कीमतों में 14 से 15 पैसे और डीजल की कीमतों में 12 से 13 पैसे की बढ़ोतरी की।

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 14 पैसे महंगा हुआ है और अब इसकी नई कीमत 71.53 रुपए प्रति लीटर हो गई है। कोलकाता में पेट्रोल 14 पैसे की बढ़ोतरी के बाद 73.60 रुपए प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में पेट्रोल 14 पैसे की बढ़ोतरी के बाद 77.14 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। चेन्नई में सबसे ज्यादा 15 पैसे की बढ़ोतरी के बाद 74.25 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

दिल्ली में डीजल की कीमतों में 12 पैसे की बढ़ोतरी की गई है और अब यह 66.57 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में यह 12 पैसे की बढ़ोतरी के बाद 68.33 रुपए प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में डीजल 12 पैसे महंगा हुआ है और अब इसकी नई कीमत 69.75 रुपए प्रति लीटर हो गई हैं। चेन्नई में यह 13 पैसे की बढ़ोतरी के बाद 70.37 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

कच्चे तेल की कीमतों में मामूली तेजी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कई दिनों बाद फिर से तेजी दिख रही है। शनिवार को सुबह के सत्र में ब्रेंट क्रूड ऑयल 1.46 फीसदी की तेजी के साथ 67.47 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड 1.24 फीसदी की तेजी के साथ 58.63 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

मारुति Brezza का स्पोर्ट्स एडिशन लॉन्च, कीमत 7.98 लाख

नई दिल्ली। मारुति Suzuki ने अपनी पॉप्युलर सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Vitara Brezza का नया स्पोर्ट्स एडिशन लॉन्च किया है। ब्रेजा स्पोर्ट्स एडिशन की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 7.98 लाख रुपये है। रेग्युलर मॉडल की तुलना में स्पोर्ट्स एडिशन की कीमत करीब 30 हजार रुपये ज्यादा है। स्पोर्ट्स एडिशन में ब्रेजा पर कॉस्मेटिक अपडेट्स मिलेंगे, जिससे कंपनी ने एसयूवी को ज्यादा स्टाइलिश बनाया है।

ब्रेजा के स्पोर्ट्स एडिशन में यूनीक अक्सेसरी पैकेज दिया गया है, जिसे एसयूवी के किसी भी वेरियंट में कस्टमाइज किया जा सकता है। इसमें एक्सटीरियर से लेकर इंटीरियर तक की अक्सेसरी हैं। इस अक्सेसरी पैकेज में नए सीट कवर, डिजाइनर मैट्स, साइड क्लैडिंग, बॉडी ग्राफिक्स, फ्रंट और रियर गार्निश, लेदर स्टीयरिंग कवर, डोल सिल-गार्ड, वील आर्क किट और नेक कुशन आदि शामिल हैं।

बता दें कि सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ब्रेजा सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी है। साल 2016 में लॉन्चिंग के बाद से अब तक 4.35 लाख से ज्यादा ब्रेजा की बिक्री हो चुकी है। यह एसयूवी सिर्फ डीजल इंजन में उपलब्ध है। इसमें 1.2-लीटर का डीजल इंजन है। इसका माइलेज 24.3 किलोमीटर प्रति लीटर है। ब्रेजा के रेग्युलर मॉडल की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 7.68 लाख रुपये है।

AIIMS: MBSS एंट्रेंस परीक्षा आज से, जानिये खास नियम

नई दिल्ली। अखिल भारत आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), 2019 एमबीबीएस कोर्सों के लिए शनिवार से शुरू हो रही है । दो दिन होने वाली यह परीक्षा रविवार को भी होगी। एम्स नई दिल्ली और अन्य एम्स जैसे बठिंडा, भोपाल, भुवनेश्वर, देवघर, गोरखपुर, जोधपुर, कल्याणी, मंगलागिरी, नागपुर, पटना, रायपुर, रायबरेली, ऋषिकेष और तेलंगाना में एमबीबीएस कोर्सों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन दो पालियों में होगा।

सुबह की पाली 9 बजे से दिन के 12.30 बजे तक होगी और दोपहर बाद की पाली दिन के 3 बजे से शाम के 6.30 बजे तक आयोजित होगी। एम्स एमबीबीएस ऐडमिट कार्ड ऑफिशल वेबसाइट aiimsexams.org पर उपलब्ध है।

ऑफिशल नोटिफिकेशन में लिखा है, ‘ऐडमिट कार्ड में प्रवेश बंद होने का समय लिखा होगा। उस समय के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा शुरू होने से पहले कई तरह की औपचारिकताओं को पूरा करना होगा। इसलिए बेहतर होगा कि परीक्षा स्थल पर समय पर पहुंचें। आखिरी समय तक बाहर खड़े होकर इंतजार न करें।’

इस बात का रखें ध्यान
किसी तरह के आभूषण पहनने से मना किया गया है। मोबाइल फोन, घड़ी और डेटा भेजने या हासिल करने में सक्षम कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, कलम, पेंसिल, कागज, किताब, बोतल आदि को परीक्षा केंद्र पर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। नोटिस में लिखा है, ‘हर केंद्र पर आपकी कीमती चीजों को सुरक्षित रखने का बंदोबस्त नहीं हो सकता है। इसलिए उसी हिसाब से तैयार होकर आएं।’

पंच-होल डिस्प्ले एवं 5,000mAh बैटरी के साथ Vivo Z5x लॉन्च

नई दिल्ली।चीन की कंपनी वीवो ने अपनी Z सीरीज का नया स्मार्टफोन Vivo Z5x आज चीन में लॉन्च कर दिया है। पंच-होल डिस्प्ले के साथ आने वाला यह कंपनी का पहला फोन है। वीवो Z5x में 6.53 इंच की बड़ी स्क्रीन, ट्रिपल रियर कैमरे और 5000mAh की बैटरी जैसी कई खूबियां दी गई हैं। चीन में इसकी सेल अगले हफ्ते से शुरू हो रही है, भारत में इसे कब तक लॉन्च किया जाएगा फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

Vivo Z5x की कीमत
Vivo Z5x के 4GB + 64GB वेरियंट की कीमत 1,398 युआन (करीब 14,400 रुपये) और इसके 6GB + 64GB वेरियंट की कीमत 1,498 युआन (करीब 15,400 रुपये) रखी गई है। वहीं इसके 6GB + 128GB वेरियंट की कीमत 1,698 युआन (करीब 17,400 रुपये) और 8GB + 128GB की कीमत 1,998 युआन (करीब 20,500 रुपये) है। चीन में इसकी सेल 1 जून से शुरू होगी।

Vivo Z5x के स्पेसिफिकेशन्स
वीवो Z5x में 6.53 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजॉलूशन 1080×2340 पिक्सल है। फोन का आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। ऐंड्रॉयड 9 पाई बेस्ड फनटच ओएस 9 पर चलने वाले इस फोन में ऑक्टाकोर क्वॉलकम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर दिया गया है। फोन को 4 वेरियंट – 4GB + 64GB, 6GB + 64GB, 6GB + 128GB और 8GB + 128GB में पेश किया गया है।

बात की जाए कैमरे की तो वीवो Z5x में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड ऐंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा शामिल है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आने वाले इस फोन में 5000mAh की पावरफुल बैटरी है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और 4G LTE जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।