Monday, July 13, 2026
Home Blog Page 4800

Toyota Glanza कार की डिटेल लीक, 6 जून को होगी लॉन्चिंग

नई दिल्ली।मारुति सुजुकी और टोयोटा के ज्वाइंट वेंचर के तहत Toyota Glanza कार बनाई जा रही है। हालांकि इस कार की लॉन्चिंग से पहले इसकी डिटेल लीक हो गई है। यह कार 6 जून को लॉन्च होगी, जो कि मारुति बलेनो पर आधारित होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक टोयोटा ग्लैंजा दो वेरियंट (G और V) में आएगी। इनमें V टॉप वेरियंट होगा।

टोयोटा ग्लैंजा में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन होगा, जो 82 Bhp का पावर और 112 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा ग्लैंजा में 89 Bhp पावर वाला 1.2-लीटर K12C ड्यूल-जेट माइल्ड-हाइब्रिड इंजन का ऑप्शन भी मिलेगा।

इसके इंजन बीएस6 एमिशन नॉर्म्स के अनुकूल होंगे। ड्यूल-जेट माइल्ड हाइब्रिड इंजन सिर्फ G वेरियंटस में ही मिलेगा, जो मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस होगा। इस वेरियंट में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी मिलेगा, लेकिन यह बिना हाइब्रिड वाले 1.2-लीटर वाले इंजन में होगा। V वेरियंट में सिर्फ बिना हाइब्रिड वाला 1.2-लीटर इंजन होगा, जिसमें मैन्युअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के ऑप्शन उपलब्ध होंगे।
फीचर्स
-एंड्राइड ऑटो
-पुश बटन स्टार्ट
-ड्यूल एयरबैग्स
-ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल
-ईबीडी के साथ एबीएस
-ऐपल कारप्ले कनेक्टिविटी
-हाइट-अजस्टेबल ड्राइवर सीट
-स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स
-ब्लूटूथ के साथ 7-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम
-नेविगेशन और वॉयस कमांड्स, ड्यूल-टोन अलॉय वील्स

अगस्त तक जीएसटी रिफंड की एकल व्यवस्था संभव

0

नयी दिल्ली। निर्यातकों के लिए जीएसटी प्रक्रिया सरल बनाने और उसमें तेजी लाने के लिए वित्त मंत्रालय कदम उठाने की तैयारी में है। इसके तहत जीएसटी रिफंड की मंजूरी और प्रसंस्करण दोनों काम एक ही व्यवस्था या प्राधिकरण करेगा। एक अधिकारी ने यह बात कही। मौजूदा व्यवस्था में केंद्र और राज्य कर अधिकारियों दोनों से रिफंड की मंजूरी की जरूरत होती है लेकिन अगस्त में इस व्यवस्था में बदलाव हो सकता है।

इसके बाद दो की जगह एक ही प्राधिकरण जीएसटी रिफंड की मंजूरी और उसके प्रसंस्करण का काम करेगा। राजस्व विभाग इस व्यवस्था में काम कर रहा है। इसके अनुसार, करदाता को दावा मंजूर होने के बाद कर अधिकारी से पूरा रिफंड मिल जाएगा।

वर्तमान में, करदाता के रिफंड के दावा करने पर केंद्रीय कर अधिकारी 50 प्रतिशत दावे का भुगतान कर देता है और बाकी बची राशि का भुगतान राज्य के कर अधिकारियों की जांच-पड़ताल के बाद किया जाता है।

माल एवं सेवा कर (जीएसटी) रिफंड के लिए राज्य कर अधिकारियों के पास दावा करने पर भी इसी व्यवस्था का पालन किया जाता है। जिसकी वजह से पूरा रिफंड मिलने में काफी समय लगता है और निर्यातकों के सामने नकदी का संकट खड़ा हो जाता है।

रिफंड प्रक्रिया में होने वाली इस देरी की समस्या को दूर करने के लिए ही एकल व्यवस्था का प्रस्ताव किया गया है। ‘एकल प्राधिकरण व्यवस्था’ के तहत, करदाता के राज्य या केंद्र के कर अधिकारी के समक्ष रिफंड का दावा करने के बाद अधिकारी दावे की जांच, मूल्याकंन करके पूरे रिफंड (केंद्र और राज्य जीएसटी दोनों की हिस्सेदारी) को मंजूरी दे देगा। बाद में आंतरिक खाता समायोजन के माध्यम से दोनों कर प्राधिकरण बाकी बची राशि को समायोजित/ व्यवस्थित कर लेंगे।

नयी सरकार के मंत्रिमंडल से तय होगी शेयर बाजार की दिशा

नई दिल्ली। बीते सप्ताह चुनावी नतीजे के दम पर ऐतिहासिक स्तर पर पहुंचने वाले घरेलू शेयर बाजार की दिशा आगामी सप्ताह जारी होने वाले दिग्गज कंपनियों के वित्तीय परिणाम, आर्थिक आंकड़े, रुपये की चाल, नयी सरकार के मंत्रिमंडल के अलावा वैश्विक संकेतों तथा अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के उतार-चढाव से तय होगी।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1,503.95 अंक यानी 3.96 प्रतिशत की तेज छलांग लगाकर अब तक के रिकॉर्ड स्तर 39,434.72 अंक पर तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 436.95 अंक यानी 3.83 प्रतिशत की भारी साप्ताहिक बढ़त के साथ 11,844.10 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स पहली बार 40,000 अंक के पार
दिग्गज कंपनियों की तरह छोटी और मंझोली कंपनियों के प्रति भी निवेशकों का रुझान गत सप्ताह बना रहा, जिससे बीएसई का मिडकैप 636.88 अंक यानी 4.45 प्रतिशत की साप्ताहिक तेजी के साथ 14,945.24 अंक पर और स्मॉलकैप 812.42 अंक यानी 5.85 प्रतिशत की साप्ताहिक बढ़त के साथ 14,699.56 अंक पर बंद हुआ।

बीते सप्ताह सेंसेक्स और निफ्टी कारोबार के दौरान ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंचे। सेंसेक्स पहली बार 40,000 अंक के आंकड़े को पार कर हुआ 40,124.96 अंक पर पहुंचा और निफ्टी भी 12,000 अंक के आंकड़े के पार 12,041.15 अंक पर पहुंचा।

सरकार के गठने पर निवेशकों की नजर
आगामी सप्ताह शुक्रवार को वित्त वर्ष 2019 की चौथी तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद के आंकड़े जारी होने हैं। गत वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में जीडीपी की विकास दर घटकर 6.6 प्रतिशत रह गयी थी। इससे पहले पहली तिमाही में जीडीपी की विकास दर 8.2 प्रतिशत और दूसरी तिमाही में 7.1 प्रतिशत रही थी। शुक्रवार को वित्तीय घाटे और कोर उत्पादन के आंकड़े जारी होने हैं।

आगामी सप्ताह केंद्र की नयी सरकार के मंत्रिमंडल का गठन होना है जिस पर निवेशकों की लगातार नजर बनी रहेगी। हालांकि अभी कोई नीतिगत फैसला नहीं लिया जाना है लेकिन मंत्रिमंडल में किसे जगह मिलती है, इस पर निवेशक नजर बनाये रखेंगे। इसके अलावा अगले सप्ताह गुरुवार को मई का वायदा करार खत्म हो रहा है जिसका असर निवेश धारणा पर पड़ेगा।

अमेरिका चीन विवाद का असर
अगले सप्ताह पंजाब नेशनल बैंक,अदानी पोटर्स,भेल, गेल, इंडिगो, कोल इंडिया, पावर ग्रिड और सन फार्मा जैसी कंपनियां अपने वित्तीय परिणाम जारी करने वाली हैं,जिसका असर शेयर बाजार पर रहेगा। डॉलर की तुलना में रुपये की स्थिति भी निवेश धारणा को प्रभावित करेगी। वैश्विक स्तर पर चीन के विनिर्माण उत्पाद,जापान के औद्योगिक उत्पादन और अमेरिका के निजी आय-व्यय के आंकड़े जारी होने हैं,जो निवेश धारणा को प्रभावित करेंगे। अमेरिका-चीन विवाद का असर भी बाजार पर रहेगा।

गेमिंग स्मार्टफोन Xiaomi Black Shark भारत में कल होगा लॉन्च

नई दिल्ली। चाइनीज स्मार्टफोन मेकर कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने मार्च में अपनी गेमिंग स्मार्टफोन Xiaomi Black Shark 2 लॉन्च किया था। इसे कंपनी ने अभी चीन में ही लॉन्च किया है। भारत में यह स्मार्टफोन 27 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। यह फोन फ्लिपकार्ट पर अवेलेबल होगा। दिल्ली में फोन की लॉन्चिंग के दौरान कंपनी गेमपैड 2.0 कंट्रोलर भी लॉन्च कर सकती है। Xiaomi Black Shark 2 में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 855, लिक्विड कूल 3.0 लिक्विड टेक्नॉलजी, 12GB तक रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज जैसे दमदार फीचर्स मौजूद है।

कीमत: गेमिंग के दौरान फोन को ओवरहीटिंग से बचाने के लिए वैपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है। चीन में इस गेमिंग स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 3,199 युआन यानी तकरीबन 32,300 रुपये है। यह कीमत फोन के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरियंट की है। वहीं 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 4,199 युआन यानी 42,000 रुपये है। भारत में इस फोन की कीमत के बारे में कंपनी की ओर से कोई ऐलान नहीं किया गया है।

8GB रैम ऑप्शन में भी अवेलेबल
चीन में यह फोन 8GB रैम ऑप्शन में भी अवेलेबल है। इसकी कीमत 3,799 युआन यानी लगभग 38,300 रुपये है। भारत में कौन से स्टोरेज वेरियंट्स लॉन्च होंगे इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

स्पेसिफिकेशंस: स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में 6.39 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिजॉलूशन 1080X2340 पिक्सल्स है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर दिया गया है। Black Shark 2 में 4,000mAh बैटरी दी गई है जो 27W फास्ट चार्जिंग ऑप्शन के साथ आती है। 20MP का फ्रंट कैमरा इस फोन में सेल्फी के लिए दिया गया है। फोन में 48MP+12MP का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का डिस्प्ले सैमसंग ने बनाया है जो प्रेशर सेंसिटिव सिस्टम सै लैस है।

सैमसंग गैलेक्सी M10, M20, M30 को मिलेगा ऐंड्रॉयड पाई अपडेट

नई दिल्ली। साल की शुरुआत में ही सैमसंग ने भारत में अपनी एम-सीरीज लॉन्च की थी, जिसे बजट और मिड-रेंज में कस्टमर्स को ध्यान में रखते हुए उतारा गया था। कंपनी की यह सीरीज बेहद सफल रही और मार्केट में सैमसंग ने इनके चलते बड़ा शेयर तैयार कर लिया है। सैमसंग ने पहले 10,000 रुपये से 20,000 रुपये के बीच वाले बजट सेगमेंट में Galaxy M10 और Galaxy M20 को उतारा और उसके बाद मिड-सेगमेंट में लॉन्च किया गया Galaxy M30 भी यूजर्स को पसंद आ रहा है। अब सैमसंग इन डिवाइसेज को सॉफ्टवेयर अपडेट दे रहा है।

सैमसंग ने अपनी M-सीरीज को इंडिया फर्स्ट सीरीज के तौर पर अनाउंस किया था और लॉन्च के समय ही कंपनी की ओर से कहा गया था कि इन स्मार्टफोन्स को समय पर ओएस अपडेट्स मिलते रहेंगे। लॉन्च इवेंट में सैमसंग ने कहा था कि इन स्मार्टफोन्स को अगस्त तक ऐंड्रॉयड पाई अपडेट मिल जाएगा, लेकिन यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर है। कंपनी ने घोषणा की है कि Galaxy M10, Galaxy M20 और Galaxy M30 स्मार्टफोन्स को अपग्रेडेड ओएस ऐंड्रॉयड पाई 3 जून तक मिल जाएगा।

खास बात है कि इसी वक्त ऐपल भी WWDC 2019 का आयोजन कर रहा है, जहां उसकी ओर से अगला iOS13 ओएस भी अनाउंस किया जा सकता है। गैलेक्सी फोन्स की बात करें तो नया फर्मवेयर इन स्मार्टफोन्स में मिलने वाले One UI को बेहतर बनाने के साथ ही कई सिक्यॉरिटी पैच और इंप्रूवमेंट्स के साथ आ रहा है। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि नया बिल्ड मई सिक्यॉरिटी पैच के साथ अपडेट में मिलेगा या फिर जून पैच के साथ। पाई अपडेट के साथ ही इन स्मार्टफोन्स में कई नए फीचर्स भी यूजर्स को मिलेंगे।

बताते चलें, रिछले महीने सैमसंग ने Galaxy J6, Galaxy J6+, Galaxy On7 Prime और Galaxy J7 Prime 2 स्मार्टफोन्स के लिए भी सॉफ्टवेयर अपडेट रिलीज किया था। सैमसंग की M-सीरीज के डिवाइसेज की बात करें तो इन्हें पतले बेजल्स और ड्रॉप-नॉच के साथ लॉन्च किया गया है, जिससे यूजर्स को बेहतर डिस्प्ले एक्सपीरियंस मिल सके। साथ ही इन स्मार्टफोन्स को कई रैम और स्टोरेज वेरियंट्स में उतारा गया है। एम-सीरीज के स्मार्टफोन्स 7,999 रुपये से लेकर 17,990 रुपये तक में खरीदे जा सकते हैं।

कोटा के होस्टल्स नहीं हैं सुरक्षित, 45% में मैस भी संचालित

कोटा। सूरत के काेचिंग सेंटर में आग लगने से 21 स्टूडेंट्स की मौत के बाद अब कोटा के हॉस्टलों में अग्निशमन व्यवस्था की पड़ताल की तो चौकाने वाला सच सामने आया है। यहाँ 45 फीसदी होस्टल्स में खाना बनता है। बड़ी आग लगने पर सूरत जैसे हादसे की पुनरावृति हो सकती है। कोटा में डेढ़ लाख से अधिक स्टूडेंट कोचिंग करते हैं।

कोटा में करीब दो हजार हॉस्टल हैं। अधिकांश में खाना ग्राउंड फ्लोर पर ही बनता है। यहां पर सिलेंडर उपयोग किए जाते हैं। इस कारण खतरा बढ़ जाता है। नगर निगम व हाॅस्टल संचालक भी उपयोग में लिए जा रहे सिलेंडर, गैस की ट्यूब सहित अन्य बातों पर ध्यान नहीं देते।

गाइडलाइन में शामिल है आग प्रबंधन के उपाय : कोचिंग व हॉस्टल के लिए जारी की गई जिला प्रशासन की गाइडलाइन में आग प्रबंधन का बिंदु शामिल। यह गाइडलाइन ढंग से फॉलो नहीं की जा रही है। खासकर हॉस्टल संचालक इस ओर अधिक ध्यान नहीं दे रहे हैं।

नगर निगम भी कोचिंग संस्थान व हास्टल में फायर ऑडिट नहीं करता। बीते दिनों हाईकोर्ट के आदेश के बाद ही नगर निगम ने कोचिंग संस्थान व हाॅस्टल के साथ बहुमंजिला इमारतों की फायर ऑडिट की थी। इसमें सामने आया था कि शहर की 50 प्रतिशत बहुमंजिला इमारतें सुरक्षित नहीं हैं। इसमें हाॅस्टल भी शामिल थे।

कोटा के हॉस्टल में बच्चों को प्रताड़ना
शहर के हॉस्टल ज्यादातर अवैध वसूली करने और बात-बात में बच्चों को प्रताड़ित करते हैं। इतना नहीं पेरेंट्स को भी केस करने की धमकी संचालक देते रहते है। (देखिये वीडियो )

आदर्श ग्रुप स्कैम: निवेशकों के 100 करोड़ से ज्यादा फंसे

जयपुर। आदर्श ग्रुप वित्तीय गड़बड़ियों के चलते वर्ष 2009 में ही आयकर विभाग के राडार पर आ गया था। विभाग ने ग्रुप के सिरोही व जयपुर स्थित ठिकानों पर छापेमारी कर 10 करोड़ रुपए से ज्यादा के फाइनेंशियल फ्राड का दावा किया था। आदर्श ग्रुप की वित्तीय गड़बडिय़ों पर आयकर विभाग ने वर्ष 2009-10 में आयकर छापों में बता दिया था कि ग्रुप में ब्लैक मनी के लेनदेन काे लेकर गलत तरीके से निवेश हो रहा है। इस पूरे प्रकरण की शिकायत आरबीआई में भी हुई थी। इसके बाद आरबीआई ने ग्रुप को नोटिस जारी किया था।

खाली पड़े लॉकर्स में छिपाया था ब्लैक मनी
वर्ष 2009 – 10 की आयकर कार्रवाई में आदर्श ग्रुप की शाखाओं में जनता के लिए लॉकर्स की व्यवस्थाएं थी। ग्रुप संचालकों ने खाली पड़े लॉकर्स में ब्लेक मनी छिपाया था। जिसे आयकर अफसरों ने बरामद किया था। आयकर विभाग इन पर लगातार निगरानी करता रहा और 2018 में दोबारा से सिरोही सहित 15 ठिकानों पर आयकर छापे की कार्रवाई की थी।

जयपुर के लोगों का 100 करोड़ से ज्यादा का निवेश
आदर्श ग्रुप के 100 करोड़ रुपए से ज्यादा के निवेशक जयपुर से हैं। जयपुर में इस ग्रुप के सात ऑफिस है। इनमें मानसरोवर, चांदपोल, टोंक रोड, तिलक नगर, चौड़ा रास्ता, जयंती मार्केट आदि जगहों पर ग्रुप के ऑफिसों का संचालन हो रहा है। माना जा रहा है जयपुर से ग्रुप के सैकडों निवेशक शामिल है। हालांकि अभी तक ग्रुप ने जयपुर निवेशकों का खुलासा नहीं कर रखा है।

पौंजी स्कीम से पैर जमाएं
डेढ़ दशक पहले गांव और दूरदराज में बैकिंग व्यवस्था कमजोर थी। इस ग्रुप ने सोसायटी के जरिए बैंकिंग व्यवस्था का विकल्प दिया। हालांकि पौंजी स्कीम के जरिए पैर जमाएं। जिसमें बैंकों की तुलना में ज्यादा रिफंड देने के दावे किए जाते हैं। ऐसे में कई गरीब महिलाएं और ब्लेक मनी से जुड़े लोगों ने इन पौंजी योजनाओं में निवेश करके ग्रुप को मजबूत किया ।

170 पेज की एफआईआर दर्ज
जांच में सामने आया कि आदर्श क्रेडिट काे ऑपरेटिव साेसायटी में माेदी परिवार की ओर से अपने मित्राें एवं परिवारजनाें के नाम 187 ऋण खाताें में 20 लाख सदस्याें की ओर से निवेश की गई राशि की 99 प्रतिशत राशि फर्जी कंपनियाें में की गई। इन संदिग्ध कंपनियाें की ओर से अर्जित की गई संपत्तियाें काे साेसायटी में माेरगेज भी नहीं किया गया।

जांच में सामने आया कि 31 मार्च 2019 तक इन 187 ऋण खाताें में 14 हजार 682 कराेड़ बकाया चल रहे हैं। जांच में सामने आया कि कई निवेशक राशि मांग रहे हैं। साेसायटी भुगतान नहीं कर रही। एसओजी की जांच में सामने आया कि मुकेश माेदी की पत्नी एवं दामाद की फर्म महावीर कंसलटेंसी काे साेसायटी ने गत तीन साल में एडवाइजर बताकर 720 कराेड़ रुपए का भुगतान कर दिया।

महावीर कंसलटेंसी ने कोई सेवाएं साेसायटी काे नहीं दी। एसओजी के अधिकारी एएसपी सत्यपाल मिढा ने जांच में माना कि साेसायटी के पास 31 मार्च 2016 तक 223 कराेड़ 77 लाख रुपए थे जो सोसायटी को कभी नहीं मिले। नाेटबंदी के दाैरान साेसायटी ने शेयर एप्लीकेशन मनी के रूप में इन नाेटाें काे जमा कराना बताया था।

5 माह पहले हुआ था घोटाले का खुलासा
आदर्श को-ऑपरेटिव सोसायटी के घोटाले रजिस्ट्रार को-ऑपरेटिव की जांच रिपोर्ट में ही सामने आ गए थे। रजिस्ट्रार नीरज के. पवन ने करीब 5 महीने पहले एसओजी को चिट्ठी लिखकर मामले की जानकारी दी थी। उन्होंने 197 पेज की अपनी जांच रिपोर्ट एसओजी को सौंपी थी। रिपोर्ट में सामने आया कि कंपनी निवेशकों के पैसे लेकर वापस नहीं लौटा रही थी। कंपनी ने निवेशकों का पैसा लेकर रियल एस्टेट में लगा दिया।

रियल एस्टेट डूबते ही निवेशकों का पैसा भी डूब गया। इसकी शिकायतें पिछले साल से ही आनी शुरू हो गई थी। रजिस्ट्रार ऑफिस ने कंपनी के अधिकारियों को तलब कर उन्हें निवेशकों का पैसा लौटाने की चेतावनी भी दी थी। पूर्व में यह सोसायटी सिरोही में रजिस्टर्ड थी लेकिन कुछ सालों पहले यह मुंबई में शिफ्ट हो गई और मल्टी स्टेट होने की वजह से राजस्थान के को-ऑपरेटिव रजिस्ट्रार ऑफिस के अधिकार क्षेत्र से बाहर हो गई थी।

नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नियुक्त, NDA को सरकार बनाने का न्योता

नई दिल्ली। सर्वसम्मति से एनडीए का नेता चुने जाने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलकर नरेंद्र मोदी ने नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। राष्ट्रपति ने उनसे कैबिनेट के अन्य सदस्यों की भी सूची देने का अनुरोध किया। इस दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री नियुक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री शपथ ग्रहण करने और एनडीए को सरकार बनाने का भी न्योता दिया।

इससे पहले नरेंद्र मोदी के एनडीए का नेता चुने जाने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को समर्थन पत्र सौंप दिया गया है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में एनडीए के नेताओं ने राष्ट्रपति को नरेंद्र मोदी को सर्वसम्मति से नेता चुने जाने की जानकारी देते हुए यह समर्थन पत्र सौंपा।

गठबंधन का नेता चुने जाने के बाद मोदी ने संविधान की प्रति को प्रणाम करते हुए अपना संबोधन दिया। एनडीए के सदस्यों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गरीबों और अल्पसंख्यकों को विपक्ष ने धोखा दिया है। इसे तुरंत रोकना चाहिए। ‘हमने सबका साथ, सबका सबका विकास के लिए काम किया है। अब हमें सबका साथ निभाना है।’

गरीबों और अल्पसंख्यकों को धोखा दिया गया
उन्होंने इस दौरान कहा ‘जिस तरह से गरीबों को धोखा दिया गया है, अल्पसंख्यकों को उसी तरह से धोखा दिया गया है। यह अच्छा होता अगर उनकी शिक्षा, उनकी सेहत पर ध्यान दिया जाता। हमें इस छल को भी भेदना है। हमें उनका विश्वास जीतना है। संविधान को साक्षी मानकर हम संकल्प लें कि देश के सभी वर्गों को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। पंथ-जाति के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। हम सबको मिलकर 21वीं सदी में हिंदुस्तान को नई ऊचाईयों पर ले जाना है।

को-ऑपरेटिव फेडरलिज्म की पटरी पर दौड़ेगा देश
39 सहयोगी दलों की उपस्थिति में ‘नेशनल एंबीशन, रीजनल एस्पिरेशन’ (राष्ट्रीय महत्वाकांक्षा और क्षेत्रीय आकांक्षा) की बात करते हुए उन्होंने कहा कि देश अब इसी पटरी पर दौड़ेगा। एक तरफ जहां यह एनडीए को मजबूत करने का संकेत था, वहीं यह भी जता दिया कि सभी राज्यों को साथ लेकर देश आगे बढ़ेगा। मोदी पहले भी को-ऑपरेटिव फेडरलिज्म की बात करते रहे हैं।

एनर्जी और सिनर्जी से आगे बढ़ेगा एनडीए
उन्होंने कहा कि एनडीए अपने दो रसायनों एनर्जी और सिनर्जी (ऊर्जा एवं तालमेल) से आगे बढ़ेगा। उन्होंने भाजपा के विस्तार में अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे वरिष्ठ नेताओं के योगदान को भी सराहा।

सांसदों को भी किया सतर्क
भावी केंद्रीय मंत्रिमंडल को लेकर चल रही अटकलों के बीच जहां उन्होंने मीडिया पर तंज किया, वहीं सांसदों को सतर्क भी किया। उन्होंने कहा, ‘जो भी पद मिलना है, उसका एक मापदंड है। किसी के बहकावे में मत आइएगा। अभी तो मैंने जीते हुए सभी सांसदों की सूची भी नहीं देखी है लेकिन नाम सबके छप चुके हैं। कुछ लोग छपास और दिखास के नशे के शिकार हो जाते हैं।

इससे बचें क्योंकि एक मिनट की बात हमें 48 घंटे परेशान करती है।’ पहली बार चुनकर आए सांसदों को उन्होंने आगाह किया कि दिल्ली में एक गैंग है, जो ट्रैप करता है और प्रलोभन देता है। कई बार हारे हुए सांसद भी कुछ लोगों को भेजते हैं। ऐसे लोगों को ही रखें, जिन्हें अपने क्षेत्र में दस-पंद्रह वर्षो से जानते-समझते हों। मोदी ने वीआइपी कल्चर से बचने की सलाह भी दी।

कोटा मंडी: स्टाकिस्टों का समर्थन नहीं मिलने से धनिया 100 रुपये ढीला

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में शनिवार को स्टाकिस्टों का समर्थन नहीं मिलने से धनिया 100 रुपये प्रति क्विंटल मंदा रहा। लहसुन की आवक 6000 कट्टे की हुई। मंडी में सभी जिंसों का मिलाकर करीब 50,000 बोरी का कारोबार हुआ।

गेहूं लस्टर 1700 से 1750 गेहूं एवरेज 1825से 1861 लोकवान 1905 से 1950 पीडी 1750 से 1900 गेहूं टुकडी 1875 से 2000 मक्का 2000 से 2100 जौ 1500 से 1750 ज्वार 1500 से 3700 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगंधा 2400 से 3400 पूसा 1 2500 से 3251 पूसा 4 (1121) 3600 से 4400 धान लाजवाब (1509) 3000 से 3605 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन 3000 से 3861
सरसों 3400 से 3700 अलसी 4000 से 4621 तिल्ली 9000 से 10000 रुपये प्रति क्विंटल।

मैथी 4000 से 4701 कलौजी 8500 से 11100 धनिया बादामी 5500 से6300 ईगल 6000 से 6801 रंगदार नया 7200 से 8500रुपये प्रति क्विंटल।लहसुन नया1400 से 5500रुपये प्रति क्विंटल बिका।

मूंग 3500 से 5200 उड़द 2000 से 4501 चना 3600 से 4300 चना कांटिया 4200 चना काबुली 3500से 4800 चना पेप्सी 3800 से 4300 चना मौसमी 3000 से 4350 मसूर 3800 से 4350 रुपये प्रति क्विंटल। ग्वार 2500 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल।

इंदौर किराना: ग्राहकी से खोपरा गोला और बूरा में सुधार

इंदौर।स्थानीय सियागंज किराना बाजार में शनिवार को खोपरा बूरा तीन रुपये प्रति किलोग्राम महंगा बिका। ग्राहकी से खोपरा गोला में सुधार रहा। इसके भाव में एक रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी हुई। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक सियागंज किराना बाजार में शनिवार को 10 गाड़ी शक्कर की आवक हुई।

शक्कर -गोला शक्कर 3380 से 3420 रुपये प्रति क्विंटल। शक्कर एम (मोटी) 3440 से 3450 रुपये प्रति क्विंटल। खोपरा गोला 194 से 206 रुपये प्रति किलोग्राम। खोपरा बूरा 2250 से 4250 रुपये प्रति 15 किलोग्राम। हल्दी हल्दी खड़ी सांगली 130 से 135, निजामाबाद 90 से 110, पिसी 150 से 170 रुपये प्रति किलोग्राम।

साबूदाना साबूदाना 6500 से 8000, पैकिंग में 8400 से 8500 रुपये प्रति क्विंटल। आटा-मैदा गेहूं आटा 1110 से 1120, तन्दूरी आटा 1340 से 1350, मैदा 1160 से 1170, रवा 1260 से 1270, चना बेसन 3090 से 3100 तथा बटला बेसन 2750 से 2760 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।