Thursday, July 9, 2026
Home Blog Page 4670

कोटा में नए एयरपोर्ट की तैयारी शुरू, जमीन का सर्वे होगा

कोटा। शहर में नया हवाई अड्डे बनाने के लिए प्रस्तावित जगह का जल्द सर्वे होगा। हवाई अड्डा प्राधिकरण दिल्ली और राज्य के अधिकारियों की संयुक्त टीम इसी माह सर्वे के लिए आ सकती है। जिला प्रशासन ने राज्य सरकार को जमीन की लोकशन की रिपोर्ट भेज दी है। वहीं हवाई सेवा से जोडऩे के मुद्दे पर केन्द्र में हलचल शुरू होने के साथ ही कोटा के अधिकारियों ने भी प्रस्तावित जगह का टोटल सर्वे जल्द पूरा करने में जोर लगा दिया है।

नगर विकास न्यास में हवाई अड्डे के लिए प्रस्तावित जगह का टोटल सर्वे करने की प्रक्रिया चल रही है। बूंदी जिले के जाखमुंड, रामपुरिया और तुलसा गांव की करीब 2745 बीघा जमीन नए हवाई अड्डे के लिए प्रस्तावित है। उच्च स्तर से पहल होने के बाद कई दिनों से टोटल सर्वे की प्रक्रिया चल रही है। इस सर्वे में प्रस्तावित जगह पर क्या-क्या स्ट्रेक्चर बना हुआ है और जमीन की क्या स्थिति है, इसका अंकन किया जा रहा है। शंभुपुरा के पास नया हवाई अड्डा बनने के बाद कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़ के अलावा चित्तौडगढ़़ और भीलवाड़ा जिले के लोग भी हवाई सेवा का उपयोग करेंगे। यहां से भीलवाड़ा और चित्तौडगढ़़ जिले के लिए रोड कनेक्टिविटी अच्छी है।

दिल्ली में प्रक्रिया शुरू
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला गत 21 जुलाई को कोटा आए थे, तब उन्होंने कहा, अगस्त माह में नए हवाई अड्डे के लिए संयुक्त सर्वे होने की संभावना है। दिल्ली जाने के बाद उन्होंने नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारियों से कोटा में नया हवाई अड्डा बनाने के बारे में चर्चा की, इसके बाद दिल्ली में भी हलचल शुरू हो गई है। नागरिक उड्डयन मंत्री ने भी कोटा को हवाई सेवा से जोडऩे में रुचि ली है। इसके बाद शुक्रवार को उन्होंने संसद में इस बारे में व्यक्तव्य दिया।

सरकार को जानकारी भेज दी है
रा
ज्य सरकार को नए हवाई अड्डे के संबंध में जो जानकारी मांगी गई थी वह भिजवा दी है। इसके बाद संयुक्त सर्वे होना प्रस्तावित है।
मुक्तानंद अग्रवाल, जिला कलक्टर, कोटा

जम्मू-कश्मीर की ट्रेनों में टिकट रद्द कराने पर नहीं लगेगा कैंसिलेशन चार्ज

0

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए बड़ा सुविधा का ऐलान किया है। जम्मू, कटरा और ऊधमपुर से शुरू होने वाली यात्राओं के लिए बुकिंग कराने वाले यात्रियों को अपने टिकट कैंसिल कराने पर कोई चार्ज नहीं देना होगा। यात्रियों को टिकट कैंसिल कराने पर केवल लिपिकीय शुल्क देना होगा।

मंगलवार सुबह 8 बजे तक मिलेगी यह सुविधा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वैसे तो आदेश जारी कर दिया गया है लेकिन इस संबंध में सेंटर फॉर रेलवे इन्फॉर्मेशन सिस्टम (सीआरआईएस) को अपडेट करने की जरूरत है ताकि लोगों को रविवार सुबह आठ बजे से मंगलवार सुबह आठ बजे तक यह सुविधा मिल सके।

हवाई किराया आसमान पर
अमरनाथ यात्रियों और टूरिस्ट्स को सरकारी की ओर से कश्मीर छोड़ने की एडवाइजरी जारी होने के बाद से ही हवाई टिकट का भाव आसमान पर पहुंच गया है। श्रीनगर से जम्मू, दिल्ली या दूसरे स्थानों के लिए शनिवार और रविवार की सभी फ्लाइट्स की टिकटें बुक हो चुकी हैं और कुछ सीटें बची हैं तो उनके लिए यात्रियों को बड़ी कीमत चुकानी पड़ रही है। रविवार को श्रीनगर से दिल्ली रूट की फ्लाइट्स में शुरुआती किराया 15,500 रुपए है तो डायरेक्ट और वन स्टॉप फ्लाइट्स के लिए प्रति यात्री 21,000 रुपए तक देने पड़ रहे हैं।

टिकट कैंसिल करने पर मिलेगा पूरा पैसा
एयर इंडिया की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक यदि कोई यात्री 15 अगस्त के पहले श्रीनगर से अपनी फ्लाइट को कैंसिल कराता है या अपनी यात्रा की तारीख को बदलना चाहता है तो उससे फ्लाइट कैंसिल करने पर पूरा रिफंड दिया जाएगा, जबकि तारीख बदलवाने पर कोई अतिरिक्त पैसा नहीं लिया जाएगा। निजी विमानन कंपनी स्पाइस जेट, इंडिगो और विस्तारा ने भी श्रीनगर से 3 अगस्त से 9 अगस्त के बीच अपनी उड़ानों के टिकट कैंसिल कराने वालों को पूरा रिफंड देने की बात कही है। यात्रा की तारीख बदलवाने पर भी यात्रियों से कोई फीस नहीं ली जाएगी।

मौद्रिक नीति समिति की बैठक आज से, मिल सकता है ब्याज दरों में कटौती का तोहफा

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की चालू वित्त वर्ष की तीसरी दोमाही बैठक 5 अगस्त यानी कल से मुंबई में शुरू होगी। 3 दिनों तक चलने वाली इस बैठक का समापन 7 अगस्त को होगा। इसी दिन बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी दी जाएगी।

देश में इस समय आर्थिक मंदी का दौर चल रहा है। मांग में कमी आने की वजह से कंपनियों की बिक्री घट गई है। ऐसे में अर्थव्यवस्था में तेजी लाने के लिए आरबीआई एक बार फिर रेपो रेट में बदलाव कर सकता है।

ऐसे में जानकारों का मानना है कि आरबीआई इस बार भी रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती कर सकता है। यदि ऐसा होता है तो यह लगातार चौथा मौका होगा, जब आरबीआई रेपो रेट में कटौती करेगा। इससे पहले फरवरी, अप्रैल और जून में हुई द्विमासिक एमपीसी बैठक में आरबीआई ने रेपो रेट में कटौती की थी।

5.75 फीसदी है मौजूदा रेपो रेट
लगातार तीन बार कटौती के बाद इस समय रेपो रेट 5.75 फीसदी पर चल रहा है, जबकि रिवर्स रेपो रेट 5.50 फीसदी है। आपको बता दें कि रेपो रेट वह दर होती है जिस दर पर आरबीआई बैंकों को कर्ज देता है। रेपो रेट कम होने पर ग्राहकों को दिए जाने वाले कर्ज की दर भी कम हो जाती है। इसी प्रकार से रिवर्स रेपो रेट वह होता है जिस दर पर आरबीआई बैंकों को उनकी जमा पर ब्याज देता है।

रेल अधिकारियों को हवाई सफर की इजाजत, रेलवे ने दी मंजूरी

नई दिल्ली। साउथ वेस्ट रेलवे के कर्नाटक हेडक्वार्टर से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता का हवाई टिकट ट्रेन के एसी फ़र्स्ट और एसी सेकेंड क्लास टिकट से सस्ता है। ऐसे में रेलवे के कर्नाटक हेडक्वार्टर से इन स्थानों पर सफर के लिए अधिकारियों को हवाई सफर की इजाजत दे दी है।

साउथ वेस्ट रेलवे के जनरल मैनेजर ने उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी, जिसमें कहा गया था कि साउथ वेस्ट रेलवे अधिकारियों को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता जैसे शहर जाने में ट्रेन से करीब 12 घंटों का वक्त लगता है।

वहीं इस रुट पर चलने वाली प्राइवेट एयरलाइंस की एसी फर्स्ड और एसी सेंकेंड का किराया ट्रेन से सस्ता है। ऐसे में जोन के डिप्टी मैनेजर ने 31 जुलाई को सीनियर ऑफिसर के लिए हवाई सफर करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

रेलवे ने प्रस्ताव पास करने पर दी सफाई
रेलवे अधिकारियों के हवाई सफर करने के संबंध में रेलवे की तरफ से सफाई देते हुए बताया गया है कि रेलवे बोर्ड शार्ट नोटिस पर मीटिंग बुलाता है और ऐसे में अधिकारियों को दिल्ली डिविजन जल्द पहुंचना होता है। इसलिए इस तरह के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। बताया गया कि ब्रांच ऑफिशियल अहम लोग होते हैं। अगर वो ट्रेन से दिल्ली में होने वाली दो घंटे की मीटिंग में शामिल होने जाते हैं, तो उन्हें तीन दिन का लंबा वक्त लगता है।

ट्रेन के मुकाबले हवाई सफर ज्यादा फायदेमंद
रेलवे की तरफ से यह आदेश ‘कंट्रोलर एण्ड ऑडिटर जनरल’ ऑफ इंडिया (कैग) के उस रिपोर्ट के एक साल बाद आया है, जिसमें देश में 13 रूट्स का हवाई किराया ट्रेन के मुकाबले रास्ता बताया गया था। कैग की रिपोर्ट के मुताबिक अगर प्रीमियम ट्रेन के टिकट और टाइम की बात करें, तो हवाई सफर ज्यादा फायदेमंद है।

मारुति सुजुकी ने 1000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

नई दिल्ली। उपभोग घटने से आई सुस्ती के मद्देनजर वाहन दिग्गज मारुति सुजुकी इंडिया ने 1,000 अस्थायी कर्मचारियों की छंटनी कर दी है और नई भर्तियों को रोकने की योजना बनाई है। इसके अलावा कंपनी वर्तमान मंदी से निपटने के लिए लागत में कटौती के अन्य उपाय तलाश रही है। इस मंदी की चपेट में कई वाहन कंपनियों की बिक्री न सिर्फ कम हुई है, बल्कि निचले स्तर पर पहुंच गई है।

वाहन कंपनियां कम कर रही हैं उत्पादन
एजेंसी की खबरों के मुताबिक, एक सूत्र ने बताया, “अस्थायी कर्मचारी सबसे पहले प्रभावित होते हैं और इस मामले में भी ऐसा ही हुआ।” हालांकि कंपनी ने इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की गई। उद्योग के जानकारों का कहना है कि माह-दर-माह बिक्री गिरने और डीलरशिप पर इन्वेंट्री के बढ़ने से न सिर्फ मारुति सुजुकी, बल्कि अन्य वाहन कंपनियों को भी उत्पादन कम करना पड़ा है, जिसके कारण फैक्ट्री और खुदरा स्तर पर नौकरियां कम हो गई हैं।

जुलाई में 33.5 फीसदी गिरावट दर्ज हुई
गुरुवार को मारुति सुजुकी इंडिया ने कुल बिक्री में जुलाई में 33.5 फीसदी गिरावट की जानकारी दी थी, जिसमें कंपनी द्वारा किए जानेवाला निर्यात भी शामिल था। मारुति सुजुकी इंडिया के मुताबिक, पिछले महीने उसने कुल 1,09,264 वाहनों की बिक्री की, जबकि पिछले वित्त वर्ष के इसी महीने में कंपनी ने कुल 1,64,369 वाहनों की बिक्री की थी। समीक्षाधीन अवधि में कंपनी की घरेलू बिक्री में साल-दर-साल आधार पर 35.1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है, जोकि जुलाई में कुल 1,00,006 वाहनों की रही।

निर्यात में 9.4 फीसदी गिरावट
हालांकि, कंपनी के कुल घरेलू यात्री वाहनों की बिक्री में साल-दर-साल आधार पर 36.7 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, जो कि 96,478 वाहनों की रही। कंपनी के लाइट कमर्शियल वाहनों की बिक्री में 0.5 फीसदी की मामूली तेजी दर्ज की गई, जो कि कुल 1,732 वाहनों की रही। कंपनी के निर्यात में जुलाई में 9.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, जोकि 9,258 वाहनों की रही, जबकि पिछले साल के इसी महीने में कंपनी ने कुल 10,219 वाहनों का निर्यात किया था। पिछले महीने मारुति सुजुकी ने बताया कि वित्त वर्ष 2019-20 की पहली तिमाही में उसके मुनाफे में 27.3 फीसदी की कमी आई, जो कि 1,435.5 करोड़ रुपए रहा।

भाजपा नेता चारी ने कहा, देश में ‘टैक्स टेररिज्म’ का माहौल

नई दिल्ली। देश में अर्थव्यस्था की हालात लंबे वक्त से खराब है। हालांकि सरकार इस पर पर्दा डालने की कोशिश करती रही है। लेकिन अब भाजपा के अंदर से ही देश की अर्थव्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।आरएसएस के वरिष्ठ स्वयंसेवक और भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य शेषाद्रि चारी ने कहा है कि देश में ‘टैक्स टेररिज्म’ का माहौल है। इसके चलते कारोबारी परेशान हैं। अगर ऐसे में ही चलता रहा, तो अर्थव्यवस्था बर्बाद हो जाएगी।

शेषाद्रि चारी ने ट्विटर यूजर के एक ट्वीट के जवाब में कहा कि हाल में कैफे डे के फाउंडर वीजी सिद्धार्थ पर टैक्स चोरी का आरोप लगाया गया था, जिससे परेशान होकर सिद्धार्थ ने आत्महत्या कर ली। चारी के मुताबिक सिद्धार्थ ने एडवांस टैक्स की पहली किस्त के तौर पर 46 करोड़ रुपए अदा किए थे। ऐसे में सिर्फ अनुमान के आधार पर टैक्स डिपार्टमेंट ने उनके 40 फीसदी शेयर अटैच कर लिए थे। उन्होंने टैक्स डिपार्टमेंट के इस कदम को बेवकूफी भरा करार दिया।

10 लाख लोगों की नौकरी जाने का खतरा
बता दें कि देश के ऑटो सेक्टर में मंदी का रुझान नजर आ रहा है। ऑटो कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ACMA के प्रेसीडेंट राम वेंकेटरमानी का कहना है कि वाहनों की बिक्री में गिरावट की वजह से प्रोडक्शन में करीब 15 से 20 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई है, जिसकी वजह से ऑटो पार्ट बनाने वाली कंपनियां की मुश्किलें बढ़ गई है। अगर ऐसा ही ट्रेंड आगे भी जारी रहता है, तो करीब 10 लाख लोगों की नौकरी जाने का खतरा है।

आरबीआई नीति और तिमाही नतीजों पर रहेगी निवेशकों की नजर

नई दिल्ली। अगले सप्ताह शेयर बाजार की चाल भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति के निर्णय और घरेलू और वैश्विक व्यापक आर्थिक आंकड़े मिलकर तय करेंगे। इसके साथ ही, निवेशकों की नजर प्रमुख कंपनियों के तिमाही नतीजों, मानसून की चाल, वैश्विक बाजारों के रुख, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों और घरेलू संस्थापक निवेशकों द्वारा किए गए निवेश, डॉलर के खिलाफ रुपये की चाल और कच्चे तेल की कीमतों पर भी रहेगी।

अगले सप्ताह जिन प्रमुख कंपनियों के तिमाही आंकड़े जारी किए जाएंगे, उनमें इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस एंड टाइटन कंपनी अपनी पहली तिमाही के नतीजों की घोषणा मंगलवार (6 अगस्त) को करेंगे। सिप्ला, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा और टाटा स्टील अपनी जून तिमाही के नतीजों की घोषणा बुधवार (7 अगस्त) को करेंगे।

अल्ट्राटेक सीमेंट अपनी पहली तिमाही के नतीजों की घोषणा गुरुवार (8 अगस्त) को करेगी। भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन, हिन्डाल्को इंडस्ट्रीज और गेल (इंडिया) अपनी पहली तिमाही के नतीजों की घोषणा शुक्रवार (9 अगस्त) को करेंगे। आईएसएस मार्किट इंडिया सर्विसेज पीएमआई के जुलाई 2019 के आंकड़े सोमवार (5 अगस्त) को जारी किए जाएंगे।

7 अगस्त को होगी आरबीआई एमपीसी की बैठक
आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीसरी दोमाही बैठक 7 अगस्त को होगी। आरबीआई ने नीतिगत दरों में लगातार तीसरी बार जून में 75 आधार अंकों की कटौती की थी। विदेशी मोर्चे पर, चायना काइशिन सर्विसेज पीएमआई का जुलाई 2019 के आंकड़े सोमवार (5 अगस्त) को जारी किए जाएंगे।

चायना काइशिन कंपोजित पीएमआई के जुलाई 2019 के आंकड़े भी इसी दिन जारी किए जाएंगे। जापान की कैबिनेट कार्यालय दूसरी तिमाही (अप्रैल-जून) के जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) के आंकड़े शुक्रवार (9 अगस्त) को जारी करेगी।

Maruti Suzuki XL6 की नई तस्वीरें लीक, जानिए फीचर्स

0

नई दिल्ली। Maruti Suzuki XL6 इन दिनों खूब चर्चा में है। हाल में लीक हुई तस्वीरों से इस 6 सीट वाली कार के लुक और फीचर्स के कुछ डीटेल सामने आए थे। इसके बाद शुक्रवार को इस प्रीमियम एमपीवी (मल्टी परपज वीइकल) का ऑफिशल स्केच सामने आया। अब कंपनी ने Maruti XL6 की कुछ तस्वीरें जारी की हैं, जिनमें कार के फ्रंट लुक और इंटीरियर के साथ कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं।

मारुति सुजुकी ने तीन टीजर तस्वीरें जारी की हैं। इनमें एक तस्वीर में XL6 का फ्रंट बिल्कुल साफ नजर आ रहा है। यह 6 सीटर कार मारुति अर्टिगा पर आधारित है, लेकिन इसका फ्रंट अर्टिगा से काफी अलग है। अर्टिगा के मुकाबले एक्सएल6 में नई एलईडी हेडलाइट्स, नए शेप का बोनट और हनीकॉम्ब डिजाइन में अर्टिगा से बड़ी ग्रिल दी गई है।

ग्रिल के बीच में लंबी क्रोम पट्टी है, जो हेडलाइट यूनिट में दिए गए एलईडी डीआरएल (डेटाइम रनिंग लाइट्स) में मिलती है। बड़ी ग्रिल और प्लास्टिक क्लैडिंग के साथ दिया गया नए डिजाइन का बंपर कार के फ्रंट लुक को शानदार बनाता है।

दो अन्य टीजर तस्वीरों में मारुति ने अपनी इस प्रीमियम कार के इंटीरियर को दिखाया है। एक्सएल6 का इंटीरियर काफी हद तक अर्टिगा की तरह है। इसके डैशबोर्ड की डिजाइन और लेआउट अर्टिगा जैसा है। हालांकि, प्रीमियम टच देने के लिए कंपनी ने अर्टिगा से अलग एक्सएल6 के डैशबोर्ड पर पियानो ब्लैक इंसर्ट्स के साथ ब्रश्ड ऐल्युमिनियम फिनिश दिया है। इसके अलावा एक्सएल6 में मारुति सुजुकी का नया स्मार्टप्ले स्टूडियो इन्फोटेनमेंट सिस्टम है, जो अभी अर्टिगा में उपलब्ध नहीं है।

सीट लेआउट
तीसरी तस्वीर में पहली बार इस प्रीमियम कार का 6-सीट लेआउट सामने आया है। एक्सएल6 की दूसरी लाइन में आर्मरेस्ट के साथ दो अलग-अलग कैप्टन सीट्स दी गई हैं, जबकि अर्टिगा में दूसरी लाइन में बेंच सीट है। इसके अलावा फैब्रिक अपहोल्स्ट्री की जगह इसमें लेदर अपहोस्ट्री दी गई है। प्रीमियम इमेज के हिसाब से मारुति ने इसका इंटीरियर कलर थीम पूरी तरह ब्लैक रखा है।

फीचर्स :मारुति एक्सएल6 में हाइट अजस्टेबल ड्राइवर सीट और रियर वॉशर/वाइपर फंक्शन मिलेगा। टॉप वेरियंट में रिवर्स कैमरा और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स होंगे। कंपनी इस कार को ब्लैक अलॉय वील्ज के साथ ड्यूल टोन कलर स्कीम में भी पेश कर सकती है।

इंजन और लॉन्चिंग : इस प्रीमियम कार में मारुति के स्मार्ट हाइब्रिड सिस्टम के साथ 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन होगा। इसके साथ 5-स्पीड मैन्युअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा। मारुति एक्सएल6 एमपीवी 21 अगस्त को लॉन्च होने वाली है। इसे कंपनी की प्रीमियम डीलरशिप नेक्सा से बेचा जाएगा।

स्मार्टफोन का पैटर्न लॉक भूलने पर ऐसे करें अनलॉक

स्मार्टफोन रोजमर्रा की जरूरत बन चुका है। लगभग हर कोई अब स्मार्टफोन का इस्तेमाल करता है। स्मार्टफोन के बढ़ते इस्तेमाल के चलते सिक्यॉरिटी भी महत्वपूर्ण हो जाती है। स्मार्टफोन के डेटा को सिक्यॉर रखने के लिए फोन में कई ऑप्शन होते हैं। इनमें से पैटर्न लॉक फीचर काफी पॉप्युलर है। अक्सर देखा गया है कि लोग फोन में पैटर्न सेट करके भूल जाते हैं। यहां हम आपको ऐसी ट्रिक्स बताएंगे जिनसे आप पैटर्न लॉक भूल जाने पर भी आप अपना फोन आसानी से अनलॉक कर सकते हैं।

ऐंड्रॉयड डिवाइस मैनेजर से करें अनलॉक: यह तरीका उन्हीं ऐंड्रॉयड डिवाइस पर काम करेगा जिनमें ऐंड्रॉयड डिवाइस मैनेजर ऐक्टिव है। इसके लिए आपको ऐंड्रॉयड डिवाइस मैनेजर की वेबसाइट पर जाकर गूगल अकाउंट से लॉगिन करना होगा। ध्यान रहे ये वही अकाउंट होना चाहिए, जो आपने फोन में डाल रखा है। लॉगिन के बाद ‘इरेज’ पर क्लिक करें, जिससे आपका फोन फैक्ट्री रिसेट हो जाएगा और आप दोबारा पासवर्ड सेट कर पाएंगे। हालांकि इस ट्रिक से आपके फोन का सारा डेटा डिलीट हो जाएगा।

पुराने वर्जन का कर रहे हैं इस्तेमाल:अगर आप ऐंड्रॉयड 4.4 या इसके पहले के किसी वर्जन का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो यह ट्रिक आपके लिए हैं। इसके लिए 5 बार आपको गलत पासवर्ड एंटर करना होगा जिसके बाद आपको ‘forgot pin’, ‘forgot pattern’, या ‘forgot password’ का ऑप्शन नजर आएगा। इसपर क्लिक कर अपनी ईमेल आईडी लॉगिन करें। इसके बाद आपको पासवर्ड रिसेट का ऑप्शन नजर आएगा। खास बात यह है कि इस ट्रिक से आपके डेटा भी सेफ रहेगा।

जब को ट्रिक न आए काम, तब क्या करें.…अगर ये सभी ट्रिक भी आपके काम न आएं तो आपके पास आखिरी ऑप्शन बचता है ‘फैक्ट्री रिसेट’ का, लेकिन बिना फोन अनलॉक किए ये तरीका भी काम नहीं आएगा। इसलिए इस केस में आपको हार्ड रिसेट करना होगा। इसके लिए आपको पावर और वॉल्यूम बटन को कुछ देर तक एक साथ दबाकर रखना होगा, जिसके बाद फोन रिकवरी मोड में आ जाएगा। रिकवरी मोड ओपन होने पर स्क्रीन पर दिए निर्देशों को फॉलो कर आप फैक्ट्री रिसेट कर नया पासवर्ड सेट कर सकते हैं।

गूगल असिस्टेंट भी आ सकता है काम: अगर आपने अपने फोन में गूगल असिस्टेंट पहले से सेट कर रखा है और अपनी वॉइस रेकॉर्ड कर रखी है तो ‘अनलॉक विद वॉइस’ के ऑप्शन पर क्लिक करें। अब आप ‘ओके गूगल’ बोलकर फोन को अनलॉक कर सकते हैं।

धोखाधड़ी संबधी मामले छुपाने पर RBI ने SBI पर लगाया जुर्माना

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने दिए गए कुछ सरकारी बैंकों पर 50 लाख रुपये से लेकर दो करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाया है। इन बैंकों ने कर्ज की मॉनिटरिंग में ढुलमुल रवैया अपनाया था। शेयर बाजारों को दी जानकारी में बैंक ने कहा कि किंगफिशर एयरलाइंस को दिए कर्ज के मामले में धोखाधड़ी से संबंधित जानकारियां आरबीआइ को देने में उसने देरी की।

किस बैंक पर कितना जुर्माना
संबंधित बैंकों द्वारा शेयर बाजारों को दी गई जानकारियों के मुताबिक इलाहाबाद बैंक और बैंक और महाराष्ट्र पर दो करोड़ रुपये प्रत्येक, बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) बैंक ऑफ इंडिया (BOI), इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) तथा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पर डेढ़ करोड़ रुपये प्रत्येक तथा ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स पर एक करोड़ रुपये जुर्माना लगाया गया है।

भारतीय स्टेट बैंक SBI) पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। शेयर बाजारों को दी जानकारी में एसबीआइ ने कहा कि बैंकिंग नियामक ने बैंकिंग रेगुलेशंस एक्ट की धाराओं का उपयोग करते हुए उस पर यह जुर्माना लगाया है। सार्वजनिक क्षेत्र के कर्जदाता पंजाब नेशनल बैंक (PNB) पर भी RBI ने 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।