Friday, April 10, 2026
Home Blog Page 4645

GST चोरी पर बिना FIR हो सकती है गिरफ्तारी, अग्रिम जमानत भी नहींः SC

0

नई दिल्ली।सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट को सलाह दी है कि माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की चोरी करने वाले या जीएसटी कानून का उल्लंघन करने वाले आरोपियों को अग्रिम जमानत नहीं दी जाए। वहीं कोर्ट की तरफ से यह भी साफ किया गया कि बिना एफआईआर दर्ज किए भी आरोपी की गिरफ्तारी हो सकती है।

बुधवार को इस मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई और न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस की अवकाश पीठ के समक्ष की गई थी। पीठ ने कहा कि जीएसटी चोरी करने के आरोपियों को जमानत देने के मामले में विभिन्न उच्च न्यायालयों ने अलग-अलग रुख अपनाया है, इस कारण गिरफ्तारी की शक्ति की समीक्षा की जरूरत है।

साथ ही पीठ ने सभी उच्च न्यायालयों को इस तरह के मामलों में जमानत देने से पहले अपने उस आदेश को ध्यान में रखने को कहा जिसमें उसने तेलंगाना उच्च न्यायालय के निर्णय को बरकरार रखा था। उक्त आदेश में तेलंगाना उच्च न्यायालय ने कहा था कि इस तरह के मामलों में किसी व्यक्ति को गिरफ्तारी से बचने की छूट नहीं दी जा सकती है। पीठ ने मामले को आगे की सुनवाई के लिये तीन न्यायाधीशों की पीठ के सुपुर्द कर दिया।

जीएसटी कानून के उल्लंघन पर हो सकते हैं गिरफ्तार
सरकार ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) कानून के उल्लंघन करने वालों को गिरफ्तारी के मामले में सुप्रीम कोर्ट से स्पष्टीकरण मांगा है। असल में जीएसटी कानून का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होने पर आरोपी हाईकोर्ट की शरण में चला गया जहां आरोपी के पक्ष में फैसला दिया गया।

हाईकोर्ट के फैसले में यह भी सामने आया कि जीएसटी कानून का उल्लंघन करने वालों को गिरफ्तार करने से पहले उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाना आवश्यक है जबकि केंद्र की दलील है कि बिना एफआईआर दर्ज के ही इस प्रकार के आरोपी को गिरफ्तार किया जा सकता है। अब इस मामले में स्पष्टीकरण को लेकर सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है
केंद्र ने अपनी याचिका में दलील दी है कि सीजीएसटी के अधिकारी सीजीएसटी एक्ट 2017 के तहत काम कर रहे हैं और उन्हें किसी को गिरफ्तार करने के लिए एफआईआर कराने की जरूरत नहीं है और न ही उन पर इस बात के लिए दबाव बनाया जा सकता है। केंद्र सरकार की दलील है कि सीजीएसटी कानून के तहत आयुक्त को गिरफ्तारी का अधिकार दिया गया है, अगर वह आयुक्त यह समझता है कि फलां व्यक्ति ने जीएसटी कानून का उल्लंघन किया है।

केंद्र ने बांबे हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि किसी व्यक्ति को जीएसटी कानून के तहत भी गिरफ्तार करने के लिए क्रिमिनल प्रोसेड्यूर कोड की प्रक्रिया को अपनाना होगा एवं एफआईआर भी करवानी पड़ेगी। इस मामले के अभियुक्त की जांच सीरियस फ्रॉड इंवेस्टिगेशन ऑफिस कर रहा था। अभियुक्त ने अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी।

बिग बॉस 13 : जानिए कब शुरू हो रहा है, CID के दया भी आएंगे नजर!

पॉप्युलर टीवी रिऐलिटी शो बिग बॉस अपने 13वें सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है। बिग बॉस का पिछले सीजन को दर्शकों ने ज्यादा प्रभावित नहीं किया था, जिसे देखते हुए मेकर्स ने कुछ अलग करने के लिए कमर कस ली है। ‘बिग बॉस 13’ को नया मेकओवर दिए जाने की खबर हमने आपको बताया था। अब शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स को लेकर भी लोगों में काफी उत्सुकता है। पिछले दिनों खबर आई थी कि इस बार शो में सिर्फ सिलेब्रिटीज को ही एंट्री दी जा सकती है।

बिग बॉस 13 के घर में किन स्टार्स को जगह मिलेगी, यह सभी दर्शक जानना चाहते हैं। पिछले कई दिनों से कंटेसटेंट्स के कई नाम सामने आ रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो, पॉप्युलर टीवी शो सीआईडी में इंस्पेक्टर दया का रोल निभा रहे ऐक्टर दयानंद शेट्टी भी शो का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि इस खबर पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। दयानंद ने भी इस खबर की पुष्टि नहीं की है।

दया के अलावा टीवी ऐक्टर करण पटेल, जय भानुशाली और उनकी ऐक्ट्रेस पत्नी माही विज भी शो में नजर आ सकते हैं। खबर है कि मेकर्स ने एमटीवी रोडीज में दिखाई दिए नवजोत गुरुदत्त को भी शो के लिए अप्रोच किया है। इन ऐक्टर्स के अलावा टीवी ऐक्ट्रेस मेघना मलिक को भी शो में शामिल होने की खबर मीडिया में चल रही है। हालांकि इन खबरों की अभी तक किसी ऐक्टर या फिर शो के मेकर्स की ओर से आधिकारिक पुष्टि की गई है।

इस बार शो के फॉर्मेट में भी बड़ा बदलाव दिखने वाला है। पिछले सीजन में कई सिलेब्रिटी कंटेस्टेंट्स लोगों का मनोरंजन करने में कामयाब नहीं हुए थे। इसे देखते हुए मेकर्स इस बार सूझबूझ के साथ कंटेस्टेंट्स को चुन रहे हैं। को मिल सकता है। पिछले सीजन में सिलेब्रिटी और कॉमनर्स दोनों शो का हिस्सा बने थे, लेकिन इस बार शो में सिर्फ सिलेब्रिटीज को ही एंट्री मिलेगी।

वहीं बिग बॉस हाउस की लोकेशिन के बारे में कुछ दिन पहले ही सेट डिजाइनर और फिल्ममेकर ओमंग कुमार ने कहा था कि शो के 13वें सीजन की शूटिंग अब लोनावला की बजाए किसी और जगह होगी। खबरों की मानें तो, इस बार शो का सेट गोरेगांव स्थिति फिल्म सिटी में लगाया जाना है। हालांकि ओमंग ने नई लोकेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी और न ही ‘बिग बॉस 13’ की थीम के बारे में बताया था।

बात करें शो के प्रीमियर की, तो सूत्र बता रहे हैं कि बिग बॉस 13 का प्रीमियर 29 सितंबर को हो सकता है। सूत्र ने बताया, ‘बिग बॉस 13 का घर गोरेगांव फिल्म सिटी में बनाना शुरू हो गया है। माधुरी दीक्षित के शो ‘डांस दीवाने’ 15 जून को शुरू होने वाला है, जिसके 31 एपिसोड्स ऑन-एयर किया जाने हैं। इस यह शो 28 सितंबर को खत्म हो जाएगा। इसके अगले दिन यानी 29 सितंबर को सलमान बिग बॉस 13 का ग्रैंड प्रीमियर शूट करेंगे।’

सलमान खान इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म भारत के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में ऐसी खबरें आई थीं कि सलमान खान अपने चर्चित रिऐलिटी शो बिग बॉस को होस्ट नहीं करेंगे। हालांकि इस बात से पर्दा हट गया है कि सलमान खान ही शो को होस्ट करेंगे। शो के फॉर्मैट में भी सलमान खान बड़ा बदलाव चाहते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान शो में फीमेल होस्ट चाहते हैं और इसे लेकर शो के मेकर्स को भी उन्होंने यह सुझाव दिया है।

आयकर का न्यूनतम स्लैब 3 से बढ़कर हो सकता है 5 लाख

नोएडा।बीजेपी ने 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान चर्चा में रहे दो सबसे बड़े मुद्दों रोजगार और कृषि क्षेत्र पर फोकस करने का फैसला किया है। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। केंद्र सरकार अब देश भर में मैन्युफैक्चरिंग उद्योग को ज्यादा बढ़ावा देगी।

इसमें एमएसएमई क्लस्टरों को बढ़ावा दिया जाएगा। इनसे ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार मिल सकेगा। इन सभी मुद्दों पर एमएसएमई की टास्क फोर्स के सदस्य बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता (आर्थिक मामले) गोपाल कृष्ण अग्रवाल से बातचीत की। उन्होंने संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में नई सरकार मध्यम वर्ग को आयकर के स्लैब में राहत देगी। तीन लाख के न्यूनतम स्लैब को पांच लाख किया जा सकता है।

सवाल: पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दूसरी पारी शुरू हो रही है। नई सरकार के सामने आर्थिक चुनौतियां क्या हैं?

जवाब : नई सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और कृषि के क्षेत्र में निर्भर लोगों की आय में बढ़ोतरी करने की है। इसके लिए अब मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी। इसमें छोटे उद्योग (एमएसएमई) सेक्टर से ज्यादा लोग न केवल अपनी छोटी इकाइयां स्थापित कर सकेंगे बल्कि उनके साथ काफी लोग रोजगार पा सकेंगे। इनमें स्टील, सीमेंट के साथ-साथ डिफेंस उत्पाद को भी छोटी इकाइयों के लिए खोला जाएगा।

सवाल: किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए क्या विचार चल रहा है?

जवाब: कृषि के क्षेत्र में आय बढ़ाने का लक्ष्य पहले से ही सरकार के एजेंडे में है। इसकी वजह यह है कि देश की 60 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है। किसान की फसल का ज्यादा से ज्यादा दाम मिले इसके लिए केंद्र सरकार कृषि उत्पाद की तय आयात -निर्यात नीति में बदलाव करेगी। निजी क्षेत्र के निवेश से देश भर में जरूरत के अनुसार वेयर हाउस खोले जाएंगे। इसके अलावा किसान की फसल की इनपुट लागत कम करेंगे। एमएसपी हम पहले ही बढ़ा चुके हैं।

सवाल: आने वाले दिनों में आयकर के स्लैब में भी बदलाव की चर्चा चल रही है, यह क्या है?

जवाब: सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि चुनाव से पहले सरकार ने नए बजट में पांच लाख तक की आय को कर से मुक्त कर दिया था। इसमें कुछ बदलाव किया जा सकता है। अभी तक पांच लाख से अधिक आय होने पर स्लैब तीन लाख से शुरू होने का प्रावधान है। इस छूट को सभी के लिए पांच लाख तक किया जा सकता है।

सवाल: क्या कॉरपोरेट सेक्टर को भी राहत के आसार हैं?

जवाब: सबसे पहले तो कॉरपोरेट टैक्स की दर को कम करने पर विचार किया जा रहा है। यह अब 30 प्रतिशत से घटाकर 25 प्रतिशत किया जा सकता है। इसके साथ ही छूट व निवेश की जटिलताओं को कम किया जा सकता है।

सवाल: अब ऑनलाइन ट्रेडिंग से छोटे व्यापारी व कारोबारियों पर असर पड़ा है, इसका समाधान क्या है?

जवाब: ऑनलाइन ट्रेडिंग को लेकर ई-कॉमर्स पॉलिसी बनाई गई है। इसमें छोटे व्यापारियों व कारोबारियों के हित का ध्यान रखा जा रहा है। ऑनलाइन ट्रेडिंग के प्लेटफार्म का दुरुपयोग नहीं होने देंगे।

अमेरिकी दबाव में नहीं झुकेगी मोदी सरकार, तेल आयात जारी रखने के दिए संकेत

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी आज दूसरी बहार भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले हैं। ऐसे में मोदी सरकार अपनी दूसरी पारी में कूटनीति के मोर्चे पर मजबूत रुख रखेगी। सरकार ने म्पना कार्यकाल शुरु करने से पहले ही कच्चे तेल के मसले पर सख्त फैसला लेने का संकेत दिया है। पीएम मोदी और कैबिनेट शपथ ग्रहण करने के बाद भारत सरकार ईरान से कच्चे तेल का आयात जारी रखने का फैसला ले सकती है।

कुछ समय पहले अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने भारत समेत सभी देशों को ईरान से तेल आयात ना करने की हितायद दी थी। लेकिन इसके खिलाफ मोदी सरकार ईरान से तेल आयात को लेकर बड़ा फैसली ले सकती है।

पिछले दिनों भारत ने आम चुनाव का हवाला देते हुए ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ को तेल आयात के बारे में तत्काल ठोस भरोसा देने से इनकार कर दिया था। भारत ने ईरान से कहा था कि आम चुनाव के बाद हालात की समीक्षा होगी, फिर कोई फैसला होगा। अब मुमकिन है कि ईरान को भारत अपने फैसले के बारे में अगले हफ्ते बताए।

गौरतलब है कि अमेरिका ने पिछले सालमई में ईरान के साथ परमाणु मुद्दे पर हुए समझौते से खुद को अलग कर लिया था। इसके बाद ईरान पर बैन फिर से अमल में लाए गए। इसके बाद अमेरिका ने भारत सहित आठ देशों को ईरान से तेल आयात में कमी लाने और धीरे-धीरे इसे बंद करने के लिए छह महीने का समय दिया था। ईरान पर अमेरिकी रियायत की मियाद इस महीने 2 मई को खत्म हो गई थी। भारत चीन के बाद ईरान के तेल का सबसे बड़ा खरीदार है।

अपनी दूसरी पारी में पीएम मोदी को पहला औपचारिक न्यौता मालदीव से आया है। बुधवार को मालदीव की संसद ने एक प्रस्ताव पास कर पीएम मोदी को संबोधन के लिए आमंत्रित किया। मालदीव के विदेश मंत्री अब्‍दुल्‍ला शाहिद ने बयान जारी कर इस बारे में भारत के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट, जानिए आज के दाम

नई दिल्ली। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़तरी के बावजूद भारतीय तेल बाजार में इसका विपरीत असर दिक रहा है। गुरुवार को भारत की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती की। पेट्रोल की कीमतों में 6 पैसे की और डीजल की कीमतों में 6 से 7 पैसे की कटौती की गई।

राजधानी दिल्ली में 6 पैसे की गिरावट के बाद पेट्रोल 71.80 रुपए लीटर बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 6 पैसे की गिरावट के बाद 73.86 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 6 पैसे की गिरावट के बाद 77.41 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल 6 पैसे की गिरावट के बाद 74.53 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

राजधानी दिल्ली में 6 पैसे की गिरावट के बाद डीजल 66.63 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में 6 पैसे की गिरावट के बाद डीजल 69.82 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 6 पैसे की गिरावट के बाद 68.39 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं चेन्नई में 7 पैसे की गिरावट के बाद डीजल 70.43 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.56 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 59.14 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया। वहीं ब्रेंट क्रूड 0.29 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 68.07 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर देखा गया।

पीएम मोदी के शपथ ग्रहण से पहले शेयर बाजार तेजी के साथ खुला

नई दिल्ली। पीएम मोदी के शपथग्रहण समारोह से पहले देश का शेयर बाजार गुरुवार को हरे निशान के साथ खुला। बंबई स्टॉक एक्सचेंज के मुताबिक, प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 78 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 39,580.28 पर जबकि निफ्टी 4 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 11,865.30 पर खुला।

ये हैं टॉप गेनर्स
बीएसई में एसजीवीएन 2 फीसदी,राजेश एक्सपोर्ट लिमिटेड 43.35 फीसदी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड 5 फीसदी, अडानीपावर 1.65 फीसदी, अशोका 5 फीसदी, फीनिक्स मिल्स लिमिटेड 16.80 फीसदी, रेप्को होम फाइनेंस 11.10 फीसदी। वहीं एनएसई में इंफ्राटेल 2.51 फीसदी, सनफार्मा 2.25 फीसदी, गेल 2.22 फीसदी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज 1.95 फीसदी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज 1.28 फीसदी के साथ टॉप गेनर रहे।

ये हैं टॉप लूजर्स
बीएसई में मनपसंद बिवरेजिस 6.30 फीसदी,नव भारत वेंचर्स 6.70 फीसदी, गुजरात नर्मदा घाटी उर्वरक और रसायन 19.35 फीसदी, लक्ष्मी मशीन वर्क 137.15 फीसदी, आईनॉक्स विंड 1.40 फीसदी। वहीं एनएसई में जेएसडब्ल्यू ग्रुप 4.44 फीसदी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 3.29 फीसदी, टाटास्टील 2.86 फीसदी, सिपला 2.80 फीसदी, ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज 2.61 फीसदी के साथ टॉप लूजर्स रहे।

नौतपा: बुधवार साल का सबसे गर्म दिन रहा, कोटा संभाग में पारा 46 पार

कोटा। रोहिणी कोटा संभाग में कहर बरपा रही है । बुधवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। कोटा में तापमान 45 डिग्री पार हो गया, जो अब तक का सबसे अधिक है। झालावाड़ में तापमान 46 पर पहुंच गया। तापमान बढऩे से गर्मी के तेवर तीखे हो गए। दोपहर की तपिश लोगों को झुलसाने का अहसास कराती रही। गर्मी के कहर के चलते खानपान व कामकाज पर भी असर पड़ा। बाजारों में कफ्र्यू जैसे हालात हो गए। गर्मी से बचने के लिए लोग घरों से बाहर भी नहीं निकल रहे।

ज्योतिषों के अनुसार यह समय सर्वाधिक तपिश वाला है। यह नौतपा का असर है। यह अभी बना रहेगा। क्योंकि सूर्य रोहिणी नक्षत्र में भ्रमण कर रहे है। इससे तापमान हर रोज बढ़ेगा। मंगलवार को तापमान 45 डिग्री था, जो बढ़कर 45.3 डिग्री पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस रहा। रात में गर्म हवा चलने से पंखे-कूलर की हवा बेचैन कर रही है।

दोपहर बाद बादल छाए, लेकिन गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को परेशान किया। घरों में लोग गर्मी से बचाव के लिए खानपान में छाछ-दही व आंच ज्यादा पसंद कर रहे। बूंदी में अधिकतम तापमान 45 व न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। बारां जिले में तापमान अधिकतम 44 डिग्री व न्यूनतम 32 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी प्रकार झालावाड़ में तापमान अधिकतम 46 व न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहा।

नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, मिलेगी 18 हजार की सब्सिडी

0

नई दिल्ली। इंजीनियरिंग क्षेत्र की बड़ी कंपनी Greaves Cotton ने हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर Ampere Zeal लॉन्च किया है। कंपनी ने कहा है कि फेम-2 योजना के तहत इसे 18 हजार रुपये की सब्सिडी मिलेगी। इससे यह इलेक्ट्रिक स्कूटर भारतीयों के लिए एक बेहतर विकल्प होगा। सब्सिडी के बाद इस हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत करीब 66 हजार रुपये होगी।

एम्पियर जील की टॉप स्पीड 55 किलोमीटर प्रति घंटा है। एक बार फुल चार्ज करने पर यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 75 किलोमीटर की दूरी तय करता है। इसे फुल चार्ज करने में 5.5 घंटे का समय लगता है। स्कूटर पर दिए गए बॉडी ग्राफिक्स और एलईडी हेडलाइट्स इसके लुक को अट्रैक्टिव बनाते हैं।

जील इलेक्ट्रिक स्कूटर में ड्यूल स्पीड मोड (इकॉनमी और पावर) दिए गए हैं। इसमें पावरफुल अक्सेलरेशन है। कंपनी का दावा है कि स्कूटर 14 सेकंड में 0 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेता है। स्कूटर में एंटी थेफ्ट अलार्म भी दिया गया है। स्कूटर पांच कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

बता दें कि जील स्कूटर को एम्पियर वीइकल्स ने बनाया है, जो ग्रिव्स कॉटन की सहायक कंपनी है। इसके कुछ अन्य कम स्पीड और कम दाम वाले स्कूटर्स पहले से उपलब्ध हैं। एम्पियर के इलेक्ट्रिक वीइकल्स एक से तीन साल तक की वारंटी के साथ आते हैं। कंपनी देश में 300 से ज्यादा ग्रिव्स रिटेल स्टोर्स और 5 हजार से ज्यादा आउटलेट के माध्यम से आफ्टर-सेल्स सर्विस देती है।

सैमसंग गैलेक्सी M40: लॉन्च से पहले कीमत और फीचर्स लीक

नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की कंपनी सैमसंग 11 जून को अपनी M सीरीज का नया स्मार्टफोन Galaxy M40 भारत में लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले ही फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गए हैं। गैलेक्सी M40 स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ आने वाला M सीरीज का पहला फोन होगा। फोन में इनफिनिटी ओ डिस्प्ले के साथ क्वॉलकम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर और ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा।

गैलेक्सी M40 के ट्रिपल रियर कैमरे में एक 32 मेगापिक्सल का रियल कैमरा दिया जाएगा। ऐसा कहा जा रहा है कि ऐंड्रॉयड पाई पर चलने वाले इस फोन में 128GB स्टोरेज के साथ सुपर ऐमोलेड डिस्प्ले और 5000mAh की बैटरी दी जाएगी। सैमसंग के ई-कॉमर्स पार्टनर ऐमजॉन ने कन्फर्म किया है कि गैलेक्सी M40 एक्सक्लूसिव तौर पर ऐमजॉन पर मिलेगा। बात की जाए कीमत की तो गैलेक्सी M40 का कीमत 20,000 से कम होगी।

बता दें कि सैमसंग इस सीरीज के तहत 3 स्मार्टफोन गैलेक्सी M10, गैलेक्सी M20 और गैलेक्सी M30 स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी है। सैमसंग Galaxy M10 और M20 दोनों ही स्मार्टफोन Android Oreo पर बेस्ड Samsung एक्सपीरियंस 9.5UI पर चलते हैं। इन दोनों स्मार्टफोन्स के लिए हाल ही में ऐंड्रॉयड पाई अपडेट रोल आउट किया गया था।

सैमसंग गैलेक्सी M10 में 6.2 इंच का फुल HD+ इंफीनिटी V डिस्प्ले दिया गया है। वहीं, Galaxy M20 में 6.3 इंच का फुल HD+ इंफीनिटी V डिस्प्ले दिया गया है। सैमसंग Galaxy M10 में 3,400 mAh की बैटरी दी गई है और यह फोन 1.6GHz ऑक्टा कोर Exynos 7870 प्रोसेसर से पावर्ड है। फोन में सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गा है। वहीं, इसके रियर में 13 और 5 मेगापिक्सल के कैमरे हैं।

सैमसंग गैलेक्सी M30 में 6.4 इंच का फुल एचडी प्लस AMOLED इंफीनिटी U डिस्प्ले दिया गया है। ऑक्टा-कोर Exynos 7904 प्रोसेसर के साथ इसके दो वेरियंट 4GBरैम+64GB इंटरनल स्टोरेज और 6GBरैम+128GB इंटरनल स्टोरेज पेश किए गए हैं। इनकी मेमरी माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512GB तक बढ़ाई जा सकती है।

सैमसंग की M सीरीज के सारे स्मार्टफोन्स ऐमजॉन पर एक्सक्लूसिव रूप से उपलब्ध हैं। इसके अलावा कंपनी ने हाल ही में Galaxy A सीरीज भी लॉन्च की थी। इस सीरीज के तहत A10, A20, A30, A50, A70 और A80 स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी है।