Wednesday, June 17, 2026
Home Blog Page 4605

‘कौन बनेगा करोड़पति’ आज से, स्टाइलिश अंदाज में होगी अमिताभ की एंट्री

मुंबई। कौन बनेगा करोड़पति के फैन्स का इंतजार आज खत्म होगा। आज रात 9 बजे स्टाइलिश अंदाज में ऐंट्री करेंगे शो के होस्ट अमिताभ बच्चन। सोनी ने अपने ट्विटर हैंड पर इसका प्रोमो जारी किया है। प्रोमो का काफी पसंद किया जा रहा है। यह विडियो खूब शेयर हो रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि इस बार प्राइज मनी भी बढ़ाई जा सकती है।

प्रोमो में अमिताभ बच्चन यह कहते हैं कि सोनी वालों ने सबकुछ नया बनाया है। सेट में इतनी स्टाइल है तो मेरी ऐंट्री भी स्टाइलिश होनी चाहिए। इसके बाद अपने खास स्टाइल में अमिताभ शो में एंट्री करते देखते हैं। उनका स्टाइल देखकर लोग उनके जवानी के दिनों को याद करने लगते हैं।

ऐंट्री के बाद अमिताभ सवाल पूछते हैं, अच्छा लगा ना? बहुत मजा आएगा। सोमवार से आप और हम मिलकर खेलेंगे कौन बनेगा करोड़पति। रात नौ बजे।

इस विडियो पर लिखा गया है कि खेल वही, अंदाज नया। अमिताभ बच्चन लौट रहे हैं केबीसी के नए सीजन के साथ कल से।

सोनी एक और विडियो शेयर किया है। यह मजेदार है। इसमें 9 बार-बार गिरकर 6 हो जाता है। लेकिन, अमिताभ इसे हर बार ठीक कर देते हैं। और अमिताभ कहते हैं कि टाइम फिक्स कर दिया, आप भी नोट कर लें।

यह सब देख कर लगता है कि इस बार कौन बनेगा करोड़पति में कुछ खास होने वाला है। हो सकता है इनाम की राशि भी बढ़ाई जाए। यह सब आज रात 9 बजे मालूम चलेगा।

सार्वजनिक शौचालयों में यौन हिंसा रोकने के लिए सेंसर और वेट अलॉर्म

वेल्स टाउन। छोटे शहरों के वॉशरूम में यौन हिंसा रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। वेल्स के समुद्री शहर पोर्सकॉल में इसके लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं। सार्वजनिक शौचालयों में यौन हिंसा की घटना रोकने के लिए 2 लाख डॉलर से अधिक की रकम खर्च की जाएगी।

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, शौचालयों को सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन ने यह कदम उठाया है। वॉशरूम को सुरक्षित बनाया जाएगा ताकि वहां अप्रिय गतिविधि या फिर किसी तरह की हिंसक वारदात को अंजाम नहीं दिया जा सके।

सुरक्षा अलार्म और पानी की बौछार
वॉशरूम की सुरक्षा इस तरह से की जाएगी किसी भी यौन हिंसा या हिंसा की घटना पर सुरक्षा अलार्म बज उठेगा। इसके साथ ही पानी की बौछार भी चलने लगेगी और दरवाजे सुरक्षा के लिए अपने आप खुल जाएंगे। सुरक्षा बलों तक आवाज पहुंच सके इसके लिए बहुत तेज आवाज का अलॉरम भी बजेगा। टॉइलट के अंदर वेट सेंसर्स भी होंगे ताकि सुरक्षा का स्तर बढ़ाया जा सके। वेट अलॉर्म लगाने की वजह है कि एक बार में वॉशरूम का प्रयोग कोई एख शख्स ही कर सके।

बहुत देर तक गेट बंद रहने पर भी बजेगा अलॉर्म
वॉशरूम में सेक्स हिंसा नहीं की जा सकी इसके लिए और भी कई पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। अगर बाथरूम में काफी वक्त तक के लिए गेट बंद रहा तो भी सुरक्षा अलॉर्म बजने लगेंगे। इतना ही नहीं वॉशरूम की बिजली और तापमान का कनेक्शन भी काट दिया जाएगा।

सुरक्षा के साथ ही प्रशासन की कोशिश है कि कुछ लोग वॉशरूम का प्रयोग सोने के लिए करते हैं, जो अब नहीं कर सकेंगे। फ्लोर वॉटर भी वॉशरूम की सुरक्षा के लिए मददगार बनेंगे। इसके साथ ही वॉशरूम में धूम्रपान रोकने के लिए सेंसर का प्रयोग किया जाएगा।

कुछ सुरक्षा उपायों का हो रहा है विरोध
शहर के काउंसलर माइक क्लार्क ने कहा कि शहर में वॉशरूम सुधार हमारी प्राथमिकता है। हमें उम्मीद है कि शहरवासियों के लिए सार्वजनिक शौचालय की सुरक्षा बेहतर होगी। हालांकि, कुछ सुरक्षा उपायों की काफी आलोचना भी हो रही है। कुछ लोगों का कहना है कि बहुत थके हुए व्यक्ति वॉशरूम का प्रयोग सोने के लिए कर लेते हैं। इसके बावजूद भी उन्हें कुछ पल झपकी लेने के लिए देने के स्थान पर तकनीक का प्रयोग कर प्रताड़ित किया जाता है।

‘मिशन मंगल’ वीकेंड तक नहीं कमा पाई 100 करोड़ रुपए

मुंबई। ‘मिशन मंगल’ की रविवार की कमाई पर नजर डालें तो यह इस साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। फिल्म ने केवल रविवार को करीब 27.50 करोड़ की कमाई की है। अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म की कमाई 96.50 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है।

boxofficeindia.com की इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज़ हुई अक्षय कुमार स्टारर ‘मिशन मंगल’ ने रविवार को करीब 27.50 करोड़ की कमाई करते हुए लगभग 100 करोड़ के काफी पास पहुंच गई है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने शानदार बिज़नस किया, जो करीब 28.50 करोड़ रुपए बताई गई है। फिल्म मुंबई, साउथ और दिल्ली, एनसीआर में भी अच्छा बिजनस कर रही है।

फिल्म की चार दिनों की कमाई पर एक नजर
गुरुवार: करीब 28.50 करोड़
शुक्रवार: करीब 17.00 करोड़
शनिवार: करीब 23.50 करोड़
रविवार: करीब 27.50 करोड़
कुल कमाई: करीब 96.50 करोड़

अक्षय की फिल्मों की वीकेंड कमाई के रेकॉर्ड की बात करें तो यह ‘2.0’ से आगे रही है। हालांकि, ‘2.0’ फिल्म नॉन हॉलिडे वाला वीकेंड था, जबकि ‘मिशन मंगल’ को स्वतंत्रता दिवस और राखी की छुट्टियों के साथ वीकेंड का फायदा मिला है।

फिल्म की कहानी इसरो के मार्स प्रॉजेक्ट पर आधारित है, जब 24 सितंबर 2014 को इसरो (इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन) की कई महिला साइंटिस्टों ने मंगल गृह की कक्षा में सैटलाइट लॉन्च किया था। इसके बाद भारत विश्वभर में पहला ऐसा देश बना, जो काफी कम बजट में अपने पहले ही प्रयास में इस मिशन में सफल रहा। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू, विद्या बालन, नित्या मेनन, शरमन जोशी जैसे कई स्टार्स अहम भूमिका में हैं।

AIIMS MBBS की काउंसलिंग हुई रीशेड्यूल, जानिए नई डेट्स

नई दिल्ली। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (AIIMS) ने एमबीबीएस काउंसलिंग की डेट्स को रीशेड्यूल कर दिया है। 20-21 अगस्‍त के बजाए अब यह काउंसलिंग 26-27 में होगी।

ऑफिशल नोटिफिकेशन के मुताबिक, ओपन राउंड काउंसलिंग में बड़ी संख्या में उम्मीदवारों और उनके परिवारवालों को भाग लेता देख अथॉरिटी द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि पर्याप्त व्यवस्था और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ओपन राउंड काउंसलिंग अब 26 और 27 अगस्‍त को होगी। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन को 21 अगस्‍त 2019, शाम 5 बजे तक के लिए रीओपन कर दिया गया है।

कैंडिडेट्स जो कि ओपन राउंड काउंसलिंग के दौरान कोई सीट लेते हैं, उन्‍हें 27 और 28 अगस्‍त को मेडिकल चेकअप (जरूरत के मुताबिक) के लिए एम्‍स, नई दिल्‍ली में रुकना होगा। किसी भी एम्‍स में ऐडमिशन से संबंधित फीस और फॉर्मेलिटीज एम्‍स दिल्‍ली में ही पूरी की जाएगी।

एमबीबीएस काउंसलिंग 2019: चेक कटऑफ
अनरिजर्व कैटिगरी वाले कैंडिडेट्स के लिए कटऑफ 50 पर्सेंट है। वहीं, एससी/एसटी कैंडिडेट्स के लिए 40 पर्सेंट है।

इन डॉक्‍युमेंट्स की जरूरत

  1. 10+2 पासिंग सर्टिफिकेट
  2. बोर्ड का सर्टिफिकेट जिससे कैंडिडेट ने हाईस्‍कूल/इंटरमीडिएट पास किया हो और उसमें उसकी डेट ऑफ बर्थ मेंशन हो।
  3. बोर्ड का सर्टिफिकेट/मार्कशीट जिससे कैंडिडेट ने 10+2 पास किया हो और उसमें यह मेंशन हो कि उसे इंग्लिश, फिजिक्‍स, केमिस्‍ट्री और
  4. बायॉलजी में कुल मिलाकर 60 पर्सेंट या उससे ज्‍यादा नंबर मिले हैं। (एससी/एसटी और दिव्‍यांग कैंडिडेट्स के लिए 50 पर्सेंट)
  5. यूनिवर्सिटी/बोर्ड का माइग्रेशन सर्टिफिकेट

2 केलों के 442 और 2 अंडों के 1700 रुपये क्यों वसूलते हैं 5 स्टार होटल, जानिए

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर लोगों को रोज गुस्सा निकालने के लिए कुछ न कुछ चाहिए होता है। फिर बात चाहे राहुल बोस को 442.50 रुपये में दो केले देने या लेखक कार्तिक को 1700 रुपये में 2 उबले अंडे देने की हो। हम आपको यहां बताएंगे कि होटलों में कोई भी खाने-पीने का आइटम महंगा मिलने के पीछे वह कौन-सी लागत होती है, जिसे कस्टमर से वसूला जाता है। पहले दोनों मामले आपको अच्छी तरह से याद दिला देते है।

हाल में अभिनेता राहुल बोस ने अपने ट्विटर पर एक विडियो पोस्ट करके बताया कि चंडीगढ़ के जे डब्ल्यू मैरियट होटल ने उन्हें दो केले के बदले 442.50 रुपये का बिल थमा दिया। अभी इस पर ट्विटरबाजी थमी नहीं थी कि इतने में लेखक कार्तिक धर का एक ट्वीट आ गया, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि मुंबई के फोर सीजन होटल ने उनसे 2 उबले अंडे के 1,700 रुपये वसूले थे। कार्तिक ने बिल का फोटो भी पोस्ट किया था।

इन्हें लेकर ट्विटर पर जमकर हंगामा हुआ। इसके मूल में सिर्फ एक सवाल था कि आखिर ठेले पर 40 से 60 रुपये दर्जन मिलने वाले केले या 8 रुपये में मिलने वाले एक उबले अंडे की कोई इतनी कीमत कैसे वसूल सकता है? खैर, जवाब इस सवाल में ही छिपा है कि यह सामान आपको सड़क किनारे ठेले पर नहीं बल्कि फाइव स्टार होटल में मिल रहा था।

FHRAI का जवाब
फेडरेशन ऑफ होटल ऐंड रेस्ट्रॉन्ट्स असोसिएशन ऑफ इंडिया (FHRAI) ने दोनों होटलों का बचाव करते हुए बताया, ‘होटल और किराने की दुकान में अंतर है। हम फल या सब्जी नहीं बेचते। होटल अकोमोडेशन और रेस्ट्रॉन्ट सर्विस मुहैया कराते हैं। सरकार भी इसे सर्विस मानते हुए हमसे 18 पर्सेंट जीएसटी लेती है।’

असोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट गुरबख्श सिंह कोहली ने बताया, ‘आप किसी रिटेल स्टोर से केले बाजार भाव पर खरीद सकते हैं। हालांकि, जब आप किसी होटल में केले या अंडे का ऑर्डर देते हैं तो आपको सिर्फ फूड ही नहीं बल्कि उसके साथ सर्विस, क्वॉलिटी, प्लेट, कटलरी, कुछ कॉप्लिमेंट्री आइटम्स, साफ फल, एक खुशनुमा माहौल और लग्जरी मुहैया कराई जाती है, जिसकी अपनी लागत होती है।’ आइए अब इन दोनों मामले में देखते हैं कि ये लागत थी क्या?

बाहर से केले लेने जाते राहुल तो क्या होता?
राहुल बोस ने विडियो में बताया कि उन्होंने जिम में एक्सरसाइज करते हुए दो केलों का ऑर्डर दिया था, जिसके बदले होटल ने उन्हें भारी-भरकम बिल पकड़ाया। अगर राहुल केले को होटल से न खरीदकर बाहर से खरीदते तो उन्हें एक्सरसाइज रोकनी पड़ती और शायद सुबह का वक्त होने की वजह से उन्हें काफी देर तक ठेले की तलाश में भटकना भी पड़ता।

राहुल ने विडियो में यह भी बताया था कि होटल ने कमरे में ताजे फूल और कुकीज के साथ उनका स्वागत किया था, जिसका कोई चार्ज नहीं लिया गया था। यानी होटल ने न सिर्फ उनकी सुविधानुसार केले दिए बल्कि जिम, फ्री कुकीज और ताजे फूल जैसी सेवाएं भी मुहैया कराईं।

ठेले से अंडे खाते कार्तिक तो क्या खोते?
इसी तरह कार्तिक भी चाहते तो दोस्तों या परिवार के साथ सड़क किनारे के ठेले से अंडे खा सकते थे, जिसके उन्हें हद से हद 30 रुपये चुकाने पड़ते, लेकिन वहां कार्तिक को बैठकर खाने के लिए टेबल-चेयर नहीं मिलतीं। ठेले से अंडे लेने पर हाइजीन का भी मसला होता। सबसे बड़ी बात यह है कि वह वहां घंटों खड़े रहकर परिवार के साथ ‘क्वॉलिटी-टाइम’ नहीं बिता सकते थे, जो उन्होंने फाइव स्टार होटल में किया।

जांच के आदेश
हालांकि खाद्य और उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान को ये तर्क पसंद नहीं आए और उन्होंने इसे अनुचित व्यापार का मामला बताते हुए जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे मामलों पर नकेल कसने के लिए उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत सरकार नियम बनाएगी।

तेजी के साथ खुले बाजार, सेंसेक्स 223 अंक उछल कर 37,500 के पार

नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों में तेजी और पीएमओ की ओर से मंदी से निपटने के लिए ऑटो सेक्टर के लिए पैकेज देने की तैयारी की खबरों के बीच घरेलू शेयर बाजार 19 अगस्त 2019 को कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को बड़ी बढ़त के साथ खुले।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 165 अंकों की तेजी के साथ 37,515 अंकों पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी 11,094 अंकों पर खुला। सुबह 9.23 बजे सेंसेक्स 223 अंकों की तेजी के साथ 37,574 अंकों पर और निफ्टी 64 अंकों की तेजी के साथ 11,111 अंकों पर कारोबार कर रहे हैं।

इन शेयरों में तेजी का माहौल
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में फोर्ज मोटर्स, गॉडफ्रे फिलिप्स, स्पाइसजेट, वेस्टलाइफ, डीएचएफएल के शेयरों में तेजी का माहौल है। निफ्टी में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, सनफार्मा, टाइटन, यूपीएल, जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयरों में तेजी का माहौल है।

इन शेयरों में मंदी का माहौल
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में मैग्मा, आरती इंडस्ट्रीज, जेएंडके बैंक, जेपी एसोसिएट, कॉक्स एंड किंग्स के शेयरों में मंदी का माहौल है। निफ्टी में यस बैंक, ओएनजीसी, टाटा मोटर्स, हिंडाल्को, टाटा स्टील के शेयरों में मंदी का माहौल है।

भारतीय अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए बड़े फैसले लेगी मोदी सरकार

नई दिल्ली। आर्थिक सुस्ती के इस दौर में इकॉनमी को पटरी पर लाने के लिए मोदी सरकार जल्द बड़े और चौंकाने वाले फैसले लेने वाली है। टैक्स में राहत और नौकरी बचाने वाले इन फैसलों की शुरुआत सोमवार से हो सकती है। यूं तो संकट से जूझ रही इंडस्ट्री को पैकेज का संकेत पहले ही मिल चुका है, लेकिन सरकार इतने पर ही नहीं रुकेगी।

पीएमओ सूत्रों के अनुसार, फैसले इस मकसद से लिए जाएंगे कि 5 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनाने के लक्ष्य में आगे भी बाधा न आने पाए। पूरे संकेत हैं कि इंडस्ट्री में छाए चिंता के बादल हटाने की दिशा में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हस्तक्षेप करेंगे। वह देश और विदेशी निवेशकों में भरोसा जगाने के लिए उनसे सीधा संवाद भी कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, राहत पैकेज के तुरंत बाद कुछ अहम फैसले लेने की तैयारी है। उनमें सरकारी खर्च में कटौती भी शामिल है।

अनूठा पैकेज देने की तैयारी
सबसे पहले मंत्रियों और अधिकारियों की गैर-जरूरी सुविधाओं और इनके रोजमर्रा के खर्च में कटौती होगी। सरकार ने साफ किया कि कल्याणकारी योजनाओं के लिए फंड की कमी बिल्कुल नहीं होने दी जाएगी। सूत्रों के अनुसार अन्य उपायों में सबसे बड़ा फैसला टैक्स सुधारों का होगा, जो गेमचेंजर साबित होगा। नौकरी बचाने के लिए सरकार इंडस्ट्री को अब तक का सबसे अनूठा पैकेज देने की तैयारी में है।

टैक्स रिफॉर्म
आम आदमी के साथ इंडस्ट्री को भी टैक्स में राहत देने पर विचार।

बचेंगी जॉब
उद्योगों को अलग से पैकेज देकर जॉब बचाने की तैयारी।

देश से रूबरू
देश के साथ विदेशी निवेशकों से कर सकते हैं संवाद।

खर्च में कटौती
75,000 करोड़ बचाएंगे 2 साल में सरकारी खर्च में कटौती से।

इंडस्ट्री का ख्याल
इंडस्ट्री को जिन बजट प्रावधानों पर ऐतराज है, वे हटाए जा सकते हैं।

अच्छी नींद के मामले में भारतीयों का कोई जवाब नहीं: रिपोर्ट

0

नई दिल्ली। दुनिया में रात को अच्छी नींद लेने के मामले में भारतीय सबसे आगे हैं। इसके बाद सऊदी अरब और चीन का स्थान है। भारत में बहुत से लोग सबसे अच्छी नींद लेते हैं। एक सर्वे में इस बात का खुलासा हुआ है। फिलिप्स की ओर से ग्लोबल मार्केट रिसर्च फर्म केजेटी ग्रुप ने 12 देशों के 18 वर्ष और उससे ऊपर के 11,006 लोगों पर सर्वे किया।

सर्वे में मोटे तौर पर पाया गया कि दुनिया भर के 62 प्रतिशत वयस्कों ने माना है कि रात को जब वे सोने जाते हैं तो उन्हें अच्छी नींद नहीं आती है। अनिद्रा की आदत को लेकर सबसे सबसे बुरी हालत दक्षिण कोरिया की और उसके बाद जापान की है।

विश्व के वयस्क हफ्ते में रात के दौरान औसतन 6.8 घंटे की नींद लेते हैं। वहीं वे छुट्टी के दिन रात को 7.8 घंटे की नींद लेते हैं। सर्वे में पता चला है कि प्रत्येक दिन आठ घंटे की नींद पूरी करने के लिए 10 में से छह वयस्क (63 प्रतिशत) सप्ताहांत में अधिक सोते हैं।

जीवनशैली का पड़ता है नींद पर प्रभाव
10 में से चार लोगों का कहना है कि पिछले पांच सालों में उनकी नींद में गड़बड़ी आई है। हालांकि 26 प्रतिशत लोगों ने कहा है कि उनकी नींद अच्छी हुई है, जबकि 31 प्रतिशत ने कहा है कि उनकी नींद लेने की आदतों में कोई बदलाव नहीं आया है। फिलिप्स ग्लोबल स्लीप सर्वे 2019 के अनुसार, कनाडा (63 प्रतिशत) और सिंगापुर (61 प्रतिशत) में लोगों को सबसे ज्यादा नींद से जुड़ी समस्याएं हैं। नींद को प्रभावित करने में जीवनशैली का भी बहुत बड़ा हाथ है।

नींद से सही रहता है स्‍वास्‍थ्‍य
दुनिया में नींद को प्रभावित करने के पांच मुख्य कारण है – चिंता/तनाव (54 प्रतिशत), पर्यावरण (40 प्रतिशत), कार्य व स्कूल का शेड्यूल (37 प्रतिशत), मनोरंजन (36 प्रतिशत) और स्वास्थ्य कारण (32 प्रतिशत)। स्वस्थ रहने और हालचाल ठीक रखने में नींद एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है।

5G सपॉर्ट के साथ लॉन्च होगा Vivo Nex 3, जानिए कीमत

नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन कंपनी Vivo के प्रॉडक्ट मैनेजर ली जियांग सोशल मीडिया पर अपने नए फोन के फीचर्स को लेकर एक के बाद एक खुलासे कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने आने वाले नए फोन Nex 3 का एक ऑफिसल स्केच भी जारी किया था जिससे कन्फर्म हो गया कि यह फोन ‘वॉटरफॉल स्क्रीन’ के साथ आएगा।

अब कंपनी ने एक स्क्रीनशॉट के जरिए इस फ्लैगशिप फोन के बारे में नई जानकारी शेयर की है जिसके मुताबिक यह फोन 5G सपॉर्ट के साथ पेश किया जाएगा। कंपनी के प्रॉडक्ट मैनेजर फोन की होम स्क्रीन की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें दो आइकन साफ देखे जा सकते हैं। जी हां, स्क्रीन के अपर-लेफ्ट और अपरर-राइट दोनों ही कॉर्नर पर 5G आइकन दिखाई दे रहा है, इससे साफ है कि फोन को 5जी सपॉर्ट के साथ लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है।

ऐसा कहा जा रहा है कि Nex 3 स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर से लैस होगा। इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी पहले भी कई जानकारियां लीक हो चुकी हैं, जिसके मुताबिक फोन के रियर पैनल पर एक गोलाकार सेटअप दिया गया है, जिसमें तीन कैमरा सेंसर होंगे।

यह सेटअप रिस्ट वॉच डिजाइन से इंस्पायर्ड होगा। रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी कीमत 60,000 रुपये के आस-पास रखी जा सकती हैं। हालांकि, कंपनी की ओर से इस बारे में अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

वहीं, हाल ही में सामने आए स्केच से पता चला है कि वीवो अपने लगभग 90 डिग्री कर्व्ड किनारों वाले ग्लास को वॉटरफॉल कह रहा है। वैसे बता दें कि वीवो अपने फ्लैगशिप डिवाइस के हार्डवेयर के साथ अनोखे एक्सपेरिमेंट्स करने के लिए मशहूर है। वीवो का पहला नेक्स स्मार्टफोन पॉप-अप सेल्फी कैमरा वाला पहला डिवाइस था और पहली बार इस डिवाइस में ही इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी देखने को मिला था।

कंपनी ने पिछले साल के अंत में दूसरा नेक्स डिजाइन ड्यूल डिस्प्ले एडिशन लॉन्च किया था और टेक्निकली अडवांस होने के चलते प्राइमरी डिवाइस के तौर पर यूजर्स के लिए थोड़ा अजीब भी था। ऐसे में उम्मीद की जा ही है कि नए Nex में भी हमेशा की तरह यूनीक हार्डवेयर लाया जा सकता है।

अब रेस्त्रां में रोबोट परोसेंगे खाना, बेंगलुरु में खुलेगा ‘रोबोट रेस्त्रां’

0

नई दिल्ली। बेंगलुरु में ‘रोबोट रेस्त्रां’ ने अपना पहला रेस्त्रां लॉन्च करने का ऐलान किया है। इस रेस्त्रां में फूड सर्विस रोबोट के द्वारा की जाएगी। रेस्त्रां का कहना है कि चेन्नई और कोयंबटूर में रोबोट रेस्त्रां को मिली लोकप्रियता के बाद इसे बेंगलुरु में शुरू किया जा रहा है। इस रेस्त्रां में 6 रोबोट की टीम होगी और ग्राहक टेबल पर मौजूद टैबलेट के जरिए खाना ऑर्डर करेंगे और रोबोट का बुला सकेंगे।

इस रेस्त्रां में 50 लोगों के बैठने की जगह होगी। मेन्यू में इंडो-एशियन व्यंजन और एक्जॉटिक मॉकटेल भी शामिल होंगे। हर टेबल पर एक टैबलेट रखा जाएगा, जिसके जरिए लाेग रोबोट का बुला सकेंगे और अपना ऑर्डर प्लेस कर सकेंगे। इसके बाद रोबोट ही फूड सर्विस भी देंगे।

बर्थडे विश गाएंगे रोबोट
यह रोबोट इंटरेक्टिव हाेंगे। इन्हें जन्मदिन जैसे खास मौकों पर गाना गाकर विश करने के लिए प्रोग्राम किया गया है। इन रोबोट को बेहतर सर्विस देने के लिए प्रोग्राम किया गया है। रेस्त्रां के स्टाफ को भी अच्छे से प्रशिक्षण दिया गया है जिससे वे इस रेस्त्रां के संचालन में आने वाली किसी भी दिक्कत को ठीक कर सकें।