Wednesday, June 17, 2026
Home Blog Page 4606

टैक्स टारगेट पूरा करने के लिए टैक्सपेयर को परेशान नहीं करेंगे अधिकारी

0

नई दिल्ली। आयकर विभाग ने टैक्स संबंधी मुद्दों से डील करने के लिए दोस्ताना रवैया अपनाने का फैसला लिया है। यानी इनकम टैक्स रिटर्न भरते समय अगर आपसे कोई भूल हो गई है तो आयकर विभाग आपको धमकी भरा नोटिस नहीं भेजेगा। दरअसल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आयकर अधिकारियों को अपने तौर-तरीकों में बदलाव लाने को कहा था, जिसके बाद विभाग ने टैक्स-पेयर्स के साथ नरम रुख अपनाने का फैसला लिया है।

वित्त मंत्री ने टैक्स चोरी को रोकने के लिए आयकर अधिकारियों और टैक्स-पेयर्स के बीच संवाद सुधारने को कहा था। उन्होंने कहा कि, आयकर अधिकारियों का काम बेहद संवेदनशील होता है। टैक्स-पेयर्स और उनके मुद्दों के बारे में हमें उनसे बेहद शालीनता और इज्जत से पेश आना चाहिए।

लिहाजा आयकर विभाग अब ‘धमकी भरी’ भाषा का इस्तेमाल किए बगैर टैक्स कलेक्शन बढ़ाने की कोशिश करेगा। इनकम टैक्स के अधिकारियों से कहा गया है कि वे टैक्स वसूली के लिए लोगों को जागरूक करें और प्रोत्साहन के जरिए टैक्स वसूली की कोशिश करें।

नियमों के तहत अब भी होगी कार्रवाई
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी टैक्स टेररिज्म पर भी सफाई दी। उन्होंने कहा कि टैक्स टारगेट पूरा किया जाएगा लेकिन उसके लिए अधिकारी किसी टैक्सपेयर को परेशान नहीं करेंगे। टैक्स टारगेट पहले से तय किया गया है। हालांकि टैक्स चोरी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों को नियम के तहत कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

धर्म को जीवित रखने और पुण्य कमाने का समय है चातुर्मास: आर्यिका सौम्यनन्दिनी

कोटा। महावीर नगर विस्तार योजना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे आर्यिका सौम्यनन्दिनी माताजी संघ के पावन वर्षायोग के अवसर पर रविवार को माताजी ने प्रवचन करते हुए कहा कि जैनियों की पहचान दिगंबर संतों से हीे है। यदि संत नहीं हों तो जैनत्व भी नहीं। संतों से ही जैन जिंदा हैं।

जैन दर्शन में यह कहा गया है कि व्यक्ति जिस नीयत से जैसा कर्म करता है उसे वैसा ही फल प्राप्त होता है। जैसे कुएं में जितनी ताकत से आवाज लगाई जाती है वह उतनी ही ताकत से वापस आती है। संतों का वर्षायोग (चातुर्मास) चतुर बनने, चारों कषायों का शमन करने, धर्म को जीवित रखने और पुण्य कमाने का समय है।

संगोष्ठी में आर्यिका सौम्यनन्दिनी माताजी ने दस कारणों को समझाते हुए कहा कि अनादि काल से जीव और कर्म का संबंध है। इसी कारण व्यक्ति संसार में भ्रमण कर रहा है और आगे भी करता रहेगा। कर्म की अनेक अवस्थाओं को करण कहते हैं। वंध, उत्कर्षण, अपर्कषण, संक्रमण, उदीरणा, उदय, सत्व, उपशम, निधा, निकाचित ये दस करण है।

इन्हीं दस करण में व्यक्ति लिप्त होकर अपने कर्म को बांधता रहता है। प्रत्येक व्यक्ति को कर्मकांड जैसे महाग्रंथ को पढ़कर प्रत्येक कर्म की अवस्थाओं का अध्ययन अवश्य करना चाहिए। जिससे कि हम अपने कर्मों की निर्जरा कर सकें और आगे बंध रहे कर्म को भी रोक सकें। इस दौरान आर्यिका सौम्यनन्दिनी माताजी के सान्निध्य में अभिषेक, पूजा, प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

प्रतिकूल मौसम की मार से हल्दी की पैदावार घटने की आशंका

0

कोटा। महाराष्ट्र में जिस तरह हल्दी की बोई गयी फसल को नुकसान हुआ है अब जबकि तमिलनाडु के उत्पादक क्षेत्रों से भी नुकसान की खबरें मिलने लगी है। दूसरी ओर पुराने माल काफी कट चुके हैं, इसे देखते हुए वर्तमान के मंदे वाले भाव आगे चलकर ढूंढते रह जाओंगे।

हल्दी में वायदे का व्यापार पिछले कई सालों से अपनी भूमिका निभाते हुए कारोबारियों को भारी घाटे में धकेल चुका है, लेकिन इस बार बिजाई कम होने के साथ-साथ सांगली लाइन में हल्दी की बोई गयी फसल को कहीं जबर्दस्त बाढ़ एवं कहीं भीषण बरसात से भारी नुकसान हुआ है। अभी तक की चर्चा में वहां की 50 प्रतिशत फसल नष्ट हो चुकी है।

दूसरी ओर तमिलनाडु के इरोड, कड़प्पा, दुग्गीराला, वारंगल लाइन में भी कई दिनों की लगातार बरसात से फसल कमज़ोर पड़ने लगी है। हल्दी की नई फसल फरवरी माह में प्रारंभ होंगी । अभी बिजाई होकर कुछ दिन समय बीता है तथा वर्तमान की बाढ़ से बोई गयी जमीन डूब गयी है। पानी निकलने के बाद बापस बिजाई का समय बीत जाएगा, क्योंकि एक माह से पहले हल चलने लायक भूमि नहीं रहेगी। पुरानी हल्दी इस बार काफी कट चुकी है।

कई वर्षो के स्टॉक के माल भी औने-पौने भाव में स्टॉकिस्ट माल बेच चुके हैं। वायदे में भी डिलीवरी कम होने से चालू माह के भाव आज 114 रुपए उछलकर 6994 रुपए प्रति क्विंटल पर बंद हुए। यहां भी एजइटीज हल्दी जो 8100 रुपए बोल रहे थे, आज 8200 रुपए हो गयी तथा पुरानी हल्दी में भी 100 रुपए की तेजी दर्ज की गई।

उधर बढ़िया फली 9100/9200 रुपए बोलने लगे हैं। इन सभी परिस्थितियों को देखते हुए हल्दी की कीमतों में 8/10 रुपए प्रति किलो की तेजी अगले एक से डेढ़ माह में देखने मिल सकती हैं।

R15 V3 बेस्ड यामाहा XSR 155 बाइक लॉन्च, जानिए कीमत

0

नई दिल्ली। यामाहा XSR फैमिली की रेट्रो क्लासिक बाइक्स की मोटरसाइकल्स इनके खास क्लासिक डिजाइन और मॉडर्न पावरफुल इंजन के बेहतरीन ब्लेंड के चलते बेहद पॉप्युलर हैं। यामाहा ने इस मोटरसाइकल रेंज में एक नई बाइक XSR 155 लॉन्च की है। यामाहा XSR 155 की सेल कंपनी ने थाईलैंड में शुरू की है, जहां इसकी कीमत 91,500 बाट (करीब 2.1 लाख रुपये) रखी गई है।

माना जा रहा है कि कंपनी इसे बाकी इंटरनैशनल मार्केट्स में भी जल्द लॉन्च करेगी, जहां लो-कैपेसिटी सेगमेंट में बाइक्स की मांग ज्यादा है। ऐसे में भारत अपने आप सबसे लिस्ट में सबसे ऊपर दिखता है, जहां बायर्स को कॉम्पैक्ट रेट्रो क्लासिक मशीन्स पसंद आती हैं। देखने वाली बात होगी कि यामाहा का भी यही मानना है या नहीं और भारत में इस मोटरसाइकल को कब तक लाया जाएगा। नई XSR 155 बाइक यामाहा YZF-R15 V3 प्लैटफॉर्म पर आधारित है।

खास है बाइक डिजाइन
कंपनी इसी बेस पर पहले MT-15 स्ट्रीट फाइटर भी डिजाइन कर चुकी है। ऐसे में अगर यामाहा इस बाइक को भारत में लॉन्च करने का मन बनाता है तो इस रेट्रो क्लासिक मोटरसाइकल की मैन्युफैक्चरिंग आसानी से यहीं की जा सकेगी। थाईलैंड के स्पेसिफिकेशंस वाले MT15 से नई XSR 155 ने चेसिस, इन्वर्टेड टेलिस्कोपिक फ्रंट फोक, रियर मोनोशॉक, इंजन और कई कॉम्पोनेंट्स लिए हैं। डिजाइन की बात करें तो इसमें गोल एलईडी हेडलैंप और ड्यूल टोन फ्यूल टैंक दिया गया है।

ऐसा है बाइक का इंजन
नई XSR 155 बाइक में 155cc का सिंगल सिलिंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो बेहतर 19bhp तक की पावर और 14.7nm का टॉर्क देता है। इस मोटरसाइकल में 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। बाकी इक्विपमेंट्स की बात करें तो बाइक में ड्यूल चैनल एबीएस, अलॉय वील्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलईडी हेडलैंप्स और स्लिपर क्लच मिलता है। अगर भारत में इसे लॉन्च किया गया तो कुछ फीचर्स में कटौती करते हुए इसे 1.5 लाख रुपये (एक्सशोरूम) तक के मार्केट प्राइस पर लाया जा सकता है।

‘साहो’ के नए पोस्टर में दिखी प्रभास और श्रद्धा कपूर की लव केमिस्ट्री

मुंबई। ऐक्टर प्रभास और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म साहो की इस समय चर्चा हो रही है। फिल्म का जब से ट्रेलर और गाने आ चुके हैं। इसके बाद से लोग फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

साउथ के सुपरस्टार प्रभास ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का एक और पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में प्रभास और श्रद्धा के बीच लव सीन दिख रहा है। उन्होंने इस पोस्टर के कैप्शन में लिखा, ऐक्शन, रोमांस और बहुत कुछ! 30 अगस्त को साहो के लिए तैयार हो जाओ।

बताते चलें कि जहां प्रभास और श्रद्धा की केमिस्ट्री को लोगों ने पसंद किया है, वहीं इस पोस्टर ने सभी को फिल्म के लिए और भी ज्यादा उत्सुक बना दिया है। फिल्म के ट्रेलर के लॉन्च के समय फिल्म के बारे में प्रभास ने बात करते हुए कहा था कि वह फिल्म में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं।

इसके अलावा उन्होंने कहा था कि मैं हिंदीं में पढ़ और लिख सकता हूं लेकिन घर पर हिंदी नहीं बोलता। हिंदी को बोलना बहुत कठिन था। फिल्म ‘साहो’ 30 अगस्त को रिलीज होने को तैयार है। यह फिल्म हिंदी के अलावा तमिल तेलुगु और मलयालम में भी रिलीज होगी।

गूगल का नया फीचर, अब लिंक शेयर करना होगा आसान

0

नई दिल्ली। स्मार्टफोन यूजर्स के लिए Google पर किसी वेबसाइट या फिर आर्टिकल को सर्च करके शेयर करना अब पहले से ज्यादा आसान हो गया है। कंपनी अब एक नया शेयरिंग बटन लेकर आई है जो ऐड्रेस बार के टॉप राइट में उस समय दिखाई देगा जब यूजर्स किसी वेबसाइट को सर्च करके उसके लिंक पर टैप करेंगे।

यह शेयर ऑप्शन सिर्फ किसी वेबसाइट ही नहीं, बल्कि आर्टिकल पर भी काम करेगा। शेयरिंग बटन टॉप राइट कॉर्नर में दिखाई देने वाले तीन डॉट मेन्यू और बुकमार्क आइकन के साथ दिखाई देगा। ऐंड्रॉयड यूजर्स के लिए यह ऑप्शन किसी तोहफे से कम नहीं क्योंकि इस बटन के आने के बाद अब यूजर्स को बार-बार क्रोम ब्राउजर नहीं खोलना होगा।

शेयर आइकन पर टैप करते ही शेयर शीट डायरेक्टली खुल जाएगी, जहां से आप आसानी से उस ऐप को चुन सकेंगे जिसके जरिए आप इस लिंक को शेयर करना चाहते हैं। फिलहाल यह ऑप्शन बीटा वर्जन पर उपलब्ध है। ऐंड्रॉयड यूजर्स चाहें तो प्ले स्टोर पर जाकर कंपनी के बीटा प्रोग्राम के लिए साइन-अप कर सकते हैं।

इस महीने की शुरुआत में 9टु5गूगल ने गूगल ऐप में आने वाले कुछ नए फीचर्स की जानकारी दी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जल्द ही ऐप बार में ‘ऐड टु कलेक्शन’ शॉर्टकट ऐड होने वाला है। ऐप के v10.41 apk टीयरडाउन इस बात के भी संकेत देते हैं कि गूगल एक अलग ‘गूगल ऐप ब्राउजर’ पर काम कर रहा है, जिससे यूजर्स कूकीज क्लियर करने के साथ-साथ कैश डेटा जैसे कई काम बिना क्रोम ब्राउजर को प्रभावित किए कर सकेंगे।

क्या अनुष्का शेट्टी बनेगी प्रभास की जीवन संगिनी, जानिए

मुंबई। बाहुबली स्टार प्रभास इस समय अपनी आने वाली फिल्म ‘साहो’ के प्रचार में बिजी हैं। इसी दौरान प्रभास ने मीडिया से बात करते हुए अपनी शादी को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब दिया है। ऐसा कहा जा रहा है कि अपनी शादी को लेकर ऐक्टर ने एक इंटरव्यू में कहा कि जब होनी होगी तो हो जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी लव मैरिज हो सकती है।

इससे पहले एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रभास ने कहा था कि अनुष्का शेट्टी और वह अच्छे दोस्त हैं लेकिन अगर कुछ और होता तो पिछले दो सालों में हम लोगों को कोई एक साथ नहीं देखता क्या?

उन्होंने कहा कि करण जौहर के शो पर भी मुझसे सवाल पूछा गया था। मैंने राजामौली और राणा दग्गुबाती को इसका जवाब देने दिया और यहां तक कि उन्होंने भी कहा था कि हमारे बीच में कुछ भी नहीं है। ऐसा नहीं था कि मैंने उन्हें ऐसा कहने के लिए कहा था।

बता दें कि प्रभास की फिल्म ‘साहो’ 30 अगस्त को रिलीज होने को तैयार है। फिल्म में प्रभास के अलावा श्रद्धा कपूर, नील नितिन मुकेश, अर्जुन विजय, मंदिरा बेदी भी प्रमुख भूमिका में हैं। यह फिल्म हिंदी के अलावा तमिल तेलुगु और मलयालम में भी रिलीज होगी।

खुशखबरी: छोटे कर्ज से परेशान लोगों के लोन माफ करेगी मोदी सरकार

नई दिल्ली। छोटे कर्ज के तले दबे लोगों को केंद्र की मोदी सरकार बड़ा तोहफा दे सकती है। इसके तहत इन लोगों को नए सिरे से शुरुआत करने का अवसर प्रदान करने के लिए सरकार इनके लोन माफ कर सकती है। यह सब इंसोल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (आईबीसी) के फ्रेश स्टार्ट प्रावधानों के तहत किया जा सकता है। इसको लेकर योजना तैयार हो रही है।

एक साक्षात्कार में कारपोरेट मामलों के सचिव इंजेती श्रीनिवास ने कहा कि आर्थिक रूप से गरीब वर्ग के लोगों को कर्ज से मुक्ति दिलाने के लिए लोन माफी की योजना बनाई जा रही है। इसके स्वरूप को लेकर माइक्रो फाइनेंस इंडस्ट्री से बातचीत चल रही है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यह लोन माफी व्यक्तिगत दिवालियापन से जुड़े मामलों में दी जाएगी जोकि आर्थिक रूप से गरीब लोगों को सबसे ज्यादा व्यथित करती है।

पांच साल में एक बार मिलेगा लोन माफी का लाभ
उन्होंने बताया नए सिरे से शुरुआत के लिए एक बार लोन माफी योजना का लाभ ले लिया तो अगले पांच साल तक इसका लाभ नहीं मिल पाएगा। उन्होंने कहा कि हम माइक्रो फाइनेंस इंडस्ट्री संतुष्टि और सुरक्षा के सभी उपायों पर भी काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर इस योजना को लागू करने के लिए तीन से चार साल में सरकार पर 10000 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार पड़ेगा।

यह कहता है आईबीसी
आईबीसी के फ्रेश स्टार्ट के तहत कई प्रकार के प्रावधान हैं। इसके तहत लोन माफी योजना के लाभार्थी की वार्षिक औसत आय 60000 रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। कर्जदार के एसेट्स की सकल वैल्यू 20 हजार रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा लाभार्थी पर कर्ज की कुल राशि 35 हजार रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा लाभार्थी के पास अपना खुद का आवास भी नहीं होना चाहिए, चाहे आईबीसी के तहत उसके खिलाफ याचिका लगाई गई हो या नहीं।

बाढ़ से प्रभावित इलाकों में दावों का तेजी से निपटान करें बीमा कंपनियां: वित्त मंत्रालय

नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने बीमा कंपनियों से कर्नाटक, महाराष्ट्र और केरल समेत बाढ़ प्रभावित विभिन्न राज्यों में बीमा धारकों के दावों के निपटान प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। इन राज्यों में बाढ़ का भयंकर तबाही मचाई है और अब तक हजारों करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है।

मंत्रालय ने बीमा कंपनियों से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना समेत विभिन्न पॉलिसी के तहत दावों का निपटान शीघ्रता से करने को कहा है। बीमा नियामक इरडा ने जीवन बीमा कंपनियों को भेजे पत्र में कहा है कि भारी बारिश और बाढ़ के कारण कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र और गुजरात जैसे राज्यों में जानमाल के नुकसान की रिपोर्ट है।

सर्वे कर तत्काल जारी करें दावा राशि
इरडा ने लोगों की मौत के मामलों में जहां मृतक का शरीर नहीं मिलने के कारण मृत्यु प्रमाणपत्र प्राप्त करने में समस्या है, बीमा कंपनियों से 2015 में चेन्नई बाढ़ में अपनायी गयी प्रक्रिया का पालन करने को कहा है। साथ ही बीमा कंपनियों से दावों के निपटान के बारे में साप्ताहिक आधार पर राज्यवार प्रगति रिपोर्ट देने को कहा।

इरडा ने साधारण बीमा कंपनियों तथा स्वास्थ्य बीमा कंपनियों से भी दावों के निपटान में तेजी लाने को कहा है। उन कंपनियों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि दावों के बारे में सर्वे तत्काल हों और उसका वितरण यथाशीघ्र किया जाए।

ऑटो सेक्टर में 10 लाख लोगों की नौकरियों पर खतरा

नई दिल्ली। देश में ऑटो सेक्टर इस समय सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। इस कारण इस सेक्टर से अब तक लाखों लोगों की नौकरियां चली गई हैं। आने वाले तीन महीने में 10 लाख लोगों की नौकरियों पर भी खतरा बना हुआ है। इनमें ऐसे लोग शामिल हैं जो पेंटिंग, वेल्डिंग, प्रोडक्शन टेक्नोलॉजी और सर्विस से जुड़ा कार्य कर रहे हैं।

ऑटोमोटिव कंपोनेन्टस मेन्यूफेक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसीएमए) के डायरेक्टर जनरल विन्नी मेहता ने कहा है कि ऑटो सेक्टर के लिए अगले तीन चार महीने ज्यादा संवेदनशील हैं। मेहता का कहना है कि व्हीकल इंडस्ट्री इस समय डी-ग्रोथ की ओर जा रही है। यही कारण है कि पिछले कुछ महीनों में 10 लाख से ज्यादा लोग कंपोनेन्ट सेक्टर से नौकरी गवां चुके हैं। यह ट्रेंड अगले तीन-चार महीने तक बना रहे सकता है इससे 5 से 10 लाख लोगों की ओर नौकरियां जा सकती हैं।

टियर-2 और टियर-3 शहरों की कंपनियों में सबसे ज्यादा संकट
मेहता का कहना है कि टियर-2 और टियर-3 में 400 करोड़ रुपए से कम के टर्नओवर वाली कंपनियों पर ज्यादा संकट बना हुआ है। इन कंपनियों से 50 लाख से ज्यादा लोग जुड़े हैं जो करीब 15 बिलियन डॉलर के कंपोनेन्ट का निर्यात करते हैं।

हर कंपनी करेगी 10 फीसदी लोगों की छंटनी
नौकरी देने वाली फर्म एक्सफेनो (Xpheno) और टीमलीज (TeamLease) ने अगली तिमाही में 5 लाख लोगों की नौकरियां जाने की आशंका जताई है। टीमलीज सर्विसेज की सहसंस्थापक रितुपर्णा चक्रवर्ती का कहना है कि आने वाले समय में सभी ऑटो कंपनियां कम से कम 10 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी करेंगी। उन्होंने आशंका जताई कि ऑटो सेक्टर में मंदी का असर अभी 6 से 9 महीने तक बना रह सकता है।

यह भी पढ़ें :ऑटो सेक्टर में छंटनी रोकने को PM मोदी देंगे राहत पैकेज?