Thursday, July 16, 2026
Home Blog Page 203

रंगीलो राजस्थान की थीम पर मनाया जाएगा कोटा में गणगौर महोत्सव

कोटा। राजस्थान के लोकआस्था और परंपरा के प्रतीक गणगौर पर्व की थीम पर केट वीमेन विंग जिला कोटा के तत्वावधान में मिस व मिसेज गणगौर प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 22 मार्च को श्रीनाथपुरम स्थित शिव ज्योति कॉन्वेंट स्कूल ऑडिटोरियम में किया जाएगा।

प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन आज विधायक संदीप शर्मा एवं शिव ज्योति ग्रुप के चेयरमैन महेश गुप्ता द्वारा किया गया। जिलाध्यक्ष नीलम विजयवर्गीय ने बताया कि यह आयोजन केवल सौंदर्य प्रतियोगिता नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास, प्रतिभा और राजस्थान की सांस्कृतिक परंपरा का उत्सव है।

कार्यक्रम में रैंप वॉक, पारंपरिक घूमर नृत्य, प्रश्नोत्तरी, टैलेंट राउंड सहित कई आकर्षक चरण होंगे। विधायक संदीप शर्मा ने पोस्टर विमोचन करते हुये कहा कि गणगौर हमारी संस्कृति का प्रतीक है। गण = भगवान शिव, गौरा = माता पार्वती,ऐसे आयोजन हमारी परंपराओं को जीवंत रखते हैं।
शिव ज्योति ग्रुप के चेयरमैन गुप्ता ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम नई पीढ़ी को संस्कार और पहचान देते हैं।

सचिव भाविका प्रीत रामानी ने बताया कि प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में बालिकाओं व महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। सह कोषाध्यक्ष आकांक्षा मेडतवाल ने बताया कि प्रतियोगिता मिस व मिसेज दो श्रेणियों में आयोजित होगी। मीडिया कॉ ऑर्डिनेटर नंदिनी श्रृंगी ने बताया कि कार्यक्रम 22 मार्च को अपराह्न 3 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा।

केला देवी मेले के लिए अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन 19 मार्च से

कोटा। केला देवी मेले के अवसर पर यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा आगरा फोर्ट–गंगापुर सिटी–आगरा फोर्ट के मध्य अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। इस विशेष ट्रेन के संचालन से मेला क्षेत्र में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को रेल यात्रा में सुविधा प्राप्त होगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि ट्रेन संख्या 01962/01961 आगरा फोर्ट–गंगापुर सिटी–आगरा फोर्ट अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन 19 मार्च से 1 अप्रैल तक किया जाएगा, जो कुल 14 फेरे लगाएगी।

ट्रेन संख्या 01962 आगरा फोर्ट–गंगापुर सिटी अनारक्षित मेला स्पेशल शाम 17.00 बजे आगरा फोर्ट से प्रस्थान कर मार्ग में ईदगाह जंक्शन, पथौली, मिरहाकुर, किरावली, सिंगारपुर, फतेहपुर सीकरी, औलेंडा, रूपबास, धाना खेड़ली, बंसी पहाड़पुर, नागलातुला, बांध बरेटा, बिरामबाद, बयाना जंक्शन, डुमरिया, फतेह सिंहपुरा, हिंडौन सिटी, श्री महावीरजी, खांडीप, पिलौदा, छोटी ओदई स्टेशनों से होते हुए रात 22.05 बजे गंगापुर सिटी पहुँचेगी।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 01961 गंगापुर सिटी–आगरा फोर्ट अनारक्षित मेला स्पेशल रात 22.50 बजे गंगापुर सिटी से प्रस्थान कर मार्ग में छोटी ओदई, पिलौदा, खांडीप, श्री महावीरजी, हिंडौन सिटी, फतेह सिंहपुरा, डुमरिया, बयाना जंक्शन, बिरामबाद, बांध बरेटा, नागलातुला, बंसी पहाड़पुर, धाना खेड़ली, रूपबास, औलेंडा, फतेहपुर सीकरी, सिंगारपुर, किरावली, मिरहाकुर, पथौली, ईदगाह जंक्शन स्टेशनों से होते हुए सुबह 06.30 आगरा फोर्ट पहुँचेगी। उन्होंने बताया कि इस विशेष ट्रेन में 10 सामान्य श्रेणी डिब्बों सहित कुल 12 डिब्बे होंगे

नवरात्रि मेले के दौरान 16 मार्च से इंदरगढ़ स्टेशन पर चार ट्रेनों का अस्थायी ठहराव

कोटा। नवरात्रि मेले के अवसर पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा कोटा मंडल के इंदरगढ़ रेलवे स्टेशन पर कुछ प्रमुख ट्रेनों का अस्थायी ठहराव प्रदान किया गया है। जिससे क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को रेल यात्रा में सुविधा प्राप्त होगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधकसौरभ जैन ने बताया निम्नलिखित गाड़ियों का इंदरगढ़ स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया गया है-

  1. गाड़ी सं. 12955 मुंबई सेंट्रल–जयपुर एक्सप्रेस, दिनांक 15 मार्च से 29 मार्च 2026 तक इंदरगढ़ स्टेशन पर प्रातः 08:39 बजे रुकेगी।
  2. गाड़ी सं. 19037 बांद्रा टर्मिनस–बरौनी एक्सप्रेस, दिनांक 15 मार्च से 29 मार्च 2026 तक इंदरगढ़ स्टेशन पर दोपहर 13:35 बजे रुकेगी।
  3. गाड़ी सं. 12956 जयपुर–मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस, दिनांक 16 मार्च से 30 मार्च 2026 तक इंदरगढ़ स्टेशन पर अपराह्न 16:27 बजे रुकेगी।
  4. गाड़ी सं. 19038 अवध एक्सप्रेस (बरौनी–बांद्रा टर्मिनस), दिनांक 15 मार्च से 29 मार्च 2026 तक इंदरगढ़ स्टेशन पर प्रातः 11:08 बजे रुकेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व गाड़ियों की स्थिति, समय एवं ठहराव की विस्तृत जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in अथवा एनटीईएस मोबाइल ऐप का उपयोग करें।

भाजपा ही अनुसूचित समाज की सच्ची हितैषी, कांग्रेस ने महज वोट बैंक माना: ऊर्जा मंत्री

भारतीय जनता पार्टी दीगोद- सिमलिया मंडल का एससी समाज कार्यकर्ता सम्मेलन

दीगोद/सिमलिया/कोटा। भारतीय जनता पार्टी दीगोद- सिमलिया मंडल द्वारा शुक्रवार को पोलाई फार्म हाउस पर एससी समाज कार्यकर्ता सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान सरकार के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने भागीदारी की।

वहीं देहात जिला अध्यक्ष प्रेम गोचर, जिला प्रमुख मुकेश मेघवाल, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष चंपालाल मेहरा, जिला परिषद सदस्य राजनीता मेघवाल भी मंच पर उपस्थित रहे। इस दौरान कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए नाथूलाल रैगर (बरगू), नरेश मेरोठा (बंबोरी) और शंकरलाल टेलर का ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर एवं अन्य अतिथियों ने उन्हें भाजपा का दुपट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।

कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास’ है और पार्टी एससी वर्ग को गले लगाकर एक समरस समाज का निर्माण करना चाहती है।

उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि नेहरू परिवार ने डॉ. अंबेडकर का हमेशा अपमान किया, उन्हें चुनाव हरवाया और भारत रत्न तक नहीं दिया। मोदी सरकार ने बाबा साहब से जुड़े पंचतीर्थों का विकास कर उन्हें सच्चा सम्मान दिया है।

नागर ने आगे कहा कि अनुसूचित समाज ने मुगलों के अत्याचार सहे लेकिन अपना धर्म नहीं छोड़ा। आज सांगोद विधानसभा में 47 हजार नए परिवार राशन योजना से जुड़े हैं, जो कांग्रेस के समय पोर्टल बंद होने के कारण वंचित थे। सम्मेलन के अंत में ऊर्जा मंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वे विकसित भारत और भाजपा के ‘ब्रांड एंबेसेडर’ बनकर सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाएँ।

जिला प्रमुख मुकेश मेघवाल ने कहा कि एससी समाज का मान-सम्मान केवल भाजपा में सुरक्षित है, जबकि कांग्रेस केवल झूठ और अफवाहों की राजनीति करती है। प्रेम गोचर ने कहा कि 70 सालों तक कांग्रेस ने समाज को बांटने का काम किया। जबकि भाजपा राष्ट्रवाद और सेवा भाव से समरसता बढ़ा रही है।

चंपालाल मेहरा ने बताया कि भाजपा का ध्येय सदैव ‘अंत्योदय’ रहा है, जिससे समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति का उत्थान संभव हुआ है। राजनीता मेघवाल ने कहा कि सांगोद में विकास की गंगा बह रही है। ‘लाडली बहना’ और ‘सुपोषित माँ’ जैसे अभियानों ने महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक संबल दिया है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मंडल कार्यकर्ता और अनुसूचित समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

अमेरिका को सबक सिखाने के लिए चीन और रूस ईरान के समर्थन में उतरे

तेहरान। US-iran war:अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला करते हुए बड़े-बड़े दावे किए। इसके जवाब में ईरान ने ना सिर्फ अमेरिका और इजरायल बल्कि दुनिया को भी चौंकाया है। ईरानी मिसाइलों ने इजरायल में तबाही मचाई है तो खाड़ी देशों में अमेरिकी सैन्य बेसों पर हमले हुए हैं। ईरान के अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर सटीक हमलों की वजह चीन और रूस से मिली मदद है। दोनों देश काफी हद तक खुलकर ईरान के साथ दिखे हैं।

अल जजीरा के मुताबिक, तीन सीनियर अमेरिकी अधिकारियों ने ‘द वॉशिंगटन पोस्ट’ को बताया है कि रूस ने ईरान को संवेदनशील खुफिया जानकारी और पश्चिम एशिया में तैनात अमेरिकी जंगी जहाजों और विमानों की लोकेशन दी है। यह इसलिए अहम है क्योंकि लड़ाई टैंकों से नहीं बल्कि रडार बीम, सैटेलाइट फीड और एन्क्रिप्टेड कोऑर्डिनेट्स (साझेदारी) से लड़ी जा रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ फोन कॉल के दौरान इस बात से इनकार किया कि मॉस्को ने ईरान के साथ खुफिया जानकारी साझा की है। हालांकि इस इनकार से जमीन की स्थिति में बदलाव नहीं आता है। रूस को यूक्रेन युद्ध में ईरान से ड्रोन और गोला-बारूद मिले और अब वह मदद कर रहा है।

रूस जानता है कि अमेरिका ने यूक्रेन को लगातार ऐसी खुफिया जानकारी दी है, जिसका इस्तेमाल रूसी ठिकानों पर हमला करने के लिए किया गया। इसमें व्लादिमीर पुतिन के घर और दफ्तर को निशाना बनाने की कोशिश शामिल है। ऐसे में मॉस्को खुफिया जानकारी के जरिए एक तरह से अमेरिका से अपना बदला चुकाने का भी काम कर रहा है।

रूस से ईरान को कितना फायदा
CIA के पूर्व अधिकारी ब्रूस रीडेल कहते हैं कि आधुनिक युद्ध में कोऑर्डिनेट्स सबसे अहम है। कोई पक्ष अगर जानता है कि दुश्मन कहां है तो उसकी जीत तय हो जाती है। यही इस युद्ध में हो रहा है क्योंकि रूस की खुफिया जानकारी ईरान को अमेरिकी और इजरायली संपत्तियों का पता लगाने में ऐसी सटीकता दी है, जिसे तेहरान अकेले हासिल नहीं कर सकता था।

ईरान के पास सैन्य टोही सैटेलाइट सीमित हैं। यह खुले समुद्र में नौसैनिक संपत्तियों पर नजर रखने के लिए अपर्याप्त है। दूसरी ओर रूस के पास उन्नत हवाई निगरानी नेटवर्क है, जो तेहरान को चौबीसों घंटे ऑप्टिकल और रडार इमेजरी दे रहा है। कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर ईरान का सटीक ड्रोन हमला रूसी मदद को दिखाता है। इस हमले में छह अमेरिकी सैनिक मारे गए थे।

विदेशी मुद्रा भंडार में भारी गिरावट, सप्ताह भर में $11.63 बिलियन की कमी

मुंबई। भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही सोने के भंडार (Gold Reserve) में भी गिरावट हुई है।

तभी तो अपना फॉरेक्स रिजर्व पिछले सप्ताह के रिकॉर्ड उच्चतम स्तर, $728.494 billion से फिसलते हुए $716.81 billion तक गिर गया। बताया जाता है कि रुपया को बचाने के लिए RBI ने ओपन मार्केट में भारी मात्रा में डॉलर की बिक्री की।

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) की तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 6 मार्च 2026 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में $11.683 billion की गिरावट दर्ज हुई है।

एक सप्ताह पहले इसमें $4.885 billion की बढ़ोतरी हुई थी। तब अपना भंडार बढ़ कर $728.494 billion के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था। लेकिन अब यह घट कर $716.810 billion ही रह गया है।

रिजर्व बैंक की तरफ से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार 6 मार्च 2026 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत की विदेशी मुद्रा आस्तियों (Foreign Currency Asset) में $9.880 billion की भारी कमी हुई है। एक सप्ताह पहले इसमें $561 million की बढ़ोतरी हुई थी। अब अपना एफसीए भंडार घट कर $563.245 billion का रह गया है।

उल्लेखनीय है कि देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां या फॉरेन करेंसी असेट (FCA) एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।

गोल्ड रिजर्व में भी कमी
आलोच्य सप्ताह के दौरान अंतराष्ट्रीय बाजार में सोने के मूल्य में ह्रास हुआ है। इस वजह से बीते 6 मार्च को समाप्त सप्ताह के दौरान रिजर्व बैंक के सोने के भंडार की वैल्यू में $1.612 billion की कमी हुई है। इससे एक सप्ताह पहले इसमें $4.141 billion की बढ़ोतरी हुई थी। इसी के साथ अब अपने सोने के भंडार का वैल्यू घट कर $130.017 billion का रह गया है। उल्लेखनीय है कि इस समय आरबीआई के पास सोने का भंडार 880 टन के पार चला गया है। यह देश के कुल फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व का करीब 15% बैठता है।

कोटा विश्वविद्यालय में आज शताब्दी स्वर ‘वंदे मातरम्’ का आयोजन

कोटा। कोटा विश्वविद्यालय के भारतीय ज्ञान परम्परा प्रकोष्ठ एवं संगीत विभाग के संयुक्त तत्वावधान में देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों की संगीतमय प्रस्तुति ‘शताब्दी स्वर–वंदे मातरम्’ कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया जाएगा।

डीन पीजी स्ट्डीज प्रो.घनश्याम शर्मा ने बताया कि कोटा विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रो. भगवती प्रसाद सारस्वत के मार्गदर्शन में आयोजत किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर स्थित फार्मेसी विभाग के सेमिनार हॉल में प्रातः 10:30 बजे से होगा। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध संगीतज्ञ पंडित गौतम काले एवं उनका समूह (इंदौर) तथा डॉ. पामिल मोदी एवं उनका समूह देशप्रेम से प्रेरित गीतों की प्रस्तुति देंगे।

कुलगुरू प्रो.भगवती प्रसाद सारस्वत ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य स्वतंत्रता आंदोलन की गौरवपूर्ण परंपरा, राष्ट्रभक्ति और भारतीय सांस्कृतिक चेतना को संगीत के माध्यम से नई पीढ़ी तक पहुँचाना है। कार्यक्रम में वंदे मातरम् सहित देशभक्ति से ओतप्रोत रचनाओं का सामूहिक गायन और सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि आयोजन समिति द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है और विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं शहर के प्रबुद्ध नागरिकों को इसमें आमंत्रित किया गया है।

बेस्ट एम्प्लॉयर्स अवार्ड समारोह में कोटा के वीके जेटली जयपुर में सम्मानित

राज्य स्तरीय समारोह में चार श्रेणियों में 41 संस्थाओं को मिला सम्मान

कोटा। एम्प्लॉयर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान की ओर से आयोजित स्थापना दिवस समारोह में प्रदेश की उत्कृष्ट औद्योगिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं को बेस्ट एम्प्लॉयर्स अवार्ड से जयपुर में सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उद्योग राज्यमंत्री केके विश्नोई तथा सहकारिता मंत्री गौतम दक उपस्थित रहे।

अवार्ड समारोह में चार विभिन्न श्रेणियों में प्रदेश की 41 संस्थाओं को ट्रॉफी, दुपट्टा और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसी अवसर पर पोद्दार पिगमेंट के एस.एस. पोद्दार और वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक फतेहपुरिया को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

समारोह में कोटा के करेजियस कम्युनिटी फाउंडेशन के चेयरमैन व इम्प्लॉयर एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (EAR) के मुख्य सलहाकार वी.के. जेटली को भी सम्मानित किया गया। जेटली ने अपनी प्रतिभा, परिश्रम और संकल्प के बल पर समाज और औद्योगिक क्षेत्र में विशिष्ट पहचान बनाई है।

अवार्ड समिति के अनुसार, जूरी द्वारा चयनित औद्योगिक संस्थानों और शैक्षणिक प्रतिष्ठानों को सम्मानित करने का उद्देश्य उनके संघर्ष, उपलब्धियों और सफल जीवनयात्रा को समाज के सामने लाना है, ताकि उनकी प्रेरक कहानियाँ लाखों लोगों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर सकें।

समिति ने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे सम्मान समाज में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा और उत्कृष्ट कार्य संस्कृति को बढ़ावा देते हैं। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्यजन, उद्योगपति और शिक्षाविद बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

यूजीसी कानून के विरोध में सवाई माधोपुर अग्रवाल समाज सेवा संस्थान ने खोला मोर्चा

कोटा। सवाई माधोपुर अग्रवाल समाज सेवा संस्थान द्वारा यूजीसी के वर्तमान कानून के विरोध में शुक्रवार को प्रदर्शन किया गया। यह विरोध प्रदर्शन सवाई माधोपुर संभाग अध्यक्ष दीपक कुमार सिंघल के सानिध्य में तलवंडी चौराहे पर संपन्न हुआ। सभी ने एक स्वर में कानून के विरुद्ध नारेबाजी की।

हुकुम मंगल ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान समाज के प्रबुद्धजनों ने इस कानून को सवर्ण समाज के हितों के विरुद्ध बताते हुए केंद्र सरकार से इसमें बदलाव की मांग की। ​प्रदर्शन को संबोधित करते हुए संभाग अध्यक्ष दीपक कुमार सिंघल ने कहा कि यूजीसी का यह नया कानून सवर्ण समाज के युवाओं और भविष्य के लिए एक घातक बीमारी के समान है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि इस कानून के प्रावधानों से योग्यता को दरकिनार किया जा रहा है, जो समाज के सर्वांगीण विकास में बड़ी बाधा बनेगा। अग्रवाल समाज का मानना है कि यदि समय रहते इस पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो यह सवर्ण समाज के लिए एक महा अभिशाप सिद्ध होगा।

यूजीसी मंडल के प्रतिनिधि हुकुमचंद मंगल ने कानून की विसंगतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में इस तरह के नियम लागू करना सवर्णों के अधिकारों का हनन है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया, तो समाज इस आंदोलन को और उग्र करेगा।

इस विरोध प्रदर्शन में अग्रवाल समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों और सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य रूप से रामचरण गुप्ता, महेश अग्रवाल, भवानी शंकर, केपी बंसल, पी गुप्ता, विष्णु प्रसाद गर्ग, अशोक मंगल, हुकुम मंगल, महेश गर्ग, जगदीश सिंगल और हनुमान गोयल सहित समाज के सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे।

महेंद्र सिंह और मीना कंवर ने तीसरी बार ‘आयरनमैन कपल’ का खिताब जीता

कोटा। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने न्यूज़ीलैंड में आयोजित प्रतिष्ठित ‘आयरनमैन ट्रायथलॉन’ को सफलतापूर्वक पूरा करने पर शुक्रवार को श्रीनाथपुरम स्टेडियम में अभिनंदन किया।

उल्लेखनीय है कि खेल जगत में राजस्थान का मान बढ़ाते हुए कोटा के प्रसिद्ध एथलीट दंपत्ति, महेंद्र सिंह चौहान और मीना कंवर ने यह कीर्तिमान स्थापित किया है। जिस पर राजस्थान सरकार के मंत्री हीरालाल नागर ने दोनों एथलीटों का अभिनंदन किया। रनिंग रॉक्स के सदस्यों ने इस उपलब्धि को खेल जगत के लिए एक बड़ा मील का पत्थर बताया।

​न्यूज़ीलैंड की कठिन परिस्थितियों में आयोजित इस ट्रायथलॉन में इस दंपत्ति ने अपनी अदम्य इच्छाशक्ति का परिचय दिया। उन्होंने निर्धारित 16 घंटों की चुनौतीपूर्ण समय सीमा के भीतर 3.8 किलोमीटर की तैराकी, 180 किलोमीटर की साइक्लिंग और अंत में 42 किलोमीटर की पूर्ण मैराथन को सफलतापूर्वक पूरा किया।

यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि महेंद्र सिंह और मीना कंवर ने तीसरी बार ‘आयरनमैन कपल’ का खिताब जीतकर न केवल राजस्थान बल्कि पूरे भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित किया है।

​स्टेडियम में आयोजित समारोह के दौरान मंत्री हीरालाल नागर ने दोनों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी उपलब्धियां प्रदेश के युवाओं के लिए ऊर्जा का स्रोत हैं।

उन्होंने कहा कि खेल के प्रति ऐसा समर्पण यह सिद्ध करता है कि उम्र और परिस्थितियां कभी भी सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकतीं। स्थानीय रनिंग रॉक्स कम्युनिटी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में धावक और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

​इस अवसर पर महेंद्र सिंह और मीना कंवर ने अपनी यात्रा के अनुभव साझा करते हुए बताया कि निरंतर अभ्यास और एक-दूसरे के सहयोग ने उन्हें इस कठिन लक्ष्य तक पहुँचाया।