सोने का आयात साढ़े छह साल के सबसे निचले स्‍तर पर पहुंचा

754

नई दिल्ली। देश में सोने के आयात में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। मार्च के महीने में सोने का आयात पिछले साढ़े छह साल के सबसे निचले स्‍तर पर पहुंच चुका है। लॉकडाउन के चलते देश व दुनिया के सर्राफा बाजार का कारोबार प्रभावित हुआ है। इसके चलते अपडेट यह है कि देश में सोने के आयात में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है।

आंकड़ों की मानें तो सोने का आयात वार्षिक आधार पर 73 प्रतिशत से भी अधिक गिरावट में है। यह बड़ी गिरावट घरेलू दामों में बड़ी तेजी और लॉकडाउन के चलते प्रभावित हो रहे कारोबार के कारण आई है।

देश में गत 25 मार्च को 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित किया गया था। इसका असर सोने के आयात पर इस गिरावट के रूप में सामने आया है। मालूम हो कि भारत विश्‍व में सोने का सबसे बड़ा उपभोक्‍ता राष्‍ट्र है। मार्च में भारत ने केवल 25 टन सोने का आयात किया था।

तुलनात्‍मक रूप से देखें तो यह एक वर्ष पहले ही इसी समान अवधि से 93.24 प्रतिशत कम है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, मार्च के माह में सोने का आयात लगभग 63 प्रतिशत गिर गया था और यह 1.22 बिलियन डॉलर पर हो गया था।