सेंसेक्स 813 अंक लुढ़ककर बंद, निवेशकों को दो लाख करोड़ रुपये का नुकसान

0
9

नई दिल्ली। Stock Market Closed : शेयर बाजार में बुधवार को भारी बिकवाली दर्ज की गई। बिकवाली के चलते निवेशकों को दो लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ। महंगे कच्चे तेल का दबाव बाजार पर देखने को मिला। सेंसेक्स 813 अंक नीचे 74,764 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 203 अंक फिसलकर 23,431 पर बंद हुआ है।

बाजार में सबसे ज्यादा बिकवाली IT सेक्टर में दर्ज की गई। निफ्टी IT इंडेक्स 3.2 फीसदी टूटकर बंद हुआ। रियल्टी और फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर में भी कमजोर देखने को मिली। जबकि मेटल शेयरों में खरीदारी हुई। भारी बिकवाली के चलते निवेशकों को 2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ।

निफ्टी में शामिल 50 में से 36 शेयर लाल निशान और 13 शेयर उछलकर बंद हुआ। टॉप लूजर्स में इंफोसिस, HDFC लाइफ, HCL टेक समेत टेक महिंद्रा के शेयरों में 3-4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट रही। TCS, RIL, HUL समेत ITC जैसे शेयर भी लाल निशान में बंद हुए। जबकि अदाणी एंटरप्राइसेज, अदाणी पोर्ट्स के शेयरों में 3-5 फीसदी की मजबूती दर्ज की गई।

बाजार में बिकवाली की बड़ी वजह

  1. कच्चे तेल की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही। ग्लोबल मार्केट में क्रूड की कीमतें 100 डॉलर के अहम लेवल से ऊपर निकल गया। फिलहाल करीब 3 फीसदी की मजबूती के साथ 100.50 डॉलर प्रति बैरल पर है।
  2. पश्चिम एशिया में यूएस-ईरान के बीच फिर से टेंशन बढ़ गई है। ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी के कई शहरों पर हमले किए। इसके बाद यूएस ने भी ईरान के कई ऑयल टैंकर्स पर हमले किए। फिर ईरान ने जॉर्डन में यूएस बेस पर हमला किया।
  3. महंगे कच्चे तेल की वजह से दुनियाभर के बाजारों में बिकवाली दर्ज की गई। जापान का निक्केई, हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग कमजोर खुले। इससे पहले मंगलवार को अमेरिकी बाजारों में भी भारी बिकवाली दर्ज की गई थी।
  4. विदेशी निवेशकों की ओर से एक बार फिर घरेलू बाजारों में बिकवाली करते नजर आ रहे। FIIs ने मंगलवार को 123.19 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।
  5. डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी दर्ज की जा रही। सुबह रुपया 21 पैसे कमजोर होकर 94.95 पर खुला।
  6. IT सेक्टर में लगातार 6वें दिन भारी बिकवाली हुई। IT इंडेक्स कारोबारी सेशन में 4 फीसदी तक टूटा। इंडेक्स 2026 में अब तक करीब 21 फीसदी टूट चुका है।

निवेशकों को भारी नुकसान
घरेलू बाजारों में तेज बिकवाली के चलते निवेशकों को भारी नुकसान हुआ। एक्सचेंज आंकड़ों के मुताबिक कारोबारी सेशन में बिकवाली के चलते 2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ। क्योंकि लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप घटकर 484.17 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो 8 सितंबर को बाजार बंद होने के बाद 486.21 लाख करोड़ रुपये था।