सेंसेक्स 60 अंक सुधर कर 41,932 पर बंद

0
1061

मुंबई। शेयर बाजार गुरुवार को फायदे में रहा। हालांकि, रिकॉर्ड स्तरों पर नहीं टिक पाया। सेंसेक्स 59.83 अंक ऊपर 41,932.56 पर बंद हुआ। इंट्रा-डे में पहली बार 42,000 का स्तर छुआ था। दिन का उच्च स्तर 42,059.45 रहा। निफ्टी की क्लोजिंग 12.20 प्वाइंट ऊपर 12,355.50 पर हुई। इंट्रा-डे में 12,389.05 के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचा था।

कारोबार के दौरान दोनों इंडेक्स पूरी बढ़त गंवाकर गिरावट में आ गए थे, लेकिन निचले स्तरों से फिर खरीदारी शुरू हो गई। कारोबारियों के मुताबिक दूसरे एशियाई बाजारों में बढ़त से भारतीय बाजार में सेंटीमेंट मजबूत हुए। अमेरिका-चीन के बीच बुधवार को पहले चरण की ट्रेड डील साइन होने से दोनों देशों के बीच ट्रेड वॉर खत्म होने की उम्मीद है। इसलिए, एशियाई बाजारों में खरीदारी हुई।

3 दिन रिकॉर्ड बनाया
सेंसेक्स और निफ्टी ने सोमवार और मंगलवार को भी सबसे उच्च स्तर छुए थे। ना सिर्फ क्लोजिंग रिकॉर्ड स्तरों पर हुई, बल्कि इंट्रा-डे में भी नए हाई बनाए। बाजार सिर्फ बुधवार को नुकसान में रहा।

तारीखसेंसेक्स में बढ़तक्लोजिंगइंट्रा-डे (रिकॉर्ड)
13 जनवरी259.9741,859.69 (रिकॉर्ड)41,899.63
14 जनवरी92.9441,952.63 (रिकॉर्ड)41,994.26
16 जनवरी18541,932.5642,059.45
तारीखनिफ्टी में बढ़तक्लोजिंगइंट्रा-डे (रिकॉर्ड)
13 जनवरी72.7512,329.55 (रिकॉर्ड)12,337.75
14 जनवरी32.7512,362.30 (रिकॉर्ड)12,374.25
16 जनवरी4612,355.5012,389.05

एनएसई पर 11 में से 10 सेक्टर इंडेक्स में तेजी
गुरुवार को शेयर बाजार फायदे में रहा, लेकिन दोनों इंडेक्स में गिरने वाले शेयरों की संख्या ज्यादा रही। सेंसेक्स के 30 में से 18 और निफ्टी के 50 में से 29 शेयर नुकसान में रहे। दूसरी ओर एनएसई पर 11 में से 10 सेक्टर इंडेक्स फायदे में रहे। मीडिया इंडेक्स सबसे ज्यादा 1.42% बढ़त के साथ बंद हुआ। सिर्फ मेटल इंडेक्स 1.25% नुकसान में रहा।

निफ्टी के टॉप-5 गेनर

शेयरबढ़त
आयशर मोटर्स4.29%
नेस्ले3.42%
जी एंटरटेनमेंट2.79%
कोटक बैंक1.64%
भारती एयरटेल1.29%

निफ्टी के टॉप-5 लूजर

शेयरगिरावट
एनटीपीसी2.30%
इन्फ्राटेल2.04%
जेएसडब्ल्यू स्टील2.04%
गेल2.01%
हिंडाल्को1.90%