सोने-चांदी की कीमतों में तेजी जारी, जानिए आज के भाव

826

नई दिल्ली। स्थानीय सर्राफा बाजार में गुरुवार को भी सोने-चांदी की कीमतों में तेजी जारी रही। सोना 50 रुपए चमककर 41,020 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 100 रुपए की बढ़त में 47,450 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी।

लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 0.70 डॉलर की गिरावट में 1,555.25 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध पर पहले चरण का समझौता होने से सुरक्षित निवेश के रूप में सोने का आकर्षण कम हुआ है।

फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा हालांकि 0.90 डॉलर की तेजी के साथ 1,554.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.05 डॉलर फिसलकर 17.94 डॉलर प्रति औंस पर रही।

स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 50 रुपए चढ़कर 41,020 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 40,850 रुपए प्रति दस पर ग्राम रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 100 रुपए की बढ़त में 30,800 रुपए के भाव बिकी।

चांदी हाजिर भी 100 रुपए की चमककर में 47,450 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी वायदा 130 रुपए की तेजी के साथ 46,240 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 970 रुपए और 980 रुपए प्रति इकाई पर स्थिर रहे।