सेंसेक्स 48,800 और निफ्टी 14,600 के पार बंद, विप्रो का शेयर 9% उछला

0
526

मुंबई। शेयर बाजार में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन बढ़त रही। सेंसेक्स 28 पॉइंट ऊपर 48,832 पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी इंडेक्स भी 36 अंकों की बढ़त के साथ 14,617 पर बंद हुआ। सुबह सेंसेक्स 132.06 अंकों की बढ़त के साथ 48,935 पर और निफ्टी 18.15 पॉइंट ऊपर 14,599 पर खुला था।

ऑटो और IT सेक्टर में जबरदस्त खरीदारी
निवेशकों ने सबसे ज्यादा खरीदारी ऑटो और IT सेक्टर में की। NSE पर ऑटो और IT इंडेक्स 1.2% ऊपर बंद हुआ है।IT सेक्टर के विप्रो का शेयर 9% ऊपर बंद हुआ, जो निफ्टी का भी टॉप गेनर रहा। वहीं, सेंसेक्स में शामिल 30 में 19 शेयरों में बढ़त रही। एशियन पेंट्स का सबसे ज्यादा 3% ऊपर बंद हुआ। वहीं, ICICI बैंक का शेयर 1.5% नीचे 566 रुपए पर आ गया है।

एक्सचेंज पर 1,765 शेयरों में बढ़त
BSE पर 3,060 शेयरों में कारोबार हुआ, जिसमें 1,661 शेयर बढ़त और 1,240 गिरावट के साथ बंद हुए हैं। इसमें 255 शेयरों में अपर सर्किट भी लगा। एक्सचेंज पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप भी बढ़कर 205.23 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो कल 203.95 लाख करोड़ रुपए था।