सेंसेक्स 458 अंक गिर कर 41,155 पर बंद, निफ्टी भी फिसला

0
989

मुंबई। शेयर बाजार हफ्ते के पहले दिन नुकसान में रहा। सेंसेक्स 458.07 अंक गिरकर 41,155.12 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान 41,122.48 तक फिसला था। निफ्टी की क्लोजिंग 129.25 प्वाइंट नीचे 12,119 पर हुई। इंट्रा-डे में 12,107 तक गिरा था। विश्लेषकों के मुताबिक कमजोर विदेशी संकेतों से भारतीय बाजार में बिकवाली का दबाव बढ़ गया।

सेंसेक्स के 30 में से 21 और निफ्टी के 50 में से 39 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। एनएसई पर 11 में से 10 सेक्टर इंडेक्स नुकसान में रहे। पीएसयू बैंक इंडेक्स सबसे ज्यादा 2.25% लुढ़क गया। सिर्फ फार्मा इंडेक्स 1.47% फायदे में रहा।

निफ्टी के टॉप-5 लूजर

शेयरगिरावट
वेदांता4.84%
टाटा स्टील4.73%
जेएसडब्ल्यू स्टील4.25%
इंडसइंड बैंक3.12%
हिंडाल्को2.63%

निफ्टी के टॉप-5 गेनर

शेयरबढ़त
डॉ. रेड्डी5.56%
महिंद्रा एंड महिंद्रा1.87%
सिप्ला1.17%
अल्ट्राटेक सीमेंट0.93%
आयशर मोटर्स0.77%